शिशु

आव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aavya Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

बेटियां अपने मां-पापा के जिगर का टुकड़ा होती हैं जिसे वो बड़े प्यार से पाल-पोसकर बड़ा करते हैं। उनकी हर ख्वाहिश का ख्याल रखते हैं। लेकिन फिर एक दिन इसी जिगर के टुकड़े को अपने आंखों से दूर करना पड़ता है। ऐसे में यदि आप अपनी बेटी को कुछ ऐसा दें जो हमेशा उसके साथ रहें तो ये कितना अच्छा होगा। आप उनके साथ रहें या न रहें आपका दिया हुआ नाम आपकी बेटी के साथ हमेशा रहेगा। इसलिए आपको अपनी बेटी का नाम कुछ ऐसा रखना चाहिए जो इन पलों को और भी यादगार बनाए। आव्या लड़कियों का एक खास नाम है जो अभी अभी ट्रेंड में आया है। यदि यह नाम आपको अपनी बेटी के लिए जंच रहा हों तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए जिसमें इस नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व, राशिफल, स्वभाव आदि के बारे में बताया गया है।

आव्या नाम का मतलब और राशि

यदि आप अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहें हैं जो बिल्कुल अलग और बेहतरीन हो तो आज का आर्टिकल आपको काफी पसंद आ सकता है। आज के आर्टिकल में हम लड़कियों के काफी यूनिक नाम आव्या के बारे में बताने जा रहें हैं। चलिए सबसे पहले आपको आव्या नाम का मतलब बताते हैं। आव्या नाम का मतलब सूरज की पहली किरण और भगवान का उपहार होता है और इसकी राशि मेष होती है। यदि इस नाम का मतलब आपको अच्छा लगा और आप इसके बारे में और भी विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

नाम आव्या
अर्थ सूरज की पहली किरण, भगवान का उपहार
लिंग लड़की
धर्म हिन्दू
अंकज्योतिष 5
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, इ, यू, ए, ई )
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा या गार्नेट पत्थर

आव्या नाम का अर्थ क्या है?

आव्या अभी के समय का बिल्कुल लेटेस्ट नाम है जिसका अर्थ सूरज की पहली किरण और भगवान का उपहार होता है। जैसा कि नाम से समझ आ रहा है कि इन लड़कियों के आसपास होने से वहां का माहौल खुशियों से भर जाता है। आव्या नाम की लड़कियां बहुत सुंदर और आकर्षक होती हैं। अगर हम इनके गुणों की बात करें तो ये लड़कियां ज्यादातर चीजों में निपुण होती हैं। आव्या नाम की लड़कियां ईमानदार होती हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है। अपनी बात की पक्की और कुछ बातों पर जिद्दी होना इनके स्वभाव में झलकता है।

ADVERTISEMENTS

आव्या नाम का राशिफल

आव्या नाम की राशि मेष होती है। मेष राशि के जातक राशि चक्र के सभी राशियों में से सबसे रोमांटिक होते हैं और इसीलिए आव्या नाम की लड़कियां भी ऐसी ही होती हैं। मेष राशि की आव्या नाम की लड़कियां नए बदलाव लाने के लिए जानी जाती हैं और गुस्सा तो इनके नाक पर होता है। इन्हें काम करना इतना पसंद होता है कि लंबे समय तक काम करने के बावजूद भी खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। ये लड़कियां जीवन में आने वाली मुश्किलों से डरती नहीं बल्कि इसका डट कर मुकाबला करती हैं।

आव्या नाम का नक्षत्र क्या है?

आव्या नाम का नक्षत्र कृतिका होता है जिसका प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार का छह तारों का समूह होता है। इस नक्षत्र के अंतर्गत आने वाले नाम के प्रथम अक्षर कुछ इस प्रकार है – अ, ई, ए, यू, इ।

ADVERTISEMENTS

आव्या जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

जैसा कि हमने बताया आव्या मेष राशि में आता है जिसके मुख्य अक्षर च, ल, अ, अं, आ होते हैं। यदि आप अपनी बेटी का नाम मेष राशि से रखना चाहते हैं और इन मुख्य अक्षरों से और भी अच्छे नाम जानना चाहते हैं तो आगे की सारणी से आपको मदद मिल सकती है।

नाम नाम
लावण्या (Lavanya) लारा (Lara)
अंकिता (Ankita) लिली (Lily)
अनिका (Anika) अंजना (Anjana)
अविका (Avika) अकीरा (Akira)
अंबिका (Ambika) चैत्रा (Chaitra)

आव्या नाम से मिलते जुलते और भी नाम

यदि आप अपनी बेटी का नाम आव्या न रखकर इससे कुछ मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं तो हमने आव्या जैसे कुछ नामों की लिस्ट तैयार की है जो कुछ इस प्रकार है।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
भाव्या (Bhavya) शिव्या (Shivya)
काव्या (Kavya) रव्या (Ravya)
नव्या (Navya) एकलव्या (Eklavya)
दिव्या (Divya) द्रव्या (Dravya)
श्रव्या (Shravya) मंतव्या (Mantavya)

आव्या नाम के प्रसिद्ध लोग

आव्या लड़कियों का एक ट्रेंडिंग नाम है जो बिलकुल ही फ्रेश है इसीलिए इस नाम की प्रशिद्ध महिलाओं की ज्यादा जानकारी नहीं है। जिनकी जानकारी हमने खोजी है वो कुछ इस प्रकार है:

नाम पेशा
आव्या गुप्ता म्यूजिकल आर्टिस्ट
आव्या दुग्गल मॉडल

 

‘आ’ से शुरू होने लड़कियों के नाम

यदि आपको आव्या नाम पसंद आया और आप ‘आ’ अक्षर से शुरू होने वाले कुछ नामों की जानकारी पाना चाहते हैं ताकि अपनी लाडली का नाम इससे भी अच्छा रख सकें तो इसके लिए नीचे दी गई नामों की सूची को अवश्य पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
आकांक्षा (Aakanksha) अभिलाषा और इच्छा
आनिया (Aaniya) स्नेही और देखभाल
आदिश्री (Aadishree) महत्वपूर्ण, प्रख्यात
आहना (Aahna) अस्तित्व रखना, मौजूद होना
आरिनी (Aarini) साहसी, जोखिम उठाने वाली
आरोही (Aarohi) एक संगीत, धुन प्रगतिशील
आध्या (Aadhya) पहली शक्ति, उत्तम, आभूषण, देवी दुर्गा
आर्ची (Aarchi) प्रकाश की किरण, रौशनी
आकृति (Aakriti) आकार, रूप, दिखाव
आनवी (Aanvi) एक देवी का नाम

आज का लेख हमें लड़कियों के नवीनतम नाम आव्या के बारे में बताता है जो आपको अवश्य अच्छा लगा होगा और साथ ही इस नाम का अर्थ भी बड़ा अच्छा है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी बेटी को समाज में अलग पहचान मिले तो आपको अपनी बेटी का नाम आव्या जरूर रखना चाहिए। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

अतुल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Atul Name Meaning in Hindi
आहना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ahana Name Meaning in Hindi
अनमोल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anmol Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 months ago