शिशु

11 महीने के बच्चों के लिए 10 बेस्ट एक्टिविटीज

ADVERTISEMENTS

11 महीने का बच्चा अक्सर नटखट, शैतान व एक जगह न टिकने वाला होता है और वह अपने तरीके से चीजों को समझना चाहता है। आप अपने बच्चे को प्लेइंग ब्लॉक, टॉय कार या बॉल खेलने के लिए दे सकती हैं। पर यह सलाह दी जाती है कि बेहतर विकास के लिए बच्चों को उनकी आयु के अनुसार ही एक्टिविटीज में व्यस्त रखें और साथ ही पेरेंट्स भी बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। 

11 महीने के बच्चे में डेवलपमेंटल माइलस्टोन

  • बच्चा घर में रखे फर्नीचर के सहारे खड़े होने का प्रयास कर सकता है और खुद से ही कुछ कदम बढ़ा सकता है।
  • इस आयु में बच्चा कटलरी के साथ खेलना पसंद करता है और खुद से खाने व कप से पीने की जिद करता है।
  • बच्चा नए-नए टेस्ट का आनंद लेने के लिए तैयार रहता है क्योंकि इस दौरान उसकी स्वाद संबंधित समझ डेवलप होना शुरू हो जाती है।
  • इस आयु में अक्सर बच्चे दृढ़, जिद्दी व साहसी होते हैं और वे अपने तरीके से ही गुस्सा, नखरे व जिद करते हैं।
  • इस उम्र तक बच्चा ना, दादा और मामा जैसे शब्द बोलना सीख जाता है।

11 महीने के बच्चे के लिए आसान लर्निंग एक्टिविटीज

1. फूड पैटर्न

बच्चे अक्सर अपने खाने से खेलना पसंद करते हैं। इसलिए आप बच्चे के खाने के समय में फन बढ़ा सकती हैं और साथ ही कुछ नया सीखने के साथ उसका पेट भी भरेगा। 

आवश्यक चीजें 

ADVERTISEMENTS

विभिन्न प्रकार के फूड आइटम्स 

तरीका 

ADVERTISEMENTS

बच्चे के भोजन का निर्णय लेते समय आप कुछ ऐसे फूड आइटम्स चुनें जिन्हें आसानी से खाया जा सकता है, जैसे स्वीटकॉर्न, मटर, चेरी टमाटर, कटी व पकी हुई गाजर, नूडल्स, किसा हुआ चीज़। आप इन्हें एक अलग बाउल में रखकर बच्चे को दें। अब बच्चे से कहें कि वह एक-एक करके सब्जी का टुकड़ा लें और इससे चेहरे का डिजाइन बनाए। नाक के लिए आप टमाटर का उपयोग कर सकती हैं, चीज़ या नूडल्स से बालों का डिजाइन बनाएं, गाजर से आँखें बनाएं। सभी चीजों को सही जगह पर रखने के लिए बच्चे की मदद करें। एक बार पूरा होने के बाद बच्चा इन सब्जियों को खा सकता है। 

स्किल डेवलपमेंट 

ADVERTISEMENTS

हाथों व आँखों का कोऑर्डिनेशन, पैटर्न की समझ 

सप्ताह 

ADVERTISEMENTS

पहला सप्ताह 

2. ब्लॉक टॉवर बनाएं

बिल्डिंग ब्लॉक्स को अरेंज करते हुए बच्चे के कई स्किल्स विकसित हो सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

स्किल्स 

सोच, ध्यान केंद्रित करना, फाइन मोटर स्किल्स 

ADVERTISEMENTS

आवश्यक चीजें 

बिल्डिंग ब्लॉक्स या स्टैकिंग क्यूब्स 

ADVERTISEMENTS

तरीका 

पहले आप अपने बच्चे को ब्लॉक टॉवर बनाना सिखाएं और उसे तोड़ने के लिए दें। फिर आप एक बार ब्लॉक्स का स्टैक बनाएं और उससे कहें कि वह इसे फिर से तोड़ दे। 

ADVERTISEMENTS

सप्ताह 

पहला सप्ताह 

ADVERTISEMENTS

3. छोटा सा ट्रैम्पोलिन

इस समय बच्चों में बहुत एनर्जी होती है और वे बिस्तर पर उछलना पसंद करते हैं। इससे बच्चों की मसल्स मजबूत होती हैं और वे अपनी कुछ एनर्जी का उपयोग करना शुरू कर देते हैं। इसके बजाय बच्चों के लिए आप ट्रैम्पोलिन का उपयोग भी कर सकती हैं। 

स्किल डेवलपमेंट 

ADVERTISEMENTS

चलना, खड़े होना 

आवश्यक चीजें 

ADVERTISEMENTS

बाउंसी मैट्रेस

तरीका  

ADVERTISEMENTS

बच्चे को हाथों का सपोर्ट लेकर बिस्तर के बीचों बीच खड़ा कर दें। उसे उठाएं और बिस्तर पर ही सीधी पोजीशन में उछालें। यदि आपका बच्चा चलने लगा है तो वह खुद से ही बाउंस करेगा। जब भी वह बिस्तर पर उछलना शुरू करे तो आप उसके हाथ पकड़ लें। 

सप्ताह 

ADVERTISEMENTS

पहला सप्ताह 

4. म्यूजिकल राइम

कविताएं और गाने बच्चों के लिए सबसे बेहतरीन एंटरटेनमेंट होते हैं और इनसे आप बच्चों को कुछ उपयोगी चीजें भी सिखा सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंट 

भाषा, म्यूजिक, मोटर स्किल्स, राइम

ADVERTISEMENTS

आवश्यक चीजें 

आपकी अपनी आवाज में या सीडी में नर्सरी राइम 

ADVERTISEMENTS

तरीका 

कुछ भी काम करते समय आप म्यूजिकल राइम की सीडी चलाएं। इसके साथ ही आप बच्चे के लिए उस लोकप्रिय राइम के साथ गाना शुरू कर दें व कुछ आसान से एक्शन करें। गाते समय आप अपने बच्चे को भी एक्शन करने के लिए प्रेरित करें। 

ADVERTISEMENTS

सप्ताह 

पहला सप्ताह 

ADVERTISEMENTS

5. ट्यूब टनल

यदि बच्चा आसानी से चीजें पकड़ने लगा है तो वह बॉल से भी आसानी से खेल सकेगा। 

स्किल डेवलपमेंट 

ADVERTISEMENTS

फाइन मोटर स्किल्स, जजमेंट के कारण व प्रभाव 

आवश्यक चीजें 

छोटी गेंद, लंबा कार्डबोर्ड रोल 

तरीका 

पहले आप फ्लोर के एंगल में कार्डबोर्ड पकड़ें। अब आप रोल के अंदर से बॉल डालें और बच्चे से कहें कि वह निचले हिस्से से बॉल को बाहर आता हुआ देखे। बच्चा बॉल को रोल होते हुए देखकर बहुत खुश होगा। फिर आप बच्चे को भी कार्डबोर्ड के रोल में डालने के लिए कहें। 

सप्ताह 

दूसरा सप्ताह 

6. क्रैक द नट्स

11 महीने के लड़कों के लिए एक्टिविटीज में कुछ फन गेम्स होते हैं जिससे उनका वर्कआउट भी हो जाता है। 

स्किल डेवलपमेंट 

ग्रॉस मोटर स्किल्स 

आवश्यक चीजें 

दो लोग 

तरीका 

आप अपने पति के साथ एक दूसरे की तरफ पीठ करके बैठ जाएं। अब बच्चे को चैलेन्ज करें कि वह आप दोनों के बीच से निकल कर दिखाए। पहले आप बच्चे के साथ बैठें और अन्य व्यक्ति को ऐसा करने के लिए कहें।  

सप्ताह 

दूसरा सप्ताह 

7. छोटा सा स्ट्रीमरोलर

यह एक बेहतरीन खेल है और इसमें बच्चा कई चीजें सीखेगा। 

स्किल डेवलपमेंट 

ग्रॉस मोटर स्किल्स 

आवश्यक चीजें 

दो लोग 

तरीका 

पति के साथ थोड़ी दूरी पर जमीन पर लेट जाएं। फिर आप बच्चे को अपने ऊपर क्रॉल करके दूसरे व्यक्ति तक जाने दें। 

सप्ताह 

दूसरा सप्ताह  

8. पेंटिंग करना

बच्चा विभिन्न रंगों को देखकर एन्जॉय करेगा और बेसिक रंगों के बारे में जानेगा। 

स्किल डेवलपमेंट 

रंगों को समझने की क्षमता, हाथ व आँख का कोऑर्डिनेशन

आवश्यक चीजें 

वॉटर कलर, पेंट ब्रश, एक कंटेनर 

तरीका 

पहले आप कंटेनर में थोड़ा सा पानी भरें और बच्चे को वॉटर कलर व पेंट ब्रश दें। आप उसे दीवार के सामने, गार्डन के गेट पर, फर्नीचर के पास बैठा दें और जैसा वो चाहे वैसा पेंट करने दें। 

सप्ताह 

तीसरा सप्ताह 

9. कुशन पर चढ़ना

बच्चों को हर चीज पर चढ़ना बहुत पसंद होता है। यह बेहतरीन एक्टिविटी बच्चों को बहुत पसंद आएगी। 

स्किल डेवलपमेंट 

ग्रॉस मोटर स्किल्स 

आवश्यक चीजें 

बहुत सारे कुशन 

तरीका 

बहुत सारे कुशन को इस तरीके से मैनेज करें कि यह उसके लिए एक बाधा लगे। इसके बाद आप एक के ऊपर एक पिलो रखकर इसका स्टैक बना सकती हैं और बच्चे को इसपर चढ़ने में मदद करें। 

सप्ताह 

तीसरा सप्ताह 

10. स्ट्रिंग का खेल

इस समय तक बच्चा अपनी उंगलियों से पकड़ना, उठाना सीख गया होगा। स्ट्रिंग से खेली जाने वाले इस गेम में उसे बहुत मजा आएगा। 

स्किल डेवलपमेंट 

फाइन मोटर स्किल्स, हाथों व आँखों का कोऑर्डिनेशन 

आवश्यक चीजें 

स्ट्रिंग या धागा, 0 शेप्ड सीरियल 

तरीका 

बच्चे को बड़े छेद वाले सीरियल्स दें। स्ट्रिंग या धागे को एक छोर से बांध दें ताकि सीरियल्स बाहर न निकले। अब आप बच्चे को दिखाएं कि वह स्ट्रिंग में सीरियल्स को कैसे डाल सकता है। हो जाने के बाद वह स्ट्रिंग से सीरियल निकाल कर खा भी सकता है। 

सप्ताह 

तीसरा सप्ताह 

ध्यान देने योग्य टिप्स

  • इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे के खेलने की जगह पर कोई भी नुकीली चीज न हो।
  • यह सलाह दी जाती है कि बच्चे को कहीं भी अकेला न छोड़ें।
  • इलेक्ट्रिकल सॉकेट को कवर करें।

11 महीने का होने के बाद आप बच्चे को नई चीजें सिखाएं या उसके साथ खेलें। आप उसके साथ एक्टिविटीज करें क्योंकि इससे आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग बेहतर होगी। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे के साथ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती न करें। 

यह भी पढ़ें:

11 महीने के शिशु की वृद्धि एवं विकास
11 महीने के शिशु में आने वाले विकास के पड़ाव

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

9 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

9 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

9 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

10 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

10 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

10 months ago