शिशु

सोनिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Soniya Name Meaning in Hindi

हम जिस समाज में रह रहे हैं उसमे दो चीजें सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं – नाम और आपका व्यवहार। नाम कोई भी हो लेकिन आपकी पहचान वही बनता है। इसलिए ही यह माना जाता रहा है कि नाम हमेशा सोच समझकर ही रखना चाहिए। माँ-बाप के लिए अपने बच्चे का नाम ढूंढना और किसी एक नाम को चुनना बहुत चुनौती होती है। कभी कोई नाम जो सुनने में अच्छा है उसका मतलब इतना खास नहीं होता है वहीं कुछ का मतलब अच्छा होता है तो वे सुनने में अच्छे नहीं लगते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से गुजर रहे हैं, तो परेशान न हो। हम आपके लिए लड़कियों के काफी प्रसिद्ध और चहेते नाम सोनिया के बारे में विशेष जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप को भी अपनी बेटी के लिए सोनिया नाम पसंद आया है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़कर इस नाम से जुड़ी तमाम जानकारियां प्राप्त करें, क्योंकि कोई भी नाम उससे जुड़े व्यक्ति पर पर गहरा प्रभाव डालता है।

सोनिया नाम का मतलब और राशि

किसी भी नाम को अपने बच्चे के लिए पसंद करना माता-पिता का फैसला होता है। पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही काफी खोजबीन करते हैं, ताकि वे उसे बेस्ट नाम दे सकें। इसी के चलते हम सोनिया नाम के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां आपके लिए लेकर आए हैं। यदि आप अपनी बेटी का नाम सोनिया रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे जुड़ी जानकारियां आपको इस लेख में मिल जाएंगी। सोनिया जैसे खूबसूरत नाम का अर्थ सुंदर, सोने के समान और बुद्धिमान होता है। साथ ही यह नाम स अक्षर से शुरू होने की वजह से कुंभ राशि में आता है।

नाम सोनिया
अर्थ सोने जैसी, सुंदर, बुद्धि
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 22
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद (से, सो, दा, दी)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला और बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

सोनिया नाम का अर्थ क्या है?

सोनिया काफी जाना पहचाना नाम है और इस नाम को हर किसी ने सुना ही होगा। लेकिन सोनिया नाम के बारे में गहराई से कोई नहीं जानता होगा। सोनिया काफी स्टाइलिश नाम है और लड़कियों को यह नाम पसंद भी आता है। इस नाम के अर्थ की बात करें तो सोनिया का मतलब स्वर्ण, सुंदर और बुद्धिमान होता है।

इसके अर्थ से यह तो साफ है कि इस नाम की लड़कियां और महिलाएं दिखने में बेहद सुंदर और बुद्धिमान होती हैं। इन लड़कियों को समाज में अपनी पहचान बनाने की चाह रहती है। ये लड़कियां बाकी लोगों के मुकाबले कुछ अलग और नया करने का प्रयास करती हैं। ये पढाई के क्षेत्र में अच्छे होने के साथ-साथ बाकी कला के क्षेत्र में भी रूचि दिखाती हैं। इन लड़कियों के जीवन में संघर्ष होता है लेकिन एक समय के बाद यह वो सब हासिल कर पाती हैं जिसके लिए मेहनत करती हैं। इन लड़कियों का शादीशुदा जीवन काफी अच्छा और प्रेम से भरा रहता है।

सोनिया नाम का राशिफल

सोनिया नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की लड़कियों में बुद्धि काफी रहती है। इन लड़कियों को मेहनत करने से बिलकुल डर नहीं लगता है और शायद इसलिए ही यह अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होती हैं। इस राशि की लड़कियां रूप-रंग से बेहद सुंदर होती हैं और लोग भी आसानी से इनकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। इन लड़कियों को अपने परिवार और करीबियों से बहुत प्यार मिलता है। ये लड़कियां अपने से बड़े लोगों का आदर और सम्मान करने में कोई कमी नहीं रखती है। ये महिलाएं सामाजिक होती हैं और दोस्त बनाना इन्हें काफी पसंद होता है। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स और श्र को माना जाता है।

सोनिया नाम का नक्षत्र क्या है?

सोनिया नाम का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है और इस पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह दो धारी तलवार को माना जाता है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के अन्य अक्षर इस प्रकार हैं – से, सो, दा, दी।

सोनिया जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

सोनिया लड़कियों का काफी प्यारा नाम है और यह स अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको कुंभ राशि के हिसाब से और भी अन्य नाम की जानकारी चाहिए जो कुंभ राशि के अन्य अक्षरों से शुरू होते हैं तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
संस्कृति (Sanskriti) समीक्षा (Samiksha)
स्नेहा (Sneha) स्वरा (Swara)
गार्गी (Gargi) गरिमा (Garima)
गौरिका (Gaurika) गौतमी (Gautami)
शेफाली (Shefali) श्रावणी (Shravani)
शुचि  (Shuchi) शायला  (Shayla)
शमिता (Shamita) शमिका (Shamika)

सोनिया नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

सोनिया बहुत ही प्यारा नाम है लेकिन इसके बावजूद आप इस नाम से मिलता-जुलता नाम ढूंढ़ रहे हैं तो आप नीचे बताए गए नामों से अपनी बेटी के लिए कोई भी एक नाम चुन सकते हैं।

नाम   नाम
मोनिया (Moniya) सानिया (Saniya)
कामिया (Kamiya) सोनिका (Sonika)
सान्या (Sanya) अनिया (Aniya)
निया (Niya) तानिया (Taniya)
वानिया (Vaniya) तान्या (Tanya)

सोनिया नाम के प्रसिद्ध लोग

सोनिया नाम वैसे तो काफी प्रसिद्ध है लेकिन इस नाम को चार चांद लगाते हैं वो लोग जिन्होंने अपने काम से इस नाम की इज्जत और बढ़ा दी है। तो चलिए उनमें से कुछ जानी मानी हस्तियों के बारे में बताते हैं।

नाम पेशा
सोनिया गांधी राजनीतिज्ञ
सोनिया सिंह पत्रकार
सोनिया मान अभिनेत्री
सोनिया डबीर क्रिकेट खिलाड़ी
सोनिया जैन रेस कार ड्राइवर
सोनिया मेहरा अभिनेत्री
सोनिया अरोड़ा गायिका
सोनिया अग्रवाल अभिनेत्री
सोनिया कपूर टीवी अभिनेत्री
सोनिया बलानी अभिनेत्री

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप असमंजस में हैं कि आखिर ‘स’ अक्षर से आप अपनी बेटी का क्या नाम रखें उसके लिए आप हमारे द्वारा बनाई गई नामों की लिस्ट को देखें और उसमें से चुने बेटी का खूबसूरत नाम।

नाम अर्थ
सौम्या (Saumya) दुर्गा जी का एक नाम, कोमलता, विश्वास
सुमन (Suman) फूल, पुष्प
स्तुति (Stuti) प्रार्थना, खुशियां
सुलेखा (Sulekha) सुन्दर लिखावट, प्रतिष्ठित
समायरा (Samaira) अभिभावक और भगवान का आशीर्वाद
सुहानी (Suhani) सुख, खुशी
सृष्टि (Srishti) प्रकृति, धरती, रचना
सुरभि (Surbhi) अधिक  गुणवान
सांची (Sanchi) सत्य
सानिध्या (Sanidhya) ईश्वर के मार्ग पर

पेरेंट्स का सपना होता है अपने बच्चे के लिए एक बेहतरीन नाम चुनना और इसमें हम आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करते हैं। यदि आपको लड़कियों के लिए सोनिया नाम पसंद आता है तो आपको इस लेख के जरिए इस नाम से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे कि इसका अर्थ,राशि, नक्षत्र, स्वभाव आदि मिल जाएंगी। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा बताई जानकारी आपको अपनी बेटी का नाम चुनने में मदद करेंगी।

यह भी पढ़ें: 

सुधा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sudha Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
समृद्धि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Samriddhi Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध (Essay on Freedom Fighters in Hindi)

हमारा भारत आजाद देश है। लेकिन हमें यह आजादी बहुत आसानी से नहीं मिली है,…

3 days ago

बाग पर निबंध (Essay on Park in Hindi)

हर बच्चे की जिंदगी में पार्क की अपनी ही एक खास जगह होती है। पार्क…

3 days ago

मेरी पसंदीदा जगह पर निबंध (Essay On My Favourite Place In Hindi)

हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…

4 days ago

मुझे अपने परिवार से प्यार है पर निबंध ( Essay On I Love My Family In Hindi)

परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…

4 days ago

बस की यात्रा पर निबंध (Essay On Journey By Bus In Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…

4 days ago

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध (APJ Abdul Kalam Essay In Hindi)

ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…

6 days ago