शिशु

समृद्धि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Samriddhi Name Meaning in Hindi

हिन्दू संस्कृति में बच्चे के नाम को बहुत महत्व दिया जाता है। इसलिए ज्यादातर माता पिता इस नाम खोजने की प्रक्रिया को आराम से और काफी जांच पड़ताल करके करते हैं। सिर्फ नाम ढूंढना जरूरी नहीं होता है बल्कि उससे जुड़ी और भी बातों को ध्यान में रखना पड़ता है। हर लड़की अपने में खूबसूरत होती है और उसे वो नाम देना जो उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दे, उसके लिए माता पिता को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन हम आपकी मेहनत पूरी तो नहीं लेकिन थोड़ी कम जरूर कर सकते हैं। हम आपके लिए लड़कियों को दिए जाने वाले नाम समृद्धि की जानकारी लेकर आए है। समृद्धि…कैसा लगा नाम सुनकर ? इस नाम की सभी अहम जानकरियां हमने लेख में नीचे विस्तार में बताई है, नाम को अपनाते वक्त इनको ध्यान में रखना चाहिए। 

समृद्धि नाम का मतलब और राशि

ज्यादातर माता पिता का यही सोचना होता है कि वे जो भी नाम अपने बच्चे के लिए चुनें वो उसको आगे जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने में मदद कर सकें। इसलिए नाम को चुनते वक्त सबसे जरूरी होता है उसके अर्थ को जानना, साथ ही उस व्यक्ति पर उसकी राशि का कैसा और क्या प्रभाव पड़ता है। बात करें लड़कियों के लोकप्रिय नाम समृद्धि की तो इसका मतलब धनवान होना होता है। वहीं स अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम कुंभ राशि में आता है। इन व्यक्तियों का दूसरों के प्रति कैसा स्वभाव होता है यह जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

नाम समृद्धि
अर्थ समृद्ध होने का भाव, प्रचुरता, बहुत धन या संपत्ति होना
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 4
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सि, सु, स)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग बैंगनी, हल्का नीला
शुभ रत्न नीलम

समृद्धि नाम का अर्थ क्या है ?

हजारों नामों में अपने बच्चे एक लिए एक नाम खोजना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन माता पिता इसे बहुत ही शौक के साथ करते हैं क्योंकि बच्चा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। इतनी मेहनत के बाद एक परफेक्ट नाम मिलने की खुशी ही कुछ और होती है। समृद्धि नाम लड़कियों को दिया जाने वाला एक बेहतरीन नाम है। इस नाम का मतलब समृद्ध, धनवान व्यक्ति होना होता है। ये लड़कियां हर कार्य को पूरी लगन के साथ करती हैं। ये कभी भी दूसरों पर निर्भर नहीं होती हैं। इन्हें दूसरों का सम्मान करना बहुत अच्छे तरीके से आता है, लेकिन बदले में ये उसी तरह का व्यवहार पाने की अपेक्षा रखती हैं। समृद्धि नाम की लड़कियां बेहद समझदार और दिमाग की तेज होती हैं। 

समृद्धि नाम का राशिफल

समृद्धि नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की लड़कियां दिखने में भले ही आम हों लेकिन इनके दिमाग की हर कोई तारीफ करता है। ये लड़कियां पढाई के क्षेत्र में अव्वल रहती हैं। साथ ही इन्हें साहित्य और कला में दिलचस्पी भी रहती है। इन लड़कियों को ज्यादा बोलना पसंद नहीं होता है और ये दूसरों को सुनना पसंद करती हैं। इनके ईमानदार स्वभाव के कारण लोगों को इनसे दोस्ती करना और घुलना-मिलना पसंद होता है। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स, श्र को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

समृद्धि नाम का नक्षत्र क्या है?

समृद्धि नाम का नक्षत्र ‘शतभिषा’ है और ज्योतिष के अनुसार शतभिषा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त को माना जाता है। शतभिषा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सि, सु, स। 

समृद्धि जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

समृद्धि नाम का मतलब ही होता है एक समृद्ध व्यक्ति जो कि सभी को अपनी जिंदगी में बनना होता है। बेटियों के लिए इस नाम को चुनना एक सही फैसला हो सकता है। यह नाम स अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि में आता है। अगर आपको कुंभ राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से अपनी बेटी के लिए नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
संध्या (Sandhya) सुरेखा (Surekha)
संस्कृति (Sankriti) समीक्षा (Samiksha)
गौरी (Gauri) गरिमा (Garima)
गार्गी (Gargi) गर्विका (Garvika)
शेफाली (Shefali) शोनिता (Shonita)
श्लोका (Shloka) श्रावणी (Shravani)

समृद्धि नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

समृद्धि लड़कियों के बहुत ही चर्चित नामों में से एक है और अगर आपके मन में भी इससे मिलता-जुलता नाम रखने का ख्याल आ रहा है। तो नीचे तैयार की गई समृद्धि नाम से मिलते-जुलते अन्य नामों की लिस्ट पर ध्यान दें। 

नाम   नाम
रिद्धि (Riddhi) सिद्धि (Siddhi)
रिद्धिमा (Riddhima) परिधि (Paridhi)
वृद्धि (Vriddhi) वारिधि (Varidhi)
निधि (Nidhi) परिनिधि (Parinidhi)
सार्थी (Sarthi) श्रीनिधि (Shrinidhi)
सुगंधि (Sugandhi) प्रसिद्धि (Prasiddhi)

समृद्धि नाम के प्रसिद्ध लोग

समृद्धि नाम भले ही अभी इतना प्रचलित नहीं हैं लेकिन इस नाम की कई महिलाएं हैं जो देश भर में अपना नाम कमाने की पूरी कोशिश में लगी हैं। उन्ही में कुछ बारे में हम आपको बताते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
समृद्धि पोरे अभिनेत्री, फिल्म लेखिका, निर्देशिका
समृद्धि मेहरा अभिनेत्री
समृधि दिवान अभिनेत्री
समृद्धि राय गायिका, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
समृद्धि सिंह अमेरिकी-भारतीय अभिनेत्री
समृद्धि जाधव फिल्म निर्देशिका
समृद्धि केलकर अभिनेत्री

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘स’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर डालें। 

नाम अर्थ
सुरुचि (Suruchi) बहुत खुशी
साध्विका (Sadhvika) महान, पूजनीय
सानिका (Sanika) बांसुरी
सुदीपा (Sudeepa) उज्जवल, शानदार
सुश्रीका (Sushrika) सुंदर, अमीर
सृजिता (Srijita) सृजन करने वाली, रचना
सावी (Saavi) तेजस्वी, समृद्ध
सायशा (Saysha) सत्य, महान आत्मा
समायरा (Samaira) अद्भुत, मोहक
सूर्यजा (Suryaja) सूर्य से निकली हुई

किसी भी नाम को खास और आम उसका अर्थ बनाता है। इसलिए नाम को चुनने से पहले उससे जुड़े लगभग सभी पहलुओं को अच्छे से जांच परख लेना चाहिए। इसी के चलते हमने समृद्धि नाम से जुड़ी ज्यादातर चीजों को इस लेख के जरिए बताने का प्रयास किया है। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गयी जानकारियां को इस नाम को चुनने में मदद जरूर करेंगी। क्योंकि आपके बच्चे का भविष्य उसके नाम पर बहुत निर्भर रहता है।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
अनन्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ananya Name Meaning in Hindi
प्रियंका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyanka Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago