शिशु

विनय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vinay Name Meaning in Hindi

माता पिता अपने बच्चे का नाम रखते समय बहुत सारे क्राइटेरिया अपनाते हैं। नाम सबसे अच्छा हो, यूनिक हो, जिसका अर्थ भी अच्छा हो, जो लोकप्रिय भी हो, वगैरह वगैरह। लेकिन इस स्थिति में सही नाम का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल सा लगता है। क्योंकि कभी नाम अच्छा मिलता है तो उसका अर्थ अच्छा नहीं होता और कहीं अर्थ अच्छा होता है तो नाम सही नहीं लगता। इसके चलते हम बच्चे का नाम, जो हमेशा उसके साथ रहता है से कॉम्प्रोमाइज कर बैठते हैं। लेकिन हम आपके लिए ऐसा नाम खोज कर लाते हैं जो आपके सभी मापदंडों को पूरा कर सकता है। आज हम लड़कों के लिए बहुत ही सुंदर नाम ‘विनय’ के बारे में चर्चा करेंगे। इसलिए हमारे लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें तभी आपको नाम से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो पाएगी।

विनय नाम का मतलब और राशि

नाम हर व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह हमेशा हमारे साथ होता है। इसीलिए कहा जाता है कि नाम रखो तो थोड़ा सोच समझकर रखो ताकि बच्चे को नाम से संबंधित कोई परेशानी न हो। विनय लड़कों के लिए काफी अच्छा नाम है जिसका अर्थ भी उतना ही अच्छा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विनय नाम का अर्थ है शालीनता, संयम, विनम्रता व अच्छे संस्कार होता है। विनय नाम की राशि वृषभ होती है। आगे इससे जुड़े अंकज्योतिष, नक्षत्र इत्यादि की भी जानकारी दी गई है इसे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम विनय
अर्थ विनम्रता, अच्छे संस्कार, शालीनता, संयम
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 8
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, वा, वी, वू)
शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार
शुभ रंग नीला, हरा और सफेद
शुभ रत्न हीरा

विनय नाम का अर्थ क्या है?

विनय नाम का अर्थ विनम्रता, अच्छे संस्कार, शालीनता और संयम होता है। ये सभी गुण आपको उसके व्यवहार में भी देखने को मिलता है। विनय नाम के व्यक्ति का स्वभाव सीधा और सरल होता है। संस्कार और शिष्टाचार उसमें देखते ही बनता है। ईमानदारी के बारे में क्या कहें ये लोग इतने ईमानदार और बात के पक्के होते हैं कि हर कोई इन पर आसानी से विश्वास कर लेता है। विनय नाम के लड़कों में धैर्य की भी कोई कमी नहीं होती है। विनय नाम के लड़कों को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। 

विनय नाम का राशिफल

विनय नाम के लड़कों की राशि वृषभ और स्वामी शुक्र ग्रह होता है। वृषभ राशि के जातक होने के कारण विनय नाम के लड़के थोड़े गुस्से वाले तो होते हैं लेकिन उनका मन बिल्कुल साफ होता है। विनय नाम के लड़के दूसरों के लिए काफी विश्वसनीय हो सकते हैं। ये लड़के अपने काम से समाज में उदाहरण प्रस्तुत करते हैं जिसका अनुसरण करना लोगों को पसंद होता है। विनय नाम के व्यक्तियों का व्यक्तित्व काफी मधुर होता है। 

ADVERTISEMENTS

विनय नाम का नक्षत्र क्या है?

ऐसे माना जाता है कि जिन बच्चों के नाम विनय होते हैं उनका जन्म रोहिणी नक्षत्र में होता है जिसका प्रतीक चिन्ह एक बैलगाड़ी जिसे दो बैल खींच रहे हैं होता है। रोहिणी नक्षत्र से संबंधित अक्षर कुछ इस प्रकार हैं – ओ, वा, वी, वु।

विनय जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

ऐसे तो विनय लड़कों के लिए एक शानदार नाम है। लेकिन यदि आपको अपने बेटे का नाम विनय न रखकर वृषभ राशि से कुछ अन्य नामों की जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आगे की सारणी को पढ़ना होगा इसलिए इसे जरूर पढ़ें। वृषभ राशि में आने वाले मुख्य अक्षर ई, उ, ए, ओ, व और ब हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
विद्युत (Vidyut) वेदांग (Vedang)
ईशान (Ishaan) वंश (Vansh)
बलराज (Balraj) वीर (Veer)
उद्भव (Udbhav) ओम (Om)
एकांश (Ekaansh) उदित (Udit)
बिजॉय (Bijoy) बरुन (Barun)

विनय नाम से मिलते जुलते और भी नाम

कुछ माता पिता को अपने बच्चों का नाम मिलता जुलता रखना पसंद होता है। इसीलिए तो हमने आपके लिए विनय से कुछ मिलते जुलते नामों की लिस्ट तैयार की है इन नामों पर भी आप विचार कर सकते हैं। 

नाम नाम
विलय (Vilay) निलय (Nilay)
विनायक (Vinayak) तन्मय (Tanmay)
तनय (Tanay) अक्षय (Akshay)
विजय (Vijay) प्रणय (Pranay)
विहान (Vihan) चिन्मय (Chinmay)
अद्वय (Advay) अनय (Anay)

विनय नाम के प्रसिद्ध लोग

विनय इतना लोकप्रिय नाम है कि आपको हर क्षेत्र में चाहे वो खेलकूद हो या उच्च पद पर काम करने वाले अधिकारी, सुनाने को मिलता है। नीचे हमने आपके लिए विनय नाम से जुड़े कुछ प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी देने की कोशिश की है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
विनय सिंह गोलकीपर
विनय पाठक अभिनेता
विनय कुमार त्रिपाठी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन
विनय खंडेलवाल कोरियोग्राफर
विनय आप्टे दिवंगत अभिनेता व थियेटर निर्देशक
विनय कुमार पूर्व क्रिकेटर
विनय दुबे अक्सा एयर के सीईओ
विनय कामत लेखक
विनय कटियार राजनीतिज्ञ

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

विनय काफी पसंद किया जाने वाला नाम है। किंतु यदि आप अपने बच्चे का नाम विनय न रखकर ‘व’ से कुछ अन्य नामों के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हमने आपके लिए ‘व’ अक्षर से कुछ लेटेस्ट नामों की भी सूची तैयार की है इस पर विचार कर सकते हैं।

नाम अर्थ
विवान (Vivaan) जीवंत, उगते सूर्य की किरणें
विशेष (Vishesh) महत्वपूर्ण, जरूरी
विदित (Vidit) जिसमें इंद्र सी शक्ति हो, देवराज
विप्लव (Viplav) बहाव, स्वतंत्र
वेदार्थ (Vedarth) वेदों का अर्थ, वेदों का ज्ञानी
वत्सल (Vatsal) स्नेही, सज्जन
वरदान (Vardaan) शुभकामनाएं, आशीर्वाद
विराज (Viraj) राजा, शासक
वेद (Ved) ज्ञान, आध्यात्मिक
वैभव (Vaibhav) समृद्धि, सुख

आज के लेख में हमने विनय नाम के अर्थ से लेकर ‘व’ से शुरू होने वाले नाम तक की संपूर्ण और सटीक जानकारी देने की पूरी कोशिश की है। विनय नाम के अर्थ में ही संस्कार और शिष्टाचार जैसे शब्द विद्यमान हैं तो सोचिए यदि आपने अपने बच्चे का नाम विनय रखा तो वो आपके लिए काफी सही साबित हो सकता है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पढ़कर अच्छा लगा होगा तो अपने बच्चे को विनय नाम देकर उसका इस नए जीवन में स्वागत करें। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago