रेखा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rekha Name Meaning in Hindi

लावण्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Lavanya Name Meaning in Hindi

हिन्दू धर्म में बच्चो के नामों को बहुत महत्व दिया जाता है। अभी भी परिवार के बड़े बुजुर्ग नामकरण के संस्कार में विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि हर रीति-रिवाज का अपना मकसद होता है इसलिए इनको हर किसी को अपनाना चाहिए। इसलिए बच्चे के नाम को चुनते वक्त माता-पिता उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी निकाल लेते हैं। इस लेख में हम लड़कियों के प्रसिद्ध नाम रेखा की बात करने वाले हैं। यह नाम न सिर्फ बोलने और सुनने में काफी अच्छा लगता है बल्कि इसे लिखना भी बहुत आसान है, तो इसलिए ही यह आम सा दिखने वाला नाम लोगों को पसंद आता है। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए नाम तलाश रहे हैं या रेखा नाम रखना चाह रहे हैं तो आपको नाम से जुड़ी अच्छी और बुरी दोनो बातें पता होनी चाहिए। अगर आप भी रेखा नाम का राशिफल, मतलब, शुभ अंक और स्वभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अच्छी तरह से पढ़ें।

रेखा नाम का मतलब और राशि

रेखा एक बेहद ही खूबसूरत नाम है और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रेखा ने दुनिया भर में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है और आज भी लोग उनकी खूबसूरती के कायल है। ऐसे में बहुत सारे लोग उनके नाम पर अपनी बेटी का नाम रख देते हैं मगर इतना काफी नहीं होता है। आपको हमेशा नाम रखने से पहले उसका मतलब, राशि और इस नाम के लोगों के स्वभाव से जुड़ी अन्य जानकारी होना जरूरी है। हर एक नाम हर व्यक्ति पर अलग-अलग प्रभाव डालता है लेकिन कई बातों को ध्यान में रखना पड़ता है। रेखा नाम का मतलब लाइन, पंक्ति, रक्षा आदि होता है। वहीं रेखा नाम की राशि तुला होती है। आइए इस नाम के बारे में विस्तार नीचे जानते हैं। 

नाम  रेखा
अर्थ  लाइन, पंक्ति, रक्षा
लिंग   लड़की 
अंक ज्योतिष  7
धर्म  हिन्दू
राशि  तुला
नक्षत्र  स्वाति (रू, रे, रो, ता)
शुभ दिन  शुक्रवार 
शुभ रंग  हल्का नीला और सफेद 
शुभ रत्न  ब्लू डायमंड, टोपाज 

रेखा नाम का अर्थ क्या है?

रेखा बहुत ही सिंपल और प्यारा नाम है। रेखा का अर्थ पंक्ति, सुरक्षा, रक्षा आदि होता है। अगर आप भी अपनी राजदुलारी के लिए रेखा नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इसकी खासियत बता दें। इस नाम की लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षक होती हैं। ये लोगों के साथ मिल-जुल कर काम करने में विश्वास रखती हैं और रिश्ते बनाने में अक्सर कामयाब होती हैं। इतना ही नहीं रेखा नाम की महिलाएं अपनी जरूरतों के लिए अपनी सोच को भी परिवर्तित कर लेती हैं। ये अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर तरह के संघर्ष करने को तैयार रहती हैं। 

रेखा नाम का राशिफल

रेखा नाम की शुरुआत र अक्षर से होती है, इसलिए यह नाम तुला राशि में आता है। इस नाम की लड़कियों को साफ-सफाई बेहद पसंद होती हैं और दूसरों को भी सख्ती से सलाह देती हैं कि गंदगी न करें। ये लोगों के प्रति बेहद ईमानदार होती हैं और लोग भी इन पर किसी भी बात को लेकर भरोसा कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये लड़कियां अभिनय के क्षेत्र में बेहद माहिर होती हैं और ये इस क्षेत्र में में काफी नाम भी कमाती हैं। इसके साथ ही इन्हें घूमने-फिरने में भी बहुत मजा आता है। इन पर भगवान की कृपा बनी रहती है और धन और किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। साथ ही ये अपने परिवार की लाड़ली होती हैं और इन्हें बहुत प्यार मिलता है। इस राशि के मुख्य अक्षर र, त को माना जाता है।

रेखा नाम का नक्षत्र क्या है?

रेखा नाम का ‘स्वाति‘ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह नन्हे पौधों की शाखाओं का हवा में झूलना है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – रू, रे, रो, ता। 

रेखा जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम 

रेखा लड़कियों को दिया जाने वाला बेहद ही लोकप्रिय नाम है और यह र अक्षर से शुरू होने के कारण तुला राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको तुला राशि के हिसाब से और भी अन्य नामों की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं। 

नाम नाम
रश्मिका (Rashmika) राधी (Radhi)
राशि (Rashi) राशिका (Rashika)
रकुल (Rakul) रिद्धि (Riddhi)
रिमी (Rimi) रिमझिम (Rimjhim)
तान्या (Tanya) तनीषा (Tanisha) 
तमन्ना (Tamanna) ताहिरा (Tahira)
ताशु (Tashu) तेजस्वी (Tejaswi) 

रेखा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम 

रेखा नाम भले ही बहुत प्यारा हो लेकिन फिर भी आपके दिमाग में कुछ अलग नाम का ख्याल आ रहा है या फिर इसी नाम से मिलता-जुलता कोई नाम अपना ढूंढ रहे हैं तो आपकी मदद के लिए हमने कुछ नामों को ढूंढकर टेबल तैयार की है। एक नजर जरूर उसे देखें, हो सकता है आपको अपनी पसंद का नाम मिल जाए। 

नाम   नाम
सुरेखा (Surekha) सुलेखा (Sulekha) 
विशाखा (Vishakha) बरखा (Barkha) 
लेखा (Lekha)  रेहा (Reha)
रेवा (Reva) रीवा (Reeva) 
रेखिका (Rekhika) रैना (Raina)

रेखा नाम के प्रसिद्ध लोग

रेखा बहुत ही प्रसिद्ध नामों में से एक है। इस नाम से प्रसिद्ध कुछ महिलाओं के बारे में हमने नीचे बताया है। तो  सोचना क्या है आप इनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।

नाम  पेशा 
रेखा अभिनेत्री
रेखा भारद्वाज पार्श्व गायिका
रेखा शेट्टी  उद्यमी 
रेखा पुणेकर पूर्व क्रिकेटर
रेखा हांडे पूर्व मॉडल और मिस इंडिया
रेखा निगम  पटकथा लेखिका 
रेखा आर्य राजनीतिज्ञ
रेखा गौतम अभिनेत्री
रेखा वर्मा  राजनीतिज्ञ 
रेखा कामत  अभिनेत्री

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम  

यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘र’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कुछ ट्रेंडिंग और लेटेस्ट नाम की तलाश है तो नीचे दी गई नामों की सूची को ध्यान से जरूर देखें।

नाम अर्थ 
राध्या (Radhya) पूजा
रूही (Ruhi) सौंदर्य, शुद्ध आत्मा 
रुहिका (Ruhika) मंशा, इच्छा
रायना (Rayna) सुन्दर राजकुमारी
रेवती (Revati) एक नक्षत्र, माँ दुर्गा का एक रूप
रूपश्री (Roopshree) रूपवान, सुंदर
रुजुता (Rujuta) ईमानदार, सच्ची
रक्षिता (Rakshita) एक अप्सरा 
राजसी (Rajasi) राजा परिवार की 
रसिका (Rasika) सुरुचिपूर्ण, सुंदर, उत्साही

रेखा बहुत ही प्यारा और सदाबहार नाम है। इस नाम की खासियत यह है कि अभिनेत्री रेखा को चाहने वाले लोग आज भी उनकी सुंदरता को दिमाग में रखते हुए अपनी बेटी को ये नाम देते हैं ताकि उनकी बेटी भी वैसी ही खूबसूरती और शौहरत हासिल कर सके। इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जैसे कि इसका मतलब, राशि, नक्षत्र, व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में हमने जितना हो सका इस लेख में आपको बताने का पूरा प्रयास किया है। अगर ये सभी बातें आपको अपनी लाड़ली बेटी के लिए यह नाम चुनने में मदद करती है तो हमें बेहद खुशी होगी क्योंकि हम आपके बच्चे के लिए बेहतर से बेहतर जानकारी ढूंढने और उन्हें आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं। 

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi