टॉडलर (1-3 वर्ष)

14 महीने के बच्चे को क्या खिलाना चाहिए

यदि आपका बच्चा जल्द ही 14 महीने का होने वाला है, तो आप जरूर उसके लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों की तलाश में होंगी जो उसे दिए जा सकते हैं। लेकिन एक 14 महीने के बच्चे के लिए फूड टेबल बनाना एक माता-पिता के लिए आसान काम नहीं है। आपके बढ़ते बच्चे की खाने-पीने की आदतें काफी बदल जाती हैं क्योंकि अब वह एक साल का हो गया है और अब आपको अपने बच्चे को कुछ भी खाने के लिए देने से पहले बहुत सोच समझ कर देना होगा क्योंकि इसी उम्र में बच्चे खाने-पीने में ज्यादा नखरे करते हैं। बच्चे को आप जब खाने की किसी नई चीज से परिचित कराती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वे उसके न्यूट्रिशन की आवश्यकताओं को पूरा करते हों। यदि आप दुविधा में हैं कि अपने बच्चे को क्या देना चाहिए और क्या नहीं, तो यह लेख पढ़ें।

14 महीने के बच्चे के लिए जरूरी न्यूट्रिशन

आपका बच्चा लगातार बढ़ने की प्रक्रिया में है और उसका विकास सही रूप से होता रहे इसके लिए बच्चे को बेहतरीन न्यूट्रिशन की आवश्यकता होती है।

1. कैलोरी

14 महीने के बच्चों को एनर्जी की अधिक आवश्यकता होती है। शुरू के कुछ महीनों में उन्हें लगभग 1000 कैलोरी की आवश्यकता होती है लेकिन अब उन्हें प्रतिदिन लगभग 1200 से 1300 कैलोरी की आवश्यकता होती है।

2. प्रोटीन

हम आहार में आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट पर अधिक ध्यान देते हैं, जिससे प्रोटीन की मात्रा कम हो सकती है। लेकिन इसे अनदेखा न करें। एक 14 महीने के बच्चे को प्रतिदिन लगभग 13-15 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

3. कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट को आपके बच्चे के आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि यह न केवल एनर्जी प्रदान करते हैं बल्कि मस्तिष्क को कार्य करने में और उसके विकास में भी मदद करते हैं। कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता 14 महीने के बच्चे में एक वयस्क के समान ही होती है यानी उसे लगभग 130-250 ग्राम प्रतिदिन इसकी जरूरत होती है।

4. फाइबर युक्त आहार

फाइबर युक्त आहार आपके बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह पाचन और पॉटी करने में मदद करता है। फलों और होल ग्रेन्स से बच्चे को दिन में कम से कम 19 ग्राम फाइबर प्राप्त होना चाहिए।

5. सोडियम

सोडियम शरीर की एक्टिविटीज के लिए बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक न्यूट्रिएंट्स में से एक है।इसलिए बच्चों को भी इसकी आवश्यकता अधिक होती है। बच्चे को प्रतिदिन लगभग 1 ग्राम सोडियम की आवश्यकता होती है।

6. आयरन

यदि आपके बच्चे का दूध छुड़वा दिया गया है, तो उसे अन्य स्रोतों से आयरन मिलना जरूरी है। रोजाना लगभग 7 मिलीग्राम आयरन का सेवन करने से यह बच्चे में किसी भी प्रकार से इसकी कमी नहीं होने देगा ।

7. पानी

हालांकि अधिकांश माता-पिता पानी को एक न्यूट्रिएंट के रूप में नहीं देखते हैं, लेकिन पानी शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को ठीक से संतुलित करने में मदद करता है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा दिन भर में कम से कम 1 लीटर पानी पिए।

8. अन्य न्यूट्रिशन

प्रमुख न्यूट्रिएंट्स के अलावा, कुछ अन्य पदार्थ भी हैं जो शरीर के विभिन्न अंगों के विकास के लिए आवश्यक हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड, डीएचए, प्रोबायोटिक्स, और कई अन्य तत्व आपके भोजन में अलग अलग तरीके से शामिल किए जा सकते हैं।

14 महीने के बच्चे को कितना खिलाना चाहिए?

जब आप अपने बच्चे के लिए नाश्ते के विकल्प तलाश रही हों, उस समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अब 14 महीने का बच्चा पहले जितना खाना नहीं खाएगा। भले ही वह बढ़ रहा हो, लेकिन उसकी विकास की दर धीरे-धीर स्थिर हो रही है। इस उम्र के बच्चों को प्रतिदिन लगभग 1000 कैलोरी की आवश्यकता होती है।

14 महीने के बच्चे के लिए सबसे जरूरी खाने की चीजें

आपके 14 महीने के बच्चे को बेहतरीन न्यूट्रिशन मिले, इसलिए यहाँ कुछ लोकप्रिय फूड आइटम्स दिए गए हैं जिन्हें आप अपने उसके खाने में शामिल कर सकती हैं।

1. माँ का दूध

हालांकि बहुत सी माएं होंगी जो अब अपने बच्चे की ब्रेस्टफीडिंग बंद करने के बारे में सोच रही होंगी लेकिन इस उम्र में इसे जारी रखना बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होता है। माँ के दूध के जरिए एंजाइम और विटामिन के साथ कई एंटीबॉडी बच्चे को आसानी से मिलते रहते हैं जो उसे स्वस्थ रखने के साथ इन्फेक्शन से भी बचाते हैं।

2. मांस

आप जब बच्चे के लिए मांस चुनें तो उसे कम फैट वाला मांस जैसे मछली या चिकन ही दें। यह बच्चे की उम्र के अनुसार, उसे आवश्यक मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है और साथ ही उसे टेस्टी रेसिपीज से भी परिचित कराता है।  बच्चे को खाने में देने के लिए लगभग 30 ग्राम मांस का पर्याप्त है।

3. चीज़

बच्चों को चीज खाना बहुत पसंद होता है। जरूरी नहीं है कि इसे हमेशा ब्रेड या किसी फास्ट फूड के साथ ही खाया जाए। आप इसका इस्तेमाल रोजाना की सब्जियों या नाश्ते के साथ कर सकती हैं, जिससे उसे पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन मिलेगा।

4. बीन्स

आप अपने बच्चे को बीन्स देते समय इसे मसल कर दें ताकि उसे इसे खाने में आसानी हो। यह शाकाहारी लोगों के एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि बीन्स में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन ‘सी’ मिलता है। इसके अलावा, यह शरीर के भीतर आयरन को सिंथेसिस करती है।

5. अंडे

बच्चों को अंडे खाने की सलाह दी जाती है और यह बच्चों को नाश्ते में दिए जाने वाले लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। क्योंकि अंडे को कई तरह से बनाया जा सकता है इसलिए बच्चा इसे खाने से नहीं ऊबेगा। इसमें मौजूद फोलेट, विटामिन बी 12, आयरन और अन्य न्यूट्रिएंट्स आपके बच्चे के लिए हेल्दी और टेस्टी खाना बनाते हैं।

6. रस

जब हम जूस की बात करते हैं, तो हमारा मतलब है घर पर बनाया गया ताजे फलों का जूस। अपने बच्चे को बाहर के मामूली व सस्ते पैकेज्ड जूस न दें, क्योंकि उनमें इसे सुरक्षित बनाए रखने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें चीनी या अन्य प्रकार के घटक डाले जाते हैं जो बच्चे के लिए हानिकारक होते हैं। आप ज्यादा से ज्यादा 180 से 200 मिली के बीच जूस दे सकती हैं।

7. दूध

जिन बच्चों का 14 महीने के बाद स्तनपान बंद करा दिया जाता है, उन्हें प्रतिदिन आधा कप दूध अवश्य पिलाना चाहिए। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए उसे दूध में अन्य पदार्थ मिलाकर भी दे सकती हैं इस प्रकार दूध से प्राप्त फैट बच्चे को एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है।

8. सब्ज़ियां

यह एक बच्चे के लिए किसी भी खाने का एक मुख्य अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से बच्चे के शरीर को जरूरी मात्रा में विटामिन मिलता है। आप जब भी उसे सब्जियां दें तो पहले भाप देकर या उबाल कर नरम करें और फिर खाने को दें, क्योंकि बच्चों को कभी भी कच्ची सब्जियां नहीं देनी चाहिए। बच्चों के लिए विभिन्न रंगों की सब्जियों चुनें ताकि वह उन्हें खाने में दिलचस्पी दिखाए।

9. फल

भोजन करने के बाद फल खाने की आदत अच्छी है, क्योंकि इनसे शरीर को बचे हुए सभी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं  जिसकी शरीर को आवश्यकता होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को अच्छे पके हुए फल ही दें। एक 14 महीने का बच्चा एक छोटा कप भर के फल काफी आसानी से खा सकता है।

10. अनाज

बच्चों को देने के लिए अनाज सबसे महत्वपूर्ण है। आप उसके खाने में होल ग्रेन्स या सब्जियों के साथ बनाए गए पास्ते में अनाज को शामिल कर सकती हैं। नाश्ते में गेहूं से बनी रोटी या ओट्स का दलिया देना बच्चों के लिए एक बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि उसमें सभी न्यूट्रिएंट्सों की जरूरत आसानी से पूरी हो जाती हैं।

14 महीने के बच्चे के लिए फूड चार्ट

यदि आपको 14 महीने के बच्चे के लिए फूड चार्ट बनाना कठिन लग रहा है, तो यहाँ एक आसान टेबल दी हुई है जिससे आप उसे खाना देने की शुरुआत कर सकती है।

दिन      सुबह का नाश्ता करीब 8-9 बजे दिन में 11 बजे करीब दोपहर का खाना             शाम का नाश्ता करीब 4 बजे रात का खाना
सोमवार           अंकुरित             मूंग दाल वेज सूप

 

पालक की खिचड़ी एक गिलास दूध रागी डोसा
मंगलवार          उपमा सेब के टुकड़े अंडा चावल

 

पनीर कटलेट

 

बेसन का पराठा

 

बुधवार                         गेहूं का पैनकेक स्मूदी खिचड़ी

 

एक गिलास दूध ओट्स  पैनकेक
गुरुवार                                     मटर आलू का  पराठा अंडा भुर्जी

 

पुलाव

 

चुकंदर कटलेट तली हुई इडली
शुक्रवार फ्रेंच टोस्ट ओट्स कुकीज वेज राइस शाही     टुकड़ा मिक्स वेज पराठा
शनिवार                                               इडली चिकन मफिन्स खिचड़ी एक गिलास दूध डोसा
रविवार पास्ता मिल्कशेक

 

फ्राइड राइस उपमा

 

सेवई

 

14 महीने के बच्चे के खाने की रेसिपीज

यहाँ आपके बच्चे को खिलने के लिए कुछ बेहतरीन डिशेस की रेसिपीज बताई गई हैं जिसे आप दिनभर के खाने में कभी भी बनाकर दे सकती हैं।

1. रवा इडली

यह व्यंजन हेल्दी ब्रेकफास्ट का एक बेहतरीन विकल्प है। जल्दी बन जाने वाले इस नाश्ते का स्वाद और भी दोगुना हो जाएगा जब आप शाम के नाश्ते के लिए इसमें थोड़ा बदलाव कर इसे अपने बच्चे को खिलाएंगी।

सामग्री

  • घी
  • गरम मसाला
  • काली मिर्च
  • नमक
  • शिमला मिर्च
  • गाजर
  • प्याज
  • दही
  • रवा

विधि

  • नमक और घी को छोड़कर, बाकी सभी सामग्री को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इडली के सांचों में घी लगाएं और मिश्रण को उसमें डालें, लेकिन इसे ऊपर तक न भरें।
  • आप चाहे तो सब्जियों को मिश्रण के ऊपर डालकर इसे और बेहतर रूप दे सकती हैं फिर सांचे को लगभग 10-15 मिनट के लिए इडली स्टीमर में रख दें।

2. वेजिटेबल पास्ता

यदि आपका बच्चा रोजमर्रा के खाने से ऊब गया है, तो खाने में अधिक स्वाद भरने के लिए उसे सब्जियों के साथ बने इस पास्ता का लुत्फ उठाने दें। यकीनन इसका स्वाद उसे बहुत पसंद आने वाला है ।

सामग्री

  • ऑलिव ऑयल
  • काली मिर्च
  • मिश्रित हर्ब्स
  • मेयोनीज़
  • केचप
  • पास्ता
  • नमक
  • फ्रेंच बीन्स
  • शिमला मिर्च
  • गाजर
  • टमाटर
  • प्याज

विधि

  • एक पैन लें और उसमें पानी डालें। फिर इसमें नमक और तेल डालें और इसे उबलने दें।
  • एक बार जब यह उबलना शुरू हो जाए, तो पास्ता डालें और धीमी आंच पर पकने दें।
  • इसके बाद, पास्ते को छान कर ठंडे पानी से धो लें।
  • एक बड़ी पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें फिर इसमें थोड़ी प्याज डालकर इसे अच्छी तरह से पकाएं।
  • टमाटर, बीन्स, शिमला मिर्च  को एक साथ डालें और  इसे पकने दें। फिर, इसमें थोड़ी गाजर डालकर  नरम होने तक पकाएं।
  • अंत में मिश्रित हेर्ब्स, केचप, और मेयोनीज़ के साथ सभी मसलों को डालें। इस पूरे मिश्रण को कुछ मिनट तक पकाएं ।
  • फिर इसमें पका हुआ पास्ता मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं । इस स्वादिष्ट व्यंजन को गर्मागर्म परोसें।

3. कैरेट राइस

सादे चावल में कुछ खास स्वाद नही होता है और बच्चों को फीका खाना पसंद नहीं आता है। इसलिए खाने के बताए गए इस नुस्खे को आजमा कर आप खाने के स्वाद को बढ़ा सकती हैं ।

सामग्री

  • पानी
  • घी
  • काजू
  • बादाम
  • दालचीनी
  • चीनी
  • चावल
  • गाजर

विधि

  • एक पैन में घी डालें उसमें बादाम और काजू डालकर थोड़ा भून लें और एक तरफ रख दें।
  • उसी पैन में दालचीनी के साथ गाजर पकाएं। फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे उबलने दें।
  • एक बार जब यह पक जाए, तो इसमें चावल डालें और इसे अच्छी तरह से पकने के लिए पैन को ढक दें। बीच में थोड़ी चीनी डालें।
  • इसे ठीक से चलाएं और भुने हुए मेवे के साथ इस डिश को सजाएं ।

4. सेवई पुलाव

भले ही हर बच्चे को सेवई पसंद हो या ना पसंद हो लेकिन सेवई से बने इस पुलाव को वह बड़े चाव से खाएगा।

सामग्री

  • राई व सरसों के दाने
  • काली मिर्च
  • हल्दी
  • नमक
  • फ्रेंच बीन्स
  • शिमला मिर्च
  • गाजर
  • अदरक
  • टमाटर
  • प्याज
  • सेवई

विधि

  • एक पैन लें और उसमें पानी, नमक और घी डालें और उबलने दें।
  • इसमें सेवई डालें और इसे पकने दें।
  • दूसरी पैन में, घी और राई के दाने डालें। राई से तड़का लगाने के बाद इसमें प्याज और टमाटर डाल दें। बाद में, सब्जियों को डालकर उसे पकाएं ।
  • अंत में स्वादानुसार नमक और मसाले डालें फिर इसमें सेवई मिलाएं।

5. ओट्स पैनकेक

वीकेंड को शानदार बनाने के लिए इस पैनकेक को नाश्ते या रात के खाने में बनाएं।

सामग्री

  • घी
  • पानी
  • काली मिर्च
  • धनिया पाउडर
  • नमक
  • हल्दी
  • प्याज
  • गाजर
  • बेसन
  • ओट्स

विधि

  • एक कटोरे में गाजर, प्याज, मसाला, बेसन, ओट्स को एक साथ मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें।
  • एक तवे पर घी डालें और इस पर मिश्रण से गोल आकार के पैनकेक बनाएं।
  • दोनों तरफ से भूरा होने तक पकाएं और इसके ऊपर केचप, शहद या जैम लगाएं।

बच्चे को खाना खिलाने के टिप्स

अपने बच्चे को खाना खिलाने से पहले ध्यान रखने योग्य कुछ सुझाव यहाँ दिए गए हैं:

  • यदि संभव हो तो अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड कराती रहें।
  • फल या अन्य खाद्य पदार्थों के छोटे टुकड़े दें।
  • उसे छोटे-छोटे निवाले लेना और ठीक से चबाना सिखाएं।
  • उसे खाना सिर्फ तब ही खिलाएं जब वह बैठा हुआ हो।
  • सोने से ठीक पहले उसे जूस या दूध न पिलाएं।
  • बच्चे को कप से तरल पदार्थों को पीना सिखाएं।

अपने 14 महीने के बच्चे के लिए ऊपर बताई गई डिशेस बनाने की कोशिश करें ताकि वह नखरे किए बिना इसे आसानी से खा ले। उसके खाने में सभी आवश्यक न्यूट्रिएंट्स से भरपूर आहार को शामिल करने के साथ-साथ इस बात का भी ख्याल रखें कि आपका बच्चा सही तरीके से विकसित हो रहा है या नहीं।

यह भी पढ़ें: 

13 महीने के बच्चे को क्या खिलाना चाहिए
15 महीने के बच्चे को क्या खिलाना चाहिए

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago