शिशु

मोनिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Monica/Monika Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

बेटा हो या बेटी दोनों ही माता-पिता के लाडले होते हैं। शायद यही वजह है कि वे जन्म से पहले दोनों का ही नाम सोच कर रखते हैं ताकि भगवान के आशीर्वाद से उन्हें बेटा मिले या बेटी दोनों की खास हों। बेटियां पेरेंट्स की दुलारी होती हैं और उन्हें पूरा परिवार बड़े ही नाजों से पालता है। इसलिए उनका नाम भी लाखों में एक होना चाहिए। ‘मोनिका’ नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा और पसंद भी करते होंगे। लेकिन इसके मतलब और इस नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होता है ये भी जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। हम आपके लिए इस नाम से जुड़ी अभी जानकारियां लेकर आए हैं, उम्मीद है कि आपको इससे मदद मिल सके। 

मोनिका नाम का मतलब और राशि

लड़कियां घर की शहजादी होती हैं और परिवार के लोगों के दिल में बसती हैं। इसलिए इनका नाम भी बड़े ही प्यार से और समय लेकर व चुनकर रखा जाता है। मोनिका नाम बहुत प्यारा और खुशनुमा नाम है। इस नाम का मतलब वकील, एकांत, सलाहकार आदि होता है। वहीं इसकी राशि की बात करें तो यह नाम सिंह राशि में आता है। इस नाम के बारे में अधिक विस्तार से जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। 

नाम मोनिका
अर्थ सलाहकार, एकांत, वकील
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि सिंह
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी (मो, टा, टी, टे, टू)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग लाल, नारंगी, सफेद
शुभ रत्न माणिक्य

मोनिका नाम का अर्थ क्या है?

मोनिका लड़कियों का बेहद ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय नाम है। जिसे आज से ही नहीं लोग कई सालों से अपनाते आए हैं। मोनिका नाम को बुलाने के तरीके से भी कई लोग इससे प्रभावित हो जाते हैं और साथ ही इस नाम का प्रयोग हमारे हिंदी सिनेमा में भी बहुत किया गया है। यही कारण है कि माता पिता इस नाम को लेकर बिलकुल सजग होते हैं। मोनिका का मतलब सलाहकार और एकांत होता है। इस नाम की लड़कियां अपने नाम के मतलब की तरह ही बेहद समझदार और कई तरह की प्रतिभाओं से भरी हुई होती हैं। मोनिका नाम की महिलाओं पर आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं। इस नाम की लड़कियों की ईमानदारी के चर्चे हर जगह रहते हैं और ये बिना किसी अपेक्षा के इनसे जुड़े लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हर स्थिति में खुद को ढाल लेती हैं। 

ADVERTISEMENTS

मोनिका नाम का राशिफल

मोनिका नाम की राशि सिंह है। इस राशि की लड़कियां हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करती हैं। मोनिका नाम की महिलाओं को बात करने का बहुत शौक होता है और ये हर किसी से दिल खोलकर अपनी बात करती हैं। ये दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनका दिमाग भी दूसरों के मुकाबले काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटती हैं। ये लड़कियां दूसरों पर न तो अन्याय करती हैं और ना ही किसी प्रकार के अन्याय को सहन करती है, ये इनके स्वभाव में रहता है।

मोनिका नाम का नक्षत्र क्या है?

मोनिका नाम का नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी है और ज्योतिष के अनुसार पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चारपाई की आगे वाली दो टांगों को माना जाता है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – मो, टा, टी, टू।

ADVERTISEMENTS

सिंह राशि के हिसाब से मोनिका नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

मोनिका नाम वैसे तो खुद में बहुत ही खास नाम है और इस नाम को हर माता-पिता अपनी बेटी के लिए चुनना पसंद करते हैं। लेकिन इससे जुड़े और भी नाम मौजूद हैं जिन्हें देख कर आप अपनी बेटी का दूसरा नाम रखने का विचार बना सकते हैं। मोनिका नाम से मिलते-जुलते नाम ये रहे –

नाम नाम
मनिका (Manika) मोना (Mona)
मैत्रिका (Maitrika) मुद्रिका (Mudrika)
मालविका (Malvika) मिहिका (Mihika)
मोनालिसा (Monalisa) मोनिशा (Monisha)
मोक्षिका (Mokshika) मोनिश्का (Monishka)
मोनिता (Monita) मोनी (Moni)
सोनिका (Sonika) मोशिका (Moshika)
मौलिका (Maulika) मोमिता (Momita)
मंजिका (Manjika) मानविका (Manvika)
मल्लिका (Mallika) मधुलिका (Madhulika)
मनिश्का (Manishka) मनीषिका (Manishika)
मणिकर्णिका (Manikarnika) मणिचंद्रिका (Manichandrika)

मोनिका नाम के प्रसिद्ध लोग

मोनिका नाम की कई महिलाएं हैं जो अपने काम को लेकर लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। यहां उनमें से कुछ चुनिंदा महिलाओं के बारे में हम आपको बताते हैं –

ADVERTISEMENTS
नाम पेशा
मोनिका अरोड़ा सुप्रीम कोर्ट वकील
मोनिका अथरे एथलीट, लंबी दूरी की धावक
मोनिका कोरिआ टेक्सटाइल आर्टिस्ट
मोनिका देवी वेटलिफ्टर
मोनिका डोगरा संगीतकार और अभिनेत्री
मोनिका प्रधान लेखिका
मोनिका तवनम दक्षिण भारतीय अभिनेत्री
मोनिका भदौरिया अभिनेत्री
मोनिका गिल भारतीय-अमेरिकी मॉडल
मोनिका सेलेस पूर्व युगोस्लावियाई व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

लड़कियों के कुछ नाम ऐसे होते हैं के जो कि हमेशा से ही माता-पिता की पहली पसंद हैं, उनमें से एक नाम मोनिका है। लेकिन आपने अपने बेटी का नाम मोनिका के बजाय ‘म’ अक्षर से रखने के बारे में सोचा है या फिर कोई अच्छा यूनिक सा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को जरूर देखें।

नाम अर्थ
मैथिली (Maithili) देवी सीता का एक नाम
मुकुला (Mukula) कली
मृणाल (Mrinal) कमल, पवित्र
मोक्षिता (Mokshita) मुक्त
मयूरी (Mayuri) मोरनी
मानुषी (Manushi) औरत, देवी लक्ष्मी
मानसा (Mansa) मन, हृदय, कल्पना
मौसमी (Mausumi) सुंदरता, सुहानी
मनस्वी (Manasvi) बुद्धिमान, समझदार
मिशिता (Mishita) देवी लक्ष्मी का एक नाम

मोनिका जैसे स्टाइलिश और ट्रेंडिंग नाम को चुनना बहुत से माता-पिता की पहली पसंद होती है। यह नाम आज का नहीं बल्कि सालों से हम सभी के बीच काफी पॉपुलर है। शायद यही वजह है कि पेरेंट्स इस नाम पर इतना भरोसा करते हैं और अपनी लाड़ली के लिए इस नाम चुनते हैं। वैसे तो सभी इसके बारे में पहले से जानते हैं लेकिन इस नाम से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां हमने इस आर्टिकल द्वारा बताने की कोशिश की है ताकि इस नाम को लेकर कोई भी शंका न रहे और आप खुश होकर इस नाम को चुन सकें। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi
अंशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anshika Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago