शालिनी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shalini Name Meaning in Hindi

शालिनी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Shalini Name Meaning in Hindi

किसी भी इंसान के जीवन में उसके नाम का काफी योगदान होता है, आपको शायद यह सुनकर यह हैरानी हो, लेकिन नाम जीवन में कई अच्छे और बुरे प्रभाव डालता है इसलिए आप भी अपने बेटे या बेटी का नाम सोच समझकर ही रखें। लेकिन इन सभी बातों को मानना न मानना आपका अपना फैसला हो सकता है। मगर जब इन सब से हट कर नाम ढूंढ़ने की बात आती है तब भी पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए अच्छे से अच्छा नाम रखना चाहते हैं। यहां आपको शालिनी नाम से जुड़ी सभी संभव जानकारी दी जाएगी क्योंकि हो सकता आप उनमें से एक हों जो अपनी बेटी का नाम शालिनी रखना चाहते हों, यह लेख खास आपके लिए है और उन लोगों के लिए है जो इस नाम को पसंद करते हैं या इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

शालिनी नाम का मतलब और राशि

शालिनी एक बेहद ही सरल और लुभावना नाम है। माता-पिता बेटियों के लिए यह नाम काफी पसंद करते हैं। नाम की असली पहचान उसके अर्थ से की जाती है इसलिए आपको हमेशा नाम रखने से पहले उसका अर्थ, राशि और स्वभाव से जुड़ी अन्य जानकारी होना जरूर होनी चाहिए। शालिनी नाम का मतलब संकोची, सभ्य होता है। वहीं शालिनी नाम की राशि कुंभ होती है। आइए इस नाम के बारे में विस्तार नीचे पढ़ते हैं।

नाम  शालिनी
अर्थ  संकोची, सभ्य
लिंग   लड़की
अंक ज्योतिष  9
धर्म  हिन्दू
राशि  कुंभ
नक्षत्र  शतभिषा (गो, सा, सी, सु, स,सि)
शुभ दिन  शनिवार
शुभ रंग  बैंगनी, लाल और हल्का नीला
शुभ रत्न  नीलम

शालिनी नाम का अर्थ क्या है?

शालिनी का मतलब संकोची और मामूली होता है। शालिनी नाम की लड़कियां अपने जीवन को सफल बनाने के लिए जिस भी रास्ते को चुनती हैं, उसमें सफल होने के लिए कड़ी मेहनत भी करती हैं। इन लड़कियों में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जैसे कि इनका व्यवहार वो दूसरों के प्रति हमेशा अच्छा रहता है और मदद करने के लिए भी ये सबसे आगे रहती हैं। इस नाम की लड़कियां बेहद सुंदर और मिलनसार स्वभाव की होती हैं। यह खुद पर अच्छे से नियंत्रण रख सकती है और साथ ही अपने समय को बर्बाद करना इन्हें बिलकुल पसंद नहीं होता है।

शालिनी नाम का राशिफल

शालिनी नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की लड़कियां अधिक ऊर्जावान, प्रतिभाशाली और बुद्धिमान होती है और साथ ही इन्हें दूसरे व्यक्तियों को परखना भी अच्छे से आता है जिसके आधार पर ही वे अपने दोस्त बनाती है। इतना ही नहीं इस नाम की लड़कियों में अपने बड़ों को लेकर काफी आदर सम्मान होता है और वो अपने काम को बेहद जिम्मेदारी के साथ करती है। ये लड़कियां पढ़ाई के क्षेत्र खूब आगे बढ़ती है और माँ-बाप नाम रौशन करती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स को माना जाता है।

शालिनी नाम का नक्षत्र क्या है?

शालिनी नाम का नक्षत्र शतभिषा है जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त होता है। इससे जुड़े अक्षर होते हैं – गो, सा, सी, सु, स, सि।

शालिनी जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

शालिनी नाम की कुंभ राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम बताए गए हैं। यह सभी नाम ज्यादातर मिथुन राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर ग, श, ष, स, श्र से लिए गए हैं, आइए नामों की इस टेबल पर एक नजर डालते हैं।

नाम नाम
शिवांगी (Shivangi) शिवाक्षी (Shivakshi)
शिवन्या (Shivanya) शिवली (Shivli)
शिवि (Shivi) शिंपी (Shimpi)
गार्गी (Gargi) गरिमा (Garima)
सान्या (Sanya) सुनिधि (Sunidhi)
समीरा (Samira) समीक्षा (Samiksha)
सामिया (Samiya) सानिया (Saniya)

शालिनी नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

अगर आपको भी शालिनी नाम पसंद आया है और आप अपनी बेटी का यह नाम या उससे मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं, तो नीचे दी गई नाम की लिस्ट पर एक बार जरूर ध्यान दें।

नाम   नाम
मालिनी (Malini) नलिनी (Nalini)
पालिनी (Paalini) शामली (Shamli)
कामिनी (Kamini) वामिनी (Vamini)
रागिनी (Ragini) पाणिनी (Panini)
आशानि (Aashani) प्रियानी (Priyani)

शालिनी नाम के प्रसिद्ध लोग

हमने कई प्रसिद्ध हस्तियों के नाम शालिनी सुने हुए हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हमने आपको यहां बताया है। आइए एक नजर डालते हैं आखिर वो नाम कौन से हैं-

नाम  पेशा 
शालिनी भारत टाटा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर
शालिनी पाण्डेय अभिनेत्री
शालिनी कपूर अभिनेत्री
शालिनी सिंह पत्रकार
शालिनी कुमार अभिनेत्री
शालिनी अरोड़ा अभिनेत्री

‘श’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘श’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर आपको आजकल के ट्रेंडिंग और लेटेस्ट नाम की जानकारी चाहिए तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार ध्यान से जरूर देखें।

नाम अर्थ 
शमिता (Shamita) अनुशासन का पालन करने वाली
शगुन (Shagun) भाग्यशाली
श्लोका (Shloka) जाप, मंत्र
शर्विला (Sharvila) पवित्र, सबको साथ रखनेवाली
शुक्ति (Shukti) मोती, सीप
शारवी (Sharvi) मासूमियत
शारिणी (Sharini) रक्षा करनेवाला
शैलजा (Shailja) पहाड़ों की बेटी, देवी पार्वती का नाम
शोनिता (Shonita) तेज, लाल रंग
शुभिका (Shubhika) फूलों का हार, मान

 

शालिनी नाम का मतलब जितना अच्छा है उतना ही इस नाम की लड़कियों का स्वभाव भी अच्छा होता है। इसलिए अगर आप अपनी बेटी का नाम शालिनी रखना चाहते हैं या आपको यह नाम पसंद है, तो हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख ने इस नाम से जुड़ी सभी अहम जानकारी हासिल करने में आपकी मदद जरूर की होगी। अब आप ही तय करें कि आपको अपनी बेटी का नाम शालिनी रखना है तो क्यों और इस नाम से उसे क्या फायदा होने वाला है।

यह भी पढ़ें:

शालू नाम का मतलब और राशि – Shalu/Shaloo Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi