In this Article
सान्वी या सानवी लड़कियों का बहुत ही खूबसूरत और अनोखा नाम है। जब कोई भी पहली बार इस नाम को सुनता है तो जरूर इसे अपनी बच्ची का नाम रखने की इच्छा जताता है। इस नाम को माता-पिता बहुत पसंद कर रहे हैं और अपनी बेटी के लिए इस नाम को रखने के लिए तैयार रहते हैं। आज हम इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे इसका मतलब, राशि, नक्षत्र और इस नाम वाली लड़कियों के स्वभाव आदि के बारे में बताने वाले हैं। चलिए आगे ‘सान्वी’ या ‘सानवी’ नाम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते है।
सान्वी / सानवी नाम का मतलब इसे और भी खूबसूरत बनाता है। पेरेंट्स की हमेशा से इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और सुंदर हो ताकि लोग उस नाम को सुनकर उसकी तरफ आकर्षित हो जाए। यह जितना प्यारा नाम है उसका मतलब उतना ही बेहतरीन है। इस नाम का मतलब होता है देवी लक्ष्मी का रूप। इस नाम का अर्थ ही यह जताता है कि इस नाम की लड़कियों का स्वभाव और उनका व्यक्तित्व कैसा होगा। इस नाम की राशि कुंभ है और इस नाम की लड़कियां दिखने में बेहद ही खूबसूरत होती है। इस नाम को और अच्छे तरीके से जानने के लिए आगे पढ़ें।
| नाम | सान्वी / सानवी |
| अर्थ | देवी लक्ष्मी का रूप |
| जेंडर | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 3 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | कुंभ |
| नक्षत्र | शतभिषा (गो, सा, सी, सू) |
| शुभ दिन | शनिवार |
| शुभ रंग | बैंगनी, हल्का नीला |
| शुभ रत्न | नीलम |
अगर आप भी अपनी लाड़ली का नाम सान्वी या सानवी रखना चाहते हैं तो इस नाम का अर्थ जरूर जान लीजिए। सान्वी या सानवी का अर्थ देवी लक्ष्मी होता है। सानवी नाम की इस नाम की लड़कियां दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ काफी मिलनसार स्वभाव की होती हैं। इतना ही नहीं इनका दिमाग भी बहुत तेज होता है और अपनी चीजों और काम को लेकर ये बेहद गंभीर होती हैं। इनका नि:स्वार्थ भाव इन्हें हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए आगे रखता है।
इस नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की लड़कियां मानवीय गुणों से भरपूर और अपने उद्देश्य के प्रति पूरी ईमानदार होती हैं। अपने से बड़े लोगों का सम्मान ये दिल से करती हैं। कुंभ राशि केसानवी नाम की लड़कियां किसी भी परिस्थिति के हिसाब से अपने को ढाल लेती हैं। ये दोस्ती भी लोगों को सही से परख कर ही करती हैं।
इस नाम का नक्षत्र शतभिषा है और इस नक्षत्र का चिन्ह खाली वृत्त होता है। शतभिषा नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू ।
सान्वी या सानवी नाम का मतलब इतना अच्छा है कि हर कोई ये नाम या फिर इससे मिलता-जुलता नाम रखना चाहता है। चलिए हम आपको इस नाम से मिलते-जुलते अन्य नामों के बारे में बताते हैं।
| नाम | नाम |
| सान्विका (Sanvika) | सावी (Savi) |
| सावनी (Savani) | साषीनी (Sashini) |
| सोहिनी (Sohini) | सिद्धानी (Siddhani) |
| शरबानी (Sharbani) | संजीवनी (Sanjivani) |
| शार्वी (Shaarvi) | सांगवी (Sangvi) |
| मानवी (Maanvi) | जाह्नवी (Jahnavi) |
| शिवानी (Shivani) | काशवी (Kashavi) |
| सलोनी (Saloni) | संजीवनी (Sanjeevani) |
| सुहानी (Suhani) | सर्वानि (Sarvani) |
| सुमानी (Sumani) | सारिणी (Sarini) |
| संजनी (Sanjani) | सयांतिनी (Sayaantini) |
सानवी नाम पिछले कुछ समय में ही ज्यादा लोकप्रिय हुआ है इसलिए इस नाम की बहुत कम प्रसिद्ध महिलाओं के बारे में जानकारी है। नीचे उनके बारे में दिया गया है।
| नाम | पेशा |
| सानवी धीमन | अभिनेत्री |
| सानवी तलवार | अभिनेत्री |
| सानवी गुप्ता | ज्योतिषी |
यदि आप अपनी लाडली बेटी, जो आपके चेहरे की मुस्कान का कारण है उसका नाम सानवी के अलावा लेकिन ‘स’ अक्षर से ही रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कुछ अलग सा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देखें।
| नाम | अर्थ |
| संस्कृति (Sanskruti) | सभ्यता |
| सोनम (Sonam) | सुन्दर |
| सुरभि (Surabhi) | गुणवान |
| सियारा (Siyara) | लाजवाब |
| सिद्धिक्षा (Siddhiksha) | देवी लक्ष्मी का एक नाम |
| सुष्मिता (Sushmita) | खूबसूरत मुस्कान |
| सुनिधि (Sunidhi) | भाग्यशाली,तेज |
| संजना (Sanjana) | सम्मानीय |
| स्निति (Sniti) | न्यायप्रिय |
| समृद्धि (Samruddhi) | प्रतिभा |
सान्वी या सानवी नाम बहुत ही प्यारा और कई पेरेंट्स द्वारा पसंद किया जाने वाला नाम है। अगर आप भी अपनी लाड़ली बेटी का सान्वी / सानवी या उससे मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं, तो हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको मदद जरूर मिली होगी।
यह भी पढ़ें:
दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
अनुष्का नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anushka Name Meaning in Hindi
पृशा/प्रिशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prisha Name Meaning in Hindi
हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…
परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…
ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…
निबंध लेखन किसी भी भाषा को सीखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इससे…
माँ अगर परिवार का दिल है तो पिता उस दिल की धड़कन होते हैं। पिता…