बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 15 आसान और बेहतरीन पेपर क्राफ्ट

ADVERTISEMENTS

यह बात बहुत ही आम है कि आज के समय में हर कोई तकनीक के पीछे भाग रहा है, चाहे वह फोन हो, कंप्यूटर हो या टेलीविजन। बच्चे अक्सर अपने आसपास हो रहीं चीजों को देखकर ही सीखते हैं। इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि आपके बच्चे भी अपने मनोरंजन के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर होने लगे हैं। जैसे वे आपको चीजों का प्रयोग करते देखते हैं खुद भी वैसा करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में यदि आप अपने बच्चों के लिए मनोरंजन के अलग और क्रिएटिव आइडिया तलाश रही हैं, तो पेपर क्राफ्ट बहुत ही मजेदार विकल्प हो सकता है!

बच्चों के लिए पेपर क्राफ्ट के आसान आइडियाज

यहाँ पर बच्चों के लिए कई पेपर क्राफ्ट के सरल व बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं:

1. पेपर लालटेन

इस पेपर क्राफ्ट को आप दिवाली के त्यौहार के समय बच्चे से बनवा सकती हैं, यह सच में काफी मजेदार एक्टिविटी है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • कलर पेपर की 2 शीट
  • कैंची
  • पेंसिल
  • स्केल
  • स्टेपलर

कैसे करें

ADVERTISEMENTS
  1. एक कलर शीट में से दो स्ट्रिप्स को लंबाई में काट लें और उन्हें साइड में रख दें।
  2. दूसरी पेपर शीट को लंबाई में मोड़ लें।
  3. स्केल और पेंसिल की मदद से मुड़े हुए हिस्से में चौड़ाई में गाइड मार्क्स बनाएं।
  4. गाइड के निशान के आधार पर आप पेपर को काटना शुरू करें लेकिन पूरी तरह से कट न करें।
  5. अब पेपर को खोलकर इसे लंबाई में रोल करें। फिर इसके सिरों को एक साथ स्टेपल करें।
  6. पहला पेपर लें, उसे रोल करें और दूसरे पेपर के बीच में रखें। फिर उसको उसी जगह पर स्टेपल करें।
  7. लैंप को सजाने के लिए उन पेपर स्ट्रिप का इस्तेमाल करें जिन्हें आपने शुरुआत में काटा था।

2. पेपर की स्टेन पतंग

इसके लिए थोड़ी तैयारी जरूरी है लेकिन आपके बच्चे इसे डेकोरेट करना बेहद पसंद करेंगे।

आपको चाहिए

ADVERTISEMENTS
  • ब्लैक कंस्ट्रक्शन पेपर
  • अलग-अलग कलर के टिश्यू
  • साफ कॉन्टैक्ट पेपर
  • रिबन या धागा
  • कलरफुल कंस्ट्रक्शन पेपर के स्क्रैप

कैसे करें

कंस्ट्रक्शन पेपर में एक इंच के फ्रेम के साथ पतंग का शेप काट लें।

ADVERTISEMENTS
  1. एक टेबल पर साफ कॉन्टैक्ट पेपर रखें, स्टिकी साइड ऊपर और उस पर टेप लगा दें ।
  2. काइट फ्रेम को कॉन्टैक्ट पेपर पर रखें और अलग-अलग कलर के पेपर के साथ इसे सजाना शुरू करें।
  3. जब बच्चे अपने डिजाइन से खुश हों, तब एक और साफ कॉन्टैक्ट पेपर ध्यान से पतंग के ऊपर रखें।
  4. पतंग के शेप को काट लें।
  5. पतंग की पूंछ बनाने के लिए रिबन के एक टुकड़े को पतंग के कोने में स्टेपल करें।

3. कार्डबोर्ड मेनाजरी

अगर आपके बच्चे को जानवरों से प्यार है, तो उन्हें कार्डबोर्ड मेनाजरी बनाने में बहुत मजा आएगा!

आपको चाहिए

ADVERTISEMENTS
  • कार्डबोर्ड
  • क्राफ्ट पेंट
  • पेंट ब्रश
  • पाइप क्लीनर
  • सफेद ग्लू

कैसे करें

  1. कार्डबोर्ड लें और उसमे जानवरों का शेप बनाकर उन्हें काट लें।
  2. पाइप क्लीनर को काटकर जानवरों के दांत और पूंछ बना लें।
  3. जानवरों के शेप में जहाँ भी जरूरत हो कट करें ताकि वहाँ आप दांत और पूंछ को लगा सकें।
  4. जानवरों और पूंछों को पेंट करें और सूखने तक अलग रख दें।
  5. सूख जाने पर जानवरों को इकट्ठा कर लें।

4. पेपर कैटरपिलर

इस क्राफ्ट से आपके बच्चे कॉम्पिटिशन करेंगे कि आखिर कौन सबसे लंबा कैटरपिलर बना सकता है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • अलग-अलग कलर के दो या तीन कंस्ट्रक्शन पेपर
  • कैंची
  • ग्लू
  • काला मार्कर
  • नकली आँखें

कैसे करें

ADVERTISEMENTS

पेपर से पंद्रह स्ट्रिप्स काटें जो कि एक इंच चौड़ी और दस इंच लंबी हो।

  1. सिर बनाने के लिए एक बड़ी स्ट्रिप और एंटीना के लिए छोटी स्ट्रिप काट लें।
  2. इन कटे हुए पेपर स्ट्रिप से रिंग बनाएं और उसके कोनों को ग्लू से चिपका दें।
  3. एक और स्ट्रिप लें और इसे पिछली रिंग के बीच से निकालें और फिर दूसरी रिंग बनाएं। ऐसे तब तक करें जब तक आपका बच्चा इसकी लंबाई से खुश न हो जाए।
  4. सिर को चिपकाएं।
  5. एंटीना स्ट्रिप्स लें और एंटीना के सिरों पर छोटे-छोटे टुकड़े मोड़ें और उसे सिर पर ग्लू से चिपकाएं।
  6. फिर नकली आँखें लगाएं, साथ ही कैटरपिलर का मुँह ड्रॉ करें।

5. पेज कॉर्नर बुकमार्क

जिन बच्चों को किताबें पढ़ना बेहद पसंद हो उनके लिए ये क्राफ्ट न केवल सरल और बनाने में मजेदार है, बल्कि उपयोगी भी है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • लिफाफे
  • सजाने का सामान

कैसे करें

ADVERTISEMENTS
  1. लिफाफे के कॉर्नर को ट्रायंगल शेप में काट लें।
  2. अपनी मर्जी से एनवेलप को सजाएं।

6. पेपर मोजेक प्लेस मैट

किसने कहा कि बच्चों की कला को सिर्फ दीवारों पर ही प्रदर्शित किया जाना चाहिए?

आपको चाहिए

ADVERTISEMENTS
  • पतले कार्डबोर्ड का एक बड़ा टुकड़ा
  • पेंसिल और इरेजर
  • कलरफुल पेपर
  • ग्लू

कैसे करें

  1. कार्डबोर्ड लेकर उस पर एक डिजाइन को स्केच करें।
  2. कलर पेपर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें लें और उन्हें ग्लू से चिपकते हुए डिजाइन में रंग भरें।
  3. लैमिनेट करें।

7. पेपर फैन

बच्चों के लिए फोल्डिंग पेपर का यह एक बेहतरीन क्राफ्ट है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • 12 बाई 12-इंच कार्डस्टॉक पेपर
  • रिबन

कैसे करें

ADVERTISEMENTS
  1. 8 बाई 12 इंच तक पेपर को ट्रिम करें।
  2. पेपर को अकॉर्डियन स्टाइल में फोल्ड करें।
  3. पेपर के नीचे के किनारे को इकट्ठा करें और सभी फोल्ड में से एक छेद करें और फिर उस छेद में रिबन बांध दें।

8. पेपर हार्ट की माला

बच्चों का यह पेपर आर्ट किसी भी दीवार या दरवाजे पर बहुत अच्छा लगेगा।

आपको चाहिए

ADVERTISEMENTS
  • क्राफ्ट पेपर के स्ट्रिप्स
  • क्राफ्ट ग्लू
  • रिबन
  • कैंची

कैसे करें

  1. क्राफ्ट पेपर को स्ट्रिप्स में काट लें और फिर उन्हें आधे में मोड़ें।
  2. स्ट्रिप्स को हार्ट शेप की तरह मोड़कर उसे ग्लू के साथ चिपका लें।
  3. एक बार सभी दिल के शेप बन जाएं, तो उसे एक दूसरे से चिपका दें।
  4. रिबन के एक साइड को दो दिलों के बीच में रखें और उसे वहीं चिपका दें। दूसरा साइड लें और उसे भी दो दिलों के बाद चिपका दें।

9. पेपर रोल उल्लू

ये क्राफ्ट वर्क आपके बच्चे के कमरे की सजावट में काफी सुंदर लगेगा।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • टॉयलेट पेपर रोल
  • कैंची
  • पेंसिल
  • सफेद और काले फोम के टुकड़े
  • क्राफ्ट पेपर
  • ग्लू

कैसे करें

ADVERTISEMENTS

पेपर रोल के ऊपर एक सेमी-सर्कल बनाएं और उसे काट लें।

  1. कट आउट पीस को टेम्पलेट की तरह इस्तेमाल कर के अपोजिट साइड पर भी सेमी-सर्कल बनाकर उसे भी कट कर लें। ये विंग्स का काम करेंगे।
  2. पेपर रोल के बाहर के हिस्से को ग्लू के साथ कवर करें और फिर इसे क्राफ्ट पेपर पर रोल करें। पेपर को जरुरत के हिसाब से ट्रिम करें।
  3. हर सेमी-सर्कल के एक साइड को ग्लू से कवर करें और उसे क्राफ्ट पेपर पर रखें। आखिर में जरूरत के हिसाब से ट्रिम करें।
  4. सफेद और काले फोम के टुकड़े को आँखों के शेप में कट करें और पीले क्राफ्ट पेपर को चोंच की डिजाइन में काटें।
  5. सभी पार्ट्स को उल्लू के मुख्य शरीर पर चिपका दें।

10. पेपर बनी हैट

यह बच्चों के लिए एक सिंपल पेपर कट करने की आर्ट है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • पेपर की प्लेट
  • पेंट

कैसे करें

ADVERTISEMENTS
  1. पेपर प्लेट को आधा मोड़ लें।
  2. इसके बाद, सिर के लिए एक छेद को काट लें, लेकिन कुछ प्लेट को सिर के हिस्से के पास से बिना काटे ही छोड़ दें।
  3. प्लेट के बीच से ही बनी के कानों को शेप दें।
  4. अपनी पसंद के कलर से बनी के कानों को पेंट करें।

11. पतझड़ की पत्तियों का ताज

यह आपके बच्चे को राजा या रानी की तरह महसूस कराएगा।

आपको चाहिए

ADVERTISEMENTS
  • हल में ही पेड़ से झड़ी पत्तियां
  • ब्राउन पेपर बैग
  • ग्लू
  • कैंची

कैसे करें

  1. अपने बच्चे के सिर के आकार के हिसाब से पेपर बैग को कट करें।
  2. अलग-अलग शेप और साइज की कुछ ताजी झड़ी पत्तियों को इकट्ठा करें और उन्हें हैट पर चिपका दें।

12. सुपर हीरो कफ

हर बच्चे में एक हीरो होता है। इन शानदार सुपरहीरो कफ के साथ उनके अंदर का हीरो बाहर लाएं।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • टॉयलेट पेपर रोल
  • मैटेलिक पेंट
  • कैंची
  • ग्लिटर
  • ग्लू

कैसे करें

  1. टॉयलेट पेपर रोल को पेंट करें।
  2. अगर आपके बच्चे को ग्लिटर पसंद है, तो उसे इस पर छिड़कें।
  3. पेंट सूख जाने पर एक साइड में थोड़ा कट करें और फिर कोनों को गोलाई में मोड़ लें।
  4. इस पर कुछ स्टिकर और शेप भी चिपका सकते हैं।

13. पेपर फिश सीलिंग डेकोर

अगर आपके बच्चे मछली पकड़ना पसंद करते हैं, तो इस क्राफ्ट से कमरे की छत (सीलिंग) सजाना का एक बेहतरीन काम है।

आपको चाहिए

  • कलर वाले कंस्ट्रक्शन पेपर
  • स्टेपलर
  • कैंची
  • ग्लू
  • होल पंच
  • गुगली आँखें
  • डोरी

कैसे करें

  1. एक ही रंग की दो शीट लें।
  2. हर एक शीट को अकॉर्डियन स्टाइल में मोड़ें।
  3. सभी पेपर्स को एक साथ लाइन अप करें, एक शीट के आखिरी अकॉर्डियन फोल्ड को दूसरे के पहले रखें।
  4. दोनों शीट्स को अकॉर्डियन फोल्ड के साथ इकट्ठा करें और उन्हें बीच में एक साथ स्टेपल कर दें।
  5. सिलवटों को तब तक फोल्ड करें जब तक आपके पास एक फॉर्म न बन जाए फिर सिरों को एक साथ ग्लू से चिपका दें।
  6. पूंछ के लिए एक ट्रायंगल शेप काटें और इसे मछली पर चिपका दें। गुगली आँखों को सिर के दोनों तरफ चिपका दें।
  7. होल पंच से छेद करके इसे बांध दें।

14. पेपर रोल रेस कार

 अगर आपके बच्चे को कार का क्रेज है, तो उसके लिए यह बनाना बहुत ही मजेदार होगा।

आपको चाहिए

  • टॉयलेट पेपर रोल
  • कार्डबोर्ड शीट
  • पेंट
  • कैंची
  • ग्लू
  • मिल्टन क्लैंप

कैसे करें

  1. पेपर रोल को पेंट करें।
  2. कार्डबोर्ड पर पहिए और स्टीयरिंग व्हील को ड्रॉ करें, फिर उन्हें काटकर पेंट करें।
  3. पेपर रोल के सेंटर में एक ‘यू’ शेप काट लें और ध्यान से फ्लैप को निकालें ताकि कार की सीट का बैक बन सके।
  4. स्टीयरिंग व्हील को उसकी जगह पर ग्लू से चिपका दें।
  5. कैंची का उपयोग करके पहियों में छेद बनाएं ताकि उसे सही से फिक्स किया जा सके।
  6. मिल्टन क्लैंप के साथ पहियों को फिक्स करें।
  7. बच्चे को उसकी इच्छानुसार कार को सजाने दें।

15. न्यूजपेपर स्वर्ल फ्रेम

न्यूजपेपर क्राफ्ट बच्चों के लिए मजेदार होता है और साथ ही पुराने पेपर को उपयोग करने का एक अच्छा तरीका है।

आपको चाहिए

  • न्यूजपेपर
  • ग्लू स्टिक
  • कैंची
  • टूथपिक
  • सीरियल बॉक्स
  • टेप
  • ग्लू

कैसे करें

  1. सीरियल के बॉक्स से फ्रेम को कट करें, एक तरफ को छोड़कर बॉक्स के सभी तरफ को टेप से चिपकाएं।
  2. पेपर के आर-पार से स्ट्रिप्स को काटें।
  3. टूथपिक लें और उसके साथ पेपर के कोनों से रोल करना शुरू करें।
  4. क्राफ्ट को सही रखने के लिए ग्लू से चिपकाएं।
  5. रोल को फ्लैट करें।
  6. पेपर को फिर से कर्ल करें और ग्लू से चिपकाएं।
  7. आप तब तक जारी रखें जब तक आपके पास अलग-अलग शेप पर्याप्त न हो जाएं ताकि फ्रेम को कवर किया जा सके।
  8. फ्रेम पर ग्लू लगाकर सही से चिपकाएं।

पेपर क्राफ्ट न सिर्फ बच्चों को व्यस्त रखता है और बल्कि सभी प्रकार के स्क्रीन से दूर भी रखता है। यह आपके बच्चे में क्रिएटिव स्किल्स विकसित करने में भी मदद करता है और आपके लिए उसके साथ बॉन्ड बनाने का एक शानदार तरीका है।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए पेपर कप क्राफ्ट आइडिया
बच्चों को पेपर फ्लावर बनाना कैसे सिखाएं
बच्चों के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मटीरियल क्राफ्ट आइडियाज

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

9 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

9 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

9 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

9 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

9 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

9 months ago