शिशु

रिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Riya Name Meaning in Hindi

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सुनकर ही वह बहुत क्यूट और प्यारे लगते हैं। उनमें से एक नाम है ‘रिया’!  रिया लड़कियों के लिए एक बहुत प्यारा नाम है, जिसे अक्सर घर का नाम या दुलार से पुकारे जाने वाले नाम के तौर पर रखा जाता है।  जैसा नाम है वैसे ही इस नाम की लड़कियां भी होती हैं बेहद क्यूट। इस आर्टिकल में हम आपको रिया नाम के अर्थ, उसकी राशि, नक्षत्र और दूसरी कई अहम बातों के बारे में बताएंगे।

रिया नाम का मतलब और राशि

हर घर में लोग यही कोशिश करते हैं कि उनके बच्चे का नाम सुनने में बहुत अच्छा हो, लेकिन हम जिस संस्कृति का हिस्सा है वहां नाम के साथ साथ उसका अर्थ भी अच्छा होना जरूरी है। रिया नाम पसंदीदा नामों में से एक है क्योंकि यह स्टाइलिश होने के साथ इसका अर्थ भी अच्छा है। रिया यानी सुंदर, अच्छे गले वाली, महान व्यक्ति और देवी लक्ष्मी का रूप आदि। अक्सर ही किसी भी नाम के मतलब का प्रभाव उस व्यक्ति के जीवन पर होता है इसलिए हर नाम के अर्थ को जानना काफी जरूरी है। रिया नाम की राशि तुला है। नाम का अर्थ और राशि इस नाम की लड़कियों पर कितना प्रभाव डालते हैं व इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें।

नाम रिया
अर्थ देवी लक्ष्मी, सुंदर, गायिका, महान व्यक्ति
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि तुला
नक्षत्र चित्रा (पे, पो, रा, री)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग हल्का नीला और सफेद
शुभ रत्न ब्लू डायमंड, टोपाज

रिया नाम का क्या अर्थ है?

रिया नाम का अर्थ खूबसूरत, कीमती रत्न, बेहतरीन गले वाली, महान व्यक्ति और देवी लक्ष्मी होता है, रिया नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव में ये गुण आसानी से देखने को मिलते हैं। अगर आप भी एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं तो नाम के मतलब को जानकर अपनी बेटी का नाम रिया रख सकते हैं। जैसा कि हमने पहले भी बताया है इस नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व बेहद सुंदर और आकर्षित करने वाला होता है। इस नाम की लड़कियां ज्यादातर हमेशा खुद को सबसे पहले रखती हैं।

रिया नाम का राशिफल

‘र’ अक्षर तुला राशि में आता है इसलिए रिया नाम की राशि तुला है। तुला राशि की इस नाम की लड़कियां बेहद दयालु होती है और किसी भी जरूरतमंद की मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। सिर्फ इतना नहीं, ये अपने दोस्तों और परिवार के लिए किसी भी चीज का त्याग करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इसके अलावा इस राशि की लड़कियों को घूमना फिरना काफी पसंद होता है जिसके कारण वे हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती रहती हैं। 

रिया नाम का नक्षत्र क्या है?

रिया नाम का नक्षत्र ‘चित्रा’ होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती है। इसके अंतर्गत आने वाले अक्षर हैं – पे, पो, रा, री। 

तुला राशि के हिसाब से रिया नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

रिया बेहद ही सुंदर नाम है और अगर आप भी अपनी बेटी का यह नाम रखना चाहती हैं या इसकी ही तरह दूसरा नाम रखने का सोच रही हैं, तो नीचे दिए गए नामों की लिस्ट को एक बार देखना बिलकुल न भूलें। 

नाम नाम
रियांशी रियोना
रियांका रियास
रिनी रितिका
रिशा राया
रियार्थ रियाल
रीति रेवा
रैना रियान
रीना रिहा
रियांशिका रायशा
रियम रितिमा

रिया नाम के प्रसिद्ध लोग

रिया नाम की कई जानी-मानी हस्तियों के नाम आपने सुने ही होंगे, तो चलिए उनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं जिन्होंने अपने माता-पिता के नाम के अलावा अपने देश का भी नाम रौशन किया है। 

नाम पेशा
रिया सेन फिल्म अभिनेत्री
रिया चक्रवर्ती फिल्म अभिनेत्री
रिया पिल्लई मॉडल और टेलीविजन अभिनेत्री
रिया भाटिया टेनिस खिलाड़ी
रिया जैन ब्लॉगर
रिया सुमन तेलुगु और तमिल फिल्म अभिनेत्री
रिया रे फिल्म अभिनेत्री
रिया कपूर फिल्म निर्माता
रिया मलिक युट्यूबर
रिया शर्मा टेलीविजन अभिनेत्री

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपने बेटी के लिए ‘र’ अक्षर से शुरू होने वाल कोई नाम सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट चेक करें ।

नाम अर्थ
रायमा  सुखी
रागिनी राग, लक्ष्मी जी एक रूप, शास्त्रीय संगीत
रेखा लाइन, पंक्ति
राम्या सुंदर, रात
राधा सफलता, प्रेरणा
रक्षा सुरक्षा करने वाली
रुपाली सुडौल, सुंदर
रूपा खूबसूरत, चांदी
रजनी रात्रि, दुर्गा जी का दूसरा रूम
रंजना प्रसन्नता से भरा मन, आनंद

इस आर्टिकल के जरिए आपने जाना कि रिया नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व, स्वाभाव और नजरिया कैसा होता है। इतना ही नहीं आपने यह भी जाना कि कैसे इस नाम का प्रभाव आपके बेटी के जीवन पर पड़ सकता है। इन सभी जानकारी के बावजूद हम आपको यही सलाह देंगे कि जब तक आप पूरी तरह से संतुष्ट न हो जाए तब तक बच्चे का कोई नाम न रखें भले ही आप उसे प्यार से कुछ भी बुलाएं। इस आर्टिकल में हमने रिया नाम का जिक्र किया है उसका अर्थ ही जीवन की खूबसूरती से जुड़ा है, तो अगर आपको यह नाम पसंद आया है तो अपनी बेटी का यह नाम रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

हर्ष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Harsh Name Meaning in Hindi
अंजलि/अंजली नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anjali Name Meaning in Hindi
प्रियंका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyanka Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

4 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

4 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

4 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago