शिशु

वामिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Wamika/Vamika Name Meaning in Hindi

हमारे समाज में ऐसा पूर्वजों के समय से होता आया है और आज भी घर में अगर बेटी का जन्म होता है तो उसे देवी का रूप माना जाता है। बेटियां घर की शान होती हैं और ऐसे में उनके नाम को चुनने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। बेटी को अगर देवी का दर्जा दिया गया है तो उनके नाम में भी उतना दम होना चाहिए। इसी सिलसिले के चलते हम आपके लिए बेटियों के बेहद ही ट्रेंडिंग और यूनीक नाम के बाए में जानकारी लेकर आए हैं, वो नाम है वामिका!!! भले ही यह नाम सुनने में नया हो लेकिन इसका अर्थ जानकर आप बहुत खुश होंगे। आइए आपको इस नाम की खासियत के बारे में विस्तार में बताते हैं। 

वामिका नाम का मतलब और राशि

बेटियों के पैदा होने से लेकर उनके बड़े होकर शादी कर लेने तक, हर जगह उन्हें लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है जिस घर में लड़कियों के कदम पड़ेंगे उस घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी। कई मायनो में यह बात बिलकुल सच भी है, शायद यही वजह है कि माता पिता उनका नाम किसी देवी के रूप में रखते हैं। इस आर्टिकल में हम लड़कियों के बहुत ही स्टाइलिश नाम वामिका की बात करेंगे। जो सुनने में बेहद ट्रेंडिंग है लेकिन इसका मतलब माता पिता के दिलों को जरूर छू लेगा। वामिका का अर्थ देवी दुर्गा का स्वरूप होता है। ऐसे में इस नाम को अनदेखा करना मुमकिन ही नहीं है। वहीं इसकी राशि वृषभ है। आगे हम इसके नक्षत्र और इस नाम की लड़कियों का कैसा व्यक्तित्व और स्वभाव होता है बताएंगे। 

ADVERTISEMENTS

नाम वामिका
अर्थ देवी दुर्गा, सच्ची छवि
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 3
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, बु, भी, वा, वि, वी, वू)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग सफेद, हरा, गुलाबी
शुभ रत्न पुखराज

वामिका नाम का अर्थ क्या है?

वामिका ट्रेंडिंग नाम होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाया भी हुआ है क्योंकि क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। यह नाम सुनकर सभी ने इसे अपनाना जरूर चाहा है लेकिन इसके बारे में अच्छे से जानकारी लेना भी आपके लिए बेहद जरूरी है। वामिका का अर्थ देवी दुर्गा और सच्ची छवि होता है। इस नाम की लड़कियों में इसके मतलब का असर जरूर दिखाई पड़ता है। ये लड़कियां बेहद ही शांत स्वभाव की होती हैं। इन्हें अपने करीबियों से बेहद लगाव रहता और उनके प्रति ईमानदार रहती हैं। इन्हे अपने जीवन में किसी भी तरह का बदलाव बिलकुल भी पसंद नहीं है। इस नाम की महिलाओं पर आप किसी भी बात को लेकर भरोसा कर सकते हैं क्योंकि ये आपका भरोसा कभी नहीं तोड़ती हैं। 

वामिका नाम का राशिफल

वामिका नाम की राशि वृषभ है। वृषभ राशि की महिलाएं बेहद ही संवेदनशील और धर्म को मानने वाली प्रवृत्ति की होती हैं। ये महिलाएं छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाती हैं, जिसका असर इनके व्यवहार और स्वभाव में भी साफ देखने को मिलता है। इतना ही नहीं कभी-कभी अगर परिस्थितियां इनके मुताबिक नहीं होती हैं तो ये बहुत जल्दी हार मान लेती हैं जिसका कई लोग फायदा भी उठा सकते हैं। हालांकि वामिका नाम की लड़कियां अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग होती हैं जिसकी वजह से ये काफी स्वस्थ और बुद्धिमान बनी रहती हैं।  

ADVERTISEMENTS

वामिका नाम का नक्षत्र क्या है?

वामिका नाम का नक्षत्र रोहिणी है। ज्योतिष के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी को माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – ओ, बा, बी, बु, भी, वा, वि, वी, वू। 

वृषभ राशि के हिसाब से वामिका नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

वैसे तो वामिका काफी लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नाम है जिसे हर माता पिता अपनी बेटी का रखना चाहेंगे। लेकिन वहीं कुछ ऐसे माता पिता भी होते हैं जिन्होंने अपने मन में दूसरा विचार बनाया होता है, उनके लिए हम वामिका नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के नाम लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर और सोच समझकर अपने बेटी के लिए चुन सकते हैं। यह रही नामों की लिस्ट –

ADVERTISEMENTS

नाम   नाम
अनिका (Anika) वंशिका (Vanshika)
अनामिका (Anamika) वृशिका (Vrushika)
वर्तिका (Vartika) अंशिका (Anshika)
शोभिका (Shobhika) कृतिका (Kritika)
अवंतिका (Avantika) शोविका (Shovika)
अनंतिका (Anantika) वर्णिका (Varnika)
वाटिका (Vatika) वर्मिका (Varmika)
विशिका (Vishika) शिविका (Shivika)
मनिका (Manika) रितिका (Ritika)
मंजुलिका (Manjulika) शिव्यांका (Shivyanka)

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

बेटी का नाम हमेशा से ही बहुत सोच समझकर और जानकारी हासिल करके ही रखा जाता है, क्योंकि उसका पूरा भविष्य उसके नाम पर निर्भर होता है। वैसे ही नाम के अक्षर का चुनाव भी यही सोचकर ही किया जाता है। यदि आप भी अपनी बेटी का नाम ‘व’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर वामिका जैसा यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए नामों पर ध्यान जरूर दें।

नाम अर्थ
विधि (Vidhi) प्रणाली, भाग्य की देवी
विनिशा (Vinisha) प्यार या विनम्र, ज्ञान
विद्या (Vidya) ज्ञान
वत्सला (Vatsala) प्यार, बेटी
वनीशा (Vanisha) शुद्ध, पवित्र
विदुषी (Vidushi) संस्कृत, बौद्धिक मूल
विपाशा (Vipasha) असीमित, एक नदी
वरदा (Varda) देवी लक्ष्मी का एक नाम, वरदान
वृषाली (Vrushali) समृद्धि, महाभारत में कर्ण की पत्नी का नाम
वारिजा (Varija) कमल, जिसका जन्म पानी में हुआ हो

ऐसा माना जाता है कि आपके नाम का मतलब जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। इसलिए हमने इस आर्टिकल के जरिए वामिका नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपनी बेटी या किसी करीबी की बेटी के नाम के लिए इस नाम का सुझाव देना एक बेहतर विकल्प होगा तो इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपने रिश्तेदारों को भी भेजें ताकि वो भी इस नाम की अहमियत को समझ सकें। ये आपकी नाम रखने में मदद जरूर करेगा।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago