Categories: अन्य

नवरात्रि के नौ दिन पहने नौ रंगों के कपड़े

नवरात्रि हिंदुओं का एक बेहद पवित्र पर्व है। हमारे देश में नवरात्रि के दौरान हर जगह माहौल बहुत भक्तिपूर्ण हो जाता है। नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक माँ भगवती की आराधना की जाती है। इस समय देवी के विभिन्न रूपों की पूजा होती है। इसके साथ ही नवरात्रि में लोगों का उत्साह एक अलग रूप में भी सामने आता है। इन 9 दिनों में देवी का जागरण, गरबा, डांडिया का खेल आदि इस त्योहार को एक अलग रंग देते हैं। जिस तरह डांडिया और गरबा खेलने के पीछे की कहानी देवी दुर्गा और महिषासुर दानव के बीच युद्ध से जुड़ी हुई है उसी तरह एक और खास बात है जो नवरात्रि के 9 दिनों की विशेषता को एक अलग तरीके से दिखाती है और वह है 9 दिनों के साथ जुड़े 9 अलगअलग रंग। शास्त्रों में नवरात्रि के 9 दिनों के लिए 9 अलग रंगों का एक विशेष महत्व बताया गया है।

नवरात्रि कब है?

वैसे तो नवरात्रि साल में 4 बार होती है लेकिन यहाँ हम बात कर रहे हैं हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विन महीने में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि की। इस साल 2024 में शारदीय नवरात्रि का उत्सव 3 अक्टूबर से शुरू होगा। यानी 3 अक्टूबर को घटस्थापना की जाएगी। नवरात्रि का यह उत्सव 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

नवरात्रि के 9 रंग 2024

नवरात्रि 2024 के रंग कौन से हैं

हर साल नवरात्रि का दिन पहला दिन बदलने से पहले दिन का रंग भी बदला जाता है और उसी के हिसाब से आगे के रंग भी बदल जाते हैं। आइए जानें कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने हैं:

1. प्रतिपदा पहला दिन 3 अक्टूबर: पीला रंग

इस बार शारदीय नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो रही है। इसलिए इस बार पहले दिन यानी प्रतिपदा का रंग है पीला। पीला रंग सुख, शांति, खुशी और समृद्धि का प्रतीक होता है और गुरुवार के दिन को पीले रंग से ही जोड़ा जाता है।

2.द्वितीया दूसरा दिन – 4 अक्टूबर: हरा रंग

शुक्रवार को नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। इसलिए इस दिन हरा रंग होगा। हरे रंग को जीवन, उर्वरता और नवीनीकरण का प्रतीक कहा जाता है। देवी के वस्त्रों में भी हरे रंग का एक अलग ही महत्व होता है।

3. तृतीया तीसरा दिन – 5 अक्टूबर: स्लेटी (ग्रे)

नवरात्रि का तीसरा दिन यानी तृतीया तिथि है शनिवार को। इस दिन का रंग स्लेटी (ग्रे) है। यह रंग उन्नति, भविष्य और आधुनिकता से संबंधित होता है।

4. चतुर्थी चौथा दिन – 6 अक्टूबर: नारंगी

रविवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इसका रंग है नारंगी। नारंगी रंग उत्साह, शक्ति, धीरज, संतुलन और ऊर्जा का प्रतीक होता है।

5. पंचमी पांचवा दिन – 7 अक्टूबर: सफेद

पंचमी अर्थात पांचवें दिन सोमवार का रंग सफेद है। सोम यानी चंद्रमा और सोमवार यानी चंद्रमा का वार। शांति, सत्य, पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक सफेद रंग चंद्रमा से भी संबंधित होता है।

6. षष्ठी छठा दिन – 8 अक्टूबर: लाल

नवरात्रि की षष्ठी तिथि है मंगलवार को इसलिए इस दिन रंग लाल है। लाल रंग उत्साह, सौभाग्य, उमंग, साहस और नवजीवन का प्रतीक होता है।

7. सप्तमी सातवां दिन – 9 अक्टूबर: गहरा नीला (रॉयल ब्लू)

सप्तमी के दिन बुधवार होने के कारण रंग गहरा नीला (रॉयल ब्लू) है। गहरे नीले रंग को आध्यात्मिकता, विश्वसनीयता और शक्ति से संबंधित माना जाता है।

8. अष्टमी आठवां दिन – 10 अक्टूबर: गुलाबी

नवरात्रि की अष्टमी को गुरुवार है। चूंकि गुरुवार दूसरी बार आया है इसलिए इस दिन का रंग है गुलाबी। गुलाबी रंग प्रेम, पोषण, करुणा और उम्मीद के लिए जाना जाता है।

9. नवमी नौवां दिन – 11 अक्टूबर: बैंगनी

नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी की तिथि को शुक्रवार है अतः इस दिन का रंग बैंगनी है। बैंगनी रंग को शक्ति, राजसी, और महत्वाकांक्षा से जोड़ा जाता है, साथ ही इसे भविष्य कल्पना और सपनों का भी प्रतीक माना जाता है।

नवरात्रि के रंग कैसे तय होते हैं?

नवरात्रि का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। नवरात्रि के 9 दिनों में प्रत्येक दिन एक विशेष रंग का महत्व होता है। पिछले कुछ सालों से यह बड़े पैमाने पर दिखाई देने लगा है। हर दिन एक विशेष रंग तय होता है और लोग उसी रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करते हैं। विशेष रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में महिलाएं प्रत्येक दिन के अनुसार अलग रंग की साड़ी या सलवारकमीज पहनती हैं। वास्तव में इन रंगों को हर दिन के लिए जो विशेष रंग निर्धारित होता है, उसके अनुसार ही तय किया गया है। जैसे मंगलवार के लिए ‘लाल रंग’! अब चूंकि सप्ताह में 7 दिन हैं और नवरात्रि में 9 दिन होते हैं, इसलिए किसी दिन के फिर से आने पर उस दिन के लिए एक दूसरा रंग भी निर्धारित किया गया है। इस प्रकार हर नवरात्रि में रंगों का क्रम तो समान रहता है

लेकिन यह नवरात्रि शुरू होने के दिन यानी प्रतिपदा या घटस्थापना के दिन पर निर्भर करता है और अगले 8 दिन रंगों के एक निश्चित क्रम का पालन किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो प्रत्येक दिन के लिए दो रंग निर्धारित किए गए हैं। पहले 7 दिन पहले क्रम के रंग और फिर दिन दोबारा आने पर दूसरे क्रम के रंग। नीचे की लिस्ट में दिनों के आधार पर रंगों की क्रमवार सूची दी गई है:

पहला सप्ताह गुरुवार पीला
शुक्रवार हरा
शनिवार स्लेटी (ग्रे)
रविवार नारंगी
सोमवार सफेद
मंगलवार लाल
बुधवार
गहरा नीला (रॉयल ब्लू)
दूसरा सप्ताह गुरुवार गुलाबी
शुक्रवार बैंगनी
शनिवार मोरपंखी हरा
रविवार बैंगनी
सोमवार मोरपंखी हरा
मंगलवार गुलाबी
बुधवार आसमानी नीला

 

अब आप जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि 2024 में किस दिन कौन सा रंग पहनना है। तो देर मत कीजिए अपनी वार्डरोब खोलिए और भक्ति में डूबे माहौल में एकरूप होने के लिए तैयारियां शुरू कीजिए। महिलाएं साड़ी, सलवार सूट, लहंगा, इंडोवेस्टर्न और पुरुष शर्ट या कुर्ता जो भी पहनें, जब आप बाहर जाकर हर तरफ एक ही रंग में रंगे लोगों को देखेंगे तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:

नवरात्रि की नौ देवियों का विस्तृत स्वरूप
नवरात्रि के व्रत के लिए बेहतरीन भोजन और रेसिपीज

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

अमृता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Amruta Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में नए मेहमान के आने की खबर मिलती है, तो पूरा माहौल…

1 month ago

शंकर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Shankar Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में बच्चा जन्म लेता है, तो माता-पिता उसके लिए प्यार से एक…

1 month ago

अभिराम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhiram Name Meaning in Hindi

माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज सबसे बेहतर देना चाहते हैं क्योंकि वे उनसे बहुत…

1 month ago

अभिनंदन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhinandan Name Meaning in Hindi

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो बहुत बार सुने जाते हैं, लेकिन फिर भी कभी…

1 month ago

ओम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Om Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम रखना एक बहुत खास और यादगार पल…

1 month ago

रंजना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ranjana Name Meaning in Hindi

समय के साथ सब कुछ बदलता है, चाहे वो पहनावा हो, खाना-पीना हो या फिर…

1 month ago