वंशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vamshika/Vanshika Name Meaning in Hindi

वंशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Vamshika/Vanshika Name Meaning in Hindi

जब भी किसी परिवार में बेटी का जन्म होता है तो परिवार का हर सदस्य उसके लिए अलग अलग नामों का सुझाव देना शुरू कर देता है ऐसे में अगर आपको कोई नाम पसंद भी आता है तो आप उसके बारे में अच्छे से जानकारी हासिल जरूर करते हैं। लोगों द्वारा बताए गए नामों में कई व्यक्ति वंशिका जैसे यूनीक और ट्रेंडिंग नाम का भी सुझाव देते हैं जो हर किसी को पसंद भी आता है। इसी सिलसिले में हम आपको लड़कियों के इस प्यारे नाम वंशिका के बारे में बताएंगे। इस नाम का क्या मतलब है, इसकी राशि क्या है और इस नाम वाली लड़कियां अपने भविष्य में कितनी भाग्यशाली होती हैं। चलिए आगे इस बारे में विस्तार में जानते हैं।

वंशिका नाम का मतलब और राशि

यह पहले की बात है जब लोग अपने बच्चे का नाम सिर्फ अर्थ को देखकर रखते थे और उसके पीछे छुपे सभी फायदों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करते थे। लेकिन आज की जनरेशन में माँ-बाप ट्रेंडिंग और लेटेस्ट नामों के पीछे भागते हैं। हालांकि कुछ ट्रेंडिंग नाम ऐसे भी हैं जिनका मतलब भी बहुत खास और सुंदर होता है। वंशिका एक ऐसा ही नाम है जिसे नए पेरेंट्स भी अपनाते हैं और पुराने लोग तो वैसे भी इसे पसंद करते हैं। इससे पहले कि आप इस नाम को चुनें, हम आपको इसके अर्थ, राशिफल और अन्य बातों के बारे में जानकारी देंगे। वंशिका नाम का अर्थ बहुत ही खूबसूरत है। इसका अर्थ बांसुरी है। वहीं अगर इसकी राशि की बात करें तो ये नाम वृषभ राशि के अंदर आता है।  

नाम वंशिका
अर्थ  बांसुरी 
जेंडर  लड़की 
अंक ज्योतिष  4
धर्म  हिन्दू 
राशि  वृषभ 
नक्षत्र  रोहिणी (ओ, वा, वि, वी, वू)
शुभ दिन  बुधवार और शुक्रवार 
शुभ रंग  सफेद, हरा और गुलाबी
शुभ रत्न  हीरा 

वंशिका नाम का अर्थ क्या है?

वंशिका सुनने में जितना आकर्षक लगता है उतना ही लाजवाब इसका अर्थ भी है। वंशिका का मतलब बांसुरी होता है। इसका मतलब की आपकी बेटी की जिंदगी में संगीत का कुछ न कुछ योगदान जरूर होगा। यह नाम हर किसी को पसंद आता है और इसका मतलब जानने के बाद लोग इसे अपने परिचित या रिश्तेदारों को अपनी बेटी के लिए इसे चुनने के लिए भी कहते हैं। पिछले कुछ सालों से वंशिका नाम काफी ट्रेंडिंग रहा है जिसे इसका अर्थ और आकर्षक बनाने का काम करता है। इस नाम की लड़कियां स्वभाव से बेहद ही मिलनसार होती हैं। इन्हें दूसरों के सामने बेमतलब का दिखावा करने की बिलकुल भी आदत नहीं होती है। वंशिका नाम की लड़कियों को कम बोलना पसंद होता है और ये लोगों को सुनना ज्यादा पसंद करती हैं। 

वंशिका नाम का राशिफल 

वंशिका नाम की राशि वृषभ होती है। वृषभ राशि की वंशिका नाम की महिलाएं बेहद ही संवेदनशील और धर्म को मानने वाली प्रवृत्ति की होती है। वृषभ राशि के लोगों को जीवन जीने की कला मालूम होती है और ये हमेशा उत्साह से भरे होते हैं। हालांकि महिलाएं छोटी-छोटी बातों से परेशान हो सकती हैं जिसका असर इनके व्यवहार और स्वभाव में भी साफ देखने को मिलता है। वंशिका नाम की लड़कियां अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजक होती है जिसकी वजह से यह काफी स्वस्थ और बुद्धिमान बनी रहती हैं। 

वंशिका नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र रोहिणी है। ज्योतिष के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी को माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – ओ, वा, वि, वी, वू। 

वृषभ राशि के हिसाब से वंशिका नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

वंशिका पेरेंट्स द्वारा अपनी लाड़ली को दिया गया बेहद ही प्यारा और खूबसूरत नाम है लेकिन अगर आप फिर भी इस नाम से जुड़े या मिलते-जुलते अन्य नामों की तलाश कर हैं तो हम आपकी मदद के लिए यहां मौजूद हैं। वंशिका जैसे नाम के लिए नीचे नामों की सूची को एक बार जरूर देखें।  

नाम नाम
वंशिता (Vanshita) वंशजा (Vanshaja)
इशिका (Ishika) विविका (Vivika)
वर्शिका (Varshika) वर्तिका (Vartika)
विहारिका (Viharika) वल्लिका (Vallika)
वेदिका (Vedika) वेदांतिका (Vedantika)
अंशिका (Anshika) वसतिका (Vasatika)
वरालिका (Varalika) वंदिता (Vandita)
 वेनिका (Venika) वंचिता (Vanchita)
विशिका (Vishika) व्रतिका (Vratika)
वरुणिका (Varunika) वामिका (Vamika)
वर्णिका (Varnika) विथिका (Vithika)

वंशिका नाम के प्रसिद्ध लोग

वंशिका नाम पिछले कुछ वर्षों में ही ट्रेंड में आया है और इसलिए इस नाम की प्रसिद्ध महिलाओं के बारे में बहुत कम जानकारी मिल पाई है। 

नाम  पेशा 
वंशिका वर्मा खरे  लेखिका 
वंशिका शर्मा अभिनेत्री

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम  

बेटी का नाम हमेशा से ही बहुत विचार विमर्श करके ही रखा जाता है, क्योंकि उसका पूरा भविष्य उस पर निर्भर होता है। वैसे ही नाम के अक्षर का चुनाव भी यही सोचकर किया जाता है। यदि आप भी अपनी बेटी का नाम ‘व’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए नामों पर ध्यान जरूर दें।

नाम अर्थ 
व्याप्ति (Vyapti) उपलब्धि, सर्वज्ञता
वनिशा (Vanisha) शुद्ध, पवित्र
विहाना (Vihana) प्रातः
विनी (Vini) सपना, सुंदरता की देवी
वृषाली (Vrushali) सफलता, समृद्धि, महाभारत में कर्ण की पत्नी 
विनिशा (Vinisha) ज्ञान, प्रेम या विनम्र
वीक्षा (Veeksha) दृष्टि, ज्ञान
वियोनी (Viyoni) अत्यंत विशेष 
वैदेही (Vaidahi) देवी सीता
वान्या (Vanya) वन की देवी, ईश्वर का उपहार 

ऐसा माना जाता है कि आपके नाम का मतलब जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। इसलिए हमने इस आर्टिकल के जरिए वंशिका नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपनी बेटी या किसी रिश्तेदार की बेटी के नाम के लिए इस नाम का सुझाव देना एक बेहतर विकल्प होगा तो हमारा आर्टिकल जरूर पढ़ें और अपने रिश्तेदारों को भी इसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। ये आपकी मदद जरूर करेगा।

यह भी पढ़ें: 

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi
अंशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anshika Name Meaning in Hindi