बच्चों के लिए 25 बेहतरीन बोर्ड गेम्स

बच्चों के लिए 25 बेहतरीन बोर्ड गेम्स

बोर्ड गेम्स तब से अस्तित्व में हैं जब हम भी बच्चे थे। क्लासिक मोनोपोली और लूडो किसे याद नहीं? आज पेरेंट्स बन चुके लगभग सभी लोगों ने बचपन में तरह-तरह के स्पोर्ट्स बोर्ड गेम्स से लेकर वर्ड बोर्ड गेम्स, एडवेंचर सागा, स्ट्रेटजी मैच जैसे कई गेम्स खेलते हुए अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिताई हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि हमारे बच्चे भी बोर्ड गेम्स को एन्जॉय करें और साथ ही हमें भी अपने बचपन की यादों को ताजा करने का मौका मिल सके। इस आर्टिकल में उन कुछ खेलों के बारे में बताया गया हैं जो आपके बच्चों और उनके दोस्तों को आसानी से आकर्षित कर सकते हैं।

बच्चों के लिए 25 बेहतरीन बोर्ड गेम्स

बच्चों के लिए 25 बेहतरीन बोर्ड गेम्स

1. क्लूडो

  • एज ग्रुप: 8 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ियों की संख्या: न्यूनतम 3, अधिकतम 6
  • खेलने का समय: 45 मिनट से एक घंटे तक
  • खेल का प्रकार: रहस्य

क्लूडो में, हमारे पास एक घर होता है जहां एक हत्या हुई होती है और 6 संदिग्ध मौजूद होते हैं। खेल में, संदिग्ध, हथियार को घर के किसी कमरे में कहीं पर भी रख दिया जाता है और एक लिफाफे में उस घटना के क्लू रखे जाते हैं। खिलाड़ियों को अपने स्किल का उपयोग करते हुए, हत्या करने वाले संदिग्ध व्यक्ति, हथियार और कमरे का सही पता लगाना होता है। एक-दूसरे पर नजर रखने से दूसरों की प्लानिंग को समझकर सही जवाब के करीब पहुंचने में मदद मिलती है।

2. हूट आउल हूट

  • एज ग्रुप: 4 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: 15-30 मिनट
  • खेल का प्रकार: मिलकर समस्या का समाधान करना

यह खेल प्रीस्कूलर के लिए सबसे अच्छे बोर्ड गेम में से एक माना जाता है। हूट आउल हूट एक कोऑपरेटिव बोर्ड गेम है, जो कलर कोडेड कार्ड का उपयोग करके खेला जाता है। इस गेम में प्रत्येक खिलाड़ी का मकसद हर उल्लू को सूरज उगने से पहले उसके घोंसले तक पहुँना होता है। प्रत्येक रंग का कार्ड उल्लू को विशेष स्थान यानी घोंसले पर पहुँचाता है। इस खेल में एक विशेष सन कार्ड भी होता है, जो उल्लू को दिन के उजाले के करीब लाता है और उसकी मुश्किलों को बढ़ाता है। सभी उल्लुओं को घोंसले में लाने और खेल को पूरा करने के लिए सबको एक साथ काम करना जरूरी होता है।

3. रोबोट टर्टल्स

  • एज ग्रुप: 4 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 5
  • खेलने का समय: 15-30 मिनट
  • खेल का प्रकार: कोडिंग स्किल्स

कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग के युग में, यह खेलने के लिए एक रोमांचक खेल है। इससे बच्चों को तर्क यानि लॉजिक और प्रोग्रामिंग की बेसिक बातें सीखने को मिलती है, इसके साथ ही मनोरंजन के लिए इस खेल में कछुए की अजीब आवाज भी बार-बार सुनाई देती है। कछुए को एक खास दिशा में धकेलने वाले कार्डों का उपयोग करके, खिलाड़ी उन्हें लॉजिकल फ्लो में सेट करता है और कछुए को कम से कम समय में सबसे छोटे मार्ग से अपने डेस्टिनेशन तक पहुँचने में मदद करता है।

4. ब्लड बाउल

  • एज ग्रुप: 12 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: 2
  • खेलने का समय: 45 मिनट से 2 घंटे तक
  • खेल का प्रकार: फैंटेसी फुटबॉल

यह खेल अमेरिकी फुटबॉल की तर्ज पर बनाया गया एक क्लासिक गेम है। इसमें अलग-अलग तरह के काल्पनिक पात्रों जैसे ट्रोल, ओर्च यानि समुद्री दानव, बौने और साथ ही मनुष्य शामिल होते हैं। इसमें दो खिलाड़ी अपनी टीम बनाने के लिए अपने पात्रों को चुनते हैं। प्रत्येक की अपनी ताकत होती है और खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने की कोशिश करते हैं। इमेजिनेशन और क्रिएटिविटी को फोकस में रखते हुए, यह फुटबॉल खेलने का एक नया तरीका है।

5. फर्स्ट और गोल

  • एज ग्रुप: 13 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: 2-3 घंटे
  • खेल का प्रकार: डाइस आधारित फुटबॉल

फैंटेसी फुटबॉल की ही तरह इस खेल में भी खिलाड़ी फुटबॉल खेलते हुए ग्रिड मैप पर ही कॉम्पिटिशन करते हैं। इसमें डाइस यानी पास पर अलग-अलग नंबर लिखे होते हैं जो तय करते हैं कि प्रत्येक टीम कितने गज आगे बढ़ेगी। किसको कौन सा पासा खेलना है और कैसे आगे बढ़ना है, यह तय करने में एक रणनीति बनाने की जरूरत होती है। ऑफेंसिव और डिफेंसिव कार्डों का सही तरीके से उपयोग करने से प्रत्येक पक्ष को अपनी ताकत के अनुसार गेम को खेलने में मदद मिलती है।

6. स्क्रैम्बल्ड स्टेट्स

  • एज ग्रुप: 8 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: आधा घंटा
  • खेल का प्रकार: भूगोल सीखना

स्क्रैम्बल्ड स्टेट्स किसी देश के जियोग्राफिकल यानी भौगोलिक मैप को जानने का एक शानदार तरीका है। इस खेल में प्रत्येक स्टेट यानी राज्य से जुड़ी जानकारी के लिए कार्ड उपलब्ध कराए जाते हैं। खेल के मुताबिक, खिलाड़ियों को देश में राज्य का सही स्थान बताना होता है, जिससे वे उस राज्य का सही कार्ड जीत जाते हैं। जिसके पास सबसे ज्यादा कार्ड होंगे वही खेल को जीत जाएगा।

7. मैथोपोली

  • एज ग्रुप: 11 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ियों की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 5
  • खेलने का समय: आधा घंटा
  • खेल का प्रकार: मैथमेटिकल बोर्ड खेल

यह मोनोपोली वाले एक क्लासिक खेल में मैथमेटिक्स का टिवस्ट लाने वाला गेम है। इसमें पहले की ही तरह बेसिक कॉन्सेप्ट के साथ, खिलाड़ी को विजेता बनने के लिए मैप पर अधिक से अधिक सेगमेंट अर्जित करने का लक्ष्य दिया जाता है। इसमें प्रत्येक खिलाड़ी को हर सेगमेंट जीतने के लिए मैथमेटिक्स इक्वेशन को हल करना होता है। यह बच्चों में न केवल एक प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि गणित सीखने और इक्वेशन को जल्दी हल करने में भी मदद करता है।

8. सेब से सेब

  • एज ग्रुप: 12 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ियों की संख्या: न्यूनतम 4, अधिकतम 10
  • खेलने का समय: आधा घंटा
  • खेल का प्रकार: साहित्यिक शक्ति और रचनात्मकता बढ़ाना

इस खेल को लगभग 10 खिलाड़ियों के साथ खेला जाता है। इस तरह के गेम पार्टी के दौरान खेलने में मजेदार होते हैं । इस खेल में दो कार्ड ‘चीजें’ और ‘विवरण’ होते हैं। एक खिलाड़ी को कोई खास जानकारी वाला (डिस्क्रिप्शन) कार्ड चुनना होता है, जबकि अन्य खिलाड़ियों को एक ऐसा कार्ड चुनना होता है जो उससे सबसे अच्छा मेल खाता हो। सबसे अच्छा मैच करने वाले कार्ड जीत जाता है और विजेता फिर दूसरे किसी अन्य डिस्क्रिप्शन कार्ड को चुनता है और इसी तरह खेल लगातार चलता रहता है जब तक सभी कार्ड्स खत्म नहीं हो जाते।

9. स्कैटरगरीज

  • एज ग्रुप: 12 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ियों की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 6
  • खेलने का समय: आधा घंटा
  • खेल का प्रकार: शब्दावली आधारित

यह खेल अकेले या टीम के साथ भी खेला जा सकता है। इस गेम में एक ही अक्षर से शुरू होने वाली चीजों की कैटेगरी की लिस्ट बनानी होती है। अगर आपके उत्तर टीम के अन्य खिलाड़ी के साथ मेल नहीं खाते हैं, तो अंक उसी के अनुसार मिलते हैं और सबसे ज्यादा अंक पाने वाला खिलाड़ी जीत जाता है।

10. सात अजूबे

  • एज ग्रुप: 10 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 7
  • खेलने का समय: आधा घंटा
  • खेल का प्रकार: रणनीति  बनाना 

यह एक बेहतरीन खेल है जो सोसाइटी और ऐतिहासिक चीजों को समझने में मदद करता है । इस खेल में खिलाड़ी बहुत पुराने सिविलाइजेशन का नेतृत्व करते हुए अपना एम्पायर बनाते हैं। खिलाड़ी या तो बहुत उपयोगितावादी राष्ट्र या तानाशाही वाला देश बनाना चुन सकता है। व्यापारिक और वैज्ञानिक आविष्कार करना भी इस खेल का हिस्सा बन जाता है, जिससे यह खेल बहुत ही रोमांचक हो जाता है।

11. द सैटलर्स ऑफ कैटन

  • एज ग्रुप: 12 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 3, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: 20 मिनट
  • खेल का प्रकार: रणनीति और योजना

सिविलाइजेशन बनाने की तरह ही, यह गेम भी बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है। खेल में खिलाड़ियों को अलग-अलग संसाधनों को इकट्ठा करना होता है और नए सिरे से सब कुछ बनाना होता है। इसमें पूरा शहर, रास्ते, सड़कें, बंदरगाह आदि बनाना शामिल होता है, जो हर बार गेम खेले जाने पर एक नए मैप को जन्म देता है। प्रत्येक खिलाड़ी स्वयं को दूसरे खिलाड़ी से बेहतर साबित करने के लिए मौकों की तलाश करता रहता है और इसका उद्देश्य केवल बाकी खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर साम्राज्य बनाना होता है।

12. महामारी

  • एज ग्रुप: 8 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: लगभग एक घंटा
  • खेल का प्रकार: लोगों के सहयोग से रणनीति बनाना 

इस बोर्ड गेम में खिलाड़ी वैज्ञानिकों की भूमिका में होते हैं। जिन्हें मानवता को घातक बीमारियों से बचाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत होती है। इसमें खिलाड़ियों को एक साथ स्ट्रेटजी बनाने और बीमारियों का इलाज तलाशने की योजना बनाने की भी जरूरत होती है। इसमें सारी प्लानिंग बीमारी फैलने से पहले करनी होती और सभी का एक साथ काम करना बेहद जरूरी होता है।

13. स्प्लेंडर 

  • एज ग्रुप: 10 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: आधा घंटा
  • खेल का प्रकार: सामरिक व्यापार

एक बार जब बच्चे इसे सीख लेते हैं तो उन्हें इसकी लत भी लग जाती है। इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी एक बिजनेसमैन की भूमिका निभाता है जो अत्यंत धनी होता है और कई तरह के व्यापार करता है। खदानों के अधिग्रहण से लेकर रत्नों और आभूषणों के निर्माण तक, खेल में सब कुछ होता है। खिलाड़ी ताश के पत्तों और कीमती पत्थरों का उपयोग करके आपस में बिजनेस करते हैं, ताकि दूसरे खिलाड़ी को सबसे अच्छा व्यापारी बनने से रोका जा सके यानी हराया जा सके।

14. वॉर ऑफ द रिंग 

  • एज ग्रुप: 13 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: लगभग 3 घंटे
  • खेल का प्रकार: काल्पनिक साहसिक

लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की ही तरह, इस खेल में भी खिलाड़ी दो सेनाओं की कमान संभालने वाले के लिए प्रमुख की जिम्मेदारी निभाते हैं – एक स्वतंत्र लोगों से संबंधित है, दूसरा शैडो आर्मी से जुड़ा होता है। खेल में मौजूद अलग-अलग तरह के मिनिएचर  के जरिए बोर्ड पर कहानी को दिखाया जाता है। यह भी इमेजिनेटिव और क्रिएटिव है साथ ही आपको दोनों ही पक्षों में से पहचानना होगा किसकी कहानी सच्ची नहीं है।

15. गेम ऑफ थ्रोन्स

  • एज ग्रुप: 14 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ियों की संख्या: न्यूनतम 3, अधिकतम 6
  • खेलने का समय: लगभग 4 घंटे
  • खेल का प्रकार: रणनीति और युद्ध की योजना बनाना 

हाँ! यह खेल सबसे लोकप्रिय टीवी शो और सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की सीरिज में भी शामिल किया गया है। यह खेल वेस्टरोस नामक जगह पर, उन्हीं पात्रों के साथ खेला जाता है। इसमें खिलाड़ी ऐसे घर का चुनाव करते हैं जिससे वो दुश्मन के करीब रह सकें। क्योंकि इसमें खिलाड़ी को किंग्स लैंडिंग में ‘आयरन थ्रोन’ पर दावा साबित करने के लिए युद्ध में रणनीतिक निर्णय लेना होता है, साथ ही सहयोगी बनाने ,कूटनीतिक फैसले लेने और दुश्मन को धोखा देने और आपका मकसद हासिल करना शामिल है, इस खेल को खिलाड़ी किसी विशेष अवसर के दौरान खेलते हैं।

16. स्टार वॉर्स रिबेलियन

  • एज ग्रुप: 14 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: लगभग 4 घंटे
  • खेल का प्रकार: रणनीति और युद्ध की योजना बनाना 

इस बोर्ड गेम में स्टार वॉर्स की दुनिया है। स्टार वॉर्स अपने गेम सेट के कारण बच्चों का ध्यान आकर्षित करता है। इसमें बच्चे प्लानिंग करके विद्रोहियों और साम्राज्य के बीच चुनाव करते हैं। इसके बाद में खिलाड़ी, कई सैनिकों और स्टारशिप को संभालते हुए, मिनिएचर का उपयोग करते हुए, अपना बचाव करने के लिए लड़ते हैं।

17. कोडनेम

  • एज ग्रुप: 14 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ियों की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 8
  • खेलने का समय: 15 मिनट
  • खेल का प्रकार: मिस्ट्री 

इस खेल में दो स्पाईमास्टर यानि जासूस होते हैं, जो एक दूसरे के कॉम्पिटिटर होते हैं। प्रत्येक एजेंट को 25 सीक्रेट एजेंट्स की पहचान और कोडनेम की जानकारी देनी होती है। खिलाड़ी उन टीमों को चुनते हैं जिनमें वो खुद रहना चाहते हैं और किसी दूसरे से पहले खुद एजेंट्स से संपर्क कर के काम करते हैं। खेल में दिए गए सुरागों के आधार पर, खिलाड़ी सही नामों का अनुमान लगाने की दिशा में काम करते हैं, जबकि एक सीक्रेट किलर चुपचाप कई लोगों को मारता रहता है।

18. हेडबैंज

  • एज ग्रुप: 7 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 3, अधिकतम 10
  • खेलने का समय: लगभग एक घंटा
  • खेल का प्रकार: दिमागी खेल

यह क्लासिक खेल “मैं कौन हूँ”  के फॉर्मेट पर खेला जाता है। यह पार्टियों के दौरान खासकर बच्चों के लिए रखे जाने वाले मजेदार खेलों में से एक माना जाता है। प्रत्येक खिलाड़ी एक हेडबैंड पहनता है और एक कार्ड लेता है जिसे बहुत सारे कार्ड्स से उठाया जाता है। केवल कोई दूसरा खिलाड़ी ही चुने हुए कार्ड को देख सकता है। इसके बाद खिलाड़ी से कुछ ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जिनका उत्तर केवल हाँ या ना में देना होता है। इसका उद्देश्य समय समाप्त होने से पहले आपके चुने गए कार्ड को पहचानना होता है।

19. डोमिनियन

  • एज ग्रुप: 13 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: आधा घंटा
  • खेल का प्रकार: कार्ड ट्रेडिंग

यह एक रोल-प्लेइंग गेम है। इसमें हर खिलाड़ी एक सम्राट होता है और उसका उद्देश्य अपने राज्य को समृद्ध बनाने और अपने क्षेत्र को बढ़ाना होता है। इसे हासिल करने के लिए दूसरे सम्राटों के साथ रणनीति बनाकर, यह एक दूसरे के साथ खेलने और जीतने के लिए संघर्ष करना होता है।

20. एक्सप्लोडिंग किटन 

  • एज ग्रुप: 10 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ियों की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 5, अधिक खिलाड़ी संयुक्त डेक के साथ खेल सकते हैं
  • खेलने का समय: 15 मिनट
  • गेम का प्रकार: कार्ड गेम

इस खेल का नाम जितना अजीब है, यह खेल उतना ही मजेदार और रोमांचक होता है। यह गेम ताश के पत्तों के साथ खेला जाता है। प्रत्येक खिलाड़ी कार्ड्स के बीच से अपना कार्ड लेते हैं और उसे अपने पास रख लेते हैं। अगर कोई खिलाड़ी किसी एक्सप्लोडिंग किटन वाला कार्ड लेता है, तो उसे फाड़ दिया जाता है और खिलाड़ी को खेल से बाहर कर जाता है। लेकिन, अगर उसके पास डिफ्यूज कार्ड या कोई अन्य कार्ड है, तो वह खुद को बचा सकता है। इस गेम को खेलने में बहुत मजा आता है ।

21. कारकसोन

  • एज ग्रुप: 8 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 5
  • खेलने का समय: एक से डेढ़ घंटा
  • खेल का प्रकार: टाइल खेल

यह खेल एक फ्रांसीसी लैंडस्केप में सेट किया गया है। प्रत्येक खिलाड़ी को एक विशेष इकाई जैसे सड़क या घास आदि बनाने के लिए खेल के नक्शे में अपनी टाइल लगानी होती है। एक टाइल लगाकर, एक खिलाड़ी यह तय करता है कि वह एक शूरवीर, डाकू या किसान के बीच कौन सी भूमिका निभाना चाहता है। खेल आखिरी टाइल रखे जाने तक जारी रहता है।

22. टि्वस्टर

  • एज ग्रुप: 6 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: 2 से अधिक
  • खेलने का समय: 10 मिनट
  • खेल का प्रकार: व्यायाम या एक्सरसाइज आधारित 

6 साल के बच्चों और बड़ों  के लिए यह खेल भी सर्वश्रेष्ठ बोर्ड गेम में से एक माना जाता है। टि्वस्टर एक स्पिन-बोर्ड और एक शीट के साथ खेला जाता है जिसमें कई कलरफुल सर्कल होते हैं। एक खिलाड़ी स्पिन बोर्ड को घुमाता है जबकि अन्य खिलाड़ी शीट को पकड़े रहते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को स्पिन करने पर एक निर्देश मिलता है और उसे किसी एक हाथ या पैर को एक खास रंग के घेरे पर रखना होता है। इससे आप यह हर बार एक मजेदार पोज में नजर आएंगे।

23. कैंडी लैंड 

  • एज ग्रुप: 3 वर्ष से 6 वर्ष
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: 30 मिनट
  • खेल का प्रकार: बिना निर्देश वाला खेल

यह एक सीधा-सीधा खेल है जिसमें न किसी निर्देश की जरूरत होती है और न ही किसी गिनती की। 3 से 6 साल के बच्चों के लिए यह बोर्ड गेम सबसे अच्छे खेलों में से एक माना जाता है। इस खेल में सभी खिलाड़ियों के पास कुछ टोकन और रंगीन कार्ड होते हैं। बस एक कार्ड खींचें और टोकन को उस कलर के सबसे पास वाली जगह पर ले जाकर रख दें। जो उस रंग वाली जगह को ढ़ूंढ़ कर टोकन रखते हुए सब पहले जो महल में पहुंचने वाला खिलाड़ी होगा वही गेम का विनर होगा।

24. जीवन का खेल

  • एज ग्रुप: 8 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: एक घंटा या अधिक
  • खेल का प्रकार:  एडवेंचर स्ट्रेटजी 

यह बोर्ड गेम लंबे समय से लोकप्रिय है और इस गेम को किंग ऑफ आल कहा जाता है जो शुरू से अंत तक एक मजेदार गेम है। इसमें खिलाड़ी करियर चुनने, शादी करने, बच्चे पैदा करने और जीवन के खेल को जीतने की कोशिश करने की पूरी यात्रा से गुजरता है। इस खेल में मौका घटनाएं होती हैं, जिसमें या तो किसी और को अनफेयर अडवांटेज मिल जाती है या फिर आपकी मदद करके लॉटरी जीती जाती है और आप करोड़पति बन जाते हैं।

25. स्क्रैबल

  • एज ग्रुप: 8 वर्ष और उससे अधिक
  • खिलाड़ी की संख्या: न्यूनतम 2, अधिकतम 4
  • खेलने का समय: एक घंटा या अधिक
  • खेल का प्रकार: शब्द-आधारित

इस गेम की मदद से वोकेबलरी यानी शब्द सामर्थ्य और स्पेलिंग में सुधार होता है। इसमें प्रत्येक खिलाड़ी से सात टाइलें निकालता है और उससे सबसे अच्छा शब्द बनाना होता है, जो इस खेल में हाई स्कोर प्राप्त करता वो विजेता होता है। दरअसल, बच्चों को प्रत्येक शब्द को बोर्ड पर मौजूदा शब्द से जोड़ना आना चाहिए। इस खेल को आप बच्चे के साथ कभी भी खेल सकते हैं।

बाजार में बहुत सारे बोर्ड गेम उपलब्ध हैं, आमतौर पर अधिकांश माता-पिता सीधे बच्चों के लिए एजुकेशनल बोर्ड गेम का ऑप्शन ही चुनते हैं। यहां, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कई और दूसरे गेम हैं जो बच्चों को कुछ अन्य वैल्यूज को सिखाने में मदद करते हैं जिन्हें कोई दूसरा नहीं सिखा सकता है। ऐसे में नए बोर्ड गेम तलाश करें और अपने बच्चे के साथ फिर से बच्चा बनने का कोशिश करें।

बोर्ड गेम खेलना न सिर्फ मजेदार होता है बल्कि यह बच्चों के दिमाग के विकास में भी मदद करते हैं। अगर आपका बच्चा ‘स्क्रैबल’, ‘शतरंज’ और ‘मोनोपोली’ जैसे बोर्ड गेम खेलता है, तो उसकी शब्दावली (वोकेबलरी), समस्या सुलझाने के कौशल और मैथमेटिक्स स्किल में सुधार होता है, जिससे वह लॉजिकल और स्मार्ट बच्चा बन सकता है। अपने बच्चों को और ज्यादा ‘स्मार्ट’ बनाने के लिए उन्हें फर्स्टक्राई इंटेलकिट देकर एक्टीव लर्निंग का मौका दें। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए बेहतरीन मेमोरी गेम्स
बच्चों के लिए आसान और इंट्रेस्टिंग कार्ड गेम्स
बच्चों के लिए इनोवेटिव और मजेदार ब्रेन गेम्स