अमर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amar Name Meaning in Hindi

अमर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amar Name Meaning in Hindi

बेटा हो या बेटी दोनों ही माता-पिता के लिए एक समान होते हैं, इसलिए उनके लिए कुछ भी करने से पहले सावधानी बरती जाती है। फिर चाहे उनका नाम चुनना हो या उनका ख्याल रखना हो। आज इस लेख के जरिए हम लड़कों के एक ऐसे नाम के बारे में जिक्र करेंगे जो सालों से घरों में लोकप्रिय है, यह नाम है अमर!! अच्छा लगा आपको नाम? अमर नाम का मतलब, राशि और इस नाम वाले लड़कों के स्वभाव कैसा होता है यह जानकारी होना जरूरी है। ये एक पसंदीदा नाम है जो कई माता-पिता और रिश्तेदारों द्वारा चुना जाता है। यह नाम काफी सरल और प्यारा है जो हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। 

अमर नाम का मतलब और राशि

परिवार से जितना प्यार बेटियों को मिलता है उतना ही प्यार बेटों को भी दिया जाता है। कहते हैं किसी भी घर में अगर बेटे का जन्म हो तो सभी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है। कई माता पिता और बुजुर्गों का मानना होता है कि लड़के घर का वंश होते हैं। उनके पैदा होने से घर का भाग्य बदल जाता है। इसलिए उसके लिए नाम ढूंढना भी कोई आसान कम नहीं होता है। अमर, लड़कों का बहुत ही छोटा और दिल को भा जाने वाला नाम है। इसे अपने बेटे के लिए चुनने से पहले आपको इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। बता दें कि अमर का मतलब ज्यादा जीने वाला, जो हमेशा अमर रहे आदि होता है। वहीं इस नाम की राशि मेष है। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें।

नाम  अमर
अर्थ  लंबा जीवन, हमेशा के लिए 
जेंडर  लड़का
अंक ज्योतिष  6
धर्म  हिन्दू
राशि  मेष 
नक्षत्र  कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन  मंगलवार 
शुभ रंग  सफेद, लाल और पीला 
शुभ रत्न  मूंगा 

अमर नाम का अर्थ क्या है?

अमर नाम का मतलब इतना शानदार है कि माता-पिता बिना किसी संकोच के उसको अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। आपको बता दें अमर का मतलब होता है सदा रहने वाला, जो बहुत जिए आदि। हर माँ-बाप चाहेंगे कि उनके बेटे की आयु अधिक हो और वो हमेशा खुश रहे। अमर नाम के व्यक्तियों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और ये जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं। इस नाम के व्यक्तियों में ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहती जिससे ये किसी भी परेशानी से बिना डरे और थके सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। इसके अलावा अमर नाम के व्यक्ति पैसे और करियर से संबधित मामलों में किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं। जो इनके दिल में आता है उसे ही करना पसंद करते हैं। 

अमर नाम का राशिफल 

अमर नाम की राशि मेष है। मेष राशि के व्यक्ति कई सारे गुणों के धनि होते हैं। इनके अंदर किसी भी काम करने की उत्सुकता और ललक होती है और अपने लक्ष्य को हासिल करना ही इनका अहम मकसद रहता है। मेष राशि वाले व्यक्तियों का चीजों को लेकर नजरिया अच्छा होता है यही वजह है कि लोग भी इनकी बातों को मानना पसंद करते हैं। इस राशि के पुरुष किसी भी समस्या का डटकर सामना करना पसंद करते हैं और जैसा इनका व्यक्तित्व होता है वह  इनके व्यवहार में साफ नजर आता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि दूसरों पर कभी निर्भर नहीं रहते और खुद पर अधिक विश्ववास करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।

अमर नाम का नक्षत्र क्या है?

अमर नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- अ, ई, ऊ, ए, इ। 

अमर जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम 

अमर लड़कों को दिया जाने वाला माता पिता का पसंदीदा नाम है। लेकिन अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
अनिय (Aniy) अमलेश (Amlesh)
अमितोष (Amitosh) अक्षय (Akshay)
अधीश (Adheesh) अर्चित (Archit)
अबिनीश (Abineesh) अभ्युदय (Abhyuday)
लक्ष्य (Lakshya) लक्षित (Lakshit)
लव (Luv) लोकेश (Lokesh)
चित्रेश (Chitresh) चंदन (Chandan)

अमर नाम से मिलते-जुलते और भी नाम 

लड़कों को दिया जाने वाला अमर नाम लड़कों के बहुत ही चर्चित नामों में से एक है जिसे पेरेंट्स बेहद पसंद करते हैं। अगर आप यह नाम अपने बेटे के लिए चुनते हैं या फिर इसके जैसे ही किसी नाम की तलाश कर रहे हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपके लिए इस नाम से मिलते-जुलते कुछ नामों की लिस्ट लेकर आए हैं आप उनमें से किसी एक को पसंद कर सकते हैं।

नाम नाम
समर (Samar) जिगर (Jigar)
ईश्वर (Ishwar) पुष्कर (Pushkar)
शेखर (Shekhar) प्रखर (Prakhar)
सागर (Sagar) शिखर (Shikhar)
अंबर (Ambar) नाहर (Nahar)

अमर नाम के प्रसिद्ध लोग

अमर नाम की कई ऐसी मशहूर हस्तियां है जिनके बारे में तो सबने ही सुना होगा, आज हम उन्ही में कुछ अमर नाम के कुछ प्रसिद्ध लोगों के बारे में बताएंगे। ये रहें कुछ प्रख्यात व्यक्ति –

नाम  पेशा 
अमर कौशिक  फिल्म निर्देशक 
अमर तलवार  फिल्म एवं टीवी अभिनेता 
अमर उपाध्याय टीवी अभिनेता 
अमर मेहता फिगर स्केटर
अमर गुप्ता कंप्यूटर वैज्ञानिक
अमर बोस  भारतीय-अमेरिकी उद्यमी 
अमर देवकर  फिल्म निर्देशक 
अमर ओक  बांसुरी वादक 
अमर सिंह  दिवंगत राजनीतिज्ञ 
अमर संधू  पंजाबी गायक 

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप भी अपने लाडले बेटे का नाम कुछ अलग सा रखना चाहते हैं, तो ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले यूनिक और बेहतरीन नामों को एक बार जरूर देखें। 

नाम अर्थ 
अमृत (Amrit) एक दुर्लभ पेय जो अमरत्व देता है
अनीश (Anish) सर्वोच्च 
अनिरुद्ध (Anirudh) बिना अवरोध के, भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम 
अश्विन (Ashwin) एक हिन्दू महीना, एक देवता 
अनमोल (Anmol) कीमती
अक्षर (Akshar) अविनाशी, भगवान शिव का रूप 
अर्जित (Arjit) हासिल करना
अभिलाष (Abhilash) कुछ करने की इच्छा
अजिंक्य (Ajinkya) जिसको कभी हराया नहीं जा सकता
अरिहंत (Arihant) जिसका अहंकार नष्ट हो गया हो

जैसा कि इस आर्टिकल में बताया गया है कि अमर नाम के लड़के अपने दिल में लोगों के लिए हमेशा आदर और नि:स्वार्थ भाव से मदद करने के लिए आगे आते हैं। यही कारण है कि लोग इस नाम को अपने बेटे के लिए चुनते हैं। आज हमने इस लेख के जरिए अमर नाम के बारे में अधिक से अधिक जानकरी देने की कोशिश की है और पूरी उम्मीद है कि आपको इस लेख से अपने बेटे का सही नाम चुनने में मदद जरूर मिलेगी। 

यह भी पढ़ें:

विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi