सुधा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sudha Name Meaning in Hindi

सुधा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Sudha Name Meaning in Hindi

बेटियां घर की लक्ष्मी कहलाती हैं, ये बात तो जगजाहिर है। बेटियों को हमेशा से ही बहुत ही नाजों के साथ पाला जाता है। इसलिए उनके लिए कुछ भी करने से पहले बहुत सोचा और समझा जाता है। खासकर जब बात उनका नाम चुनने की आती है। कई बार बेटियों के कदम घर में पड़ते ही घर का भाग्य संवर जाता है। ऐसे में बहुत खुशनसीब वाली होती हैं ये बेटियां जिनको सुधा जैसा बेहतरीन नाम दिया जाता है। सुधा हिन्दू धर्म से जुड़ा बहुत ही मन मोहने वाला नाम है। अगर आपके मन में इस नाम को लेकर किसी भी तरह की शंका है तो हम यहाँ पर आपको इससे जुड़ी हर जानकारी पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

सुधा नाम का मतलब और राशि

जब घर में बेटी जन्म लेती है तो कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी का रूप आया है और माँ बाप से लेकर घरवाले, रिश्तेदारों सबकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। हर कोई बच्ची को प्यार से अलग-अलग नाम से बुलाते हैं। इसलिए उसके लिए एक नाम चुनना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ने भी अपनी बेटी का सुधा नाम रखने का विचार बनाया है तो इसका अर्थ जानना बहुत जरूरी है और साथ ही इस नाम की लड़कियों का लोगो के प्रति कैसा व्यक्तित्व रहता है। सुधा नाम का मतलब शुद्ध,अमृत, कल्याण आदि होता है। स अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम कुंभ राशि में आता है। आगे हम इस नाम से जुड़ी और भी अहम बातों के बारें में चर्चा करेंगे।

नाम  सुधा
अर्थ  शुद्ध,अमृत, कल्याण 
जेंडर  लड़की 
अंक ज्योतिष  8
धर्म  हिन्दू
राशि  कुंभ 
नक्षत्र  शतभिषा (गो, सा, सी, सु, स,सि)
शुभ दिन  शनिवार 
शुभ रंग  लाल, बैंगनी और हल्का नीला 
शुभ रत्न  नीलम

सुधा नाम का अर्थ क्या है?

हर माँ बाप चाहते हैं कि उनकी लाड़ली का नाम बहुत ही प्यारा और सबसे अलग हो। जो पुकारने में भी आसान हो और उसका अर्थ भी बहुत अच्छा हो। सुधा एक बहुत ही प्यारा और लड़कियों को दिया जाने वाला पसंदीदा नाम है। इस नाम का अर्थ शुद्ध, कल्याण, बिजली आदि होता है। इस नाम की लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर और इनका व्यक्तित्व अत्यधिक प्रभावशाली होता है। सुधा नाम की लड़कियों का स्वभाव बेहद मिलनसार क्योंकि इन्हें लोगों के साथ रिश्ते बनाना अच्छे से आता है। इतना ही नहीं ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं लेकिन अपने लिए मदद मांगने पर थोड़ा संकोच करती हैं। सुधा नाम की लड़कियां कभी भी अपनी किस्मत के भरोसे नहीं रहती हैं बल्कि इन्हे अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा होता है। 

सुधा नाम का राशिफल 

सुधा नाम की राशि कुंभ है। इस राशि की लड़कियां अपने ईमानदार स्वभाव के कारण लोगों के बीच पहचानी जाती हैं। यह किसी भी परिस्थिति के हिसाब से अपने आप को ढाल लेती हैं। सुधा नाम की लड़कियां में अक्सर यह देखा गया है कि वह दोस्ती करने से पहले सामने वाले व्यक्ति को अच्छे से परखती है। इस राशि की लड़कियों के करियर की बात करें तो ये अच्छी फोटोग्राफर, वैज्ञानिक, लेखन, मनोवैज्ञानिक व वकील सफलता पूर्ण बन सकती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स, श्र को माना जाता है।

सुधा नाम का नक्षत्र क्या है?

सुधा नाम का नक्षत्र ‘शतभिषा’ है और ज्योतिष के अनुसार शतभिषा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त को माना जाता है। शतभिषा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सु, स, सि। 

सुधा जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम 

सुधा लड़कियों का काफी प्यारा और दिलचस्प नाम है और यह स अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको कुंभ राशि के अक्षरों के हिसाब से और भी अन्य नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढा है। इनमे से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
स्नुषा (Snusha) सनाया (Sanaya)
स्नेहा (Sneha) स्वरा (Swara) 
गिरिशा (Girisha) गरिमा (Garima)
गौरिका (Gaurika) गौतमी (Gautami)
शेफाली (Shefali) शैलजा (Shailja)
शुचि (Shuchi) श्रेया (Shreya)

सुधा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम 

सुधा नाम खुद में ही खास नाम है, लेकिन कभी कभी माता-पिता इस नाम से मिलते-जुलते दूसरे नामों को भी महत्व देते हैं। ऐसे में हमने भी सुधा नाम से मिलते-जुलते नामों को आपके लिए ढूंढ कर रखा है, तो एक बार जरूर देखिएगा। ये रहे वो नाम –

नाम   नाम
अनुराधा (Anuradha) राधा (Radha)
मेधा (Medha) सुमेधा (Sumedha)
वेधा (Vedha) श्रद्धा (Shraddha)
रिधा (Ridha) रमिधा (Ramidha)
निशिधा (Nishidha) स्निग्धा (Snigdha)
मुग्धा (Mugdha) स्वेधा (Swedha)

सुधा नाम के प्रसिद्ध लोग

सुधा नाम वैसे तो काफी प्रसिद्ध है लेकिन इस नाम को चार चांद लगाती हैं वे महिलाएं जिन्होंने अपने जीवन में मेहनत कर के यह मुकाम हासिल किया है और दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया है।

नाम  पेशा 
सुधा चंद्रन अभिनेत्री, नृत्यांगना 
सुधा मूर्ति उद्यमी, लेखिका
सुधा शिवपुरी अभिनेत्री 
सुधा सिंह ओलंपिक एथलीट
सुधा अरोड़ा साहित्यकार
सुधा कोंगरा प्रसाद  फिल्म निर्देशक
सुधा चोपड़ा  अभिनेत्री 
सुधा भारद्वाज  वकील व समाज सेविका 
सुधा भट्टाचार्य  वैज्ञानिक व लेखिका 
सुधा मेनन  लेखिका 

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

‘स’ अक्षर अक्सर लड़कियों के लिए बहुत लकी माना जाता है और ज्यादातर माता-पिता अपनी बेटी का नाम स अक्षर से चुनते हैं ताकि जीवन में उनका भाग्य हमेशा उनका साथ दे। इसी के चलते स अक्षर के कुछ खूबसूरत और प्यारे नाम नीचे दिए गए हैं और यदि आप भी अपनी लाड़ली बेटी का नाम ‘स’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो एक बार जरूर चेक करें।

नाम अर्थ 
सुलेखा (Sulekha) सुन्दर लिखावट, भाग्यशाली
संजीता (Sanjita) विजयी, बांसुरी 
सेजल (Sejal) शुद्ध पानी, नदी का पानी
सुमति (Sumati) अच्छी बुद्धि
संगिनी (Sangini) जीवनसाथी
सौरभी (Saurabhi) शानदार, खुसबू
साधिका (Sadhika) बहुत गहरा
समृता (Samrita) अमीर
सहेज (Sahej) मूल, प्राकृतिक
सहर (Sahar) भोर, सुबह

सुधा का मतलब शुद्ध, अमृत, कल्याण होता है। इस नाम की खासियत ही इसका अर्थ है और ऐसे कौन से माता-पिता होंगे जो नहीं चाहेंगे कि उनकी बेटी का नाम इतना प्यारा हो। पर कभी-कभी कुछ न कुछ कमी रही जाती है इसलिए हमने इस आर्टिकल द्वारा सुधा नाम से जुड़ी हर वो मुमकिन जानकारी देनी की कोशिश की है जिसकी आपको जरूरत है। हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको मदद जरूर मिली होगी।

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi