शिशु

संजना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sanjana Name Meaning in Hindi

आजकल जितने भी नए पैरेंट्स बने हैं, उनके लिए सबसे जरूरी और मुश्किल काम बच्चे का नाम ढूंढने का होता है। वैसे तो घर में बेटा हो या बेटी घर में आने वाले समय में खुशियों की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन बेटियों से घर की रौनक दो गुनी हो जाती है। उनका जन्म परिवार के लोगों के लिए जितना खास होता है उतना ही खास उसका नाम भी होना चाहिए। संजना लड़कियों को दिए जाने वाले खास नामों में से एक है। संजना नाम बहुत समय से लोगों के बीच लोकप्रिय है और आज भी लोग इस नाम से प्रभावित होकर अपनी बेटियों का यह नाम रखते हैं। संजना बेहद ही खूबसूरत नाम है। यह सुनने और बोलने में काफी प्यारा लगता है। संजना नाम का मतलब, राशि और स्वभाव जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

संजना नाम का मतलब और राशि

संजना नाम माता-पिता की पहली पसंद बन सकता है, यदि इसके बारें में उन्हें अच्छी तरीके से जानकारी हासिल हो। हमने फिल्मों और सीरियल में यह नाम बहुत बार सुने होंगे, शायद पेरेंट्स इसी से प्रेरित होकर ये नाम चुनते हैं। किसी भी नाम को रखने से पहले उसके अर्थ को अच्छी तरीके से समझना जरूरी है। माता-पिता द्वारा लड़कियों को दिया जाने वाला ये नाम उनकी खूबसूरती पर और चार चांद लगाता है। संजना नाम का मतलब सौम्य, कोमल, विनीत स्वभाव और निर्माता होता है और नाम के मतलब के प्रभाव को इंसान के व्यक्तित्व में देखा जा सकता है। इस नाम की राशि कुंभ है। आइए इस नाम को और भी करीब से जानने के लिए आर्टिकल को विस्तार से पढ़े।

ADVERTISEMENTS

नाम संजना
अर्थ सौम्य, कोमल, विनीत स्वभाव, निर्माता
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सू)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग बैंगनी, हल्का नीला, लाल रंग
शुभ रत्न नीलम

 

संजना नाम का अर्थ क्या है ?

संजना लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय नाम है और यही वजह है कि लोगों के लिए इस नाम को चुनना और भी आसान हो जाता है। यह सच है कि बेटियां भगवान का दिया गया सबसे अहम तोहफा होती हैं, शायद इसलिए ही माता-पिता बेटी के जन्म की खुशियों को बयां नहीं कर पाते हैं। संजना नाम का मतलब सौम्य, कोमल, विनीत स्वभाव और निर्माता होता है। इसके अलावा इनके स्वभाव में भी इसका असर दिखाई देता है। इस नाम की लड़कियों के लुक की अगर बात करें तो यह लोग दिखने बेहद खूबसूरत होती हैं। इन लड़कियों के अंदर कुछ नया और दूसरों के मुकाबले कुछ बड़ा करने का जज्बा होता है और यह भविष्य में बेहतर करती भी हैं। इनको अपने ऊपर किसी भी काम को लेकर पूरा विश्वास होता रहता हैं। इनका स्वभाव बेहद दयालु होता है और यह लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद  करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। 

संजना नाम का राशिफल

संजना नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की लड़कियों का थोड़ा जिद्दी स्वभाव होता है लेकिन यह सकारात्मक तरीके से ही जिद्द करती हैं। यह लड़कियां बहादुर होने के साथ-साथ मेहनती भी होती हैं और किसी भी कार्य को पूरे मन के साथ करती हैं। इन लड़कियों को खाने-पीने का बहुत शौक होता है, यह हर समय कुछ नया ट्राई करने के बारें में सोचती रहती हैं। जैसे कि हमने पहले भी बताया है कि संजना नाम की लड़कियों को अपने ऊपर काफी विश्वास रहता है और यह हर काम को पूरा करती हैं। यही वजह है कि यह किसी भी मुश्किलों और हालात में डरती नहीं है और पूरी एनर्जी के साथ काम को पूरा करने में सक्षम रहती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

संजना नाम का नक्षत्र क्या है?

संजना नाम का नक्षत्र शतभिषा है और शतभिषा नक्षत्र का चिन्ह खाली वृत्त होता है। शतभिषा नक्षत्र से सम्बंधित और अक्षर इस प्रकार है- गो, सा, सी, सू।  

संजना जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

संजना लड़कियों का काफी प्यारा नाम है और यह स अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको कुंभ राशि के हिसाब से और भी अन्य नाम की जानकारी चाहिए जो कुंभ राशि के अन्य अक्षरों से शुरू होते हैं तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
सगुन (Sagun) सनाया (Sanaya)
स्नेहा (Sneha) स्वरा (Swara)
सौरभी (Saurabhi) समृता (Samrita)
साधिका (Sadhika) सहेज (Sahej)
गिरिशा (Girisha) गरिमा (Garima)
गौरिका (Gaurika) गौतमी (Gautami)
शेफाली (Shefali) शैलजा (Shailja)
शुचि (Shuchi) शायला (Shayla)

संजना नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

संजना उन नामों में शामिल है जिसे बिना किसी संदेह के माता पिता बच्चे के लिए चुनते हैं, यह नाम सालों से ट्रेंड कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी आप इससे मिलते -जुलते नामों की तलाश कर रहे हैं तो नीचे बताए गए नामों को एक बार जरूर देखें।

नाम   नाम
अंजना (Anjana) रंजना (Ranjana)
निरंजना (Niranjana) गुंजना (Gunjana)
मनोरंजना (Manoranjana) धिरंजना (Dhiranjana)

संजना नाम के प्रसिद्ध लोग

संजना तो लोगों की जुबां पर बसा हुआ है जब से हिंदी फिल्मों में अभिनेत्रियों को ये नाम दिया जाता था, इसी के चलते उस दौरान कई लोगों ने अपनी बेटियों का नाम सिमरन भी रख दिया था और उससे पहले भी लोग इस नाम को पसंद करते थे। आज उन्हीं कुछ प्रसिद्ध महिलाओं के बारें में हम आपको बताएंगे जो संजना नाम से काफी लोकप्रिय हैं।  

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
संजना संघी अभिनेत्री
संजना कपूर थिएटर अभिनेत्री
संजना गणेसन टेलीविजन प्रस्तोता
संजना सारथी अभिनेत्री एवं मॉडल
संजना आनंद अभिनेत्री

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

बच्चे के नाम का पहला अक्षर उसके लिए और उसके आने वाले भविष्य के लिए अहम होता है, शायद यही वजह है कि लोग पहले अक्षर को बहुत शुभ मानते हैं। आपको बता दें कि राशि और नक्षत्र के हिसाब से अक्षर चुने जाते हैं और नाम रखा जाता है। वैसे ही ‘स’ अक्षर वाले लड़कियों अन्य नामों की सूची हमने आपके लिए तैयार की है, एक बार जरूर चेक करें।

नाम अर्थ
संस्कृति (Sanskriti) संस्कृति
सांची (Saanchi) सत्य
सिया (Sia) देवी सीता
स्तुति (Stuti) प्रार्थना, आदरभाव
सजल (Sajal) बारिश के बादल
समीक्षा (Samiksha) विश्लेषण
समृद्धि (Samriddhi) अत्यधिक संपन्न
संवृता (Samvrita) प्यार
सुदीप्ता (Sudipta) चमकदार
स्वस्तिका (Swastika) शांति

संजना जैसे बेहतरीन नाम को चुनकर आप अपनी बेटी को जीवन को जीने के नए नजरिए से परिचय करवाएंगे। ये नाम न केवल आपकी बेटी की खूबसूरती को और निखारेगा बल्कि इस नाम को चुनकर और इसके अर्थ को जानकर आपके मन में भी तस्सली रहेगी कि यह अच्छा नाम है। इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी इस आर्टिकल के जरिए दी गई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस जानकारी के आधार पर आपको अपनी बेटी का नाम संजना रखने में कोई परेशानी नहीं होगी। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago