शिशु

4 महीने के शिशु के लिए वैक्सीनेशन की लिस्ट

4 महीने की उम्र में बच्चे को पहले से ही वैक्सीन के कुछ डोज लग चुके होते हैं। पर क्या आपको आगे के डोज के बारे में पता है?

4 महीने के बच्चे के लिए आवश्यक डोज शेड्यूल करना बहुत जरूरी है क्योंकि वैक्सीन समय से लगवाने से बच्चे का स्वास्थ्य कई सालों तक बेहतर बना रहता है। 4 महीने के बच्चे के लिए निम्नलिखित वैक्सीन बहुत जरूरी हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

1. डीटीएपी/डीटीडब्ल्यूपी

इस दौरान बच्चे को डीटीएपी/डीटीडब्ल्यूपी का तीसरा डोज दिया जाएगा। इस इंजेक्शन से बच्चे को डिप्थीरिया, टिटनेस और पर्टुसिस नहीं होता है। इस समय तक आपने बच्चे को इस वैक्सीन का पहला व दूसरा डोज लगवा दिया होगा और बच्चे के शरीर में इससे संबंधित एंटीबॉडी उत्पन्न होना शुरू हो गए होंगे। 

2. हेपेटाइटिस बी

यदि बच्चे को हेपेटाइटिस बी का इंजेक्शन जन्म के बाद न लगवाकर दो महीने का होने पर लगवाया गया है तो अब उसे इस वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने की जरूरत है। यदि जन्म के दौरान बच्चे को पहला डोज लगा दिया गया है तो इस वैक्सीन के सभी डोज पूरी हो चुके होंगे। 

ADVERTISEMENTS

3. एचआईबी

बच्चे को सिर में दर्द, बुखार, खांसी और गले में जकड़न से बचाने के लिए एचआईबी वैक्सीन लगाने की सलाह दी जाती है। इस वैक्सीन से हेमोफायलस इन्फ्लुएंजा वायरस पर प्रभाव पड़ता है जो रेस्पिरेटरी से संबंधित समस्याएं पैदा करने के लिए जिम्मेदार होता है और कभी-कभी इससे जीवन को भी खतरा हो सकता है। 

4. पीसीवी (न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन)

बच्चों को मेनिन्जाइटिस और निमोनिया की समस्याएं बहुत ज्यादा प्रभावित करती हैं इसलिए डॉक्टर पीसीवी वैक्सीन लगाने की सलाह देते हैं। हालांकि सभी पेडिअट्रिशन इसकी सलाह नहीं देते हैं इसलिए इस वैक्सीन को अपनी लिस्ट में शामिल करने से पहले अपने बेबी के डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

ADVERTISEMENTS

5. रोटावायरस

बच्चों में डायरिया एक आम समस्या है। वैसे तो डायरिया बहुत ज्यादा गंभीर समस्या नहीं है पर फिर भी बच्चे का शरीर डिहाइड्रेशन की समस्याओं को आसानी से हैंडल नहीं कर सकता है। आपने अब तक बच्चे को इस वैक्सीन के एक या दो डोज लगवा दिए होंगे और इसका तीसरा व अंतिम डोज लगवाना बाकी होगा। यह एक बेहद जरूरी वैक्सीन है ताकि सभी डोज पूरे हो सकें। 

6. पोलियो

पोलियो एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से बच्चे के पैर अपाहिज हो सकते हैं। बच्चे को पोलियो के प्रभाव से बचाने के लिए उसे समय पर पोलियो की वैक्सीन के 4 डोज जरूर लगवाएं। इसके लिए आप पेडिअट्रिशन से बात करके पहले से ही अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर लें। 

ADVERTISEMENTS

वैक्सीन लगाने से बच्चे को दर्द या परेशानी हो सकती है पर इससे कई समस्याएं ठीक होती हैं। इसलिए आप बच्चे को समय पर वैक्सीन के सभी शॉट्स लगवाना न भूलें और इसके बाद बच्चा हेल्दी व खुश रहेगा और उसे कोई बीमारी भी नहीं होगी। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

शिशुओं के लिए हेपेटाइटिस ए वैक्सीन
बच्चों को वैक्सीन लगाने के बाद बुखार आना
बच्चों के टीकाकरण से जुड़े 15 आम सवाल और जवाब

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago