शिशु

संतोष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Santhosh/Santosh Name Meaning in Hindi

हिन्दू धर्म में लड़कों के ऐसे कई नाम मौजूद हैं जिन्हें अक्सर बाकी नामों से ज्यादा अहमियत मिलती है। इन सभी नामों की लिस्ट में एक नाम जो ज्यादातर लोगों की जुबान पर रहता है वह है संतोष। यह नाम बहुत ही आम है और यह न सिर्फ बोलने और सुनने में अच्छा लगता है बल्कि इसे लिखना भी बहुत सरल है। कई पेरेंट्स संतोष नाम अपने बेटे का रखना चाहते हैं। वैसे तो संतोष ज्यादातर लड़कों के लिए ही प्रयोग होता है लेकिन कभी-कभी लड़कियों का नाम भी संतोष देखने को मिलता है। इस नाम की कई ऐसी फायदेमंद जानकारियां है जो सिर्फ इस नाम वाले व्यक्तियों में दिखाई देती हैं। अगर आप भी एक प्यारे बच्चे के माता पिता बने हैं और उसका नाम संतोष रखने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस नाम से जुड़े सभी फायदे और नुकसान का पता होने चाहिए। अगर आप भी संतोष नाम की राशि, मतलब, शुभ अंक और स्वभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अच्छी तरह से पढ़ें। 

संतोष नाम का मतलब और राशि

संतोष हमेशा से एक बेहतरीन नाम माना जाता रहा है। संतोष नाम को बाकी नामों के मुकाबले इतनी अहमियत सिर्फ इसके अर्थ के कारण ही दी जाती है। ऐसे में आपको भी अपने बेटे का नाम संतोष रखकर उसके आने वाले भविष्य को जीत और खुशियों से भर देना चाहिए। आपको बता दें संतोष का मतलब संतुष्टि और खुशी होता है और यही मतलब व्यक्ति के व्यवहार और व्यक्तित्व में सकारात्मक विचारों को सामने लाने के लिए जाने जाते है। संतोष नाम के व्यक्ति अपनी प्रतिभा के दम पर दुनियाभर में नाम रौशन कर रहे हैं। इस नाम की राशि कुंभ है। संतोष नाम वाले व्यक्ति के व्यवहार और राशि के कारण होने वाले प्रभावों को जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

नाम संतोष
अर्थ संतुष्टि, खुशी
जेंडर लड़का / लड़की
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सू))
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग बैंगनी, हल्का नीला
शुभ रत्न नीलम

संतोष नाम का अर्थ क्या है ?

माता-पिता का सपना होता है अपने बच्चे के लिए हर चीज बेहतर से बेहतर चुनना और ऐसे में वो नाम रखने की जिम्मेदारी को हल्के में कैसे ले सकते हैं। इसलिए वे अपने बच्चे का नाम रखने से पहले उस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हासिल करते हैं। संतोष नाम का मतलब संतुष्ट और खुश होना होता है। संतोष नाम के व्यक्तियों का स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है और वे अनजान लोगों से बहुत जल्दी ही घुल मिल जाते हैं। इस नाम के व्यक्तियों का खुद पर पूरी तरह से नियंत्रण रहता है और ये किसी की भी बातों में जल्दी नहीं आते हैं। ये लोग कोई भी काम निस्वार्थ भावना के साथ करते हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। संतोष नाम के व्यक्तियों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि वैसे तो ये नरम दिल के होते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी इन्हें काफी गुस्सा भी आ जाता है। संतोष नाम के व्यक्ति कभी भी अपने काम को पूरा करने के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं होते हैं। 

संतोष नाम का राशिफल

संतोष नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि के व्यक्तियों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये लोग काफी ईमानदार और दिमाग से तेज होते हैं और हर समय एनर्जी से भरे रहते हैं। आपको बता दें कि संतोष नाम के व्यक्ति खुद को हर परिस्थिति के अनुसार काम करने के लिए तैयार रखते है। इस नाम के लोग दोस्ती करने और समाज में सभी के साथ प्यार से व्यवहार रखना पसंद करते है। ऐसे व्यक्तियों को धोखा,पक्षपात और झूठ से सख्त नफरत होती है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षक होते हैं।

ADVERTISEMENTS

संतोष नाम का नक्षत्र क्या है?

संतोष नाम का नक्षत्र शतभिषा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त होता है। शतभिषा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू ।

कुंभ राशि के हिसाब से संतोष नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

संतोष नाम तो हर किसी ने सुना होगा, शायद यही वजह है कि माता पिता इस नाम की अहमियत को समझकर ही इससे मिलते-जुलते नाम की तलाश करते हैं। हमने आपके लिए संतोष जैसे कुछ नामों को उनके अर्थ सहित ढूंढा है, आशा है आपको ये जरूर पसंद आएंगे। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
आशुतोष (Ashutosh) परितोष (Paritosh)
सनुष (Sanush) प्रतोष (Pratosh)
प्रत्युष (Pratyush) मितोष (Mitosh)
अनुतोष (Anutosh) संबोध (Sanbodh)
अनितोष (Anitosh) अनुष (Anush)
सनत (Sanat) सरोष (Sarosh)
संजय (Sanjay) संजीव (Sanjeev)
संजन (Sanjan) संकेत (Sanket)
संजोग (Sanjog) संज्योत (Sanjyot)
संयोग (Sanyog) संहित (Sanhit)

संतोष नाम के प्रसिद्ध लोग

संतोष नाम के कई मशहूर कलाकारों के दुनिया भर में चर्चे हैं। तो चलिए कुछ संतोष नाम के प्रसिद्ध लोगों के बारे में बताते हैं। आपके लिए संतोष नाम के प्रख्यात लोगों की सूची हमने नीचे दी है।  

नाम पेशा
संतोष गंगवार राजनीतिज्ञ
संतोष यादव 2 बार एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला पर्वतारोही
संतोष सिवान सिनेमैटोग्राफर
संतोष सरोज पटकथा लेखक
संतोष श्रीनिवास फिल्म निर्देशक व लेखक
संतोष जुवेकर अभिनेता
संतोष आनंद फिल्म गीतकार
संतोष नारायणन तमिल फिल्म संगीतकार
संतोष दत्ता बंगाली अभिनेता
संतोष देसाई कॉलम लेखक

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप अपने बेटे का नाम ‘स’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर उसका कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
सन्मय Sanmay भगवान शिव का एक नाम
साहिल (Sagar) समुद्र तट, सागर किनारा
साग्निक (Sagnik) उग्र, उत्साही, भावुक
सौरिन (Saurin) सूर्य की शक्ति
साकेत (Saket) भगवान कृष्ण, घर
सानिध्य (Sanidhya) ईश्वर का वास
सारांश (Saransh) संक्षिप्त, सटीक, परिणाम
सात्विक (Satvik) शांत, पुण्य और भगवान शिव का नाम
सत्यम (Satyam) ईमानदारी
सच्चित (Sachchit) भगवान ब्रह्मा, सत्य

संतोष एक समय का बहुत ही आम सा नाम है लेकिन इसके बावजूद भी कई माता-पिता और रिश्तेदारों को यह बहुत पसंद आता है। इसलिए हमने इस नाम के सभी अहम पहलुओं और जरूरी जानकारियों जैसे कि स्वभाव, व्यक्तित्व आदि के बारे में आर्टिकल में विस्तार में बताया है। हमें यही उम्मीद है कि आपको लेख में दी गई सभी जानकारी समझ में आई होगी और यह आपको अपने बच्चे का सही नाम चुनने में मदद जरूर करेगी। क्योंकि आपके बच्चे का भविष्य उसके नाम पर ही निर्भर रहता है। इसलिए उसका नाम चुनने से पहले या किसी आखिरी फैसले पर पहुंचने पहले लेख को ध्यान से पढ़ लें। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago