बच्चों के लिए 20 कहावत या मुहावरे अर्थ के साथ

बच्चों के लिए टॉप 20 प्रोवर्ब्स / कहावत / मुहावरे मीनिंग के साथ

प्रोवर्ब्स यानि मुहावरे या आप इन्हें नीतिवचन भी कह सकते हैं। यह प्रोवर्ब्स पुराने समय से चली आ रही बुद्दिमत्ता और कॉमन सेंस का एक कॉम्बिनेशन है जिसका उपयोग रोजमर्रा के जीवन में किसी भी स्थिति को बेहतर तरीके से स्पष्ट करने के लिए किया जाता है। जिन फेमस प्रोवर्ब्स का उपयोग बड़े ज्यादातर करते हैं, बच्चे अक्सर उन्हें सुनकर याद रखते हैं और अपनी आम बोलचाल में उपयोग करना शुरू कर देते हैं। 

प्रोवर्ब्स (मुहावरे) क्या होते हैं? 

मुहावरे, ज्ञान की कुछ अनमोल बातें होती हैं जिन्हें लोग अपने अतीत की सीख से जोड़ते हैं। किसी व्यक्ति को उसके कार्य के बारे में गहराई से सोचने पर विवश करने के लिए भी प्रोवर्ब का उपयोग किया जाता है। प्रोवर्ब्स का उपयोग बहुत ज्यादा होता है और कोई भी व्यक्ति इसे अपने जीवन से जोड़ सकता है। 

ADVERTISEMENTS

20 बेस्ट मुहावरे जो बच्चों को जानना चाहिए

मुहावरे अनुभवों या सच्चाई के अनुसार कॉमन सेंस पर आधारित होते हैं और इन्हें कभी-कभी रूपक अलंकार के तौर पर भी उपयोग किया जाता है। मुहावरों को नीतिवचन, लोकोक्ति या सूक्ति भी कहा जाता है। कुछ सरल और छोटी-छोटी लोकोक्तियां नैतिक सीख दे सकती हैं। बच्चों की अच्छी सीख के लिए यहाँ हिंदी के कुछ सरल मुहावरे अर्थ के साथ दिए हुए हैं, आइए जानते हैं;

1. नौ नकद, न तेरह उधार 

अर्थ: 

ADVERTISEMENTS

इस मुहावरे का अर्थ है कि चीजों की अपेक्षा करने के बजाय अपने पास उपलब्ध चीजों का उपयोग करना ही समझदारी है। किसी चीज की चाहत रखना और उसके लिए इंतजार करने की तुलना में उन चीजों का अधिक मूल्य है जो आज आपके हाथ में है। 

2. कर्मों की आवाज शब्दों से ऊंची होती है 

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

बड़े-बड़े वादे करना आसान है पर उन्हें निभा पाना कठिन होता है। इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति के कर्म उसकी परछाई होती है। 

3. हजारों मील की यात्रा एक कदम से शुरू होती है 

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

यह कहावत युगों से बहुत सारे लोगों को प्रेरित करती आई है। इसका अर्थ है कि व्यक्ति के लक्ष्य या गंतव्य को प्राप्त करने के बजाय छोटे कदमों से शुरूआत करना बेहतर है। हालांकि सफल होने के लिए शुरूआत में बड़े कार्य करना भी जरूरी है। 

4. अंत भला तो सब भला  

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

इस प्रोवर्ब का उपयोग यह संदेश देने के लिए किया गया है कि यदि किसी कार्य का परिणाम अच्छा है तो उसे करने में कितनी भी कठिनाई आई हो वह ज्यादा मायने नहीं रखता है। चाहे कितनी भी समस्याएं हों परंतु व्यक्ति को अपना काम पूरा करना चाहिए। 

5. हर चमकती चीज सोना नहीं होती 

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

यह मुहावरा ज्यादातर कहा जाता है जिसका अर्थ है कि यदि बाहरी आकर्षण की वजह से कोई चीज आपको आकर्षित करती है तो इसका मतलब है यह नहीं है कि वह चीज भी उतनी ही उपयोगी है। हो सकता है जो चीज बाहर से आकर्षित करती है वह अंदर से उतनी अच्छी न हो। 

6. अक्ल बड़ी या भैंस 

अर्थ: 

ADVERTISEMENTS

इस छोटे से मुहावरे का अर्थ है कि शारीरिक बल होने से ज्यादा बड़ी बुद्धि होती है। आपकी बुद्धि हर बड़े से बड़े पहलवान को भी हरा सकती है। 

7. काला अक्षर भैंस बराबर 

अर्थ: 

ADVERTISEMENTS

इस मुहावरे का उपयोग उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो बिलकुल भी पढ़ा लिखा न हो या अनपढ़ हो।

8. खाली दिमाग शैतान का घर होता है

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

ऐसा कहा जाता है कि हर व्यक्ति को हमेशा अच्छे कामों में व्यस्त रहना चाहिए। यदि व्यक्ति किसी सही या सार्थक कार्य में व्यस्त नहीं रहता है तो उसके दिमाग में शैतानी सोच पैदा हो सकती है। 

9. वक्त का एक टांका, बेवक्त के सौ टांकों से बढ़कर है 

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

 इसका यह मतलब है कि यदि कोई समस्या है तो उसे बड़ा बनाने या ज्यादा गंभीर होने तक इंतजार करने के बजाय तुरंत ठीक कर देना चाहिए। समय रहते समाधान निकालने पर समस्या ज्यादा बड़ी व गंभीर नहीं होती है। 

10. जैसी करनी वैसी भरनी 

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

किसी भी कार्य की प्रसंशा या सजा इस बात पर निर्भर करता है कि वह कर्म किस तरह का है। अच्छे कर्मों की प्रसंशा होती है और बुरे कर्मों में हमेशा सजा मिलती है। 

11. अंधेर नगरी चौपट राजा  

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

इस कहावत का यह अर्थ है कि जिस जगह का राजा ही मूर्ख है वहाँ पर न्याय नहीं हो सकता है और वहाँ किसी भी चीज का कोई मूल्य नहीं होगा। 

12. देर आए दुरुस्त आए

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

इसका उपयोग तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति किसी काम को समय से न खत्म कर पाए। ऐसा कहा जाता है कि किसी कार्य को कभी न करने से अच्छा है, ज्यादा समय लेकर देर से पूरा करना। 

13. व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं होती है

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

किसी भी व्यक्ति को उसके कपड़ों या उसके बाहरी रूप से नहीं आंकना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के वास्तविक चरित्र को उसके गुणों से पहचानना चाहिए। 

14. हवा में किले बनाना

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

यह उन लोगों के लिए एक प्रकार की वार्निंग है जो लोग बिना सोचे समझे पहले से ही अपने भविष्य की योजनाएं बनाने लगते हैं या झूठे सपनों में जीते हैं जबकि वास्तविकता कुछ और होती है। 

15. किताब को उसके कवर से नहीं आंका जा सकता है

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

इस मुहावरे में मनुष्य के व्यक्तित्व की तुलना एक किताब से की गई है। ऐसा कहा जाता है कि जिस प्रकार से किसी किताब के बाहरी कवर को देखकर उसके बारे में राय नहीं दी जा सकती है। बिलकुल उसी प्रकार से बाहरी दिखावे को देखकर आप किसी व्यक्ति को पूरी तरह से नहीं जान सकते हैं।  

16. काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है 

अर्थ: 

ADVERTISEMENTS

इस कहावत का अर्थ है कि छल, कपट या चीटिंग करके आप एक बार तो जीत सकते हैं पर ऐसे दोबारा जीत पाना संभव नहीं है।

17. ईद का चाँद होना 

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

यह मुहावरा तब कहा जाता है जब आप किसी से लंबे समय के बाद मिलते हैं।

18. जहाँ निराशा है वहाँ आशा भी है

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

इसका यह मतलब है कि जिस प्रकार से भले ही बादल सूर्य को कुछ देर के लिए ढक लें पर फिर भी बादलों के पीछे उसकी चमक बरकरार रहती है। उसी प्रकार से कोई भी नकारात्मक, कठिन या खराब स्थिति कुछ देर के लिए आपको प्रभावित कर सकती है पर बाद में उसका परिणाम फायदेमंद हो सकता है। 

19. आम के आम गुठलियों के दाम 

अर्थ:

ADVERTISEMENTS

यह कहावत तब कही जाती है जब आपको हर तरफ से लाभ होता है या आपको हर चीज से लाभ मिलता है।

20. भगवान उन्हीं की मदद करते हैं जो खुद की मदद करता है 

अर्थ: 

इस मुहावरे का यह अर्थ है कि भगवान हमेशा मदद करते हैं पर वो उन्हीं की मदद करते हैं जो प्रयास करते हैं। भगवान की कृपा से आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिला सकती है। 

यह स्पष्ट है कि ऊपर दिए हुए सभी प्रोवर्ब्स आपके बच्चे के लिए बहुत सरल व छोटे हैं और सुनने वाले पर इसका बहुत गहरा असर पड़ता है। यह जीवन के हर पहलू को छूकर परम सत्य से जुड़ते हैं। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के स्कूल एडमिशन के लिए माता-पिता से पूछे जाने वाले टॉप 15 सवाल
10 मोरल वैल्यूज जो आपको अपने बच्चों को सिखाने चाहिए