शिशु

एक पिता कैसे बनाएं अपने शिशु के साथ अच्छी बॉन्ड – जानें तरीके

एक माँ अपने बच्चे को 9 महीनों तक गर्भ में रखती है जिसकी वजह से उसका बच्चे के साथ एक स्पेशल बॉन्ड होता है। पर पिता बच्चे के जीवन व माँ की गर्भावस्था के सफर का एक अभिन्न भाग होते हैं। इसलिए पिता के लिए भी बच्चे के साथ उसके जन्म से ही एक अच्छा संबंध बनाने का प्रयास करते रहना बहुत जरूरी है। 

एक पिता अपने बच्चे के साथ एक अच्छा बॉन्ड बनाने के लिए क्या करें

यहाँ कुछ टिप्स दिए गए हैं जिससे एक पिता अपने नन्हे बच्चे के साथ एक अच्छा बॉन्ड बना सकता है, आइए जानें:

ADVERTISEMENTS

1. बच्चों को सूद करें

बच्चों को हमेशा विशेषकर जब वे रोते हैं तब प्यार और अटेंशन की जरूरत होती है। बच्चा जब भी आपके साथ हो तो आप उसके सिर और माथे पर हाथ सहराएं। प्यार से बच्चे के माथे पर किस करें। एक जरूरी बात यह है कि जब भी बच्चा आपकी गोदी में रोने लगे तो उसे धीमे-धीमे झूला झुलाकर शांत करने की कोशिश करें और उसे माँ को देने के बजाय खुद कडल करके चुप कराएं। इससे बच्चे को बहुत स्पेशल और कंफर्टेबल महसूस होगा। 

2. वीकेंड या छुट्टी के दिन बच्चे को नहलाएं

बच्चे को नहलाते समय उसके साथ फन करने से भी पिता और बेटे का संबंध बेहतर होता है। बच्चा अभी तक काफी नाजुक है इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि बच्चे को नहलाने के तरीके सीखने से यह काम भी बहुत आसान हो जाएगा। 

ADVERTISEMENTS

3. बच्चे के साथ क्वालिटी समय बिताएं

यदि आप बच्चे के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो उसके साथ क्वालिटी समय बिताएं। बच्चे के साथ रोजाना समय बिताने, बाते करने, खेलने और फीडिंग के दौरान उसके साथ रहने से एक स्ट्रॉन्ग और बेहतर बॉन्ड बनाने में मदद मिलती है। 

4. बच्चे के लिए गाएं और किताब पढ़ें

सोने से पहले बच्चे के लिए गाना, लोरी गाने और किताब पढ़ने से भी संबंधों में मिठास आती है। बच्चा आपकी आवाज, गाने के तरीके और रात में आपकी मौजूदगी से जुड़ा हुआ महसूस करेगा। यदि आपके पास वही पुराने गाने या लोरियां हैं तो आप कुछ नए और कूल गाने या लोरी चेक कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

5. बच्चे को वॉक पर ले जाएं

मानते हैं कि कुछ पिता वर्किंग डेज में रात को देर तक काम करते हैं और उनके लिए बच्चे के साथ टहलने जाना या बात करना भी चैलेंजिंग हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि बच्चे के साथ बाहर समय बिताना बहुत जरूरी है। इसलिए आप बच्चे के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान जरूर बनाएं, जैसे वीकेंड पर उसे गार्डन में टहलाने ले जाएं। इससे बच्चे की मेमोरीज अच्छी होंगी और उसके साथ आपका बॉन्ड मजबूत होगा। 

6. बच्चे को प्यार से गोद में लें

बच्चे के साथ एक अच्छा बॉन्ड बनाने के लिए शारीरिक स्पर्श बहुत जरूरी है। हर बार आप अपने बच्चे को गोदी में लें और अपने पास ही रखें। बच्चे को आपकी त्वचा व मौजूदगी महसूस करने दें। यदि आप बच्चे को बोतल से दूध पिलाते हैं तो उसे सीने के करीब रख कर पिलाएं। इससे बच्चे की मानसिकता पर सकारात्मक प्रभाव पाएगा और मजबूत बॉन्ड बनने में मदद मिलेगी। 

ADVERTISEMENTS

बच्चे के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आप ऊपर बताए हुए तरीकों का उपयोग कर सकते हैं। जाहिर है बच्चे के साथ एक अच्छा और मजबूत संबंध बनाने के लिए आप क्रिएटिव और फनी चीजें भी करते होंगे। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

बच्चों को हँसाने के 15 मजेदार तरीके
छोटे बच्चे से बात करने के 10 बेस्ट तरीके
पेरेंट्स और बच्चे के बीच जुड़ाव – शिशु से बॉन्डिंग बनाने के तरीके

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago