बच्चों के लिए 20 जरूरी और स्वस्थ आदतें

बच्चों के लिए 20 जरूरी और स्वस्थ आदतें

बच्चों में अच्छी आदतें डालना हर माता-पिता के लिए जरूरी है। किसी भी चीज को नियमित रूप से करना आदतों में बदल जाता है और ये आदतें आपके बच्चे के चरित्र को बनाने में मदद करती हैं। बच्चे अपने माहौल को देखकर जानते-समझते हैं। वे अपने आसपास हो रही हर चीज पर ध्यान देते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि पेरेंट्स के रूप में आप अपने बच्चों में अच्छी आदतें डालें। यहाँ, हम कुछ ऐसी जरूरी हेल्दी आदतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाने में आप अपने बच्चे की मदद कर सकती हैं।

बच्चों को सिखाने के लिए स्वस्थ आदतें

बच्चों को सिखाने के लिए स्वस्थ आदतें 

एक बच्चा हमेशा एक अच्छा अनुकरण करने वाला होता है। यानी आपका बच्चा जो कुछ भी देखता है, वह उसका अभ्यास करने लगता है। इसलिए, बच्चों में हेल्दी हैबिट डेवलप करने के लिए और उनके आगे के बेहतर जीवन के लिए कारगर साबित हो सकता है।

बच्चों के लिए नीचे कुछ अच्छी आदतें दी गई हैं। जिनका जल्दी ही आपको बच्चे के जीवन में अमल शुरू कर देना चाहिए, ताकि आगे चलकर वह एक अच्छे इंसान के रूप में निखर कर सामने आए। 

  1. हेल्दी और अच्छा खाना: बच्चों को शुरुआत से ही अच्छा खाना खिलाने की आदत डालना बहुत जरूरी है लेकिन कभी-कभी यह आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है पर आपको बच्चे के लिए खाना टेस्टी बनाना होगा, ताकि वह देखकर खाने के लिए लालायित हो। जंक फूड और मीठे खाने से बच्चों को परहेज कराना चाहिए। बच्चों को जंक फूड और अनहेल्दी खाना खाने से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बताएं ताकि वे सही खाने का चयन कर सकें।
  2. आउटडोर एक्टिविटीज: अच्छे खाने के साथ-साथ बच्चे का शारीरिक रूप से सक्रिय होना भी बहुत जरूरी है। अपने बच्चे को आउटडोर एक्टिविटीज, जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना, दोस्तों के साथ पार्क में खेलना आदि एक्टिविटी करने में अधिक समय बिताने के लिए प्रेरित करें। फिजिकल एक्टिविटीज बच्चे को उत्साहित करती हैं और साथ ही बच्चे को मोटिवेट रखती हैं।
  3. सही समय पर सोना: बच्चे को एनर्जेटिक रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद और आराम करना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद बच्चे को दिन भर के लिए तरोताजा महसूस कराने में मदद करती है। अपने बच्चे के लिए सोने की दिनचर्या निर्धारित करें और उसका पालन करें। यदि बच्चा ठीक से नहीं सोता है, तो वह चिड़चिड़ा हो सकता है।
  4. भोजन से पहले और बाद में हाथ धोना: जर्म्स से छुटकारा पाने के लिए यह नियम बनाना चाहिए और आपको खुद भी इसका पालन करना चाहिए। आपको अपने बच्चे को भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने का महत्व सिखाना चाहिए। अपने बच्चे को साबुन का प्रयोग और हाथ धोने की सही तकनीक का इस्तेमाल करना सिखाएं। हाथ धोने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन दूर रहते हैं।
  5. ब्रेकफास्ट – दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन: अपने बच्चे को कभी भी नाश्ता स्किप न करने दें, क्योंकि अच्छे ब्रेकफास्ट से उसके अंदर दिनभर एनर्जी बनी रहती है। सुबह उठकर ब्रेकफास्ट करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और आपका बच्चा एक्टिव और एनर्जेटिक रहता है।
  6. पढ़ने की अच्छी आदत: पढ़ना हर बच्चे में विकसित की जाने वाली बहुत अच्छी आदतों में से एक है। रीडिंग करने से न केवल भाषा को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है, बल्कि बच्चा अधिक इमेजिनेटिव और क्रिएटिव बनना सीखता है। बच्चे को रोजाना पढ़ने की आदत डालें। आप बच्चे के सोने से पहले उसके साथ रीडिंग कर सकती हैं।
  7. नहाना: जहाँ कुछ बच्चे पानी में खेलना पसंद करते हैं वहीं कुछ बच्चे पानी से दूर भागते हैं। लेकिन आपको अपने बच्चे में पर्सनल हाइजीन की आदत जरूर डालनी चाहिए। बच्चे को रोज आउटडोर एक्टिविटीज के बाद नहाने के लिए कहें। 
  8. परिवार के साथ समय बिताना: बढ़ते बच्चों के लिए परिवार के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। वे न केवल परिवार के सदस्यों के साथ बंधना सीखते हैं बल्कि एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने के महत्व को भी सीखते हैं। बच्चे समेत पूरे परिवार के साथ डिनर करें, इससे परिवार का बांड मजबूत होता है। 
  9. एरेटेड और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचना: बच्चे आसानी से गैस से भरे हुए या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के आदी हो सकते हैं जो आने वाले कुछ सालों में उनके लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। इनमें चीनी और कैफीन हाई लेवल में पाई जाती है, जिसका सेवन करने से बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। छोटे बच्चों को ऐसे ड्रिंक्स देने से बचना चाहिए और इसके बजाय उन्हें ताजे फलों के जूस, मिल्कशेक या स्मूदी जैसे हेल्दी ड्रिंक ऑप्शन देने चाहिए। बच्चों में हेल्दी खाना खाने की आदत डालना माता पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।
  10. दिन में दो बार दाँतों को ब्रश करना: आपको अपने बच्चे को दिन में दो बार ब्रश करने की आदत सख्ती से डलवानी चाहिए। अच्छी ओरल हाइजीन के महत्व को नकारा नहीं जा सकता क्योंकि दाँत कैविटीज के प्रति काफी सेंसेटिव होते हैं। बच्चे आमतौर पर ब्रश करना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन अगर आप अपने बच्चों को ब्रश करने के महत्व के बारे में बताते हैं, तो इससे उन्हें इस आदत को आसानी से अपनाने में मदद मिलेगी।
    दिन में दो बार दाँतों को ब्रश करना
  11. अपने कमरे को साफ रखना: बच्चों को गन्दा रहना, मिट्टी में खेलना पसंद होता है, जो बिल्कुल सामान्य है। लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है कि माता-पिता के रूप में, आप अपने बच्चे को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताएं। अपने बच्चे को उसके खिलौने और अन्य सामान वापस उसके स्थान पर रखने के लिए कहें और उसे शुरू से ही व्यवस्थित होना सिखाएं।
  12. टिश्यू या रुमाल का उपयोग करना: अपने बच्चे को खांसते या छींकते समय रुमाल का उपयोग करना सिखाएं। इस्तेमाल किए गए टिश्यू को कूड़ेदान में फेंकना भी बताएं। बच्चे को जर्म्स के बारे में बताने से उसे खुद को इन्फेक्शन से बचाव करने में मदद मिलेगी और जानकारी भी होगी।
  13. वैक्सीनेशन शेड्यूल का पालन: आपके बच्चे को घातक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। अपने बच्चे के वैक्सीनेशन शेड्यूल को मिस न करें। सही समय पर सही वैक्सीन देने से आपका बच्चा कई गंभीर बीमारियों से बच सकता है। जब आप बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाएं तो टीकाकरण रिकॉर्ड को भी साथ रखें। 
  14. स्क्रीन टाइम सीमित करना: बच्चे टेलीविजन के सामने बैठना और अपने पसंदीदा शो देखना पसंद करते हैं। कार्टून या फिल्म देखना अच्छा है, लेकिन यह नोट करना बहुत जरूरी है कि आपका बच्चा टीवी के सामने कितना समय बिता रहा है, बहुत अधिक टेलीविजन देखने से न केवल बच्चों की नजर कमजोर होती है, बल्कि वे आलसी भी बन जाते हैं। एक शेड्यूल बनाएं और उसके हिसाब से ही उन्हें समय बिताने दें।
  15. बच्चे की मेंटल हेल्थ: अक्सर यह देखा गया है कि अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की तुलना में उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देते हैं। अपने बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यह उन मामलों में और भी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जहाँ सिंगल पेरेंटिंग शामिल है।
  16. पैसे का महत्व सिखाना: अपने बच्चे को पैसे का मूल्य और महत्व सिखाएं। उसे गुल्लक में अपने पैसे जमा कराना सिखाएं और साप्ताहिक या मंथली अलाउंस देकर बचत करने की शुरुआत करें। उसे सिखाएं कि वह कैसे प्रभावी ढंग से खर्च कर सकता है और पैसे बचा भी सकता है। अपने बच्चे को शुरुआत से ही पैसों का महत्व बताएं।
  17. साझा (शेयर) करने का महत्व: अधिकांश बच्चों को अपने खिलौने और अन्य सामान अपने भाई-बहनों या दोस्तों के साथ शेयर करना बहुत मुश्किल लगता है। अपने बच्चे को शेयर करना और उसकी देखभाल करना सिखाना बहुत जरूरी है। वास्तविक चीजों के अलावा फीलिंग और इमोशन को साझा करना सीखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
    साझा (शेयर) करने का महत्व
  18. दूसरों का सम्मान करना: नकारात्मक या कठोर शब्दों का प्रयोग किसी को भी बुरा महसूस करा सकता है। यह आपके बच्चे को न केवल बड़ों के प्रति, बल्कि उसकी उम्र के बच्चों और छोटे बच्चों के प्रति भी सम्मानजनक होना सिखाने में मदद करता है। आपको अपने बच्चे को यह सिखाने की जरूरत है कि घृणित और द्वेषपूर्ण शब्द किसी को बुरा महसूस करा सकते हैं और आगे चलकर रिश्तों में खराबी पैदा कर सकते हैं।
  19. समानता: एक बच्चे के लिए समानता के बारे में सीखना बहुत जरूरी होता है। दोस्त हो या दुश्मन, अमीर हो या गरीब, सभी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार के भेदभाव को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। आपके बच्चे को लोगों के साथ उचित व्यवहार करना सीखना चाहिए। 
  20. हार को स्वीकार करना: हम जो कुछ भी करते हैं उसमें आगे रहना पसंद करते हैं लेकिन जीतने से ज्यादा प्रयास और साहस की आवश्यकता होती है, और महत्वपूर्ण है हार को सम्मानजनक तरीके से स्वीकार करना। अपने बच्चे को समझाएं कि हारना बिल्कुल ठीक है। इससे बुरा महसूस करने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन जो जरूरी है वह है फिर से उठना और शुरुआत करना।

कुछ क्रियाओं या व्यवहारों को रिपीट करने के साथ अच्छी आदतें बनती हैं। यहाँ बताई गई स्वस्थ और अच्छी आदतें आप अपने बच्चे में शुरुआत से ही डालने का प्रयास करें, इससे वह एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकेगा। ये आसान हैबिट्स आपके बच्चे को बेहतर वयस्क होने की स्वस्थ शुरुआत करने में मदद करेंगी।

यह भी पढ़ें:

बच्चों में बुरी आदतें और उनसे निपटने के तरीके
20 गुड मैनर्स जो बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए
36 अच्छी आदतें – जो माता-पिता को अपने बच्चों को सिखानी चाहिएं