बच्चों के लिए एवोकाडो – फायदे, रेसिपीज और अन्य जानकारियां

बच्चों के लिए एवोकाडो

एक माँ के लिए वह समय बहुत चुनौतीपूर्ण होता है जब उसका बच्चा सॉलिड फूड खाना शुरू कर देता है। चाहे आप पहली बार माँ बनी हों या दूसरी बार, आपके बच्चे द्वारा ठोस आहार का सेवन शुरू करना आपके लिए हमेशा एक नया अनुभव रहेगा। 

एक माता-पिता होने के नाते हम अपने बच्चे को कुछ अच्छा और सर्वोत्तम ही देना चाहते हैं। अपने बच्चे के लिए हमेशा वही खाद्य पदार्थ चुनें जो पोषक तत्वों से भरपूर हों और खाने में स्वादिष्ट भी लगें। बच्चों के आहार में सब्जियां और फल शामिल करना बहुत जरूरी है और उन्हें इससे जल्दी परिचित करवाना भी महत्वपूर्ण है ताकि बच्चों को इसके स्वाद की आदत हो सके। एक्सपर्ट्स द्वारा सलाह दी जाती है कि बच्चों के आहार में एक बार में एक फल या सब्जी शामिल करने से उन्हें खाद्य पदार्थों को समझने और उसके स्वाद को स्वीकार करने में मदद मिलती है। समय के चलते आप अपने बच्चे को कई फल मिलाकर भी दे सकती हैं जो दिखने में तो अच्छा लगता ही है और साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट होता है।  

बच्चों के पहले ठोस आहार में विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियों में एक एवोकाडो भी है जिसे शामिल करने की सलाह दी जाती है।

एवोकाडो क्या है? 

एवोकाडो में अनेक स्वास्थ्य लाभ होने के कारण यह फल बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। आज कल यह फल सुपरमार्केट में बहुत आसानी से मिल जाता है। एवोकाडो का आकार लार्ज बेरी के समान होता है और इसमें ज्यादा पल्प होने के कारण यह क्रीमी होता है व बहुत स्वादिष्ट भी होता है। एवोकाडो अक्सर पेड़ से तोड़ने के बाद ही पकता है। इसके रंग और इसे छूने से आप पता कर सकती हैं कि एवोकाडो पक गया है या नहीं। एक पका हुआ एवोकाडो बहुत मुलायम होता है और इसे बहुत सरलता से मैश करके पल्प बनाया जा सकता है। यदि आपके बच्चे के दाँत अब तक नहीं निकले हैं तो आप उसे एवोकाडो का पल्प आसानी से खिला सकती हैं। 

एवोकाडो में अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो उसे बच्चों के लिए एक बेहतरीन आहार बनाते हैं। इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है और यह विटामिन व एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। इसलिए एवोकाडो को बच्चों और वयस्कों दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। 

एवोकाडो की न्यूट्रिशन वैल्यू 

यह फल सिर्फ क्रीमी होने के कारण ही नहीं बल्कि अधिक पौष्टिक होने के कारण भी स्वादिष्ट होता है। एवोकाडो की एक सर्विंग में मोनो-अनसैचुरेटेड फैट, विटामिन ‘बी, ‘के’, ‘सी’, ‘ई’ और मैक्रोन्युट्रिएंट्स जैसे पोटैशियम, फॉस्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं।इस फल में मौजूद फैट – ओलिक एसिड, लिनोलिक एसिड, पॉमिटिक एसिड और सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है।यह फल सभी पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है और इसे कई फ्लेवर में खाया जा सकता है। यद्यपि इस फल में सैचुरेटेड फैट होता है पर इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिलकुल भी नहीं होती है और सोडियम भी बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। 

विटामिन (एक कप प्यूरी में) मात्रा  विटामिन (एक कप प्यूरी में) मात्रा 
विटामिन ‘ए’ 338 आईयू  पोटैशियम  1166 एमजी 
विटामिन ‘सी’ 20.20 एमजी  फॉस्फोरस  124 एमजी 
विटामिन ‘बी1’ (थायमिन) 0.2 एमजी  मैग्नीशियम  67 एमजी 
विटामिन ‘बी2’ (राइबोफ्लेविन) 0.3 एमजी कैल्शियम  30 एमजी 
नियासिन  3.9 एमजी सोडियम  18 एमजी 
फॉलेट  205 एमजी  आयरन  1.4 एमजी 
पैंटोथेनिक एसिड  3.3 एमजी 
विटामिन ‘बी6’ 0.6 एमजी 
इसमें अन्य विटामिन भी होते हैं लेकिन कम मात्रा में।  इसमें सेलेनियम, मैगनीज, कॉपर और जिंक की भी कम मात्रा होती है। 

क्या बच्चों के लिए एवोकाडो अच्छा है?

एक वयस्क होने के नाते हम सभी को एवोकाडो के स्वास्थ्य और न्यूट्रिशनल लाभ मालूम हैं। इसलिए अक्सर हम सभी इसे अपने नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं। लेकिन यदि आपके बच्चे को एवोकाडो खिलाने की बात हो तो आप सोच सकती हैं कि क्या आपका बच्चा यह फल खा सकता है? इसका जवाब है हाँ! एवोकाडो फैट से भरपूर एक हेल्थी फल है। बच्चों में विकास के लिए अक्सर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

चूंकि एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में फैट होता है जिसके कारण इसे बच्चों के लिए हानिकारक माना जा सकता है। यद्यपि एवोकाडो में बहुत सारा फैट होता है पर यह स्वस्थ फैट है जो बढ़ते बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों के आहार में अधिक फैट-युक्त खाद्य पदार्थ होने चाहिए इसलिए यह फल बच्चों के लिए एक बेहतरीन और एक हेल्दी फूड है। 

बच्चों को एवोकाडो का स्वाद और टेक्सचर पसंद होता है और यह फल एक संतुलित आहार का सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। यह फल बहुत छोटे बच्चों के लिए भी अच्छा होता है और इसे 4-6 महीने के बच्चों को भी खिलाया जा सकता है। इस फल को आसानी से मैश किया जा सकता है और साथ ही इसे किसी और खाद्य पदार्थ के साथ कंबाइन करके या ऐसे ही खिलाया जा सकता है। आपके बच्चे के सबसे पहले ठोस आहार में एवोकाडो को शामिल करना एक बेहतरीन उपाय है। इसका स्वाद बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं होता है और इसे किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ मिलाने से यह आपके बच्चे को पसंद आएगा। 

बच्चों को एवोकाडो कब देना शुरू करें? 

प्रकृति के इस परफेक्ट फूड ‘एवोकाडो’ में स्वस्थ फैट होता है जो बच्चे के पूर्ण विकास में मदद करता है। पहले साल के दौरान बच्चों में कई शारीरिक और मानसिक विकास होते हैं। उनके पहले साल में शुरूआती ठोस आहार के रूप में एवोकाडो दिया जा सकता है क्योंकि इस फल की न्यूट्रिशन वैल्यू बच्चों के दिमाग के विकास में मदद करती है। इसलिए आप अपने बच्चे को 4-6 महीने की आयु में नियमित रूप से यह फल उसके आहार में दे सकती हैं। एवोकाडो की प्यूरी आप घर पर ही बना सकती हैं या फिर आप सुपरमार्केट में बेबी फूड सेक्शन से भी इसे खरीद सकती हैं। आप बहुत आसानी से घर पर ही एवोकाडो की प्यूरी बना सकती हैं, इसे स्टोर करके रख सकती हैं और जब आवश्यकता हो तो बच्चे को खिला भी सकती हैं। 

बच्चों के लिए एवोकाडो के फायदे 

माता-पिता होने के नाते हम अपने बच्चों को शुरूआत से नेचुरल और हेल्दी फूड खिलाना चाहते हैं ताकि यह उन्हें उनके जीवनभर हेल्दी खाने के लिए प्रेरित करता रहे। हालांकि यह काम आसान नहीं है क्योंकि जो खाद्य पदार्थ हम अपने बच्चों को खिलाना चाहते हैं वह उन्हें स्वादिष्ट भी लगना चाहिए। बच्चों में एवोकाडो के कुछ निम्नलिखित फायदे हैं, आइए जानते हैं;

  • एवोकाडो में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं। सबसे महत्वपूर्ण है कि इसमें अधिक मात्रा में फैट होता है जो बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अच्छा है। बढ़ते बच्चों में मानसिक विकास ठीक से होने के लिए फैट बहुत जरूरी है। एवोकाडो में स्वस्थ फैट पाया जाता है जो बच्चों की इस आवश्यकता को पूरा कर सकता है। एवोकाडो में मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट बहुत अच्छा होता है और यह बच्चों को पूर्ण स्वास्थ्य के विकास में मदद करता है। 
  • एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में मिनरल जैसे, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और इसरों होने के अलावा इसमें थोड़ी मात्रा में सेलेनियम, मैगनीज, कॉपर और जिंक भी होता है जो बच्चों के विकास के लिए जरूरी है। इसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन भी हैं, जैसे विटामिन बी1, बी2, नियासिन, फॉलेट, बी6 और पैंटोथेनिक एसिड जो बच्चे में प्रोएक्टिव डेवलपमेंट में मदद करते हैं। इसमें विटामिन ‘सी’ और ‘ई’ भी होता है जो इम्युनिटी को बढ़ाता है और त्वचा की समस्याओं में सुधार करता है। 
  • इस फल में सोडियम और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है इसके अलावा एवोकाडो में सभी आवश्यक कॉम्पोनेन्ट पाए जाते हैं। यह कॉम्पोनेन्ट शरीर के मध्य नर्वस सिस्टम के स्वास्थ्य में सुधार करने और विकास में भी मदद करते हैं और साथ ही सामान्य विकास भी करते हैं। 
  • एवोकाडो में एंटी-इंफ्लेमटरी गुण होते हैं जो पैथोजन के परिणामस्वरूप होने वाली सूजन को रोकते हैं और वातावरणीय कारकों से होने वाली इरिटेशन से सुरक्षित रखते हैं।
  • एवोकाडो में बहुत सारे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में मुक्त कणों के उत्पादन को रोकते हैं। यह गुण बच्चों के शरीर में जाने वाले टॉक्सिन को भी बेअसर कर देते हैं। 
  • एवोकाडो में एंटी-माइक्रोबियल सामग्री भरपूर होती है जो बच्चों की संपूर्ण इम्युनिटी को बढ़ावा देती है। यह त्वचा में मौजूद रैशेस, चोट और कट जाने को ठीक करके शरीर के स्वास्थ्य में सुधार लाती है। 
  • एवोकाडो खाने से पाचन में सुधार होता है और यह लिवर के पूरे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। जिन बच्चों में जौंडिस या हेपेटाइटिस की समस्या होती है उन्हें एवोकाडो खाने की सलाह दी जाती है। 

 बच्चों को एवोकाडो खिलाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें 

  • एवोकाडो का एक यह फायदा है कि खेती के दौरान इसमें पेस्टीसाइड और केमिकल का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए यदि एवोकाडो को ऑर्गेनिक तरीके से न भी उगाया जाए तो भी यह बच्चों के लिए सुरक्षित है। 
  • बच्चे के लिए एवोकाडो चुनते समय पके हुए एवोकाडो की पहचान होना आवश्यक है। वे एवोकाडो अच्छे माने जाते हैं जिनका रंग गाढ़ा हरा और टेक्सचर उभरा हुआ (बंपी) होता है। यदि एवोकाडो अच्छी तरह से पक चुका है तो काटने के बाद यह हरा और गुठली के आसपास पीला होना चाहिए। 
  • एवोकाडो को कच्चा भी खाया जा सकता है। इसे काटकर इसके छिलके को हटाएं और फल से पल्प को निकालकर मैश कर लें। अब इसे अपने बच्चे को ऐसे ही खाने के लिए दें। आप एवोकाडो को लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकती हैं। स्टोर करने के लिए एवोकाडो को स्लाइसेस में काटें और उचित तापमान में फ्रोजन करें। स्टोर किए हुए फ्रोजन एवोकाडो को पहले कुछ देर तक सामान्य तापमान में रखें और फिर मैश करके अपने बच्चे को खाने के लिए दें। 
  • यद्यपि एवोकाडो गले में नहीं अटकता है पर फिर बहुत छोटे बच्चों के लिए इसकी प्यूरी बनाना जरूरी है। यदि आपके बच्चे के दाँत अब तक नहीं निकले हैं तो उसे यह बहुत मुलायम करके खिलाएं। यदि आपका बच्चा थोड़ा बड़ा होता है तो आप उसे एवोकाडो को कुचल कर या बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर भी खिला सकती हैं। जब आपका बच्चा अकेले बैठना और भोजन को चबाकर खाना शुरू कर दे तो उसे यह टुकड़ों में देना शुरू करें जिसे वह सही से चबा कर खा सके। 
  • कटा हुआ एवोकाडो आपके बच्चे के फिंगर फूड के लिए बेहतर है क्योंकि बच्चा इसे आसानी से और बिना गिराए खा सकता है। इस फल को बच्चे आसानी से पचा सकते हैं। यदि आप इसे ऑक्सीडेशन से बचा कर अच्छी तरह से स्टोर करती हैं तो कुछ दिनों तक रखने के बाद भी आप इसका उपयोग तुरंत कर सकती हैं। यदि एवोकाडो को बाहर हवा में रख दिया जाए तो यह बहुत जल्द भूरे रंग का हो जाता है। इसलिए यदि आप इसे स्टोर करने की योजना बना रही हैं तो इससे पहले एवोकाडो नींबू पानी से धो लें। इसके लिए एक कटोरे में पानी लें और उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डाल दें। फिर एवोकाडो को इसमें डुबोएं और एक तरफ रख दें। अब आप इसके स्लाइज बनाकर जिप बैग में डालें और फ्रीज में रखें। यदि आपके बच्चे को सिट्रस फलों से एलर्जी है या वह एक साल से छोटा है तो एवोकाडो को नींबू के पानी से न धोएं। यदि आप एवोकाडो को लंबे समय के लिए स्टोर करना चाहती हैं तो भी इसे नींबू पानी से न धोएं। 

बच्चों के लिए एवोकाडो से बनी क्विक रेसिपीज 

यद्यपि बच्चों को एवोकाडो का फल ऐसे भी दिया जा सकता है पर आप अपने बच्चे को विभिन्न स्वाद चखाने के लिए एवोकाडो को अन्य तरीकों से भी बना सकती हैं। यह बहुत मुलायम होता है और अलग-अलग सामग्रियों के साथ विभिन्न फ्लेवर में आपके बच्चे को खिलाया भी जा सकता है। यदि आपके बच्चे को एवोकाडो का स्वाद कुछ खास पसंद नहीं है तो यहाँ बताया गया है कि आप उसे एवोकाडो में कौन-कौन सी सामग्रियां मिलाकर खिला सकती हैं। जो बच्चे खाने में नखरे करते हैं उनके लिए यह विकल्प अच्छा है, बच्चों के लिए एवोकाडो से बने कुछ व्यंजन इस प्रकार हैं; आइए जानते हैं; 

एरोमेटिक खाद्य पदार्थ, जैसे, लहसुन, क्रीम चीज़, मिर्च, तुलसी और अन्य हर्ब के जेल एवोकाडो की प्यूरी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। तो आप अपने बच्चे को एक बेहतरीन स्वाद देने के लिए इन्हें भी एवोकाडो के साथ उपयोग कर सकती हैं। एवोकाडो को दूध के साथ मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी को बनाए रख सकती हैं और बच्चे के आहार में थोड़ा-थोड़ा शामिल कर सकती हैं। 

बच्चों के लिए यहाँ कुछ क्विक और सरल रेसिपी बताई गई हैं, आइए जानते हैं;

  • एवोकाडो मैश – बच्चों को एवोकाडो देने का सबसे आसान तरीका है उसे बस मैश करके देना। पके हुए एवोकाडो को दो हिस्सों में काटें और चाकू की मदद से उसकी गुठली को निकालें। अब एवोकाडो के पल्प को चम्मच से निकालें और इसे पतला-पतला या छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसका रंग ऑक्सीडाइज होने से पहले अपने बच्चे को खिला दें। 

  • एवोकाडो विथ फ्रूट – एवोकाडो को दूसरे फलों जैसे केला के साथ मिलाकर अपने बच्चे के आहार में बदलाव लाएं। पहले दोनों फलों को अलग-अलग काट लें और फिर उसे ब्लेंडर में डालकर स्मूद क्रीमी होने तक ब्लेंड करें। बड़े बच्चों के लिए आप इसे चम्मच से भी मैश करके दे सकती हैं इससे फल प्राकृतिक रूप में ही रहते हैं और आपका बच्चा इसे चबाकर खा सकता है।  

  • सेवरी एवोकाडो – एवोकाडो सेवरी फ्लेवर और सिट्रस जूस के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। एवोकाडो को एरोमेटिक ड्राइड हर्ब जैसे बेसिल, पेप्पर, मिंट या गार्लिक के साथ मिलाएं। फिर फ्लेवर के लिए ऑरेंज या नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें डालें। आप इसे तुरंत अपने बच्चे को खिला सकती हैं या बाद के लिए स्टोर करके भी रख सकती हैं। विटामिन ‘सी’ की अतिरिक्त मात्रा के कारण यह कुछ दिनों के लिए बेरंग नहीं होता है। यदि आप कहीं जा रही हैं तो आप अपने बच्चे के लिए इस व्यंजन को साथ ले जा सकती हैं। 

  • दही के साथ क्रीमी एवोकाडो – एवोकाडो की तरह ही दही भी बच्चों के लिए अधिक फायदेमंद होता है और आपको इसे अपने बच्चे के आहार में शामिल करना चाहिए। आप दही को एवोकाडो की प्यूरी के साथ मिलाकर बना सकती हैं या फिर एवोकाडो को टुकड़ों में काटकर गाढ़े दही में डालकर बच्चे को दें। यह बच्चों को खाने में मुलायम और क्रीमी लगता है जो उन्हें बहुत पसंद आएगा और इसकी रेसिपी बहुत आसान है व जल्दी से भी बनाई जा सकती है। 

  • दूध के साथ एवोकाडो – यदि आप चाहती हैं कि एवोकाडो आसानी से मैश हो जाए और आपके बच्चे को भी खाने में आसानी हो तो इसे दूध के साथ मिलाकर बनाएं। एवोकाडो को मैश करके उसमें आवश्यकतानुसार दूध डालकर सीरियल की तरह बनाएं। आपके बच्चे को इसे चम्मच से खाने में आसानी होगी। 

  • एवोकाडो को सलाद – आप रंग-बिरंगे स्वादिष्ट फलों के सलाद में भी एवोकाडो मिलाकर अपने बच्चे को खिला सकती हैं। स्टीम किए हुए नाशपाती और पके हुए केले के साथ एवोकाडो को मिला सकती हैं। आप चाहें तो इसे फलों के साथ स्मूद होने तक मैश भी कर सकती हैं या फिर अपने बच्चे को चबाने के लिए इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में भी कर सकती हैं। फलों के इस मिश्रण में थोड़ा सा दही मिलाएं और आपके बच्चे के लिए एक परफेक्ट डेजर्ट तैयार है। 

  • ग्वाकामोली एवोकाडो डिप – अपने बच्चे के लिए ग्वाकामोली एवोकाडो डिप बनाने के लिए सबसे पहले एक एवोकाडो को मैश करें और उसमें गार्लिक पाउडर, क्रश्ड बेसिल और वीट जर्म या सीरियल मिलाएं और ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अपने एक साल से अधिक बच्चे को खाने के लिए दें। इसके अलावा आप इसे ऐसे ही मैश करके भी अपने बच्चे को खिला सकती हैं। 

  • टोस्ट में एवोकाडो – आधे एवोकाडो को मैश करें और उसे ताजे टोस्ट किए हुए ब्रेड स्लाइज पर लगाएं। अब इसमें दूध की कुछ बूंदें डालकर इसे मुलायम करें और अपने बच्चे को खिलाएं। 

  • एवोकाडो एंड पास्ता – पहले एवोकाडो को मैश करके इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे ताजे पके हुए पास्ता के साथ मिलाएं और अपने बच्चे को दें। 

  • एवोकाडो चिकन मिक्स – चिकन को अच्छी तरह से पकाकर आधे एवोकाडो में तब तक मिलाएं जब तक वह स्मूद न हो जाए। इसे ऐसे ही या टोस्ट में लगाकर अपने बच्चे को खाने के लिए दें। 

निष्कर्ष – बच्चों को सबसे पहला सॉलिड फूड देना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। किसी भी बच्चे को शुरूआत में एवोकाडो देना एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है और साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि आपका बच्चे की खाने की आदतें हमेशा अच्छी बनी रहेंगी।  

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए चुकंदर – स्वस्थ आहार का एक विकल्प
बच्चों के लिए शकरकंद – लाभ और रेसिपीज