शिशु

अथर्व नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Atharv Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

वैदिक काल में एक महान ऋषि हुए थे जिनका नाम अथर्व था। उन्होंने हिन्दू धर्म के चौथे वेद की रचना की और इस महान ऋषि को स्मरण करने के लिए उस वेद का नाम अथर्व रख दिया गया। आधुनिक काल में यह नाम काफी चर्चित हो चुका है। अब यह नाम माता पिता को काफी पसंद आ रहा है। तो यदि आप भी उन्हीं में से हैं जिन्हें यह नाम काफी आकर्षित कर रहा है और आपको यह नाम अपने बेटे के लिए काफी पसंद है जिसे आप अपने बेटे को देना चाहते हैं तो इसके पहले आपको इस नाम के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। साथ ही यदि आप अथर्व नाम वाले लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो भी आपके लिए सभी बातें जानना महत्वपूर्ण है। हमने इस आर्टिकल में अथर्व नाम के सभी पहलुओं की विस्तार से चर्चा की है तो इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

अथर्व नाम का मतलब और राशि

अथर्व नाम आपको अच्छा लगा और आप अपने बेटे को यह नाम देना चाहते हैं तो इसके पहले सबसे जरूरी है नाम का अर्थ जानना है। इसलिए हम अपने आर्टिकल में हर नाम के अर्थ की जानकारी लाते हैं। आज हम आपको अथर्व नाम के बारे में बताएंगे जो कि भगवान गणेश का एक नाम है और साथ ही एक वेद का नाम भी है। राशि की बात करें तो अथर्व नाम की राशि मेष होती है। आगे अथर्व नाम के व्यक्तित्व और राशिफल के बारे में विस्तार से बताया गया है, इसके बारे में भी जरूर जानें।

नाम अथर्व
अर्थ भगवान गणेश, एक वेद
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 7
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, उ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा

अथर्व नाम का अर्थ क्या है?

नाम आपको काफी पसंद तो आया लेकिन इसके बारे कुछ खास जानकारी नहीं है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अथर्व नाम का अर्थ भगवान गणेश और चौथे वेद का नाम है जिससे मिलते जुलते गुण इस नाम के लड़कों के व्यक्तित्व में भी झलकते हैं। अथर्व नाम के लड़के बचपन से ही तेजस्वी होते हैं। अथर्व नाम के लड़के दिमाग से काफी तेज और चालाक होते हैं। इनके नेतृत्व में कोई भी काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जाता है। इनमें पाए जाने वाले गुणों के कारण ये बड़े होकर लीडर भी बन सकते हैं। अथर्व नाम के लड़के काफी ईमानदार भी होते हैं

ADVERTISEMENTS

अथर्व नाम का राशिफल

ज्योतिष के अनुसार ‘अ’ अक्षर मेष राशि में आता है तो जाहिर है कि अथर्व भी मेष राशि में आएगा और मेष राशि का जो राशिफल होगा वो अथर्व नाम के लड़कों का भी होगा। राशिफल की बात करें तो अथर्व नाम के लड़के महत्वकांक्षी तो होते हैं लेकिन साथ ही थोड़े उतावले भी होते हैं। परिस्थिति कैसी भी हो वो हमेशा एक समान रहते हैं। ये लोग खाने पीने में काफी माहिर होते हैं जिसके कारण इन्हें कभी कभी परेशानियां भी उठानी पड़ जाती हैं। आत्मविश्वास और साहस तो इन लड़कों में देखते ही बनता है।

अथर्व नाम का नक्षत्र क्या है?

ज्योतिष के अनुसार अथर्व नाम के लड़कों का जन्म नक्षत्र कृतिका होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार का छह तारों का समूह होता है। कृतिका नक्षत्र में आने वाले अन्य नाम अ, ई, ए, उ, इ अक्षर से शुरु होते हैं।

ADVERTISEMENTS

अथर्व जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

अथर्व लड़कों का लुभावना नाम है। लेकिन यदि आप अपने बेटे का नाम मेष राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं तो मेष राशि के अंतर्गत आने वाले मुख्य अक्षर च, ल, अ, आ, अं हैं। इन अक्षरों से हमने आगे की टेबल में लड़कों के कुछ बेहतरीन नामों के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। आप इन नामों पर विचार कर सकते हैं।

नाम नाम
अंगद (Angad) आरुष (Aarush)
अंकुर (Ankur) आदित्य (Aaditya)
लवलेश (Lavlesh) आकाश (Aakash)
लक्ष्य (Lakshya) अंशुमन (Anshuman)
चैतन्य (Chaitanya) अंकित (Ankit)
लव्यांश (Lavyansh) आकर्ष (Aakarsh)

अथर्व नाम से मिलते जुलते और भी नाम

अथर्व नाम अपने में ही एक खूबसूरत नाम है जिसे अधिकतर पेरेंट्स जरूर अपनाते हैं। लेकिन यदि आप उन पेरेंट्स में हैं जिन्हें अपने बेटे का नाम अथर्व से मिलता जुलता रखना है तो आपको नीचे की तालिका से काफी मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
कैरव (Kairav) आरव (Aarav)
अर्णव (Arnav) राघव (Raghav)
कनव (Kanav) माधव (Madhav)
वैभव (Vaibhav) केशव (Keshav)
गौरव (Gaurav) मानव (Manav)

अथर्व नाम के प्रसिद्ध लोग

अथर्व लड़कों का यूनिक नाम है जो काफी प्रसिद्ध है। अथर्व नाम की कई प्रसिद्ध हस्तियां हैं जिन्हे समाज में उनके काम से जाना जाता है जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए और ये रहे वो नाम –

नाम पेशा
अथर्व मुरली अभिनेता
अथर्व तायड़े क्रिकेट खिलाड़ी
अथर्व अंकोलेकर क्रिकेट खिलाड़ी
अथर्व विश्वकर्मा बाल कलाकार
अथर्व कर्वे अभिनेता
अथर्व बलूजा फिल्म निर्देशक

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपको अथर्व नाम पसंद है और आप ऐसे ही ‘अ’ अक्षर से और नाम जानने की इच्छा है तो आपको नीचे दी गई टेबल पर नजर जरूर डालनी चाहिए। जिसमे हमने ‘अ’ अक्षर से लड़कों के बड़े प्यारे प्यारे नामों की जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
अनिरुद्ध (Anirudh) असीम, अजय, विजयी, निर्विरोध
अर्जुन (Arjun) निष्पक्ष, शुद्ध, शानदार, पांडव पुत्र
अभिनव (Abhinav) युवा, आधुनिक, ताजा, उपन्यास
अहान (Ahaan) सुबह, सूर्य की पहली किरण
अगम (Agam) बुद्धिमता, जैन शास्त्रों का नाम
अभिलाष (Abhilash) इच्छा, स्नेह
अर्पित (Arpit) दान देना, समर्पित
अधिक (Adhik) ज्यादा
अबीर (Abir) गुलाल, खुशबू
अयान (Ayaan) भगवान का उपहार

अथर्व लड़कों का एक आकर्षक नाम है जिनका व्यक्तित्व और स्वभाव काफी बेहतर होता है, जिसकी जानकारी आपको लेख पढ़कर मिल गयी होगी। यदि आपको लगता है कि अथर्व नाम आपके बेटे के लिए हर तरफ से फिट बैठता है तो आपको बिना देरी किए इस नाम को अपना लेना चाहिए ताकि आपके बेटे का नाम सबसे यूनिक और अलग हो। यदि आप का लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अवश्य शेयर करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

अतुल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Atul Name Meaning in Hindi
आलोक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Alok Name Meaning in Hindi
अद्वैत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Advait Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago