शिशु

मायरा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mayra Name Meaning in Hindi

माता-पिता द्वारा दिया गया नाम बच्चों की पहचान का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है। कई बार यह नाम हमारे व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक आदि बातों से जुड़ा हुआ होता है। पेरेंट्स द्वारा दिया गया नाम बच्चे को यह दर्शाता है कि वह अपने परिवार के लिए कितना खास है। कई बार नाम चुनते वक्त माँ-बाप अधिक समय लगाते हैं क्योंकि उन्हें अपने बच्चे के लिए हर चीज सबसे अच्छी चाहिए होती है। इसलिए आपके काम को थोड़ा आसान बनाते हुए हम लड़कियों के ट्रेंडिंग नाम मायरा के बारे में इस लेख में जानकारी लेकर आए हैं। यदि आपको इस नाम का अर्थ और इसकी राशि से पड़ने वाले प्रभाव के के बारे में जानकारी होगी तो आपके लिए नाम को चुनना और भी आसान होगा।

मायरा नाम का मतलब और राशि

बेटियां घर के लाड़ली होती हैं, उनके आने से घर में रौनक आ जाती है। इसलिए उनका नाम भी ऐसा चुना जाता है जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाए। इस खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप अपने बेटी को मायरा नाम दे सकते हैं। माता-पिता द्वारा अपनी बेटियों को दिया जाने वाला यह नाम उनके व्यक्तित्व पर और निखार लेकर आता है। आपको बता दें मायरा नाम का मतलब तारीफ के काबिल, प्रिय, सुंदर लड़की, अनुकूल आदि होता है और नाम के मतलब का प्रभाव इंसान के स्वभाव पर गहरा असर डालता है। इस नाम की राशि सिंह है। आइए इस नाम को और भी करीब से जानने के लिए आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम मायरा
अर्थ तारीफ के काबिल, प्रिय, सुंदर लड़की, अनुकूल
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 22
धर्म हिन्दू
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (म, मा, मी, मू, मे)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग नारंगी, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा और पुखराज

मायरा नाम का अर्थ क्या है?

इन दिनों मायरा बेहद ही ट्रेंडिंग नाम है और ज्यादातर लोग इसे पसंद भी करते हैं। किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके व्यक्तित्व में पूरी तरह से झलकता है। मायरा नाम का मतलब तारीफ के काबिल, प्रिय, सुंदर लड़की, अनुकूल होता है। मायरा नाम की लड़कियां अपनी सोच से भले ही मॉडर्न हो लेकिन उन्हें जमीन से जुड़ा रहना आता है। मायरा नाम की लड़कियों की खासियत इनकी खूबसूरती होती है। ये लड़कियां दिखने में बेहद आकर्षक होती हैं और इनकी मुस्कुराहट का तो हर कोई कायल हो जाता है। इस नाम की लड़कियां ज्यादातर कला के क्षेत्र में सफल हो सकती हैं। ये महिलाएं और लड़कियां अपने जीवन में किसी भी तरह का समझौता करने से बचती हैं और जो इनका दिल चाहता है वही करती हैं।

मायरा नाम का राशिफल

मायरा नाम की राशि सिंह है। इस राशि की लड़कियां हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ करने जा जज्बा रखती हैं। ये लड़कियां बेहद बातूनी होती हैं और ये हर किसीसे दिल खोलकर बात करती हैं और अपनी बात भी सामने रखती हैं। ये दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से ये पीछे नहीं हटती हैं। मायरा नाम की लड़कियों को अपने से बड़ों का आदर करना अच्छे से आता है। इनकी प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रहती है। इस राशि के मुख्य अक्षर म, ट को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

मायरा नाम का नक्षत्र क्या है?

मायरा नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – म, मा, मी, मू, मे।

मायरा जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

मायरा नाम अपने मतलब की वजह से हर किसी को पसंद आता है और यह नाम म अक्षर से शुरू होने के कारण सिंह राशि के अंदर आता है। अगर आपको सिंह राशि के हिसाब से और भी अन्य लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
मालविका (Malvika) माया (Maya)
मंदना (Mandana) महक (Mahek)
मिशा (Misha) माही (Mahi)
मिताली (Mitali) मिश्का (Mishka)
टीना (Tina) ट्विंकल (Twinkle)
ट्विशा (Twisha) टिया (Tia)

मायरा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

मायरा बहुत ही प्यारा नाम है और हर कोई इसे आसानी से अपनाने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन फिर भी आपको इस नाम से मिलते-जुलते नामों की तलाश है, तो आप हमरे द्वारा तैयार की गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देख सकते हैं।

नाम नाम
अमायरा (Amayra) नायरा (Nayra)
कायरा (Kayra) आयरा (Ayra)
स्वरा (Swara) अक्षरा (Akshara)
अंतरा (Antara) निहिरा (Nihira)
नितारा (Nitara) मीरा (Meera)

मायरा नाम के प्रसिद्ध लोग

मायरा अपेक्षाकृत एक नया नाम है इसलिए इस नाम के कुछ चुनिंदा ही प्रसिद्ध लोगों की जानकारी उपलब्ध है। नीचे दी गई लिस्ट में इसके बारे में पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
मायरा सिंह टीवी अभिनेत्री
मायरा दांडेकर बाल कलाकार
मायरा वैकुल बाल कलाकार
मायरा सरीन अभिनेत्री

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

‘म’ अक्षर से लड़कियों के ऐसे कई यूनीक और ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। हमने उन नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर उसपर जरूर डालें।

नाम अर्थ
मंशा (Mansha) इच्छा
मधुरा (Madhura) मीठा
मनस्वी (Manasvi) बुद्धिमान
मलीना (Malina) अंधेरा
मधुल (Madhul) मीठी, प्यारी
मंजिका (Manjika) मीठी
मौसमी (Mausmi) हवा, मौसम संबंधी
मंदिरा (Mandira) परिवार
मीनल (Meenal) बहुमूल्य रत्न
मैत्रेयी (Maitreyee) सखी, दोस्ती

मायरा लड़कियों का बहुत ही प्यारा और खूबसूरत नाम है। इस आर्टिकल के जरिए हमने इस नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आप भी अपनी राजदुलारी का नाम मायरा रखना चाहते हैं या रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऊपर दी गई सभी जानकरियों से आपको यह नाम रखने में मदद मिल सकती है। हम उम्मीद करते हैं मायरा नाम आपको पसंद आया होगा और एक अच्छा नाम ढूंढने में हमने आपकी मदद की।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

मीना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Meena Name Meaning in Hindi
माहि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Maahi Name Meaning in Hindi
मनीषा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manisha Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago