शिशु

शिवम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shiwam/Shivam Name Meaning in Hindi

हमारे हिन्दू धर्म में अक्सर बच्चों के नाम उसके अर्थ के महत्व को जानकर ही रखे जाते है। शिवम लड़कों का ऐसा नाम है जिसे माता-पिता बेहद पसंद करते हैं क्योंकि इसका अर्थ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बच्चे के नाम का महत्व उसके माता-पिता से ज्यादा कोई नहीं जान सकता है। तो चलिए बताते है कि आखिर इस नाम के लिए लोग इतना पसंद क्यों करते हैं और इसकी राशि और नक्षत्र के हिसाब से इन व्यक्तियों का कैसा स्वभाव होता है। 

शिवम नाम का मतलब और राशि

किसी भी घर में बेटे का जन्म बहुत ही खुशहाली लाता है (वैसे बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं) और खासकर तब जब वो आपकी पहली संतान होती है। लोग भगवान द्वारा की गई इस कृपा से बहुत खुश होते हैं और अपने बेटे का नाम ऐसा रखते है कि भगवान का दिया हुआ यह खास तोहफा हमेशा उनके लिए खास बना रहे। शिवम उस खास नाम में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका अर्थ। बता दें कि शिवम नाम का मतलब भगवान शिव का एक रूप है, शुभ और भाग्यशाली भी होता है। इस नाम की राशि कुंभ होती है। इस नाम के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व तारीफ के काबिल होता है। आगे पढ़ने पर आपको अच्छे से पता चलेगा।

ADVERTISEMENTS

नाम शिवम
अर्थ भगवान शिव का रूप, शुभ, भाग्यशाली
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सू)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग बैंगनी और हल्का नीला
शुभ रत्न नीलम

शिवम नाम का क्या अर्थ है

लड़कों को दिया जाने वाला नाम शिवम अपने अर्थ की तरह बहुत ही शुभ माना जाता है।  क्योंकि इस नाम से भगवान शिव का नाम जुड़ा हुआ है। यही वजह है जो इसे और भी खास बनाती है। शिवम नाम का मतलब भगवान शिव का रूप, शुभ और भाग्यशाली आदि होता है। इस नाम के व्यक्तियों के अंदर भगवान शिव  के कई गुण और प्रभाव देखने को मिलते है। सहानुभूति और समझदारी इनके अंदर बसी होती है यह काफी नर्म दिल के होते है और सभी के प्रति दया का भाव रखते है। इसके अलावा यह निस्वार्थ भाव से हर किसी की मदद करे के लिए तैयार रहते है और इसी वजह से समाज में अपने अच्छे व्यवहार से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते है। यह लोग किसी को भी अपना दोस्त बनाने से पहले काफी सोचते और समझते है। 

शिवम नाम का राशिफल

शिवम नाम की राशि ‘कुंभ’ होती है। कुंभ राशि के शिवम नाम के व्यक्ति काफी उत्तेजित स्वभाव के होते है। कुंभ राशि के होने के कारण यह लोग बेहद ईमानदार, बुद्धिमान, प्रतिभाशाली और ऊर्जावान होते है लेकिन कभी-कभी इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है। इसके अलावा इन्हे किसी भी परिस्थिति में ढलना बहुत अच्छे तरीके से आता है और बड़ों का सम्मान यह लोग दिल से करते है। कुंभ राशि के शिवम नाम के व्यक्तियों को स्थायी संबंध में बंधना भी पसंद नहीं होता है और इनके अंदर क्रान्तिकारी बनने की भावना भी कई ज्यादा होती है।   

ADVERTISEMENTS

शिवम नाम का नक्षत्र क्या है

शिवम नाम का ‘शतभिषा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – गो, सा, सी, सू।

कुंभ राशि के हिसाब से शिवम नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

शिवम जैसे शुभ नाम को हर माता-पिता अपनाने के लिए हमेशा से तैयार रहते हैं, लेकिन हम आपको इसी नाम से मिलते-जुलते कुछ अन्य नामों के बारें में भी बता रहे है। आप उन नामों से भी अपने बेटे के लिए बेस्ट नाम को चुन सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
शुभम (Shubham) शिवन (Shivan)
शिविन (Shivin) शिविश (Shivish)
शिव (Shiv) शिवांक (Shivank)
शिवांश (Shivansh) शिवयांक (Shivyank)
शिवित (Shivit) शिविंद्र (Shivindra)
शिवेश (Shivesh) शिवान (Shivaan)
शिवलोक (Shivlok) शिवाक (Shivaak)
शिवेन (Shiven) शिवांग (Shivang)
शिवा (Shiva) शिविर (Shivir)

शिवम नाम के प्रसिद्ध लोग

शिवम काफी जाना-पहचाना नाम लगता है। कई प्रसिद्ध लोग इस नाम के जरिए दुनिया भर में लोगों के बीच फेमस है। कुछ ऐसे शिवम नाम के मशहूर व्यक्तियों के बारें में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।

नाम पेशा
शिवम तिवारी अभिनेता
शिवम चौहान क्रिकेट खिलाड़ी
शिवम दुबे क्रिकेट खिलाड़ी
शिवम नायर फिल्म और टेलीविजन निर्देशक और संपादक
शिवम पाटिल अभिनेता एवं डांसर
शिवम प्रधान अभिनेता
शिवम शर्मा क्रिकेटर
शिवम सदाना रैपर

‘श’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘श’ अक्षर से लड़कों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद है और यदि आप भी अपने बेटे के लिए  श अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे है तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक करें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
शौनक (shaunak) शिक्षक, समझदार
शत्रुंज (shatrunj) जो दुश्मनों पर काबू पा सके
शवास (shavas) बहादुर, वीर, ताकतवर
शुभ्रांशु (Shubhranshu) बारिश का पहली बूंद
शुबंकर (Shubankar) धार्मिक स्वभाव का व्यक्ति
शौविक (Showik) जादूगर, करामाती
शेवर (Shevar) तिजोरी
शरूण (Sharun) खुशबू, शहद
शारजील (Sharjeel) संतोषजनक
शमवत (Shamvat) शुभ, अमीर

आपको अपने बेटे को शिवम नाम देना है या नहीं आप ऊपर लेख को पढ़कर समझ गए होंगे, यह हर माता-पिता का व्यक्तिगत फैसला होता है। इस लेख के माध्यम से आप तक जानकारी पहुंचना आपकी काफी हद तक सहायता कर सकता है। हमें यकीन है आप अपने बच्चे के लिए एक बेहतरीन नाम का चुनाव करेंगे, लेकिन अगर आप आपने बेटे को भाग्यशाली मानते हैं, तो आपको अपने घर के चिराग का नाम शिवम ही रखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

अमित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amit Name Meaning in Hindi
अमन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aman Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago