बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 8 हेल्दी और टेस्टी जूस रेसिपी

बच्चे अक्सर खाने को लेकर थोड़ा मूडी होते हैं, जो कई बार पेरेंट्स के लिए चिंता का विषय होता है, क्योंकि यह उन्हें उनके शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स से वंचित करता है। इसलिए माता-पिता के रूप में, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त पोषक तत्वों का सेवन करें। वे हरी और पत्तेदार किसी भी चीज से नफरत करेंगे, लेकिन लाल, नारंगी, और रंग-बिरंगे फलों को देखकर खुश हो जाएंगे। अब सवाल यह है कि आप उनके बढ़ते शरीर के पोषक तत्वों की जरूरतों को कैसे पूरा कर सकती हैं? खैर, सब्जियों और फलों के जूस इसका एक तरीका हो सकता है। पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को आगे पढ़ें और समझें कि बच्चों को किन पोषक तत्वों की जरूरत होती है और आप उन्हें जूस के जरिए ये कैसे दे सकती हैं।

बच्चों की सेहत के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स

आपके बच्चे को उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है। यहां कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स के बारे में बताया गया है:

1. कैल्शियम

कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों के लिए जरूरी होता है। इसलिए आपके बच्चे को अपने दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने और अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए डाइट में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है।

2. आयरन

आयरन हमारे शरीर में एक अहम भूमिका निभाता है क्योंकि यह खून और ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक पहुंचाता है। यह हमारे दिमाग और मांसपेशियों के सही से काम करने के लिए भी आवश्यक होता है।

3. फाइबर

फाइबर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा माना जाता है। सही मल त्याग होने का मतलब है कि आपके बच्चे का इम्युनिटी सिस्टम अच्छी तरह से काम कर रहा है।

4. प्रोटीन

यह हमारे शरीर का एक जरूरी न्यूट्रिएंट है साथ ही शरीर के वजन का 16 प्रतिशत प्रोटीन से बना हुआ है। यह बच्चे के शरीर के विकास और रखरखाव में सहायता करता है।

5. एंटीऑक्सीडेंट

एंटीऑक्सीडेंट कुछ बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। वे हमारी इम्युनिटी सिस्टम को वायरल हमलों से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं और हमें अन्य हानिकारक पदार्थों से भी सुरक्षित रखते हैं।

इन पोषक तत्वों को बच्चे की डाइट में शामिल करना वैसे तो आसान लगता है, लेकिन सही मायने में यह बेहद कठिन काम है। तो, आप इस बात का कैसे ध्यान रख सकती हैं कि आपका बच्चा वही जूस पीता है जो आप उसके लिए बनाती हैं? इस बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

अपने बच्चों को जूस कैसे पिलाएं

जैसा कि बच्चे खाने-पीने को लेकर मूडी और अपने मन की करने वाले होते हैं, इसलिए उनको जूस पीने की आदत डालना थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि, एक बार जब वे उन सभी टेस्टी जूस का स्वाद ले लेते हैं, तो उनके लिए इसे मना करना मुश्किल होगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जूस को बच्चों के लिए ताजे फल और सब्जियों के विकल्प के रूप में नहीं देना चाहिए। इसके बजाय, आप अतिरिक्त पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। अपने बच्चों को जूस पिलाने के लिए इन टिप्स को आजमाएं:

1. उन्हें साथ लें

बच्चे हमेशा जिज्ञासा से भरे हुए होते हैं और वे आसानी से नई चीजों से उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल करके अच्छे के लिए उनकी इस विशेषता का फायदा उठाएं। आप कुछ ताजे फल और सब्जियां खरीदने के लिए उन्हें अपने साथ अपने घर के पास वाले बाजार में ले जा सकती हैं और उन्हें यह देखने दें कि आप जूस कैसे बनाती हैं। यह देखकर वे निश्चित रूप से उत्साहित होंगे कि कैसे अलग-अलग फल और सब्जियां एक दूसरे में मिक्स होकर जूसर से निकलती हैं। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक या शार्प चीजों को उनकी पहुंच से दूर रखने के लिए सावधान रहें।

2. फलों से शुरू करें

सब्जियों के बजाय फलों के जूस के साथ शुरू करें। बच्चों को सब्जियों के जूस के टेस्ट की आदत पड़ने में समय लगता है, लेकिन चिंता न करे वे इसे पसंद जरूर करेंगे।

3. पानी का उपयोग

यदि जूस बहुत गाढ़ा या मीठा है, तो आप उसके स्वाद को एडजस्ट करने के लिए उसमें पानी मिला सकती हैं।

4. ठंडा करें

खासकर गर्मियों के दौरान, ताजा निकाला हुआ ठंडा जूस दिल खुश कर देता है। इसलिए आप बच्चे को इसे देने से पहले थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख सकती हैं।

5. आकर्षक बनाएं

रंग-बिरंगी चीजों को देखकर बच्चे हमेशा मोहित हो जाते हैं। आप उन्हें जूस पीने के लिए आकर्षित करने के लिए रंगीन ग्लास और स्ट्रॉ का उपयोग कर सकती हैं।

6. राइम गाएं

बच्चों के साथ जूस बनाते समय पॉपुलर राइम और गाने गए या बजाए जा सकते हैं, ताकि उनका मूड अच्छा हो और उन्हें जूस पीने के लिए प्रेरित किया जा सके।

बच्चों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए न्यूट्रिएंट्स से भरपूर 8 जूस रेसिपीज

अब हम जानते हैं कि अपने मूडी बच्चों के टेस्ट बड को कैसे उत्तेजित किया जाए। आइए उन बच्चों के लिए कुछ हेल्दी जूस ड्रिंक देखें जो स्वास्थ्य के लिए अद्भुत काम करते हैं।

1. एबीसी जूस या एप्पल, बीटरूट और कैरट जूस

एबीसी जूस एंटीऑक्सीडेंट, डाइटरी फाइबर, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन ए का एक बेहतरीन स्रोत है।

सामग्री 

  • 1 सेब
  • 2 गाजर
  • 1/2 चुकंदर

विधि 

  1. सभी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  2. फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें या यदि आपका जूसर आपको पूरा टुकड़ा डालने की अनुमति देता है तो डाल दें।
  3. इसे तजा ही पिलाएं।

2. गाजर और संतरे का जूस

गाजर और संतरे का जूस डाइटरी फाइबर, विटामिन ए और सी, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह बच्चे इम्युनिटी को मजबूत करने और स्वस्थ डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाए रखने में मदद करता है।

सामग्री 

  • 1 संतरा
  • 2 गाजर

विधि 

  1. फलों को छोट-छोटे टुकड़ों में काटने से पहले अच्छे से धो लें।
  2. इन्हें काटकर जूसर में डाल दें।
  3. बनने के बाद जूस को तुरंत सर्व करें।

3. केल और अनानास जूस

केल और अनानास से बना यह ग्रीन जूस बच्चों के लिए कई विटामिन (ए, बी1, बी2, बी3, बी6, के, सी), फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और बहुत कुछ जरूरी चीजों का एक बहुत अच्छा स्रोत है। यह आपके बच्चे के विकास में मदद करने के लिए बेस्ट जूस में से एक है।

सामग्री 

  • 200-250 ग्राम केल
  • अनानास के 1-2 बड़े टुकड़े

विधि 

  1. सभी को साफ पीने के पानी से धो लें।
  2. जूसर में उन्हें या तो कटा हुआ या पूरा (यदि आपका जूसर अनुमति देता है) डाल दें।
  3. आप जूस को सर्व करने से पहले कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रख सकती हैं।

4. एप्पल लेमनेड

सेब और नींबू के इस जूस में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह स्वस्थ डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाए रखने में मदद करता है, सांसों को तरोताजा करता है और त्वचा की क्वालिटी में भी सुधार लाता है।

सामग्री 

  • 2 सेब
  • ½ नींबू

विधि 

  1. फलों को साफ पीने के पानी में धो लें।
  2. यदि आपका जूसर बड़े स्लाइस के लिए काम नहीं करता है तो सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  3. जूस में नींबू का रस मिलाएं और बच्चे को फ्रेश ही पिलाएं।

5. कैरेट, ऑरेंज, पीयर जूस (सीओपी जूस)

यह एक जूस कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन ए, सी और के, डाइटरी फाइबर, आयरन, कैल्शियम आदि की अच्छाइयों से भरपूर होता है। बच्चों के लिए यह फलों का जूस न केवल अहम पोषक तत्व देता है, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।

सामग्री 

  • 2 गाजर
  • 1 नाशपाती
  • 1 संतरा

विधि 

  1. फलों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर जूसर में डाल दें।
  2. इसका सबसे अच्छा स्वाद ठंडा होने पर मिलता है, लेकिन यदि आपका बच्चा ठंडा पीने में थोड़ा सेंसिटिव हो तो आप इसे कमरे के तापमान पर भी सर्व कर सकती हैं।

6. ग्रीन लेगसी जूस

बच्चों के लिए इस ग्रीन जूस में विटामिन सी और के, कैल्शियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों की अच्छाई है, जो बच्चों के विकास और वृद्धि के लिए अहम हैं।

सामग्री 

  • मुट्ठी भर स्विस चर्ड
  • केल
  • पालक
  • 1 नाशपाती
  • 1 कप स्ट्रॉबेरी
  • 1/2 नींबू
  • 1 सेब

विधि 

  1. सब्जियों और फलों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  2. सबसे पहले सब्जियों का जूस बना लें और फिर फलों का।
  3. अच्छी तरह मिलाएं और सर्व करें।

7. गाजर, अदरक, टमाटर का जूस

बच्चों के लिए यह सब्जी का जूस उनके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पहुंचाता है और उनकी इम्युनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है।

सामग्री 

  • 2 गाजर
  • अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा
  • 1 टमाटर

विधि 

  1. सब्जियों का जूस निकालने से पहले उन्हें साफ पानी से धो लें।
  2. इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप संतरे का एक टुकड़ा भी डाल सकती हैं।
  3. फ्रेश जूस सर्व करें।

8. स्ट्रॉबेरी और सेब का जूस

यह जूस बच्चों का सबसे पसंदीदा माना जाता है। यह न केवल टेस्ट में बहुत ही बेहतरीन होता है, बल्कि यह विटामिन सी, डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।

सामग्री 

  • 2 कप स्ट्रॉबेरी
  • 1 बड़ा सेब

विधि 

  1. सबसे पहले स्ट्रॉबेरी का जूस निकालना शुरू करें, उसके बाद सेब का।
  2. इसे तुरंत ही सर्व करें।

फल और सब्जियां आपके बच्चे को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देने के लिए उसकी डाइट का एक अहम हिस्सा हैं। संतुलित डाइट के लिए फलों और सब्जियों के जूस को सही मात्रा में शामिल करें, ऊपर दिए गए दिलचस्प जूस को पीने के साथ इस बात का ध्यान रखें कि आपके बच्चे के विकास के सालों के दौरान पोषण से किसी भी तरह का समझौता नहीं हो।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए हेल्दी सूप रेसिपीज
बच्चों के लिए आसान और टेस्टी मिल्कशेक रेसिपीज
बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी फ्रूट सलाद रेसिपी

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago