शिशु

विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi

ऐसा कहा जाता है कि बच्चों को दिए जाने वाले नाम का मतलब उनके व्यक्तित्व में साफ झलकता है और वे आगे जीवन में उसी तरह का व्यवहार भी करते हुए नजर आते हैं। इसलिए कोई भी नाम रखने से पहले सलाह लेना और पूरी तरीके से उस नाम की जानकारी निकालना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आपको अपने लाडले के लिए विवेक जैसा दिलचस्प नाम पसंद आया है तो नाम की खूबियों की जानकारी आपको होना जरूर चाहिए। विवेक बोलने और सुनने में बहुत ही सुंदर नाम है। लेकिन अपने बच्चे को इस नाम को देने से पहले इसकी राशि, अर्थ, नक्षत्र क्या होता है, इन सभी जानकारियों का पता होना आपके लिए बेहद जरूरी है। 

विवेक नाम का मतलब और राशि

विवेक एक बहुत लोकप्रिय नाम है और आज के समय में इस नाम को पसंद करने वाले बहुत लोग मौजूद हैं। अगर आपका नाम विवेक है या आपके किसी जानने वाले और होने वाले बच्चे का नाम विवेक रखना चाहते हैं तो ऐसे में इसका अर्थ जानना जरूरी है और हम ऐसा इसलिए कह रहे क्योंकि हर व्यक्ति को अपने नाम का अर्थ पता होना चाहिए, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हम लोगों में से कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हे अपने नाम का अर्थ नहीं पता होता है। लड़कों दिए जाने वाले इस खास नाम का मतलब जानने के लिए आप सभी ही काफी उत्सुक होंगे। चलिए इसका अर्थ हम आपको बताते हैं। इस नाम का मतलब ज्ञानी और समझदार होता है। ये नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि में आता है। तो आइए आपको इस नाम से जुड़ी तमाम जरूरी देते हैं। 

नाम विवेक
अर्थ सोचने-समझने वाला, ज्ञानी, न्याय
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 6
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, वा, वी, वू)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग सफेद, गुलाबी और हरा
शुभ रत्न हीरा

विवेक नाम का अर्थ क्या है?

विवेक नाम की तरह इसका मतलब भी बहुत बेहतरीन है। हम आपको बता दें की विवेक नाम का सही अर्थ ज्ञानी, बुद्धि से भरपूर और न्याय होता है। इस नाम के अर्थ का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव में भी दिखाई जरूर देता है। अगर आप अपने बच्चे का नाम विवेक रखना चाहते है तो हमें यकीन है कि इसका अर्थ जानने के बाद आप बिलकुल भी पीछे नहीं हटेंगे और ये नाम जरूर रखना पसंद करेंगे। विवेक नाम के लड़कों के अंदर जिम्मेदारी लेना और अपने दम पर कुछ कर दिखाने वाला भाव अधिक रहता है। ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और सबसे खास बात यह है कि इनके मन में परिवार वालों के लिए फिक्र हमेशा बनी रहती है। 

विवेक नाम का राशिफल

विवेक वाले व्यक्ति की राशि वृषभ होती है। इसलिए इनमें वृषभ राशि के गुण पाए जाते है। विवेक नाम और वृषभ राशि वाले व्यक्ति हमेशा सोच समझकर ही कोई काम करते हैं और अपने सभी कार्यों में बड़ी सावधानी भी रखते हैं। इस राशि के लड़के चंचल, साहसी, चतुर, बुद्धिमान और दूसरे लोगों से अलग स्वभाव के होते हैं। अगर आपका नाम विवेक है तो आप में भी इन सभी गुणों मे से कोई ना कोई गुण तो जरूर होगा।

विवेक नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र रोहिणी है और इस नक्षत्र का चिन्ह गाड़ी को माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – ओ, वा, वी, वू हैं।

वृषभ राशि के हिसाब से विवेक नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

अगर आप अपने लाडले बेटे का नाम विवेक से प्रेरित या इसके आधार पर रहने की सोच आरहे हैं तो परेशान न हों। विवेक से मिलते-जुलते लड़कों के कई नाम मौजूद हैं चलिए उनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं। 

नाम नाम
वैदिक विहान
विवेकानंद विवेकांत
विवेन विवेकवर्द्धन
विवेकदीप विवान
विवेकबीर विविध
विशेष विश्वास
विरुपाक्ष विव्हल
विकर्ण विराट
विकास विवांश
विवेकप्रीत विनय

विवेक नाम के प्रसिद्ध लोग

विवेक नाम के वैसे तो कई प्रसिद्ध व्यक्ति मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारें में हम आपको बताएंगे। ये रहे कुछ फेमस व्यक्ति-

नाम पेशा
विवेक बोरकर वैज्ञानिक और गणितज्ञ
विवेक ओबरॉय फिल्म अभिनेता
विवेक दाहिया टेलीविजन अभिनेता
विवेक हर्षन फिल्म संपादक
विवेक कर बॉलीवुड संगीतकार
विवेक अग्निहोत्री फिल्म निर्देशक
विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर (वक्ता)
विवेक लाल अमेरिकी वैज्ञानिक
विवेक वाधवा भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी
विवेक सिंह क्रिकेटर

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप अपने बेटे का नाम विवेक के अलावा लेकिन ‘व’ अक्षर से रखने के बारे में ही सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
विभोर आनंदित
विश्रुत प्रसिद्ध
वंशील मधुर
विभास रोशनी
विभु शासक, अनंत
वीरत अद्भुत
विक्रांत साहसी
विराज उत्कृष्ट, शानदार, सूर्य या राजा
विदिश ज्ञान
व्यान वायु

अगर आप खुद माता-पिता हैं तो अपने बेटे के नामकरण से पहले उसके नाम का सही मतलब समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। इसलिए हमने विवेक नाम से जुड़ी सभी अहम जानकारियों के बारे में आपको बताया है ताकि आपको नाम रखते समय ज्यादा सोचना न पड़े। हमारा प्रयास यही है कि लेख की मदद से आप अपने बच्चे के भविष्य के बारे मे सोच कर हर एक छोटा बड़ा फैसला समझदारी और सूझ-भूझ से लें।

यह भी पढ़ें:

शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अमित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amit Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 days ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 days ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

5 days ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

1 week ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

1 week ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

1 week ago