7 महीने के बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग एक्टिविटीज

7 महीने के बच्चों के लिए बेस्ट लर्निंग एक्टिविटीज

6 महीने की उम्र पूरी होने के बाद बच्चा वृद्धि और विकास के कई माइलस्टोन पूरे कर सकता है। आप अपने बच्चे को कुछ फन एक्टिविटीज में व्यस्त रख सकती हैं जिससे उसे सीखने और नई स्किल्स के बारे में अच्छी तरह से जानने में मदद मिलेगी। 

7 महीने के बच्चे में होने वाले डेवलपमेंट माइलस्टोन 

7 महीने के बच्चे में निम्नलिखित विकास होंगे, आइए जानें;

सॉलिड फूड खाना शुरू कर देता है 

6 महीने का बच्चा सॉलिड फूड को प्यूरी के रूप में खाना शुरू कर देगा। माँ के दूध में मौजूद न्यूट्रिशन के अलावा बच्चा अन्य चीजों से भी न्यूट्रिशन लेना शुरू कर देगा। सॉलिड फूड खाना शुरू करना बच्चे के लिए एक माइलस्टोन ही है क्योंकि इससे पता चलता है कि बच्चे के पाचन तंत्र में सुधार हुआ है और वह विकसित हो रहा है।

बड़बड़ाना शुरू कर देता है 

इस समय तक बच्चा अलग-अलग आवाजें निकालना शुरू कर देगा। वह कभी-कभी बहुत तेज आवाज निकालेगा पर यह वो अलग-अलग तरीकों से करेगा। यद्यपि कुछ बच्चे वॉवल साउंड निकालते हैं, जैसे ऊ, ई या आदि। वह कभी-कभी कॉन्स्टेंट साउंड निकालना भी शुरू का देगा, जैसे दा, मम आदि।

शरीर के कोऑर्डिनेशन और सेन्स में सुधार होता है 

7 महीने की आयु तक बच्चे की समझने की शक्ति में भी सुधार हो जाता है और उसके शरीर का कोऑर्डिनेशन भी बेहतर हो जाता है। बच्चा अपना नाम सुनने लगता है और आपकी मुस्कान देखकर मुस्कुराता है। वह बिना सहारे के बैठने लगेगा और चीजों को पकड़ने का प्रयास करेगा। 

लोकोमोशन स्किल में सुधार होता है 

इस समय तक बच्चे में लोकोमोशन का भी बेहतर सुधार होता है। बच्चा पूरे घर में क्रॉल करने का प्रयास करेगा। 

7 महीने के बच्चे के लिए आसान लर्निंग एक्टिविटीज 

हम सभी चाहते हैं कि बच्चा किसी फन एक्टिविटी में व्यस्त हो जाए और खूब खेले। पर कभी-कभी हमें समझ नहीं आता है कि बच्चे को कौन सा खेल खेलने के लिए दें या वास्तव में हमें पता ही नहीं होता है कि 7 महीने के बच्चे को किस एक्टिविटी में व्यस्त रखा जा सकता है। यहाँ पर कुछ एक्टिविटीज बताई गई हैं, आइए जानें;

1. ब्लॉक्स से खेलना 

क्या आपके बच्चे को चीजों से खेलना पसंद है? खेल के साथ इसका अच्छा उपयोग करें। 

आवश्यक चीजें 

आपको विभिन्न रंगों के बेबी फ्रेंडली ब्लॉक्स के सेट की जरूरत होगी। 

कैसे करें 

बच्चे के सामने सभी ब्लॉक्स रख दें और उसे एक दूसरे से जोड़ना शुरू करें। बच्चे का हाथ पकड़ के ब्लॉक्स को एक दूसरे से जोड़ने में उसकी मदद करें। एक बार ऑब्जर्व करने के बाद बच्चा खुद से स्टैक बनाने लगेगा और आप उसकी मदद कर सकती हैं। 

स्किल डेवलपमेंट 

चीजों की सही जगह समझना और फाइन मोटर स्किल्स 

2. परिवार की फोटो से खेलना 

क्या आपका बच्चा ऑब्जर्व करने में सक्षम है? उसकी याद रखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए यह गेम खेलें। 

आवश्यक चीजें 

परिवार की फोटो एल्बम 

कैसे करें 

इस उम्र में बच्चा चीजों को याद रखने में सक्षम होने लगता है और उसे वे चेहरे याद रहते हैं जिनसे वह रोजाना मिलता है। आप बच्चे को गोद में बिठाकर परिवार के उन लोगों की फोटोज दिखाएं जिनसे वह रोजाना मिलता है। आप बच्चे को उनका नाम व रिश्ता भी बता सकते हैं। 

स्किल डेवलपमेंट 

इससे बच्चे को फोटोज देखकर समझने व चेहरे याद रखने में मदद मिलती है। 

3. कॉलिंग गेम 

इस गेम से आप बच्चे की उत्सुकता बढ़ाएं। यह दोपहर में खेली जाने वाली सबसे बेहतरीन फन एक्टिविटी है। 

आवश्यक चीजें 

पति को शामिल करें, या अगर आपको बड़ा बच्चा है तो उसे शामिल करें और कुछ चीजें (जैसे दरवाजे और पर्दे)

कैसे करें  

7 महीने के बच्चे को अपना नाम पता होता है और वह इसे सुन कर प्रतिक्रिया भी देता है। इसमें आप अपने पति या दूसरे बच्चे से पर्दे या दरवाजे के पीछे छिपकर बच्चे का नाम पुकारने के लिए कहें। 

स्किल डेवलपमेंट 

सुनने की क्षमता, मसल्स कोऑर्डिनेशन और उत्सुकता  

4. पीक-अ-बू गेम 

यह एक फन गेम है जिसे पूरा परिवार एंजॉय कर सकता है। 

आवश्यक चीजें 

बड़ा शीशा 

कैसे करें

यह एक्टिविटी 7 महीने के बच्चे के लिए सबसे बेहतरीन है। इसके लिए आप अपने बच्चे को गोद में लेकर शीशे के सामने बैठ जाएं। अब आप अपने पति या बड़े बच्चे से कहें कि वह आपके पीछे थोड़ी दूरी पर खड़े हों और चेहरे को किसी चीज से ढक लें। बच्चे का ध्यान शीशे की तरफ करें और पिक-अ-बू कहते हुए बच्चे को ऑब्जर्व करने के लिए कहें। 

स्किल डेवलपमेंट 

गहराई में जानने की समझ और देखने की क्षमता 

5. खेल-खेल में स्वाद चखाएं 

इस गेम से बच्चा एक्सपर्ट बनने में सक्षम हो सकता है। 

आवश्यक चीजें 

4 अलग प्रकार के फल और सब्जियां (प्यूरी या मैश की हुई)

कैसे करें 

बच्चे के सामने 4 या 5 प्रकार की सब्जियां या फलों की प्यूरी रखें व एक-एक करके उससे खाने के लिए कहें। हर बार फूड आइटम बदलने पर आप बच्चे के चेहरे के भावों को बदलता हुआ देखेंगी। फेवरेट चीज खाने के बाद आप उसका खुशी से भरा एक्सप्रेशन भी देखेंगी और वह इसे पूरा खाना चाहेगा। 

स्किल डेवलपमेंट 

स्वाद व सुगंध की समझ और कोऑर्डिनेशन में सुधार 

6. पपेट का खेल 

क्या आपकी आवाज अच्छी है? यदि हाँ तो आप बच्चे के मनोरंजन के लिए यह गेम खेलें। 

आवश्यक चीजें 

हैंड पपेट (अलग-अलग पैटर्न और रंगों में)

कैसे करें 

अपने बच्चे के साथ जमीन पर बैठ जाएं और पार्टनर से कोई भी एक्टिविटी करने के लिए कहें व हैंड पपेट को मूव करते हुए अलग-अलग आवाजें निकालें। बच्चे का ध्यान पपेट की ओर करें और यदि वह पपेट को पकड़ना या छूना चाहता है तो उसे करने दें। 

स्किल डेवलपमेंट 

सुनने की क्षमता और आवाज समझने की क्षमता 

7. रैटल फॉलो गेम 

बच्चे को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए उसे इस एक्टिविटी में व्यस्त रखें। 

आवश्यक चीजें 

रैटल टॉयज (आप बच्चे के फेवरेट टॉयज भी ले सकती हैं)

कैसे करें 

रैटल की आवाज से बच्चे का ध्यान केंद्रित करें और फिर उसे धीरे से बच्चे से दूर रख दें ताकि वह उसे पकडे। जब बच्चा रैटल को पकड़ने के लिए मूव करना सीखने लगेगा तो आप इसे थोड़ी अधिक दूरी पर रखना शुरू कर दें। दो तीन बार प्रयास करने के बाद आप बच्चे को यह खिलौना दें। 7 महीने के बच्चे की इस एक्टिविटी को शुरू करने से पहले उसमें शारीरिक नियंत्रण होना जरूरी है। 

स्किल डेवलपमेंट 

इससे बच्चे की आँखों व मसल्स में कोऑर्डिनेशन होता है और मासपेशियां मजबूत होती हैं। 

8. राइम टाइम 

क्या आप गाना गा सकती हैं? यदि हाँ तो अपनी आवाज का उपयोग इस एक्टिविटी में करें। 

आवश्यक चीजें 

इलस्ट्रेटेड राइम बुक 

कैसे करें 

सिर्फ टॉडलर्स प्रीस्कूलर ही नहीं बल्कि बच्चों को भी किसी का या अपनी माँ का गाना अच्छा लगता है। आप बच्चे को गोद में बैठाएं और राइम गाते हुए बच्चे का ध्यान किताब की ओर करें व इलस्ट्रेशन पर उंगली रखने के लिए कहें। 

स्किल डेवलपमेंट 

सुनने की क्षमता और बोलने की समझ में सुधार 

9. टॉयज पकड़ने का गेम 

क्या आपका बच्चा जिद्दी है या एक ही जगह पर रहता है? उसे बाहर लाने के लिए आप इस खेल का उपयोग करें। 

आवश्यक चीजें 

स्ट्रिंग वाला टॉय और आपके पति या बड़ा बच्चा 

कैसे करें 

बच्चे को क्रॉल करने या पेट के बल चलना सिखाने के लिए यह एक्टिविटी बहुत मदद करती है। पहले आप बच्चे को जमीन पर पेट के बल लिटाएं। उसका ध्यान स्ट्रिंग टॉय की तरफ करते हुए खिलौना उसके पास रखें। पर आप खिलौने को इतना पास भी न रखें कि वह इसे एक बार में ही पकड़ ले। जब बच्चा खिलौने की तरफ बढ़ने लगे तो आप उसे धीरे से बच्चे से दूर रखें और बच्चे को खिलौना देने से पहले उसे थोड़ा-बहुत प्रयास करने दें। 

स्किल डेवलपमेंट 

शारीरिक क्षमता में सुधार, आँखों व मांसपेशियों में कोऑर्डिनेशन

10. बाथ फन 

स्नान के समय को किसी भी काम से ज्यादा इंट्रेस्टिंग बनाएं। 

आवश्यक चीजें 

प्लास्टिक के टॉयज और बाथटब 

कैसे करें 

पहले आप बच्चे का बाथटब पानी से आधा भर लें और इसमें हवा भरे हुए टॉयज डाल दें। अब बच्चे को टब में बैठाएं और खिलौनों को पानी में डुबाएं और यह अपने आप ऊपर आएगा जिससे बच्चे का ध्यान उसके इन खिलौनों पर पहुँचेगा। बार-बार यह देखने के बाद बच्चा भी इसे करने का प्रयास करेगा। आप बच्चे को पानी से खेलने दें। यह सेंसरी एक्टिविटी 7 महीने के बच्चे के लिए बेस्ट है। 

स्किल डेवलपमेंट 

कारण व प्रभाव की समझ में सुधार और सेंसरी एहसास 

11. एक्सरसाइज फन 

आप खेल-खेल में बच्चे को एक्सरसाइज भी करा सकती हैं। 

आवश्यक चीजें 

आप और आपका बच्चा 

कैसे करें 

सबसे पहले लेटें और आप बच्चे को पैरों पर बैठाएं और उसके नन्हे पैरों को अपने पेट पर रखें। उसके हाथ पकड़ें और पूरे शरीर को 90 डिग्री तक लेकर जाएं और फिर लेटने की पोजीशन में वापिस आ जाएं। 

स्किल डेवलपमेंट 

सक्षमता और मांसपेशियों में नियंत्रण 

12. नॉयजी फन एक्टिविटी 

क्या बच्चा सबकी नकल करने में सक्षम है? फिर आप यह गेम खेल सकती हैं। 

आवश्यक चीजें 

सामान्य आकार का कार्डबोर्ड बॉक्स, कुछ खिलौने 

कैसे करें 

आप कार्डबोर्ड बॉक्स में सभी खिलौने भर दें। बच्चे को जमीन पर बैठाएं और बॉक्स को हिलाकर उसका ध्यान इसकी ओर करें। खिलौनों से अलग-अलग तरीके की आवाजे आएंगी। आप कार्डबोर्ड को अपने अनुसार हिलाकर इसकी आवाज को नियंत्रित कर सकती हैं। 

स्किल डेवलपमेंट 

कॉग्निटिव स्किल्स 

13. परछाई से खेलना

क्या आपके घर में ज्यादातर लाइट जाती है? आप टाइम पास के लिए यह गेम खेलें। 

आवश्यक चीजें 

कुछ खिलौने, टॉर्च और आपके पार्टनर 

कैसे करें  

आप दीवार पर लाइट फ्लैश करें और लाइट के सामने हाथ से अलग-अलग शेप बनाएं या खिलौने रखें ताकि दीवार पर इसकी परछाई बन सके। परछाई के साथ-साथ अलग – अलग तरह की आवाज भी निकालें। 

स्किल डेवलपमेंट 

सेंसरी स्किल 

14. रंगों से खेलना

बच्चे में एक कलाकार जागृत करें। 

आवश्यक चीजें 

विभिन्न रंगों के खाद्य पदार्थों की प्यूरी (शलजम, आम, पालक आदि), सफेद चार्ट पेपर 

कैसे करें  

बच्चे को सफेद चार्ट पेपर पर बैठाएं और पेपर पर अलग-अलग रंगों की प्यूरी से कुछ बनाने या निशान बनाने में उसकी मदद करें। 

स्किल डेवलपमेंट 

रंगों की समझ और दृष्टि में सुधार 

15. म्यूजिक और डांस 

यह डांस करने का समय है। 

आवश्यक चीजें 

म्यूजिक 

कैसे करें  

आप कम आवाज में बेहतरीन म्यूजिक प्ले करें और बच्चे के साथ डांस करना शुरू कर दें। आप उसे पकड़ कर डांस कर सकती हैं या फिर उसे सामने बैठा कर धुन के साथ गुनगुनाते हुए अपने हाथ चलाएं। 

स्किल डेवलपमेंट 

सामाजिक बॉन्डिंग और सुनने की क्षमता में सुधार 

16. पलटी खाना (रोलिंग ओवर)

सातवें महीने में बच्चा मुड़ने, पीठ से पेट के बल पलटने लगता है। आप बच्चे को इस फन एक्टिविटी में व्यस्त रखें और इससे उसकी एक्सरसाइज भी होगी। 

आवश्यक चीजें 

कुछ खिलौने 

कैसे करें 

बच्चे को पीठ के बल बैठाएं। खिलौने से उसका ध्यान केंद्रित करें और धीरे-धीरे उसे एक तरफ मूव करें। बच्चा भी खिलौने को पकड़ने के लिए उस तरफ मुड़ने का प्रयास करेगा। 

स्किल डेवलपमेंट 

इस गेम से बच्चे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उसकी आँखों से लेकर मसल्स तक का कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है। 

आप बच्चे को इन एक्टिविटीज में व्यस्त रखें और उसे टीवी के सामने बैठने की आदत डालने के बजाय यह गेम्स खेलने के लिए प्रेरित करें। 

यह भी पढ़ें:

7 महीने के बच्चे में आने वाले पड़ाव
7 महीने के शिशु की वृद्धि एवं विकास