बच्चों के लिए सेब की 10 आसान रेसिपीज

बच्चों के लिए सेब की 10 आसान और टेस्टी रेसिपीज

सेब में ऐसे गुण होते हैं जिनसे हृदय का स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है और साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से शरीर के आंतरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसमें सॉल्युबल और इन्सॉल्यूबल फाइबर के भी गुण होते हैं जो बोवेल मूवमेंट को ठीक रखते हैं और साथ ही आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा सेब बच्चों के लिए भी एक बेहतरीन फल है और आप इसका कई तरीकों से उपयोग करके बेहतरीन और ज्यादा स्वादिष्ट बना सकती हैं। 

बच्चों के लिए सेब की 10 आसान और स्वादिष्ट रेसिपी 

आप अपने बच्चे के लिए सेब की निम्नलिखित स्वादिष्ट रेसिपीज भी बना सकती हैं, आइए जानें;

1. स्वादिष्ट एप्पलसॉस (5 महीने और बड़े बच्चों के लिए) 

Apple sauce

अपने बच्चे के लिए विभिन्न एप्पलसॉस की रेसिपी में से आप यह एक सबसे सरल और आसानी से बनने वाली एप्पलसॉस रेसिपी बनाकर अपने बच्चे को खिला सकती हैं। 

सामग्री 

  • सेब (छिले और कटे हुए)
  • अनस्वीटेंड सेब का जूस 
  • पानी 
  • थोड़ी सी दालचीनी (पिसी हुई)
  • चुटकी भर जायफल पाउडर 
  • दो बूंद वनीला एसेंस 

विधि 

  • सबसे पहले आप सेब लें और सबको एक साथ काट लें। अब एक पैन में सेब के सभी टुकड़ों को डालें और इसमें पानी डालकर जूस भी मिलाएं। 
  • पैन को आंच में रखें और इसे उबाल लें। फिर आंच धीमी कर दें और मिश्रण को ढककर लगभग 8-10 मिनट तब तक पकाएं जब तक वह सॉफ्ट न होने लगें। इसे अधिक पकाकर मेल्ट न करें। 
  • सॉफ्ट होने के बाद पैन को आंच से उतारें और इसे साइड में रख दें। सेब के टुकड़ें निकालें और इसे अपने बच्चे के लिए सही कंसिस्टेंसी में मैश कर लें। 
  • इसमें अन्य फ्लेवर के लिए आप इसमें दालचीनी और जायफल का पाउडर मिलाएं। आप इसमें थोड़ा सा वनीला एसेंस भी मिला सकती हैं। 
  • आप इसे हल्का गर्म करके अपने बच्चे को दें। यदि आप इसे अपने बच्चे को ठंडा देना चाहती हैं तो आप एप्पलसॉस को ठंडा करके बच्चे को खिलाते समय इसमें फ्लेवर डालें। 

2. स्वीट पोटेटो और सेब का सूप (6 महीने और बड़े बच्चों के लिए) 

Apple and sweet potato soup.

आप विभिन्न फ्लेवर को मिलाकर अपने बच्चे के लिए यह बेहतरीन सूप बना सकती हैं। 

सामग्री 

  • बटर 
  • आटा 
  • वेजिटेबल स्टॉक 
  • एप्पलसॉस 
  • स्वीट पोटेटो (पका हुआ) 
  • अदरक (पिसी हुई) 
  • एक चुटकी दालचीनी (पिसी हुई)
  • ब्रेस्टमिल्क या फॉर्मूला मिल्क

विधि 

  • सबसे पहले आप एक पैन में बटर डालें और इसे मेल्ट होने तक गर्म कर लें। बटर में आटा डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। आप इसे सुनहरा होने तक अच्छी तरह से पकाएं। 
  • आप पैन में वेजिटेबल स्टॉक मिलाएं और साथ में इसे चलाना न भूलें। फिर इसमें एप्पलसॉस, कटा हुआ स्वीट पोटेटो, पिसी हुई अदरक और दालचीनी डालें। 
  • मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे उबालने के लिए आंच तेज कर दें। उबल जाने के बाद आंच धीमी करके इसे लगभग 5 मिनट तक पकाएं। 
  • एक बार हो जाने के बाद मिश्रण को ब्लेंडर में डालें और कंसिस्टेंसी होने तक कुछ मिनटों के लिए इसे ब्लेंड करके प्यूरी बना लें। फिर प्यूरी को एक कटोरे में पैन में निकाल लें। 
  • अंत में इस प्यूरी में दूध मिलाएं और इसे कुछ समय के लिए हल्का ठंडा कर लें और बच्चे को खिलाएं। 

3. सेब और ग्रेप स्क्वाश (6 महीने और बड़े बच्चों के लिए)

Apple squash

बच्चे को सेब का एक अलग सा स्वाद देने के लिए आप उसे यह डिश खिला सकती हैं। 

सामग्री 

  • ग्रेप स्क्वाश 
  • मेल्टेड बटर 
  • थोड़ी सी दालचीनी 
  • थोड़ा सा जायफल 
  • एक चुटकी लौंग (पाउडर में)
  • थोड़ी सा शहद 

विधि

  • पहले आप ओवन को 180 डिग्री तापमान में प्री-हीट करें। 
  • अंगूर को छोटा-छोटा काटकर अलग रख दें। 
  • आप बेकिंग ट्रे में थोड़ा सा घी या तेल लगाकर ग्रीस कर लें और सभी अंगूरों के टुकड़ों को छिलके ऊपर की तरफ करके रख दें। 
  • ट्रे को ढकें और इसे ओवन में रख दें। इसे लगभग 20 मिनट तक पकने दें। 
  • साथ ही आप एक कटोरे में सेब काट कर रखें। फिर इसमें मेल्टेड बटर, दालचीनी, शहद या चीनी, जायफल और अदरक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • आप ओवन से ट्रे बाहर निकालें और अंगूर को सीधा कर लें। इसके ऊपर सेब के मिश्रण को डालें और ट्रे को ढककर एक बार फिर से लगभग 20 मिनट के लिए ओवन में रख दें। 
  • यदि आपका बच्चा एक साल से कम आयु का है तो इसमें आप शहद की जगह थोड़ी चीनी भी मिला सकती हैं। 

4. सेब और ओट्स की पॉरिज  (6 महीने और बड़े बच्चों के लिए)

OATS APPLE CINNAMON PORRIDGE RECIPE

सामग्री 

  • ओट्स – ¼ कप (मिक्सर में ग्राइंड किया हुआ)
  • 1 कप पानी 
  • 1 सेब 
  • घी 
  • चीनी (वैकल्पिक)

विधि 

  • सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धोएं और छील लें। अब इसे काटें और ब्लेंड करके प्यूरी बना लें। 
  • अब पैन में एक कप पानी और ओट्स डालें व कम आंच में  गाढ़ा होने तक पकाएं। हो जाने के बाद आंच बंद कर दें और इसे कुछ देर तक ढक कर रखा रहने दें। 
  • अंत में इसमें घी, सेब की प्यूरी व चीनी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

5. एप्पल शेक (10 महीने और बड़े बच्चों के लिए)

Apple shake

बच्चों के सबसे लोकप्रिय सेब के जूस की रेसिपी जिसमें आपको दूध की शक्ति के साथ एक बेहतरीन शेक भी मिलेगा। 

सामग्री 

  • सेब 
  • किशमिश 
  • बादाम 
  • थोड़ी सी दालचीनी 
  • दूध 

विधि

  • सेब लें और इसे स्टीमर या कुकर में रखें। इसे लगभग 10 मिनट पकने तक स्टीम करें। 
  • ठंडा होने के बाद इसे निकालें और अच्छी तरह से छील लें। साथ ही इसके बीज भी निकाल दें। 
  • एक कटोरे में सेब के टुकड़े और दूध डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं। आप इस प्यूरी में बादाम को छीलकर व मैश करके, किशमिश को मैश करके और एक चुटकी दालचीनी पाउडर भी डालें। यदि बच्चे को दालचीनी नहीं पसंद है तो इसे न मिलाएं। 
  • इस पूरे मिश्रण को ब्लेंडर में ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट बना लें और इस बात का ध्यान रखें कि बादाम भी पूरी तरह से पिस जाने चाहिए। 
  • यदि आपका बच्चा एक साल या उससे अधिक आयु का है तो आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। 

6.  बेक्ड सेब की डिश (6 महीने और बड़े बच्चों के लिए)

Baked apples

आप इस फल को एक बेहतरीन स्नैक्स के रूप में ले सकती हैं। इसमें आपको सेब के वही न्यूट्रिशन के साथ अलग-अलग फ्लेवर्स भी मिलेंगे। 

सामग्री 

  • सेब 
  • बटर 

विधि

  • सेब को बिना छीले काटें और उसके बीज निकाल लें। 
  • अब सेब के आंतरिक भाग में अपनी उंगली से बटर लगाएं। यदि आपके बच्चे को दालचीनी पसंद है तो आप वह भी थोड़ा मिला सकती हैं। 
  • अब एक गहरी ट्रे लें और उसमें पानी भरें। अब सेब के सभी टुकड़ों को ट्रे में डाल दें। 
  • ट्रे को ओवन में रखें और इसे 200 डिग्री तापमान में सेट करें। इसे लगभग आधे घंटे के लिए या सेब के टुकड़े सॉफ्ट होने तक बेक करें। साथ ही आप ट्रे में पानी चेक करती रहें। 
  • ठंडा हो जाने के बाद ट्रे को बाहर निकालें और यदि आप चाहती हैं तो इसके छिलके निकाल दें। आप अपने बच्चे के लिए इसे काट या मैश कर सकती हैं। 

7.  सेब और ग्रेन्स का सलाद  (10 महीने और बड़े बच्चों के लिए)

Apple salad

चूंकि आपका बच्चा अब सॉलिड फूड खा सकता है इसलिए आप उसे सॉलिड फूड में न्यूट्रिशन प्रदान कर सकती हैं। 

सामग्री 

  • पानी 
  • दही 
  • किशमिश 
  • आड़ू 
  • सेब 
  • गेहूं 
  • ब्राउन राइस 

विधि 

  • एक पॉट लें और उसमें पानी व नमक डालकर आंच पर रखें और उबाल लें। अब इसमें ब्राउन राइस और गेहूँ डालें। आंच को कम करके पॉट को ढक दें और इसे 8 से 10 मिनट तक पकाएं।  
  • एक बार पक जाने के बाद आप आंच को बंद कर लें और इसे कुछ मिनट तक ठंडा होने दें। 
  • अब एक सरफेस पर बेकिंग शीट बिछाएं और उसमें ग्रेन्स डाल दें। 
  • एक कटोरे में सेब और आड़ू काटकर मिला दें। 
  • अब सभी फलों व किशमिश को ग्रेन्स के मिश्रण में रखें और इसे मैश कर लें। 
  • अब इसमें थोड़ा सा दही डालें और अच्छी तरह से मिला लें। 
  • इसके अलावा आप इसमें थोड़े से फल भी डालें और इसमें एक कंसिस्टेंसी में ब्लेंड कर लें। 

8.  सेब और चावल की पुडिंग (10 महीने और बड़े बच्चों के लिए)

Apple pudding

कुछ खट्टे मीठे स्वाद के साथ आपके बच्चे के लिए सेब की एक और रेसिपी। 

सामग्री 

  • ब्राउन राइस 
  • पानी 
  • थोड़ी सी अदरक 
  • बहुत थोड़ी सी दालचीनी 
  • किशमिश 
  • सेब 

विधि 

  • एक पैन में सभी फलों, चावल और सामग्रियां मिला लें। 
  • अब पैन को मध्यम आंच में रखें और लगभग आधे घंटे तक पकाएं। चावल पकने के लिए इतना समय सही है और इस समय तक मिश्रण थोड़ा सूपी हो जाएगा और उसमें से अच्छी सुगंध भी आएगी। 
  • अब इसमें दूध मिलाएं और लगभग 8-10 मिनट तक पकने दें। इस बाद का ध्यान रखें कि मिश्रण सूपी होना चाहें और इसमें ज्यादा ग्रेवी भी नहीं होनी चाहिए।
  • पकने के बाद इसे एक तरफ रखें और ठंडा करके बच्चे को खिलाएं। 

9. सेब और केले का कस्टर्ड (8 महीने और बड़े बच्चों के लिए)

Apple Banana Custard

यदि आपके बच्चे को मीठा बहुत पसंद है तो यह उसके लिए एक हल्की व बेहतरीन रेसिपी है। 

सामग्री 

  • सेब (कटे और छिले हुए)
  • केला (छिले और कटे हुए)
  • चुटकी भर दालचीनी पाउडर 
  • ब्रेस्टमिल्क या फॉर्मूला मिल्क 

विधि 

  • सबसे पहले आप ओवन को 180 डिग्री के हीट में तैयार कर लें। 
  • सेब को स्टीम करने के बाद आप सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें। 
  • इसे बैकिंग डिश में डालें और 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें। 
  • चाकू से इसकी सॉफ्टनेस चेक करें और सॉफ्ट हो जाने पर ट्रे को बाहर निकालें। 

10. सेब और पपीते की रेसिपी (10 महीने और बड़े बच्चों के लिए)

Apple papaya puree

दो अलग  फल को मिलाकर प्यूरी बनाने से इसका स्वाद भी बहुत अलग आता है। 

सामग्री 

  • मीठा सेब (छीला और कटा हुआ)
  • पपीता (छीला और कटा हुआ)

विधि 

  • सेब को स्टीम कर लें और फिर ब्लेंडर में पेस्ट बनने तक ब्लेंड कर लें। 
  • अब इसमें पपीता मिलाएं और कंसिस्टेंसी होने तक एक बार फिर से ब्लेंड करें। 

अगर आप सेब को अलग-अलग तरीकों से बच्चे को खिलाती हैं और वह इन रेसिपीज को पसंद भी करता है तो यह आगे चलकर एक अच्छी हैबिट बन सकती है और यह हैबिट एक बच्चे को अन्य प्रकार के फूड्स को भी खाने के लिए प्रेरित करता है। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए आम – फायदे और टेस्टी रेसिपीज