बेबी शॉवर के लिए 30 बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

बेबी शॉवर के लिए 30 बेस्ट और यूनिक गिफ्ट आइडियाज

बच्चे के जन्म के कुछ सप्ताह पहले बेबी शॉवर यानी गोद भराई सेलिब्रेट करने की प्रथा है। यह सेलिब्रेशन बच्चे के आने की खुशी में माँ की उत्सुकता बढ़ाने और उसे प्रेरित करने के लिए किया जाता है। ऐसा माहौल गर्भवती महिला के लिए अच्छा होता है जब वह अपनी सहेलियों के साथ कुछ समय व्यतीत करती है जिसमें उसे बच्चे के लिए टिप्स, गिफ्ट्स और सपोर्ट के बारे में जानने को मिलता है।

बेबी शॉवर के लिए आप क्या गिफ्ट ले सकते हैं? 

यदि आप यह आर्टिकल पढ़ रही हैं तो पूरी संभावना है कि आपको अपनी किसी दोस्त के बेबी शॉवर में जाना है। अब सवाल यह उठता है कि उसके लिए सबसे परफेक्ट गिफ्ट क्या होगा? वैसे तो परफेक्ट गिफ्ट जैसी कोई चीज नहीं होती है पर ऐसे बहुत सारे बेहतरीन और इंट्रेस्टिंग गिफ्ट्स हैं जो आपको बहुत पसंद हैं और यह गिफ्ट्स सभी को आकर्षित करेंगे। 

बेबी शॉवर के लिए यूनिक गिफ्ट आइडियाज

यहाँ बच्चों के लिए कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज बताए हुए हैं जिनमें से एक आप चुन सकती हैं, आइए जानें;

1. सुपरहीरो का कॉस्ट्यूम 

छोटे बच्चे सुपरहीरो की कॉस्ट्यूम में हमेशा क्यूट लगते हैं। आप उसके लिए कोई लेटेस्ट और ट्रेंडिंग हीरो की कॉस्ट्यूम खरीद सकती हैं, जैसे वंडरवुमन, स्पाइडरमैन, सुपरमैन, कैटवुमन, बैटमैन, कैप्टन अमेरिका इत्यादि। 

सुपरहीरो का कॉस्ट्यूम 

2. सुपर हीरो के बूट्स 

आप कॉस्ट्यूम से मैच करते सुपरहीरो थीम के बूट भी खरीद सकती हैं जो कोजी भी रहेंगे और इनसे बच्चे को गर्माहट मिलती रहेगी। 

3. पैरों तक का पैजामा

आप बच्चे के लिए एक पैरों तक का पैजामा लाएं। यदि बेबी शॉवर के लिए कोई थीम है तो मार्केट में ऐसे बहुत सारे थीम्ड पैजामा उपलब्ध हैं, जैसे प्रिंसेस या कोई फेवरेट जानवर की डिजाइन का। पैरों तक का पैजामा

4. नामों की किताब या नेमिंग बुक

नेमिंग बुक या नामों की किताब खोजना कई कपल्स को बहुत ज्यादा स्ट्रेस देता है। नेम बुक में कई नामों की लिस्ट और उनके मतलब बताए गए होते हैं जिसमें से पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए नाम चुन सकते हैं। 

5. कपड़े 

आप बेबी शॉवर में सुविधाजनक फैब्रिक्स से बने हुए कपड़े भी गिफ्ट में दे सकती हैं जो बच्चे को गर्माहट देते हैं और बच्चे के फैंसी फोटो के लिए एक बेहतरीन ऑउटफिट भी बना सकते हैं। कपड़े

6. थ्री पीस सूट 

इस गिफ्ट से आप उस प्यारे से बच्चे को एकदम हैंडसम भी बना सकती हैं। यद्यपि इस गिफ्ट का उपयोग समय के साथ एक साल की उम्र के बाद ही किया जा सकता है जिसका इंतजार आप कर सकती हैं। 

7. सॉफ्ट टॉयज 

यह किसी भी बच्चे के लिए एक स्टैंडर्ड गिफ्ट है। यह एक क्यूट सा एनिमल टॉय, बैलेरिना या एक प्रिंसेस भी हो सकती है। सॉफ्ट टॉयज 

8. पिलो 

आप गिफ्ट में थीम्ड प्रिंट और फैंसी आकार का तकिया खरीद सकती हैं। आजकल बच्चों के लिए हल्की तकिया भी आती हैं जो क्रैडल में आसानी से रखी जा सकती हैं और सुंदर भी लगती है।  

माँ के लिए बेस्ट बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज 

बच्चे के लिए हम सभी इतने ज्यादा उत्सुक होते हैं कि ज्यादातर लोग माँ के बारे में तो भूल ही जाते हैं। यहाँ पर बेबी शॉवर के अवसर पर गर्भवती महिला के लिए भी कई गिफ्ट्स बताए गए हैं, आइए जानें;

1. पेरेंटिंग की किताबें 

पेरेंटिंग एक अनोखा अनुभव होता है और आप इसमें अपनी दोस्त की मदद उसके लिए एक पेरेंटिंग की किताब लाकर कर सकती हैं। आप जानिए कि पैरेंट होने के नाते उसकी चिंताएं क्या हैं और मदद के लिए उसके अनुसार ही एक किताब खोजें। यहाँ पर किताबों के कुछ विकल्प दिए हुए हैं; 

  • फन ऑन द रन – इस किताब में ऐसे कई सारे आइडियाज बताए गए हैं कि माँ अलग-अलग जगहों पर अपने बच्चे के साथ समय कैसे बिता सकती है। 
  • नर्चर शॉक – इस किताब में पेरेंटिंग के साइंटिफिक फैक्ट्स बताए गए हैं। 
  • ब्रेन रूल्स फॉर बेबीज – यदि होने वाली माँ को पेरेंटिंग के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है तो इसमें इंट्रेस्टिंग तरीकों से पेरेंटिंग के साइंटिफिक फैक्ट्स बताए गए हैं। 

2. डायपर 

हर माँ की एक सीक्रेट इच्छा होती है कि वह घर में बहुत सारे डायपर लेकर रख ले। यदि आप गिफ्ट में एक महीने के लिए डायपर खरीदती हैं तो इससे महिला को काफी मदद मिल सकती है। डायपर

3. स्पा-कूपन कार्ड + बेबी सिटिंग सर्विस 

गर्भावस्था पूरी होने के बाद जब बच्चे का जन्म हो जाता है तो माँ को आराम करने का समय बिलकुल भी नहीं मिलता है। आप बेबी शॉवर के गिफ्ट में उन्हें एक मौका दे सकती हैं कि वे एक ब्रेक लें और खुद में ताजगी का अनुभव कर सकें। 

4. न्यूबॉर्न बेबी कैरियर

यह होनेवाली माँ लिए बेबी शॉवर पर एक बेहतरीन व उपयोगी गिफ्ट है और इससे बच्चा उसके करीब भी रहता है और वह फ्री भी रह पाती है। न्यूबॉर्न बेबी कैरियर

5. डेट नाईट 

यह गिफ्ट होने वाली माँ और होने वाले पिता, दोनों को पैंपर करता है। आप उनके फेवरेट रेस्टॉरेंट में एक टेबल बुक करें, राइड अरेंज करें, खाना ऑर्डर करें और उन्हें साथ में खाने का मौका दें । 

6. ग्रॉसरी की डिलीवरी 

आप होने वाली माँ के लिए डिलीवरी के बाद हर हफ्ते उनके घर में ग्रोसरी पहुँचाने का काम भी कर सकती हैं इससे पेरेंट्स का स्ट्रेस कम होता है। इस समय उन पर दबाव होता है और वे बच्चे के शेड्यूल को एडजस्ट करने में काफी ज्यादा व्यस्त होंगे। ऐसे में आपकी मदद उन्हें बहुत ज्यादा आराम दे सकती है क्योंकि इस समय उनके पास चिंता करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। 

बेबी शॉवर के लिए होम मेड गिफ्ट आइडियाज 

आप बेबी शॉवर में दोस्त को अपने हाथों से कोई भी चीज बना कर गिफ्ट में दे सकती हैं। यहाँ बेबी शॉवर गिफ्ट के लिए कुछ हैंडमेड चीजें बताई गई हैं, आइए जानें;

1. फूड डिलीवरी 

क्या आपके दोस्तों में कोई हेड शेफ है? आप गिफ्ट में होने वाली माँ के लिए एक महीने तक घर के बने खाने की होम डिलीवरी भी दे सकती हैं। डिलीवरी के बाद माँ बच्चे की देखभाल करते हुए ही बहुत ज्यादा थक जाती है। आप उनके लिए घर का स्वादिष्ट खाना डिलीवर करके उनकी काफी मदद कर सकती हैं। 

2. गिफ्ट्स की बास्केट 

आप बैम्बू या अन्य लकड़ी का बना हुआ कंटेनर ले सकती हैं जो दिखने में काफी अच्छा लगता है। आप इसमें कुछ उपहार रखने के साथ-साथ बास्केट में कैप्शन लिखवा सकती हैं, जैसे मॉम की ‘सर्वाइवल किट’ या ‘बेबी ग्रूमिंग’ और इस बास्केट में नेल क्लिपर, कॉटन, बच्चे का हेयरब्रश, बूट्स, कपड़े, मोजे, सॉफ्ट टॉयज, रैटलर्स, ब्लॉक्स, बच्चे के लिए चम्मच इत्यादि चीजें भी रख सकती हैं। गिफ्ट्स की बास्केट

3. हाथ से बना हुआ ब्लैंकेट 

क्या आपको बुनना आता है? आप आने वाले बच्चे के लिए खुद से एक ब्लैंकेट भी बुन सकती हैं। इसके लिए आप सिंथेटिक का उपयोग न करें, जैसे ऐक्रेलिक यार्न और आप सिर्फ कॉटन या ऊन का ही उपयोग करें। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि कॉटन थोड़ा सा स्लिपरी होता है और शुरूआत में इसके उपयोग की आदत लगने में समय लगता है। 

4. हैंड-मेड आर्टवर्क 

यदि होने वाले पेरेंट्स बच्चे के लिए अलग कमरा सजाना चाहते हैं तो उनके लिए यह गिफ्ट बेस्ट है। यदि आपकी आर्ट बहुत अच्छी है तो आप एक आर्टवर्क बना सकती हैं और यहाँ तक कि आप कमरे को डेकोरेट करने में मदद भी कर सकती हैं। 

बेबी शॉवर के लिए पर्सनलाइज्ड और कूल गिफ्ट आइडियाज 

इस प्रकार के गिफ्ट्स में अलग ही एक चार्म होता है क्योंकि यह किसी मॉल में नहीं मिलते और ये गिफ्ट्स स्पेशली बनवाए जाते हैं;

1. मग्स 

बेबी शॉवर में आप अपनी दोस्त को एक पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भी दे सकती हैं, जैसे मग, जिस पर लिखा होना चाहिए – ‘मॉम फ्यूल फॉर (माँ का नाम) या प्रमोटेड टू डैड इन 20xx’

2. कॉस्ट्यूम्स 

आप बेबी शॉवर के लिए गिफ्ट में रेडीमेड वनज़ी के बजाय कूल और स्टाइलिश वनज़ी बनवा सकती हैं जिस पर एक कैप्शन भी लिखा जा सकता है, जैसे; 

  • लड़के के लिए – ‘बोज़ बिफोर ब्रोज़’ (जिसपर सामने एक बो बना हो) या फायर फाइटर इन ट्रेनिंग 
  • लड़की के लिए – ‘आई ऍम ए क्यूट गर्ल (जिसमें पीछे एक क्यूट एंगल प्रिंट होना चाहिए) या डैडी’ज़ प्रिंसेस।’
  • यूनिसेक्स – ‘माईक्रिब2एएम’ या ‘फीड मी’

3. लेटर्स 

क्या आपको लिखना अच्छा लगता है? यदि हाँ तो आप माँ बनने के फायदे और उसके सम्मान में कुछ खूबसूरत शब्द लिख सकती हैं। आप अपने ये शब्द होने वाली माँ को डेडिकेट करते हुए अंत में एक पोयम लिखकर उसे मेल करें। 

बेबी शॉवर के लिए डीआईवाई गिफ्ट आइडियाज 

नीचे कुछ डीआईवाई गिफ्ट आइडियाज बताए गए हैं जिन्हें आप अपने हाथों से बनाकर गिफ्ट में दे सकती हैं, आइए जानें;

1. डायपर बेबीज 

आप गिफ्ट के लिए अपनी एक अनोखी बेबी डायपर बास्केट बनाएं। 

आपको किन चीजों की जरूरत होगी 

  • डायपर 
  • रंगीन बेबी वॉशक्लॉथ 
  • फेल्ट पेन 
  • बच्चे के मोजे 
  • रबर बैंड्स 
  • सेफ्टी पिंस 
  • बास्केट 

कैसे बनाएं 

  • डायपर को ऊपर की तरफ रोल करें और उसमें रबर बैंड लगा दें। 
  • ब्राइट कलर के एक वॉशक्लॉथ से इसके निचले हिस्से को रैप कर दें और वहाँ पर सेफ्टी पिन लगाएं। 
  • अब फेल्ट पेन से इसमें आँखें, नाक और मुँह बनाएं और बच्चे के सोने, हँसने या जागते हुए के फेशियल एक्सप्रेशन दें। 
  • इसके ऊपरी भाग को छोटे से मोजे से कैप की तरह कवर कर दें। 
  • आप ऐसे ही 5-6 डायपर बेबीज बनाएं और उन्हें एक बास्केट में रख दें। 

2. बेबी मेडिसिन कैबिनेट 

आप गिफ्ट में देने के लिए एक मेडिसिन कैबिनेट भी बना सकती हैं जो होनेवाली माँ के बहुत काम आएगा। वह इसमें दवाएं, थर्मामीटर, नेसल ड्रॉप्स, ईयर ड्रॉप्स इत्यादि चीजें रखी जा सकती हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक के 2 ड्रावर कैबिनेट 
  • कंप्यूटर 
  • प्रिंटर 
  • स्कॉच टेप 
  • रिबन 
  • पेन 

कैसे बनाएं 

  • आप माइक्रोसॉफ्ट पेंट और एक्सेल का उपयोग करके 3 शीट प्रिंट करें – 2 शीट्स में बिग मेडिकल ‘+’ के साइन के साथ कैप्शन लिखें ‘बेबी टमी मेडिसिन’ और ‘बेबी ईएनटी मेडिसिन’। 
  • तीसरी शीट में भी + का एक बड़ा सा सिंबल बनाएं पर उसमें 3 हैडर एक साथ एक टेबल भी बनी होनी चाहिए, जिसमें लिखा हो ‘टाइम, मेडिसिन और डोसेज’
  • आप पहली दो शीट को कैबिनेट के दरवाजे पर बाहर की ओर चिपका दें और तीसरी शीट को कैबिनेट के ऊपर स्कॉच टेप से चिपकाएं। 
  • अब इसे डेकोरेट करने के लिए रिबन का उपयोग करें। 
  • रिबन में एक पेन भी बांध दें और इसे एक कैबिनेट में रख दें। 

3. बबल मेकर 

यह एक सबसे आसान टूल है जो बच्चे और पेरेंट्स को काफी देर तक एंटरटेन कर सकता है। 

आपको किन चीजों की जरूरत होगी 

  • 2 मजबूत लकड़ियां लगभग 30 सेंटीमीटर की 
  • एक फ्लेक्सिबल तार लगभग 50 सेंटीमीटर का 
  • कैंची 
  • बच्चों वाला साबुन 

कैसे बनाएं 

  • सबसे पहले तार को काटें और उसे एक तरफ से लकड़ी की रॉड में रैप कर लें। 
  • आप इसे गोलाई में तब तक रैप करें जब तक तार रॉड के अंतिम छोर तक न पहुँच जाए। 
  • दूसरी रॉड में भी तार को अच्छी तरह से बांध दें। 
  • आप तार के छोर को बेबी सोप से बने हुए सॉल्यूशन में डालें और ब्लो करें। 

नोट: आप दूसरी रॉड को छोटे आकार के सर्कल के लिए उपयोग कर सकती हैं। इस तरह से आप एक छोटे बबल्स और एक बड़े बबल्स के लिए बबल मेकर बनाएं। 

बेबी शॉवर के लिए क्रिएटिव गिफ्ट आइडियाज 

यह बेबी शॉवर के लिए एक अच्छा यूनिसेक्स गिफ्ट है क्योंकि बच्चे की प्रतिभा और उसके जेंडर में कोई भी संबंध नहीं है। यहाँ पर बेबी शॉवर के लिए कुछ क्रिएटिव आइडियाज बताए गए हैं, आइए जानें;

1. बच्चों की किताबें 

बच्चा पढ़ नहीं सकता है पर वह अपने पेरेंट्स को उसके लिए स्टोरी पढ़ने से रोक भी नहीं सकता है। आप बड़े इलस्ट्रेशन के साथ एक बच्चों की किताब लाएं ताकि बच्चे की दृष्टी में भी सुधार आना शुरू हो। इन इलस्ट्रेशन की मदद से आपका गिफ्ट बच्चे को पिकासो के बारे में पता चलेगा। बच्चों की किताबें 

2. जानवरों की आवाज वाले टॉयज 

आवाजें अक्सर बच्चे को पहले से ही व्यस्त रखती हैं और साथ ही उसे सीखने में मदद करती हैं। आप बच्चे के लिए रैटलर्स यानि झुनझुना लेने के बजाय उसके लिए जानवरों की आवाज वाले टॉयज भी ले सकती हैं। यह सिर्फ बच्चे को एनिमल्स के बारे में ही नहीं सिखाते बल्कि यह उनकी आवाजों में अंतर करना सिखाते हैं और उनकी क्रिएटिविटी भी बढ़ाते हैं। 

3. बिल्डिंग ब्लॉक्स गेम 

बच्चे की मोटर स्किल्स बढ़ाने और शेयर करने की कुछ बातें सिखाने के साथ बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है ये ब्लॉक्स बच्चे को मिनिएचर बनाना सिखाते हैं। बिल्डिंग ब्लॉक्स गेम 

बेबी शॉवर के लिए फनी गिफ्ट आइडियाज 

पेरेंटिंग में फन होना चाहिए और यह तभी हो सकता है जब आप बेबी शॉवर के गिफ्ट में कुछ ऐसी अनोखी चीज दें, जैसे 

1. बेबी नेकटाईज स्टिकर्स 

बहुत सारे माइलस्टोन कैप्शन मौजूद हैं, जैसे ‘आई कैन स्टैंड’ या ‘जस्ट बॉर्न’ जिन्हें आप कपड़ों में प्रिंट करवा कर बेबी शॉवर में गिफ्ट कर सकती हैं। 

2. स्नेल कॉस्ट्यूम 

लड़के और लड़कियों के लिए क्रोशिए से बना हुआ यह कॉस्ट्यूम बच्चे की फोटो के लिए बेहतरीन हो सकता है। 

3. बेबी मॉप-सी 

यदि आप मॉप और वनज़ी को मिला दें तो क्या बनेगा? बच्चा जब जमीन पर क्रॉल करता है तो यह इनोवेटिव वनज़ी ड्राई मॉप जैसा लगता है और इसके स्ट्रिंग्स जमीन पर छूते हैं। बेबी मॉप-सी

बेबी शॉवर के लिए किफायती गिफ्ट आइडियाज 

आपको बेबी शॉवर के लिए गिफ्ट पर बहुत सारा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप छोटी-छोटी चीजें भी ले सकती हैं जिसका महत्व बहुत ज्यादा होता है। 

1. गर्दन को सहारा देने वाली तकिया 

यह गिफ्ट सबसे ज्यादा उपयोगी हो सकता है क्योंकि यह तकिया बच्चे को सही से सोने में मदद करती है और इससे आपको उसकी गर्दन टेढ़ी होने की चिंता भी नहीं रहती है। यह पिलो 100-250 रूपए तक में मिल जाती है। गर्मियों के लिए इसमें कुछ विभिन्न प्रकार भी आते हैं जिसका मटेरियल पसीने को सोख सकता है। गर्दन को सहारा देने वाली तकिया 

2. न्यूबॉर्न बेबी का फोटो सेशन 

क्या आप फोटोग्राफी की शौकीन हैं? बेबी शॉवर में अक्सर लोग बच्चे के लिए कुछ जोड़ी कपड़े लाते हैं। आप अपनी दोस्त के फंक्शन में स्पेशल फोटोज क्लिक करके उसे गिफ्ट में दे सकती हैं। 

3. फोटो एल्बम 

क्या आपकी दोस्त ओल्ड फैशंड है? आप अपनी दोस्त को एक फोटो एल्बम दे सकती हैं जिसमें वो अपने बच्चे के पहले कुछ महीनों की प्यारी-प्यारी फोटोज लगा सकती हैं। बहुत सारी फोटो एल्बम क्यूट बच्चे की थीम के साथ 400 रूपए से भी कम में मिल जाती हैं। 

फोटो एल्बम 

एक गर्भवती महिला के लिए बेबी शॉवर अद्भुत होता है। इसमें महिला अपने पूरे परिवार के साथ बच्चे के आने की खुशी को एन्जॉय करती है। यद्यपि ऊपर दिए हुए गिफ्ट्स की लिस्ट से आप समझ पाएंगी कि आप अपने दोस्त को क्या गिफ्ट दें पर उनके लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट यही होगा कि आप उनकी सबसे बड़ी खुशी में शामिल हैं।