शिशु

यथार्थ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yatharth Name Meaning in Hindi

कुछ नाम लड़कों के ऐसे होते है जो बोलने में भले ही थोड़े मुश्किल लगते है लेकिन सुनने में मन को बहुत भाते है और जरा सोचिए कि अगर हम आपको ऐसे किसी नाम के बारे में बताए जो बहुत रॉयल लगता हो तो आप ऐसे नाम के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक जरूर होंगे। क्योंकि शायद ही कोई माता-पिता ऐसे हों जो अपने बच्चे को शाही तरह से न रखते हों, अपनी हैसियत से बढ़ कर हर पैरेंट्स बच्चे के लिए अच्छा करने का प्रयास करते हैं फिर वो उसका नाम रखना हो या फिर उसे बेहतर जीवन देना हो। तो आइए आपको ऐसा यूनीक, ट्रेंडिंग और प्यारा नाम यथार्थ के बारे अधिक जानकारी देते हैं। कहते हैं नाम का जैसा अर्थ होता है वैसा इंसान का व्यक्तित्व भी होता है, तो जब हम वो नाम चुनते हैं जिनका अर्थ भी अच्छा हो तो उसका असर कहीं न कहीं बच्चे के स्वभाव पर भी पढ़ता है और यह बातें हम बरसों से अपने बड़े बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं, हालांकि इस बात से सब सहमत नहीं होते हैं। जिस दौर में हम है वहां हम अपनी परंपरा भी साथ लेकर चलना चाहते हैं और आधुनिक भी बनना चाहते हैं, ऐसे में यह यथार्थ नाम परिस्तिथि के अनुकूल बैठता है, इस बात को आप भी मानते होंगे। 

यथार्थ नाम का मतलब और राशि

यथार्थ लड़कों का बेहद ही यूनीक और ट्रेंडिंग नाम है जो सुनने में रॉयल और लुभावना लगता है। वैसे तो आप अपने बच्चे के लिए कोई भी नाम चुन सकते हैं लेकिन किसी भी नाम को चुनने से पहले उसका मतलब जानना जरूरी होता है। हम सभी यह जानते हैं कि हर किसी पर उसके नाम का असर अलग-अलग होता है और उसके लिए ही पेरेंट्स को देख समझकर ही नाम चुनना पड़ता है। यथार्थ नाम का मतलब उचित, संभावना होता है। यह नाम खुद में ही एक मिसाल है। वहीं यथार्थ नाम की राशि वृश्चिक होती है। आइए इस नाम के बारें में विस्तार नीचे जानते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम यथार्थ
अर्थ उचित, संपूर्ण, सच्चाई
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि वृश्चिक
नक्षत्र ज्येष्ठा (नो, या, यी, उ, यू )
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, नारंगी, पीला, चॉकलेट
शुभ रत्न मूंगा

यथार्थ नाम का अर्थ क्या है?

यथार्थ नाम का मतलब उचित, सच्चाई, संपूर्ण होता है। यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि यथार्थ नाम के व्यक्तियों पर उनके नाम का प्रभाव देखने को मिलता है। यह नाम यूनीक, लेटेस्ट और सुनने में भी बहुत प्यारा लगता है। इस नाम के व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही ये किसी भी काम को करने से पहले बिलकुल भी डरते नहीं है और निडर होकर हर मुश्किलों का सामना करते है। ऐसे व्यक्ति अपने पैसे और करियर से जुड़ी चीजों के साथ बिलकुल भी समझौता नहीं करते हैं। इन व्यक्तियों का साहस ही इनकी सबसे बड़ी ताकत होता है। 

यथार्थ नाम का राशिफल

यथार्थ नाम की राशि वृश्चिक है। इस राशि के व्यक्ति कई तरह के गुणों के धनी होते है। वृश्चिक राशि के व्यक्ति ऊर्जा से भरे हुए होते हैं। यह आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की तरफ बड़ी मजबूती से बिना किसी रुकावट के बढ़ते हैं। इस राशि के व्यक्तियों के नेतृत्व में रहना लोगों को बड़ा पसंद होता है और साथ ही इनके कहने पर हर कोई बड़ी ही आसानी से इनका काम करने को तैयार हो जाता है। यह धन से जुड़े किसी भी मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते हैं।

ADVERTISEMENTS

यथार्थ नाम का नक्षत्र क्या है?

यथार्थ नाम का नक्षत्र ज्येष्ठा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह ताबीज होता है। ज्येष्ठा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- नो, या, यी, उ, यू

वृश्चिक राशि के हिसाब से यथार्थ नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

यथार्थ नाम अपने में ही बेहद खास है और अगर आपको भी ये नाम पसंद है या फिर इससे मिलता-जुलता कोई नाम रखना चाहते है, तो हमारे द्वारा बनाई गई लिस्ट से आप कोई भी नाम चुनकर अपने बेटे का नाम रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
सिद्धार्थ (Siddharth) सामर्थ (Samarth)
अर्थ (Arth) पार्थ (Paarth)
विधार्थ (Vidharth) भावार्थ (Bhavarth)
अश्वरथ (Ashwarth) वेदार्थ (Vedarth)
रियार्थ (Reeyarth) कृतार्थ (Kritharth)
सार्थ (Saarth) महार्थ (Maharth)
विद्धार्थ (Vidharth) यशार्थ (Yasharth)
अनिवार्थ (Anivarth) देवार्थ (Devarth)
जनार्थ (Janarth) दिव्यार्थ (Divyarth)

यथार्थ नाम के प्रसिद्ध लोग

यथार्थ नाम की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद हैं जिनके बारें में आप सभी ने कही न कही सुना जरूर होगा, उन्ही कुछ हस्तियों में से कुछ के बारें में आपको बता रहे हैं। 

नाम पेशा
यथार्थ अवस्थी फिल्म राइटर
यथार्थ अग्निहोत्री फिल्म अभिनेता और निर्देशक
यथार्थ भट्ट अभिनेता

‘य’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप भी अपने बेटे का नाम ‘य’ अक्षर से रखने के बारें में सोच रहे हैं या फिर यूनिक और ट्रेंडिंग नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
यतिन (Yatin) भक्त, तपस्वी
यक्षित (Yakshit) अजर- अमर, लंबी आयु वाला
यशवीर (Yashvir) बहादुर, गौरवशाली
यश्विन (Yashwin) प्रसिद्ध, एक विजेता
युवध (Yuvadh) भगवान श्रीकृष्ण
यश्वा (Yashva) बहादुर
याग्निक (Yagnik) यज्ञ करने वाला, जो पूजा करता हो
युवेन (Yuven) राजकुमार
योगिष (Yogish) योग के देवता
युदित (Yudit) नटखट

यथार्थ काफी लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नाम है जो हम आपको पहले ही बता चुके हैं अब अगर आपकी पसंद एक ऐसा नाम हो जो सुनने में भी अच्छा हो, अर्थ के बेहतरीन हो, भारतीय संस्कृति से बहुत अलग हट के भी न हो तो यह नाम आपके लिए बेहतर फिट होता है और यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस नाम को रखने के लिए माता-पिता इतना प्रयास कर रहे हों वो नाम बेशक उनके लिए एक दिन गर्व का कारण बनेगा। हमने इस लेख के जरिए हर मुमकिन कोशिश की है कि हम आप तक यथार्थ नाम से जुड़ी हर जरूरी जानकारियां बता सकें ताकि आपको इस नाम को चुनने में कोई दिक्कत न हो। आशा है कि आपको यह नाम पसंद आया होगा और इस लेख को पढ़ने के बाद हमे यकीन है कि आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसे लगी हमे कमेंट के जरिए जरूर बताइएगा। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago