शिशु

शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi

बच्चे का आपके घर में जन्म लेना ही इस बात का सबूत है कि ईश्वर की कृपा आपके परिवार पर बनी हुई है। कुछ बच्चों का घर में प्रवेश इतना शुभ होता है कि जीवन के हर बिगड़े काम बनने लगते हैं। ऐसे में अगर बेटा हुआ हो तो ‘शुभम’ नाम उसके लिए कितना अच्छा रहेगा, जो एकदम सरल और सुंदर नाम है। हर नाम की कुछ न कुछ विशेषता होती है, तो आइए जानते हैं इस नाम का अर्थ, राशि, और इसके स्वभाव से जुड़ी जानकारियां।

शुभम नाम का मतलब और राशि

कई माता-पिता सिर्फ इसके अर्थ की वजह से अपने बच्चे के लिए इस नाम को अधिक महत्व देते हैं। इस नाम का अर्थ ‘शुभ’ और ‘अच्छा’ होने से जुड़ा है। ये नाम कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। तो चलिए जानते हैं शुभम नाम के लड़कों के व्यक्तित्व और उनसे जुड़ी जरूरी जानकारियां। 

नाम शुभम
अर्थ जो अच्छा और शुभ हो
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सू)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला, लाल और बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

शुभम नाम का अर्थ क्या है?

शुभम नाम का मतलब अच्छा और शुभ होना होता है। शुभम नाम वाले व्यक्ति काफी मिलनसार होते हैं और दूसरों पर अपना प्रभाव भली भाती छोड़ते हैं। इनकी बुद्धि दूसरों के मुकाबले अधिक तेज होती है तभी ये किसी भी कार्य को करने से पहले पीछे नहीं हटते हैं। इतना ही नहीं ये दयालु स्वभाव के होते हैं और दूसरों के प्रति दया की भावना रखते हैं। ये निस्वार्थ भावना से लोगों की सेवा करना पसंद करते हैं। 

शुभम नाम का राशिफल

इस नाम की राशि कुंभ है। इस राशि के लड़के कई अहम गुणों से भरपूर होते है और अपने लक्ष्य के प्रति पूरे ईमानदार होते हैं। बड़ों का सम्मान भी ये दिल से करते हैं। कुंभ राशि के शुभम नाम के लड़के किसी भी परिस्थिति के हिसाब से खुद को उसमे ढाल लेते हैं। ये मित्रता भी बहुत सोच समझकर और इंसान को परखकर करते हैं। इस नाम के लोगों को साहित्य और कला में रूचि होती है। 

शुभम नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र शतभिषा है और इस नक्षत्र का चिन्ह खाली चक्र होता है। शतभिषा नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू।

कुंभ राशि के हिसाब से शुभम नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

यदि आपने अपने बेटे का शुभम या इससे मिलता जुलता हुआ ही नाम रखने का निर्णय किया है तो नीचे दिए गए नामों की लिस्ट पर एक नजर डालें। 

नाम नाम
शुभांक शुभदीप
शुभंक शुभानन
शुभांकर शुभेंदु
शुभंकार शुभीत
शुभांग शुभकाराम
शुभानंद शुभ्रनील
शुभुंग शुभोजित
शुभ्रतो शुभाय
शुभेय शोभन
शुभक्ष शुभ्रांशु
शुभन शुभागमन
शुभाशीष श्लोक

शुभम नाम के प्रसिद्ध लोग

आप सभी ने शुभम नाम के कई प्रसिद्ध लोगों के बारे में सुना तो होगा ही लेकिन आज हम उनमें कुछ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप प्रेरित होकर अपने बेटे का नाम शुभम रखें। ये रहे वे लोग –

नाम पेशा
शुभम सराफ अभिनेता
शुभम झा बाल कलाकार
शुभम गौर अभिनेता और कॉमेडियन
शुभमन गिल क्रिकेटर
शुभम सैनी टेलीविजन अभिनेता
शुभम रांजने क्रिकेटर

‘श’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप शुभम न चुनकर अपने बेटे का ‘श’ अक्षर से ही कोई रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट में ‘श’ अक्षर से लड़कों के बेहतर नामों और उनके अर्थ के बारे में बताया गया है।

नाम अर्थ
शौविक जादूगर
शुचित बुद्धिमान, शुद्ध
श्यामक भगवान कृष्ण, भगवान वासुदेव के भाई
शार्दूल शेर की तरह
शिवम भगवान शिव, भाग्यशाली
शिखर ऊंचाई पर पहुंचना, पर्वत की चोटी
शरमन आश्रय, खुशी
शरुण मीठा, शहद जैसा खुशबूदार
शौर्य बहादुरी
शाश्वत सनातन, निरन्तर

शुभम नाम लड़कों को दिया जाने वाला बहुत ही सरल और बेहतरीन नाम है। अगर आपको इस नाम के लिए हमारे द्वारा बताई सभी जानकारी समझ आई तो आप जरूर अपने लाडले का नाम शुभम रखें, ताकि उसके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें और सब शुभ हो।

यह भी पढ़ें:

अमित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amit Name Meaning in Hindi
अमन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aman Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

गाय और शेर की कहानी | The Cow And The Lion Story In Hindi

ये कहानी लक्ष्मी नाम की गाय की है, जो की गलती से शेर की गुफा…

3 days ago

कौवा और कोयल की कहानी। The Crow And The Cuckoo Story In Hindi

कौवा और कोयल की इस कहानी में हमें ये बताया गया है कि कैसे कोयल…

3 days ago

कबूतर और मधुमक्खी की कहानी | The Story Of The Dove And Bee In Hindi

यह कहानी एक कबूतर और एक मधुमक्खी के बारे में है कि कैसे दोनों ने…

1 week ago

हाथी और बकरी की कहानी | Elephant And Goat Story In Hindi

ये कहानी जंगल में रहने वाले दो पक्के दोस्त हाथी और बकरी की है। दोनों…

1 week ago

चांद पर खरगोश की कहानी | The Hare On The Moon Story In Hindi

इस कहानी में हमें जंगल में रहने वाले चार दोस्तों के बारे में बताया गया…

1 week ago

एक राजा की प्रेम कहानी | A King Love Story In Hindi

ये कहानी शिवनगर के राजा की है। इस राजा की तीन रानियां थीं, वह अपनी…

1 week ago