शिशु

हर्ष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Harsh Name Meaning in Hindi

हम सभी जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति के लिए उसके नाम का बहुत महत्व होता है। जब भी कोई माता-पिता अपने बच्चे का नाम रखते हैं, तो उसके पीछे कई अहम पहलू होते हैं जिनका वो नाम रखते समय ध्यान रखते हैं। नाम वह होता है जो न सिर्फ जिंदगी भर के लिए हमारी पहचान बन जाता है बल्कि हमारे स्वाभाव, व्यक्तित्व और बर्ताव को भी दर्शाता है। इतना ही नहीं आपका नाम आपके भविष्य पर भी प्रभाव छोड़ता है। तो ऐसे में यह जरूरी है कि पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम सोच-समझकर चुनें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने कुछ खास नामों पर आधारित आर्टिकल की एक श्रृंखला शुरू की है। आज इस आर्टिकल में हम ‘हर्ष’ नाम और उससे जुड़ी सभी जानकारी दे रहे हैं। 

हर्ष नाम का मतलब और राशि

चूंकि हर एक नाम का अपना एक अलग मतलब होता है, हर्ष का भी एक विशेष अर्थ है। हर्ष का मतलब प्रसन्नता और उल्लास से है। जो लोग राशि के अनुसार अपने बच्चे का नाम रखना पसंद करते हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें कि हर्ष नाम कर्क राशि के अंतर्गत आता है। क्योंकि यह हिंदी के ‘ह’ अक्षर से शुरू होता है। इस विषय में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को आगे पढ़ना जारी रखें। 

ADVERTISEMENTS

नाम हर्ष
अर्थ खुशी, प्रसन्नता, उत्साह
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिंदू
राशि कर्क
नक्षत्र पुनर्वसु (के, को, हा, ही )
शुभ दिन सोमवार
शुभ रंग हरा और पीला
शुभ रत्न मोती

हर्ष नाम का अर्थ क्या है?

अगर सीधी और सरल भाषा में बताया जाए तो हर्ष नाम का अर्थ होता है, खुशी, उत्साह, प्रसन्नता, आनंद आदि। अर्थ की तरह इस नाम के लोग लोग बहुत हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं। ऐसे लोग बेहद ईमानदार और दिखने में काफी आकर्षक भी होते हैं। इस नाम के व्यक्तियों का झुकाव धार्मिक बातों पर काफी ज्यादा होता है और साथ ही वे काफी मजबूत दिल के भी होते हैं। इस नाम के लोग दुनिया को बदलने का इरादा रखते हैं। ये जो विश्वास करते हैं उसके अनुसार अपने जीवन को जीना चाहते हैं। हर्ष नाम के लोगों का सपना होता है कि वे जिस भी क्षेत्र में जाएं, उसके लीडर बनें। ऐसे लोग दूसरों को देखकर काफी प्रेरित होते हैं, साथ ही इनमें नेतृत्व करने का साहस और आत्मविश्वास होता है।  

हर्ष नाम का राशिफल

हर्ष नाम ‘ह’ अक्षर से शुरू होता है, जो कि कर्क राशि के अंतर्गत आने वाला अक्षर है। आप सोच रहे होंगे आखिर कर्क राशि वाले व्यक्ति कैसे होते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि वाले व्यक्ति लड़ाई-झगड़ों से काफी दूर रहते हैं और इसमें शामिल होने से जितना हो सके बचते हैं। इस राशि वाले व्यक्ति अपने लक्ष्य से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। ये हर एक काम को संभालने और मैनेज करने में बहुत अच्छे होते हैं। ऐसे लोग अपने साथ काम करने वाले लोगों को भी अपने परिवार जैसा ही प्यार करते हैं। कर्क राशि का चिन्ह केकड़ा होता है। इस राशि से जुड़े अन्य अक्षर ही हु, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो हैं।

ADVERTISEMENTS

हर्ष नाम का नक्षत्र क्या है?

आकाश मंडल में मौजूद कुछ खास तारों के समूह को नक्षत्र कहा जाता है। कुल 27 नक्षत्र हैं और ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का बहुत महत्व होता है। हर्ष नाम का नक्षत्र पुनर्वसु है। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु होते हैं और इनका तारामंडल संख्या 4 या 5 होता है। पुनर्वसु नक्षत्र का चिन्ह धनुष होता है।

कर्क राशि के हिसाब से हर्ष नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

हर्ष नाम की कर्क राशि के हिसाब से और नाम भी हैं। ये नाम हर्ष से मिलते-जुलते हैं इसलिए इनका मतलब भी समान होता है।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
हर्षिन हर्षिल
हर्षवीर हर्षराज
हर्षत हर्षपाल
हर्षद हर्षदीप
हर्षवर्धन हर्षित
हर्षु हर्षवर
हर्षल हर्षमान

हर्ष नाम के प्रसिद्ध लोग

ऐसे कई प्रख्यात व्यक्ति हैं जिनका नाम हर्ष से शुरू होता है। यहाँ हम उनमें से कुछ खास लोगों के बारे में बता रहे हैं।  

नाम पेशा
राजा हर्षवर्धन प्राचीन उज्जैन के राजा जो अपनी दानवीरता के लिए प्रसिद्ध थे
हर्षा भोगले क्रिकेट कमेंटेटर
डॉ हर्षवर्धन राजनेता और वर्तमान केंद्रीय मंत्री
हर्ष गोयनका उद्योगपति
हर्षद मेहता शेयर ब्रोकर
हर्ष छाया फिल्म और टीवी एक्टर
हर्षल पटेल क्रिकेटर
हर्ष मांकड टेनिस खिलाड़ी
हर्षवर्धन राणे एक्टर
हर्ष लिम्बाचिया लेखक, निर्माता और होस्ट

‘ह’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

अगर आप हर्ष के अलावा ह से शुरू होने वाले कुछ और नाम जानना चाहते हैं तो नीचे लड़कों के लिए ऐसे कुछ खास नामों की लिस्ट दी गई है। 

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
हितेश अच्छाई के भगवान
हृदयांश दिल का एक अहम हिस्सा
हितांशु शुभचिंतक
हिमेश बर्फ के राजा
हविश भगवान शिव का नाम
हिमांशु शांत, चंद्रमा
हरिराज बाहुबली, ताकतवर
हरिन पवित्र, शुद्ध
हर्षवर्धन खुशियों को बढ़ाने वाला, प्रसन्नताकारक
हतीश जिसके मन में कोई इच्छा या लालच न हो

तो इस आर्टिकल के जरिए आपने हर्ष नाम और उससे मिलते-जुलते नामों के बारे में पढ़ा। लेकिन हम आपको यही सुझाव देंगे कि जब तक आप अपनी संतुष्टि न कर लें तब तक बच्चे का कोई नाम न रखें भले ही आप उसे प्यार से कुछ भी बुलाएं। हम आपको सोच विचार कर के नाम रखने का सुझाव इसलिए दे रहे क्योंकि यह नाम जीवन भर बच्चे के साथ उसकी पहचान बनकर रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

आयुष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ayush Name Meaning in Hindi
अमित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amit Name Meaning in Hindi
आदित्य नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aditya Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago