In this Article
दुनिया भर में न जाने कितने नाम मौजूद हैं और इन हजारों-लाखों नामों के बीच किसी एक नाम को अपने बच्चे के लिए चुनना कोई मामूली बात नहीं है। माता पिता भले ही एक बार नाम को चुन भी लेते हैं लेकिन सबसे पहले उनकी जिम्मेदारी होती है उस नाम को अच्छी तरह से परख लेना जैसे कि उसका अर्थ क्या है, राशि, नक्षत्र और व्यक्तित्व पर कैसा प्रभाव रहेगा, सब कुछ। इस लेख के जरिए हम संगीता नाम के बारे में चर्चा करने वाले हैं। इस नाम की क्या खासियत है और इसे माता पिता को क्यों चुनना चाहिए इन सब सवालों के जवाब आपको इस लेख को आगे पढ़ने से मिल जाएंगे। आइए संगीता नाम को नजदीक से जानने के लिए आर्टिकल को विस्तार में पढ़ते हैं।
लगभग हर घर में माता पिता की तमन्ना होती है कि उनके घर में बेटी का जन्म हो ताकि उसे दुनिया भर की सारी खुशियां मिलें। सब जानते है बेटियां जब घर में पैदा होती हैं तो पूरा घर चहक उठता और रौशन हो जाता है। ऐसे में उनका नाम चुनना और भी मुश्किल काम बन जाता है। लेकिन संगीता बेटियों को दिया जाने वाला बहुत ही प्यारा नाम है। अगर आप अपनी बेटी का नाम संगीता रखने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले उसका मतलब जान लेना आपके लिए जरूरी है। आपको बता दें संगीता जैसे प्यारे नाम का मतलब भी बहुत प्यारा है, इसका अर्थ संगीत, मोहक ध्वनि होता है। इस नाम की राशि कुंभ है। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आगे जरूर पढ़ें।
| नाम | संगीता |
| अर्थ | संगीत, मोहक ध्वनि |
| लिंग | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 9 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | कुंभ |
| नक्षत्र | शतभिषा (गो, सा, सी, सू) |
| शुभ दिन | शनिवार |
| शुभ रंग | लाल, बैंगनी और हल्का नीला |
| शुभ रत्न | नीलम |
किसी भी नाम को बिना उसका अर्थ जाने अपने बच्चे को नहीं देना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी उस नाम का बुरा प्रभाव आपके बच्चे के जीवन को मुश्किल बना सकता है। इसलिए सबसे पहले जब आप नाम को चुनें तो उसके अर्थ को बहुत अच्छी तरह से समझने की कोशिश जरूर करें। आपने अपनी लाडली के लिए संगीता जैसा बेहतरीन नाम चुन तो लिया है, तो चलिए आपको इसका मतलब बताते हैं। संगीता का मतलब संगीत होता है। इस नाम की लड़कियां साहस से भरी रहती हैं और काफी प्रभावशाली भी होती हैं। इन्हें दूसरों से खुद की तुलना करना पसंद नहीं होता है। ये लड़कियां हमेशा कुछ नया सीखने के लिए आगे बढ़ती है और उन्हें सफलता भी हासिल होती है। चाहे जितनी भी मुसीबत क्यों न आ जाए ये बिना डरे उसे हल करने की पूरी कोशिश करती हैं। सिर्फ यही नहीं इन्हें चुनौतियों का सामना करना अच्छा लगता है।
संगीता नाम की राशि कुंभ है। बता दें कि कुंभ राशि की लड़कियों और महिलाओं में ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहती है। इनके जीवन का लक्ष्य इन्हें पूरी तरह से स्पष्ट होता है। उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ती हैं। इन लड़कियों का व्यवहार दूसरों के प्रति काफी दया और प्यार से भरा होता है और लोग भी इनकी करीब रहना पसंद करते हैं। इनके साथ रहने वाले लोग भी इनकी बात मानने को हमेशा तैयार रहते हैं। ये जीवन में आने वाली समस्याओं का डटकर सामना करने में विश्वास रखती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स, श्र, द को माना जाता है।
संगीता नाम का ‘शतभिषा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – गो, सा, सी, सू।
संगीता लड़कियों का पुराने समय का नाम है लेकिन इसे आज भी लोग इसे पसंद करते हैं और अपनी बेटी का रखते हैं। यह स अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि में आता है। अगर आपको कुंभ राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| श्रावणी (Shravani) | श्रिया (Shriya) |
| सेजल (Sejal) | सौरभी (Saurabhi) |
| शालिनी (Shalini) | शमिका (Shamika) |
| शिवन्या (Shivanya) | शिवानी (Shivani) |
| गौरिका (Gaurika) | गिरिजा (Girija) |
| गामिनी (Gamini) | गायत्री (Gayatri) |
| दाक्ष्या (Dakshya) | दर्शा (Darsha) |
संगीता लड़कियों के बहुत ही चर्चित नामों में से एक है और अगर आपके मन में भी इस नाम से मिलते-जुलते नाम रखने का ख्याल आ रहा है। तो नीचे तैयार की गई संगीता नाम से मिलते-जुलते अन्य नामों की सूची को ध्यान से पढ़े।
| नाम | नाम |
| संदीपा (Sandeepa) | संध्या (Sandhya) |
| संयुक्ता (Sanyukta) | वनिता (Vanita) |
| श्रीजिता (Shrijita) | अंकिता (Ankita) |
| इशिता (Ishita) | योगिता (Yogita) |
| अर्पिता (Arpita) | अमृता (Amrita) |
संगीता नाम वैसे तो काफी प्रसिद्ध है लेकिन इस नाम को चार चांद लगाते हैं वो लोग जिन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत कर के एक बेहतर मुकाम हासिल किया है और दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया है। ये रही संगीता नाम की प्रसिद्ध महिलाएं –
| नाम | पेशा |
| संगीता फोगट | पहलवान |
| संगीता शंकर | वायलिन वादक |
| संगीता बिजलानी | मॉडल, अभिनेत्री |
| संगीता पंवार | टीवी अभिनेत्री |
| संगीता यादव | राजनीतिज्ञ |
| संगीता गुप्ता | कवयित्री, पेंटर |
| संगीता चौहान | अभिनेत्री |
| संगीता अय्यर | भारतीय-कनाडियन लेखिका |
| संगीता जिंदल | उद्यमी |
| संगीता मिस्का | ब्रिटिश पत्रकार |
कभी-कभी कोई अक्षर बहुत शुभ माने जाते हैं जैसे कि मान लीजिए आपकी बेटी के लिए ‘स’ अक्षर बहुत लकी माना जाता है। इसी के चलते इस अक्षर के कुछ खूबसूरत और प्यारे नाम नीचे दिए गए हैं और यदि आप भी अपनी लाडली बेटी के लिए ‘स’ अक्षर से नाम ढूंढ रहे हैं तो एक बार जरूर चेक करें।
| नाम | अर्थ |
| सिया (Siya) | देवी सीता |
| साध्विका (Sadhvika) | महान, पूजनीय |
| सानिका (Sanika) | बांसुरी |
| सुदीपा (Sudeepa) | उज्जवल, शानदार |
| सुश्रीका (Sushrika) | सुंदर, अमीर |
| सायशा (Saysha) | सत्य, महान आत्मा |
| समायरा (Samaira) | भगवान की कृपा |
| समृद्धि (Samruddhi) | प्रचुरता |
| सृजिता (Srijita) | सृजन, रचना |
| सावी (Saavi) | तेजस्वी, समृद्ध |
माता-पिता अपने बच्चे का नाम बहुत सोच समझकर ही रखते हैं लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कोई नाम उनके दिल में शुरू से बसा होता जिसे वो अपने बच्चे को देना चाहते हैं। संगीता उसी चहेते नामों में से एक नाम है। वैसे आपके नाम का मतलब जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। आज हमने संगीता नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में चर्चा की है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपनी बेटी या किसी रिश्तेदार की बेटी के लिए इस नाम का सुझाव देना चाहिए तो आप हमारा आर्टिकल जरूर पढ़ें। ये आपकी नाम रखने में मदद जरूर करेगा।
यह भी पढ़ें:
निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi
भाई दूज हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो दिवाली के…
हम अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में उन लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं जो हमारे…
माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और गहरे रिश्तों में से एक…
जब एक नन्हा मेहमान किसी घर में आता है, तो उस घर की रौनक ही…
मामा, मौसी, बुआ और चाचा का अपने भांजे या भतीजे से रिश्ता बेहद खास, स्नेह…
कविता या शेर-ओ-शायरी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतरीन माध्यम है। कविताओं में…