शिखा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shikha Name Meaning in Hindi

शिखा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Shikha Name Meaning in Hindi

नए पेरेंट्स के लिए सबसे मुश्किल और जिम्मेदारी वाला काम बच्चे का नाम ढूंढने का होता है। वैसे तो घर में बेटा हो या बेटी, आने वाले समय में खुशियों की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन बेटियों से घर की रौनक दो गुनी हो जाती है। उनका जन्म परिवार के लोगों के लिए जितना खास होता है उतना ही खास उसका नाम भी होना चाहिए। शिखा लड़कियों को दिए जाने वाले खास नामों में से एक है। शिखा नाम बहुत समय से लोगों के बीच लोकप्रिय है और आज भी लोग इस नाम से प्रभावित होकर अपनी बेटियों का यह नाम रखते हैं। शिखा बेहद ही खूबसूरत नाम है। यह सुनने और बोलने में काफी प्यारा लगता है। शिखा नाम का मतलब, राशि और स्वभाव जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

शिखा नाम का मतलब और राशि

शिखा नाम बहुत ही प्यारा है और यह माता-पिता को भी अच्छा लगेगा यदि इसके बारे में अच्छी तरीके से जानकारी हासिल हो। हमने फिल्मों और सीरियल में यह नाम बहुत बार सुने होंगे, शायद माता पिता इसी से प्रेरित होकर ये नाम चुनते हैं। किसी भी नाम को रखने से पहले उसके अर्थ को अच्छे तरीके से समझना जरूरी है। माता-पिता द्वारा लड़कियों को दिया जाने वाला ये नाम उनकी खूबसूरती पर और चार चांद लगाता है। शिखा नाम का मतलब शिखर, प्रकाश, चोटी, लौ होता है और नाम के मतलब के प्रभाव को इंसान के व्यक्तित्व में दिखाई देता है। इस नाम की राशि कुंभ है। आइए इस नाम को और भी करीब से जानने के लिए आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें।

नाम शिखा
अर्थ शिखर, प्रकाश, चोटी, लौ
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सु, स,सि)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग बैंगनी, लाल और हल्का नीला
शुभ रत्न नीलम

शिखा नाम का अर्थ क्या है?

शिखा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय नाम है और यही वजह है कि लोगों के लिए इस नाम को चुनना और भी आसान हो जाता है। यह सच है कि बेटियां भगवान का दिया गया सबसे अहम तोहफा होती हैं, शायद इसलिए ही माता पिता बेटी के जन्म की खुशियों को बयां नहीं कर पाते हैं। शिखा नाम का मतलब शिखर,प्रकाश, चोटी आदि होता है। इसके अलावा इनके स्वभाव में भी इसका असर दिखाई देता है। इस नाम की लड़कियों के लुक की अगर बात करें तो ये दिखने में बेहद खूबसूरत होती हैं। इन लड़कियों के अंदर कुछ नया और दूसरों के मुकाबले कुछ बड़ा करने का जज्बा होता है और यह भविष्य में बेहतर कलाकार बन सकती हैं। इनको अपने ऊपर किसी भी काम को लेकर पूरा विश्वास रहता हैं। इनका स्वभाव बेहद दयालु होता है और ये लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

शिखा नाम का राशिफल

शिखा नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की लड़कियों का स्वभाव थोड़ा जिद्दी होता है लेकिन यह सकारात्मक तरीके से ही जिद्द करती हैं। ये लड़कियां बहादुर होने के साथ-साथ मेहनती भी होती हैं और किसी भी कार्य को पूरे मन के साथ करती हैं। इन लड़कियों को खाने-पीने का बहुत शौक होता है, यह हर समय कुछ नया ट्राई करने के बारे में सोचती रहती हैं। जैसे कि हमने पहले भी बताया है कि शिखा नाम की लड़कियों को अपने ऊपर काफी विश्वास रहता है और यह हर काम को पूरा करती हैं। यही वजह है कि यह किसी भी मुश्किलों और हालात में डरती नहीं है और पूरी एनर्जी के साथ काम  को पूरा करने में सक्षम रहती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स, श्र को माना जाता है।

शिखा नाम का नक्षत्र क्या है?

शिखा नाम का नक्षत्र शतभिषा है और शतभिषा नक्षत्र का चिन्ह खाली वृत्त होता है। शतभिषा नक्षत्र से सम्बंधित और अक्षर इस प्रकार है- गो, सा, सी, सू।

शिखा जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

शिखा लड़कियों का काफी प्यारा नाम है और यह श अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको कुंभ राशि के हिसाब से और भी अन्य नाम की जानकारी चाहिए जो कुंभ राशि के अन्य अक्षरों से शुरू होते हैं तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
शगुन (Shagun) सनाया (Sanaya)
स्नेहा (Sneha) स्वरा (Swara)
सौरभी (Saurabhi) समृता (Samrita)
साधिका (Sadhika) सहेज (Sahej)
गिरिशा (Girisha) गरिमा (Garima)
गौरिका (Gaurika) गौतमी  (Gautami)
शेफाली (Shefali) श्रेया (Shreya)
शुचि (Shuchi) शायला (Shayla)

शिखा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

शिखा उन नामों में शामिल है जिसे बिना किसी संदेह के माता पिता बच्चे के लिए चुनते हैं, यह नाम सालों से ट्रेंड कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी आप इससे मिलते -जुलते नामों की तलाश कर रहे हैं तो नीचे बताए गए नामों को एक बार जरूर देखें।

नाम   नाम
रेखा (Rekha) विशाखा (Vishakha)
सुलेखा (Sulekha) बरखा (Barkha)
लेखा (Lekha) तनिष्खा (Tanishkha)

शिखा नाम के प्रसिद्ध लोग

शिखा काफी लोकप्रिय नाम है, इसी के चलते कई लोगों ने अपनी बेटियों का नाम शिखा भी रहा है। आज हम शिखा नाम की कुछ प्रसिद्ध महिलाओं के बारे में आपको बताएंगे जो काफी लोकप्रिय हैं।

नाम  पेशा 
शिखा प्रभाकर अभिनेत्री
शिखा जोशी अभिनेत्री
शिखा मिश्रा अभिनेत्री
शिखा प्रभाकरन पार्श्व गायिका
शिखा पांडे क्रिकेटर
शिखा गौतम बैडमिंटन खिलाड़ी
शिखा टंडन तैराक
शिखा राघव संगीत कलाकार
शिखा सिंह अभिनेत्री

‘श’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

बच्चे के नाम का पहला अक्षर उसके लिए और उसके आने वाले भविष्य के लिए अहम होता है, शायद यही वजह है कि लोग पहले अक्षर को बहुत शुभ मानते हैं। आपको बता दें कि राशि और नक्षत्र के हिसाब से अक्षर चुने जाते हैं और नाम रखा जाता है। वैसे ही ‘श’ अक्षर वाले लड़कियों अन्य नामों की सूची हमने आपके लिए तैयार की है, एक बार जरूर चेक करें।

नाम अर्थ 
शिवांशी (Shivanshi) भगवान शिव का एक अंश
शिरीन (Shirin) हल चलाने वाला
शिवांजलि (Shivanjali) देवी पार्वती
शिवप्रिया (Shivpriya) देवी दुर्गा, भगवान शिव की प्रिय
शिल्पा (Shilpa) पत्थर, आदर्श लड़की
शिल्पिता (Shilpita) आनुपातिक
शिप्रा (Shipra) शुद्ध, एक नदी
शिल्पी (Shilpi) कारीगर, शिल्पकार
शीतल (Sheetal) कोमल, शांत, हवा
शीला (Sheela) अच्छा चरित्र, शांत

शिखा जैसे बेहतरीन नाम को चुनकर आप अपनी बेटी को जीवन को जीने के नए नजरिए से परिचय करवाएंगे। ये नाम न केवल आपकी बेटी की खूबसूरती को और निखारेगा बल्कि इस नाम को चुनकर और इसके अर्थ को जानकर आपके मन में भी तस्सली रहेगी कि यह अच्छा नाम है। इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी इस आर्टिकल के जरिए दी गई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस जानकारी के आधार पर आपको अपनी बेटी का नाम शिखा रखने में कोई परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:

साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
सपना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sapna Name Meaning in Hindi
सुनीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Suneeta Name Meaning in Hindi