प्रीस्कूलर (3-5 वर्ष)

3 साल के बच्चे के लिए 30 मजेदार एक्टिविटीज

ADVERTISEMENTS

3 साल की उम्र में बच्चे तेजी से बढ़ते हैं और बच्चों को रोजाना डेवलपमेंटल एक्टिविटीज कराने से ये उनकी स्किल्स को डेवलप करने में मदद करता है। ये एक्टिविटीज बच्चे की कॉग्निटिव, लर्निंग, क्रिएटिव और मोटर स्किल्स को विकसित करने में मदद करती हैं।

आर्ट और क्राफ्ट एक्टिविटीज

यहाँ आपके 3 साल के बच्चे के लिए कुछ प्रीस्कूल आर्ट और क्राफ्ट एक्टिविटीज दी गई है जिसे वो एन्जॉय कर सकता है:

1. फोर्क के साथ पेंटिंग करना

किसने कहा कि फोर्क सिर्फ खाना खाने के लिए होते हैं? यहाँ फोर्क का उपयोग करने का एक बहुत ही मजेदार तरीका बताया गया है।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें

यह एक सिंपल लेकिन मजेदार एक्टिविटी है और इसमें आपको बस कुछ फोर्क, पेंट और ड्रॉइंग पेपर की जरूरत पड़ेगी। पेंट में फोर्क को डिप करें और बच्चे से  पेपर पर अलग अलग पैटर्न बनाने के लिए कहें। इससे आपके बच्चे को कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंट

  • क्रिएटिविटी
  • विजुअल डेवलपमेंट

2. फॉइल पर आर्ट

इस एक्टिविटी के जरिए फॉइल को आर्ट वर्क में इस्तेमाल करना संभव है

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें

इस एक्टिविटी के लिए, आपको सिल्वर फॉइल और एक टूथपिक चाहिए होगा। अपने बच्चे को फॉइल पर कोई पैटर्न बनाने के लिए कहें। जब आप फॉइल को घुमाएंगी, तो आपको इस पर आर्ट वर्क दिखाई देगा।

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंट

क्रिएटिविटी में सुधार करता है

ADVERTISEMENTS

3. पेंटिंग पॉट्स

अपने पॉट को कलर से रंगें। पॉट को कलर करके आप अपने बच्चे के अंदर के कलाकार को बाहर लाएं।

एक्टिविटी कैसे करें

ADVERTISEMENTS

आपको इस एक्टिविटी के लिए पेंट और पॉट कि जरूरत होगी। आप बेस पेंट के लिए सफेद या काले रंग का उपयोग कर सकती हैं, ताकि बाकी कलर पॉट पर ज्यादा उजागर हो सकें। जब बेस कलर सूख जाए, तो अपने बच्चे को पेंट ब्रश दें ताकि वो पॉट को अपने हिसाब से रंग सके।

स्किल डेवलपमेंट

ADVERTISEMENTS
  • क्रिएटिविटी
  • कॉग्निशन और रीजनिंग
  • इस एक्टिविटी से आपका बच्चा अलग अलग कलर के बारे में जानेगा ।

 

4. पोटैटो आर्ट

आलू स्वादिष्ट होता है लेकिन अब, आप इन्हे सुंदर भी बना सकती हैं! 

एक्टिविटी कैसे करें

ADVERTISEMENTS

आलू को आधा काट लें और कुछ आकृतियों को बनाएं। फिर आप इसे बच्चे को पेंट करने के लिए कहें और फिर इसे सफेद कागज या चादर पर स्टैम्प कि तरह से उपयोग करें। प्रिंट के किनारों को डिफाइन करने के लिए स्केच पेन का उपयोग करें।

स्किल डेवलपमेंट

ADVERTISEMENTS

यह आपके बच्चे की रचनात्मकता को बढ़ाता है, इसके अलावा ये शेप और कलर के बारे में उन्हें सिखाता है।

5. कप एनिमल

इस एक्टिविटी के साथ आप अपने बच्चे को जानवरों के बारे में बता सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें

आप कुछ पेपर कप और स्केच पेन खरीद लें। कप पर जानवरों कि तस्वीर बनाएं ताकि यह कप पर उजागर हो सकें।

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंट

यह एक्टिविटी आपके बच्चे को जानवरों की दुनिया से परिचित कराती है।

ADVERTISEMENTS

सेंसरी डेवलपमेंटल एक्टिविटीज

यहाँ कुछ एक्टिविटीज दी गई हैं जो बच्चे की पाँचों सेंसेस को बेहतर बनाने में मदद करेंगी।

1. प्ले डो

प्ले डो आपको पुरानी यादों में ले जाता है, हम सभी ने अपने बचपन में इसे खेला होगा और यह ट्रेडिशन हमारे बच्चे भी फॉलो कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें

आप दुकान से प्ले डो खरीद सकती हैं या फिर क्ले का उपयोग कर सकती हैं। अपने बच्चों के खेलने के लिए आप सबसे पहले बॉल बनाएं। इससे बच्चा अलग अलग शेप के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकता है। आप इसे अपने बच्चे के लिए और भी ज्यादा एक्साइटिंग बनाने के लिए कलरफुल डो का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंट

  • मोटर स्किल्स
  • प्ले डो एक्टिविटीज आपके बच्चे की टैक्टाइल सेंस को विकसित करने में मदद करती हैं।

2. कलरफुल  पास्ता

यह सिर्फ मजेदार ही नहीं बल्कि इनफॉर्मेटिव एक्टिविटी भी है, जो आपके बच्चे को अट्रैक्ट करेगी, इससे बच्चे  रंगों में अंतर करना सीखेंगे और कलर छाँट पाएंगे।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें

चार कटोरे पास्ता लें। आप हर कटोरे में अलग अलग रंग का पास्ता रखें। जिस रंग का पास्ता उसके कटोरे को भी सेम कलर में पेंट करें। जब यह सूख जाए तो सारे कटोरे का पास्ता को एक साथ मिलाएं। फिर आप अपने बच्चों को अलग अलग रंग का पास्ता  छाँटने के लिए कहें जो कोटोरे के कलर मेल खाता हो।

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंट

  • यह एक्टिविटी आपके बच्चे को छाँटना और कोऑर्डिनेशन सिखाती है।
  • यह बच्चे के विजुअल और मोटर स्किल्स को बेहतर करता है।

3. सैंड फोम

हम सभी रेत में खेले हैं। अपने बच्चे को सैंड फोम का मजा लेने दें, उन्हे इस एक्टिविटी में बहुत मजा आएगा!

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें

सैंड फोम को किसी दुकान से खरीद सकती हैं, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको रेत और शेविंग क्रीम की आवश्यकता होती है। दोनों को मिलाएं। आप इस मिश्रण में पेंट या फूड कलर जोड़ सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंट

यह एक्टिविटी आपके बच्चे के टैक्टाइल सेंस को विकसित करने में मदद करती है।

ADVERTISEMENTS

4. आवाज को पहचानना

यह मजेदार एक्टिविटी कुछ ऐसी है जिसे आपका बच्चा बेहद पसंद करेगा।

एक्टिविटी कैसे करें

आप अलग अलग जानवर, ट्रांसपोर्ट, बारिश और बिजली की आवाजों को डाउनलोड करें। अपने बच्चे को सिखाएं कि कौन सी ध्वनि किसकी है। फिर, ध्वनियों को बजाएं और अपने बच्चे से इसे पहचानने के लिए कहें।

स्किल डेवलपमेंट

इससे आपके बच्चे की सुनने की क्षमता विकसित होती है

5. गंध को पहचानना

अपनी नाक को ऊंचा उठाएं और इस गेम को जीतने के लिए चारों ओर सूँघना शुरू करें!

एक्टिविटी कैसे करें

आप अलग अलग प्रकार कि चीजों को चुनें जैसे फूल और फल। अपने बच्चे को इन सुगंधों से परिचित कराएं और फिर उसे इन्हें पहचानने के लिए कहें!

स्किल डेवलपमेंट

यह आपके बच्चे की ओल्फैक्टरी सेंस को विकसित करने में मदद करती है, जो उसे गंध कि दुनिया से परिचित कराता है।

एजुकेशनल और लर्निंग एक्टिविटीज

यहाँ बच्चे का दिमाग तेज करने की कुछ बेहतरीन एक्टिविटीज दी गई हैं!

1. कलर छाँटना

यह मजेदार एक्टिविटी है जो आपके बच्चे को कलर के बारे में सिखाती है!

एक्टिविटी कैसे करें

अपने बच्चे को प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों तरह के कलर से परिचित कराएं। अलग अलग रंगों की वस्तुओं का पता लगाएं और अपने बच्चे से उसे छाँटने के लिए कहें।

स्किल डेवलपमेंट

यह एक्टिविटी बच्चे को विभिन्न रंगों के बारे में सिखाती है।

2. अल्फाबेट गेम

यह समय आपको अपने बच्चे को अक्षर सिखाने का है!

एक्टिविटी कैसे करें

अपने बच्चे को अक्षर सिखाएं और उसे किताब या अल्फाबेट ब्लॉक से इसे पहचानने के लिए दें।

स्किल डेवलपमेंट

अपने बच्चे को अक्षरों से परिचित कराएं।

3. नंबर गेम

बच्चे को यह गेम एक्टिविटी बहुत पसंद आएगी!

एक्टिविटी कैसे करें

अल्फाबेट गेम की ही तरह, बच्चे को संख्याओं के बारे में सिखाएं और फिर उसे पूछें।

स्किल डेवलपमेंट

ये बच्चे को संख्याओं के बारे में परिचित कराता है।

4. बच्चे को दुनिया घुमाएं

अपने कमरे में ही रहकर बच्चे को वर्ल्ड टूर पर ले जाएं।

एक्टिविटी कैसे करें

बच्चे को दुनिया का इतिहास बताएं, आपको ऑनलाइन और दुकानों में ऐसी कई किताबें मिलेंगी, जो बच्चों को भूगोल समझने में मदद करेंगी।

स्किल डेवलपमेंट

यह एक्टिविटी आपके बच्चे को भूगोल की दुनिया से परिचित कराती है।

5. राइम्स

हम सभी को राइम्स पसंद होती है। आप राइम्स बुक से बच्चे को कविता पढ़कर या गाकर सुन सकती हैं।

एक्टिविटी कैसे करें

बच्चों को कविताएं पसंद होती हैं, इसलिए उनके सामने कुछ कविताएं गाएं, बजाएं।

स्किल डेवलपमेंट

यह एक्टिविटी आपके बच्चे कि कम्युनिकेशन और मेमोरी स्किल्स को बेहतर करती है।

इंडोर एक्टिविटीज

3 साल का बच्चा अभी छोटा होता है उसे अकेले खेलने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है, लेकिन क्या आप भी अपने बच्चे को नजरों के सामने रखना चाहती हैं? 3 साल के बच्चों के लिए नीचे बताई गई इंडोर एक्टिविटीज को ट्राई करें!

1. पजल

क्या बाहर बारिश हो रही है? तो आप पजल गेम को घर के अंदर बैठकर अपने बच्चे के साथ खेल सकती हैं।

एक्टिविटी कैसे करें

आप ये पजल खुद भी बना सकती हैं या स्टोर से भी खरीद सकती हैं। पजल गेम बहुत ही मजेदार और बेहतरीन इनडोर एक्टिविटी है।

स्किल डेवलपमेंट

पजल आपके बच्चे कि स्पेशल स्किल्, कॉग्निटिव स्किल को बेहतर करने में मदद करता है इसके अलावा यह रीजनिंग को बेहतर करने में मदद करता है।

2. लेगो

बिल्डिंग ब्लॉक कई बच्चों का पसंदीदा गेम होता है। इसमें बच्चे बहुत ज्यादा एन्जॉय करते हैं!

एक्टिविटी कैसे करें

हम सभी लेगो या बिल्डिंग ब्लॉक्स पसंद होता है। अपने बच्चे के लिए यह बेहतरीन गेम जरूर खरीदें और उसे अपनी दुनिया बनाते हुए देखें।

स्किल डेवलपमेंट

  • बिल्डिंग ब्लॉक बच्चे के मोटर स्किल को विकसित करने में मदद करते हैं।
  • क्रिएटिविटी

3. पेंटिंग और ड्राइंग

बच्चे कि क्रिएटिविटी को बाहर आने दें और इसके लिए आप उनकी मदद कर सकती हैं।

एक्टिविटी कैसे करें

अपने बच्चे को पेंट, पेंसिल और एक ड्राइंग बुक दें। बच्चे से कुछ भी ड्रॉ करने के लिए कह सकती हैं या फिर उसे कोई पिक्चर दें जिसे वो कॉपी कर सके।

स्किल डेवलपमेंट

पेंटिंग से बच्चे की इमेजिनेशन बढ़ती है। साथ ही इससे बच्चे की क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी।

4. प्ले हाउस

क्या सिर्फ आप ही घर चला सकती हैं? आपका बच्चा भी आपकी भूमिका ले सकता है।

एक्टिविटी कैसे करें

बच्चे को उसका खुद घर चलाने दें। एक टेंट खरीदें और बच्चे को उसके घर में खेलते हुए देखें। वह अपने स्पेस को अलग-अलग कमरों में डिवाइड कर सकता है। टेंट के साथ खेलने के लिए घर में उसके लिए छोटी जगह बनाएं।

स्किल डेवलपमेंट

यह एक्टिविटी बच्चे की रीजनिंग को बेहतर करती है।

5. किसी प्रोफेशन की नकल करें

जीवन में आपके बच्चे का एम्बिशन क्या है? आप इस एक्टिविटी से पता लगा सकती हैं।  

एक्टिविटी कैसे करें

अपने बच्चे के पसंदीदा प्रोफेशन की एक प्ले किट खरीदें। यदि बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है, तो डॉक्टर की किट खरीदें। इस तरह, आपके बच्चे को खुद को काम में व्यस्त दिखने में बहुत मजा आएगा।

स्किल डेवलपमेंट

इनमें से अधिकांश किट में ऐसे टूल होते हैं असलियत के टूल्स की कॉपी होते हैं। इससे बच्चे को यह पता चलता है कि ये प्रोफेशन कैसे काम करते हैं।

आउटडोर एक्टिविटीज

क्या आपके बच्चों को पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल रहा है? तो आप 3 साल के बच्चों के लिए इन फिजिकल  एक्टिविटीज को ट्राई करें।

1. रेत का महल बनाएं

क्या आप किसी सुहाने दिन बच्चे के साथ बाहर खेलने पसंद करती हैं? तो फिर बच्चे साथ मिलकर रेत के महल बनाएं!

एक्टिविटी कैसे करें

बच्चे के साथ मिलकर बीच पर रेत का महल बनाएं आप इसके लिए सैंड कासल मेकिंग टूल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस प्रकार बच्चा खुद से अपना सैंड कासल बनाना शुरू कर सकता है।

स्किल डेवलपमेंट

सैंड कासल बच्चे के मोटर स्किल को बेहतर करता है और साथ ही सेंसरी  डेवलपमेंट में भी मदद करता है।

2. गार्डन में पेड़ लगाएं

यह एक्टिविटी बच्चे के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतरीन काम करती है।

एक्टिविटी कैसे करें

एक बीज या एक पौधा खरीदें। अपने गार्डन में अच्छी तरह से लगाएं और बच्चे को इसे प्लांट करने में मदद करें और इसके बाद हर रोज उसे यह जिम्मेदारी दें कि वह इसमें पानी डालें।

स्किल डेवलपमेंट

  • यह एक्टिविटी बच्चे को जिम्मेदारी का एहसास दिलाती है।

3. साइकिल चलाना

कोई भी बचपन बिना साइकिल चलाए कैसे पूरा हो सकता है!

एक्टिविटी कैसे करें

बच्चे के लिए एक साइकिल खरीदें और उसे साइकिल चलाना सिखाएं।

स्किल डेवलपमेंट

  • यह संतुलन बेहतर करने में मदद करता है

4. स्विमिंग

क्या गर्मी हो रही है? तो क्यों न आप बच्चे के साथ स्विमिंग करें।

एक्टिविटी कैसे करें

साइकिल चलाने की तरह, स्विमिंग भी एक मजेदार एक्टिविटी है। बच्चों को पानी में खेलना पसंद होता है और साथ साथ यह उनकी हेल्थ के लिए भी अच्छा है।

स्किल डेवलपमेंट

यह आपके बच्चे के मोटर स्किल और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है।

5. डांस

बच्चे जब आपको डांस करते हुए देखते हैं तो अपकी नकल करते हैं और उन्हें ऐसे देखना बहुत ही मजेदार होता है?

एक्टिविटी कैसे करें

डांस करना हमेशा मजेदार होता है। आप या तो अपने बच्चे के साथ डांस कर सकती हैं या उसे डांस क्लास में दाखिला दिला सकती हैं।

स्किल डेवलपमेंट

हाथों और आँख के बीच का कोऑर्डिनेशन बेहतर करता है।

शांति में की जाने वाली एक्टिविटी

कुछ एक्टिविटीज ऐसी होती हैं जिन्हे करने के लिए शांति चाहिए होती है, यहाँ आपको ऐसी ही कुछ एक्टिविटीज के बारे में आपको बताया गया है।

1. पढ़ना

बच्चे को रीडिंग एक्टिविटी के साथ कुछ कुछ नया सिखाएं।

एक्टिविटी कैसे करें

पढ़ना सिर्फ दिलचस्प नहीं है; यह बहुत जानकारी पूर्ण भी होता है। किसी भी विषय के बारे में आप एक मजेदार, दिलचस्प किताब चुन सकती हैं, चाहे वह जानवरों से जुड़ी हो या परियों की कहानी से। बच्चों को ऐसी एक्टिविटी  बहुत पसंद आती है।

स्किल डेवलपमेंट

  • बच्चे को किताबें पढ़कर सुनाना उसके लिए बहुत इनफॉर्मेटिव होता है। बच्चे अपनी चुनी हुई हर किताब से नई चीजें सीखते हैं।
  • क्रिएटिविटी

2. बच्चों के लिए मजेदार इंफॉर्मेशनल वीडियो

पॉपकॉर्न खाते हुए बच्चे को कुछ मजेदार वीडियो दिखा सकती हैं।

एक्टिविटी कैसे करें

हम टेक्नॉलजी कि वजह से बहुत सारी मजेदार और इंफॉर्मेशनल वीडियो इंटरनेट पर देख सकते हैं। आप शॉर्ट स्टोरी, राइम्स, और किड्स ड्रामा जैसे चीजें चला सकती हैं।

स्किल डेवलपमेंट

वीडियो की मदद से बच्चे का विजुअल बेहतर होता है।

3. ड्रेस अप

बच्चे को अलमारी में मौजूद कपड़ों से दुनिया एक्स्प्लोर करने दें।

एक्टिविटी कैसे करें

हम सभी ने ड्रेस-अप वाला खेल खेला होगा। अब आप अपने बच्चे को भी इस मजेदार खेल में शामिल करें। क्या आपका बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है? या शायद एक शिक्षक। कभी-कभी, बच्चे अपने माता-पिता की तरह तैयार होते हैं। यह बहुत ही मजेदार एक्टिविटी है जो आपके बच्चे को पसंद आएगी।

स्किल डेवलपमेंट

आपका बच्चा जेंडर के बीच अंतर करना सीखता है

4. दुनिया के बारे में बताएं

तो आज आप किस देश में जा रहे हैं? क्या आप आपने सोचा है कि आप घर बैठे ही बच्चे को अलग अलग देशों के बारे में जानकारी दे सकती हैं, कैसे? ये जानने के लिए आगे पढ़ें।

एक्टिविटी कैसे करें

अपने बच्चे के लिए एक ग्लोब खरीदें। आप एक मैप भी ले सकती हैं। बच्चे को सिखाएं कि यह दुनिया कितनी बड़ी है और उसे दुनिया भर के विभिन्न स्थानों से परिचित कराएं।

स्किल डेवलपमेंट

यह एक्टिविटी आपके बच्चे का भौगोलिक ज्ञान बढ़ाने में मदद करती है।

5. खाना बनाना

इस एक्टिविटी के साथ अपने छोटे से स्टार शेफ को बाहर लाएं।

एक्टिविटी कैसे करें

बच्चे को बच्चों वाला कुकिंग सेट दें। आप अपनी रसोई से भी कुछ बर्तनों का उपयोग कर सकती हैं। बिना आग के खाना पकाना एक बेहतरीन एक्टिविटी है।

स्किल डेवलपमेंट

इससे बच्चा क्रिएटिव बनता है, एक्सपेरिमेंट करना सीखता है और साथ ही उसकी मोटर स्किल भी विकसित होती है।

ऊपर बताई गई एक्टिविटीज के अलावा, आप एक मंथली एक्टिविटी बॉक्स भी सबस्क्राइब कर सकती हैं और खेल के माध्यम से बच्चे को सिखा सकती हैं। इंटेलीकिट एक एक्टिविटी बॉक्स सब्स्क्रिप्शन है जो आपके बच्चे में सभी 8 स्मार्ट को मजेदार तरीके से विकसित करता है। बच्चे की उम्र और उसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, इसे हर महीने इसकी यूनिक थीम्स और एक्टिविटी के साथ एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन किया जाता है। हर महीने आप अपने बच्चे के साथ डीआईवाई एक्टिविटीज, वर्कशीट, स्टोरीबुक एन्जॉय कर सकती हैं। बस आपको अपना सब्स्क्रिप्शन प्लान चुनना होगा अपने बच्चे की उम्र के अनुसार और फिर आप हर महीने इसे घर पर पा सकती हैं ।

ये एक्टिविटीज आपके बच्चे के पूरे विकास में मदद करती हैं और साथ उसे स्कूल के लिए भी तैयार करती हैं। ये सभी सिंपल एक्टिविटीज हैं जो बच्चे को पसंद आएंगी, इसलिए सोचे नहीं, अपने बच्चे के लिए तुरंत एक्टिविटी बॉक्स सब्स्क्रिप्शन लें और उसे इस मजेदार दुनिया से परिचित कराएं।

यह भी पढ़ें:

प्रीस्कूलर्स और टॉडलर्स के लिए 11 आसान समर क्राफ्ट्स

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago