शिशु

रिद्धि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Riddhi Name Meaning in Hindi

कुछ लड़कियों का नाम इतना यूनीक और प्यारा होता है कि हर कोई उनके माता-पिता से पूछता है कि आखिर आपने इसका नाम कहाँ से ढूंढ कर रखा या फिर इसका मतलब क्या है। वैसे ही रिद्धि लड़कियों का बहुत ही प्यारा नाम है और अगर आप भी अपनी चहेती बेटी का नाम रिद्धि रखना चाहते हैं तो इस नाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे कि इस नाम का अर्थ क्या है, उसकी राशि और नक्षत्र क्या होता है, ये सब आप इस आर्टिकल के जरिए जान सकते हैं।

रिद्धि नाम का मतलब और राशि

जैसा कि आपको पता है हर घर में लोग यही कोशिश करते हैं कि बच्चे का नाम सुनने में बहुत अच्छा हो, लेकिन हम जिस संस्कृति का हिस्सा हैं वहाँ नाम के साथ-साथ उसका अर्थ भी अच्छा होना जरूरी है। रिद्धि नाम लोगों के पसंदीदा नामों में से एक इसलिए है क्योंकि स्टाइलिश नाम होने के साथ इसका अर्थ भी अच्छा है। इस नाम का अर्थ धन, सफलता, अच्छी किस्मत, समृद्धि होता है। रिद्धि नाम के मतलब का प्रभाव लड़कियों और महिलाओं के जीवन पर होता है इसलिए किसी भी नाम के अर्थ को जानना काफी जरूरी है। इसके साथ ही इस नाम की राशि तुला है। इस नाम का अर्थ और राशि लड़कियों पर कितना प्रभाव डालते हैं, इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम रिद्धि
अर्थ धन, सफलता, अच्छी किस्मत, समृद्धि
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि तुला
नक्षत्र चित्रा (पे, पो, रा, री)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग हल्का नीला और सफेद
शुभ रत्न ब्लू डायमंड, टोपाज

रिद्धि नाम का अर्थ क्या है?

रिद्धि नाम की लड़कियों का अर्थ धन, सफलता, अच्छी किस्मत, समृद्धि आदि होता है। इन लड़कियों के व्यक्तित्व और स्वभाव में उनके नाम के मतलब का प्रभाव आसानी से देखने को मिलता है। अगर आप ने भी प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और आप उसे खूबसूरत सा नाम देना चाहते हैं, तो रिद्धि आपकी पहली पसंद हो सकता है। माता-पिता रिद्धि नाम के मतलब को जानकर इस नाम से काफी प्रभावित होते हैं। जैसा कि हमने पहले भी बताया है इस नाम की लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षक लगती हैं और साथ इनका व्यक्तित्व भी बेहद प्रभावशाली होता है। इस नाम की लड़कियां ज्यादातर खुद को बाकी लोगों से पहले रखती हैं लेकिन हमेशा सबकी मदद के लिए तैयार रहती हैं। ये सफलता पाने के लिए मुश्किल रास्ता चुनती हैं क्योंकि इनका मानना है कि सफलता आसानी से नहीं मिलती है।

रिद्धि नाम का राशिफल

‘र’ अक्षर तुला राशि में आता है इसलिए रिद्धि नाम की राशि तुला है। तुला राशि की लड़कियों का स्वभाव बेहद दयालु होता है और किसी भी जरूरतमंद की मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। सिर्फ इतना नहीं, ये अपने दोस्तों और परिवार के लिए किसी भी चीज का त्याग करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इसके अलावा इस राशि की लड़कियों को घूमना-फिरना काफी पसंद होता है, जिस कारण यह हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती रहती हैं। ये जिस में महफिल में शामिल होती हैं उसे अपने रंग में रंग देती है।

ADVERTISEMENTS

इस राशि के मुख्य अक्षर र,त को माना जाता है।

रिद्धि नाम का नक्षत्र क्या है?

रिद्धि नाम का ‘चित्रा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – पे, पो, र, रा, री।

ADVERTISEMENTS

रिद्धि जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

रिद्धि लड़कियों को दिया जाने वाला भले ही बहुत आम नाम है लेकिन इस नाम को सब बहुत पसंद करते हैं। यह र अक्षर से शुरू होने के कारण तुला राशि में आता है। अगर आपको भी तुला राशि में आने वाले अन्य अक्षरों से अपनी बेटी के लिए नाम की तलाश है तो हमने कुछ नामों की एक टेबल तैयार की है। इनमें से आप अपनी बेटी के लिए एक नाम चुन सकते हैं। तुला राशि के मुख्य अक्षर र और त हैं।

नाम नाम
राध्या (Radhya) रुहिका (Ruhika)
रुशिता (Rushita) रायना (Rayna)
रिमी (Rimi) रिमझिम (Rimjhim)
रिया (Riya) रितिका (Ritika)
तारा (Tara) तृषा (Trisha)
तुलीषा (Tulisha) तूलिका (Tulika)
तनीषा (Tanisha) तान्या (Tanya)
तनया (Tanaya) तन्वी (Tanvi)

रिद्धि नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

रिद्धि बेहद ही सुंदर नाम है और अगर आप भी अपनी बेटी का नाम यह रखना चाहते हैं या इसकी ही तरह दूसरा नाम रखने का सोच रहे हैं, तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार देखना बिलकुल न भूलें।

ADVERTISEMENTS

नाम   नाम
सिद्धि (Siddhi) विधि (Vidhi)
निधि (Nidhi) परिधि (Paridhi)
समृद्धि (Samriddhi) श्रीनिधि (Shrinidhi)
वृद्धि (Vriddhi) रिद्धिमा (Riddhima)

रिद्धि नाम के प्रसिद्ध लोग

रिद्धि नाम की कई जानी-मानी हस्तियों के नाम आपने सुने ही होंगे, कुछ तो टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। तो चलिए उनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं जिन्होंने अपने काम से अपने माता-पिता के नाम के अलावा अपने देश का भी नाम रौशन किया है।

नाम पेशा
रिद्धि डोगरा टीवी अभिनेत्री
रिद्धि कुमार अभिनेत्री
रिद्धि अरोड़ा अभिनेत्री
रिद्धि मेहरा फैशन डिजाइनर
रिद्धि दवे थिएटर अभिनेत्री
रिद्धि शर्मा बाल कलाकार

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

लड़कियों के कुछ नाम होते हैं के जो कि हमेशा से ही माता-पिता की पहली पसंद होते हैं, उनमें से एक नाम है रिद्धि। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम रिद्धि न रखा जाए बल्कि र अक्षर से रखा जाए तो उसके लिए हमने कई बेहतरीन नामों का सुझाव आपके लिए ढूंढा है।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
रोहिणी (Rohini) एक नक्षत्र
रूपा (Rupa) सौंदर्य, आकार
रूपाली (Rupali) सुंदर, सुडौल, सुंदरता की देवी
रोशनी (Roshni) चमक, प्रकाश, दीप्ति
रुचि (Ruchi) शौक, आलोक, सौंदर्य, स्वाद
रूपश्री (Roopshree) रूपवान, सुंदर
रंजीता (Ranjita) विजयी, प्रसन्न होकर
रामिनी (Ramini) खूबसूरत महिला
रुथान्या (Ruthanya) अपार क्षमताओं से धन्य
रितिषा (Ritisha) सत्य की देवी

इस आर्टिकल के जरिए आप ने यह जाना कि रिद्धि नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व, स्वभाव और नजरिया कैसा होता है। इतना ही नहीं आपने यह भी जाना कि कैसे इस नाम का प्रभाव आपकी बेटी के जीवन पर पड़ता है। इस नाम के मतलब की तरह से आपकी बेटी का भविष्य में चमकदार हो इसलिए आप यह नाम रख सकते हैं। इस सभी जानकारी के बावजूद हम आपको यही सलाह देंगे कि जब तक आप पूरी तरह से नाम से संतुष्ट न हो जाए तब तक बेटी को यह नाम न दें। इस आर्टिकल में हमने रिद्धि नाम का जिक्र किया है उसका अर्थ भी बहुत अच्छा है, तो अगर आपको यह नाम पसंद आया है तो अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

रिचा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Richa Name Meaning in Hindi
रेखा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rekha Name Meaning in Hindi
रीना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Reena Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago