शिशु

3 महीने के शिशु के लिए वैक्सीनेशन की लिस्ट

3 महीने का होने तक आपके बेबी को कुछ वैक्सीन लग चुकी होंगी और उसे इसके दर्द का अनुभव भी हो चुका होगा। हालांकि चाहे बच्चे को कितना भी दर्द हो पर आप इस बात को सुनिश्चित करें कि वह हर बीमारी से सुरक्षित रहे। 3 महीने के बच्चों को कौन सी वैक्सीन लगाने की जरूरत होती है, जानने के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें। 

बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए समय से वैक्सीनेशन करवाना बहुत जरूरी है। बच्चा जैसे ही 3 महीने के माइलस्टोन को पूरा करता है डॉक्टर उसे हर बीमारी से बचने के लिए विभिन्न वैक्सीन लगवाने की सलाह देते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आपने नीचे बताए हुए इंजेक्शन का पहला डोज बच्चे को दे दिया होगा पर आप इस बात का ध्यान रखें कि उसे दूसरा डोज समय पर ही लगना चाहिए। 

1. डीटीएपी/डीटीडब्ल्यूपी

10वें सप्ताह (लगभग 2.5 महीने) में बच्चे को डीटीएपी/डीटीडब्ल्यूपी इंजेक्शन लगाने की जरूरत होती है। इस वैक्सीन से बच्चे को डिप्थीरिया, टिटनेस और पर्टुसिस जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। इस समय तक आप बच्चे को इसका पहला शॉट लगवा चुकी होंगी और अब उसे दूसरा इंजेक्शन लगाने की जरूरत है। 

ADVERTISEMENTS

2. एचआईबी

इस वैक्सीन से हेमोफाइलस इन्फ्लुएंजा से बचाव होता है जिससे अक्सर बच्चों के सिर में दर्द, बुखार, खांसी, गर्दन में जकड़न और रेस्पिरेटरी से संबंधित समस्याएं होती हैं। ये समस्याएं गंभीर होने पर बच्चे के जीवन को खतरा भी हो सकता है।

3. रोटावायरस

यह वैक्सीन बच्चे के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि इससे बच्चे में डायरिया से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। डायरिया होने से छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन हो सकता है और यह काफी खतरनाक है। 3 महीने की उम्र में बच्चे को इस वैक्सीन की 3 डोज में से दूसरा डोज लगाने की जरूरत है। 

ADVERTISEMENTS

4. आईपीवी

पोलियो वैक्सीन के 4 डोज होते हैं और 3 महीने के बच्चे को इसका दूसरा डोज दिया जाता है। इसका कोई भी डोज न लगवाने से बच्चे को हमेशा के लिए पैरालिसिस की समस्या हो सकती है। 

5. पीसीवी (न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन)

बच्चे को निमोनिया और मेनिन्जाइटिस से बचाने के लिए यह वैक्सीन लगाई जाती है। यह बीमारी छोटे बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है इसलिए डॉक्टर पीसीवी वैक्सीन प्रिस्क्राइब करते हैं। हालांकि यह वैक्सीन वैकल्पिक है और थोड़ी महंगी भी है इसलिए आप चाहें तो इस बारे में पेडिअट्रिशन से सलाह ले सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को सभी वैक्सीन लगवानी बहुत जरूरी हैं। आपके पेडिअट्रिशन इसके बारे में आपको गाइड करेंगे और आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है पर इसका कारण जरूर जानें – इलाज से बेहतर बचाव होता है। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए पेनलेस वैक्सीनेशन
बच्चों के लिए चिकन पॉक्स (वेरिसेला) वैक्सीन
बच्चों के टीकाकरण से जुड़े 15 आम सवाल और जवाब

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago