शिशु

बच्चों के लिए ब्राउन राइस – फायदे और रेसिपीज

जब बात आती है घर में अक्सर खाए जाने वाले सामान्य चावल को ब्राउन राइस से बदलने की तो बड़े अक्सर इस बात का निर्णय तुरंत ले लेते हैं। परंतु बच्चों के लिए थोड़ा सोचना पड़ता है, अन्य खाद्य पदार्थों की तरह ही ब्राउन राइस भी बच्चों को कब और कैसे देना है इसके बारे में जानना आवश्यक है। आइए जानते हैं:

क्या बच्चों के लिए ब्राउन राइस अच्छा है?

ब्राउन राइस में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं और इसे कई अन्य खाद्य पदार्थों के साथ भी बनाया जा सकता है। बच्चों के पहले आहार (फर्स्ट फूड) के लिए ब्राउन राइस एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इससे एलर्जी होने की संभावनाएं बहुत कम होती हैं। 

ADVERTISEMENTS

बच्चे के डाइट में ब्राउन राइस कब शामिल किया जा सकता है?

घर में पकाया हुआ ब्राउन राइस बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। कई लोग बच्चे को 6 महीने का होने के बाद ही सॉलिड फूड खिलाना शुरू करने की सलाह देते हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को उसकी 6 महीने की आयु के बाद से ब्राउन राइस खिलाना शुरू कर सकती हैं। 

ब्राउन राइस का न्यूट्रिशन वैल्यू

100 ग्राम पके हुए ब्राउन राइस में निम्नलिखित न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, आइए  हैं; 

ADVERTISEMENTS

न्यूट्रिएंट्स मात्रा
विटामिन बी1 0.401 एमजी
विटामिन बी2 0.093 एमजी
विटामिन बी3 5.091 एमजी
विटामिन बी5 1.493 एमजी
विटामिन बी6 0.509 एमजी
विटामिन बी9 20 माइक्रोग्राम
कार्बोहाइड्रेट 77.24 ग्राम
शुगर 0.85 ग्राम
फाइबर 3.5 ग्राम
फैट 2.92 ग्राम
प्रोटीन 7.94 ग्राम
पानी 10.37 ग्राम
कैल्शियम 23 एमजी
आयरन 1.47 एमजी
मैग्नीशियम 143 एमजी
मैग्नीज 3.743 एमजी
फॉस्फोरस 333 एमजी
पोटैशियम 223 एमजी
सोडियम 7 एमजी
जिंक 2.02 एमजी

बच्चों को ब्राउन राइस देने के फायदे

बच्चों को ब्राउन राइस देने के निम्नलिखित फायदे हैं, आइए जानें; 

  • ब्राउन राइस से किसी भी प्रकार की एलर्जी होने की संभावना कम होती है इसलिए यह खाद्य पदार्थ बच्चों के लिए  बेहतरीन है।
  • ब्राउन राइस में फाइबर अधिक होने के कारण यह कब्ज से ग्रसित बच्चों के लिए बहुत अच्छा है।

अच्छे ब्राउन राइस कैसे चुनें और कैसे स्टोर करें

आप अपने बच्चे के लिए किस प्रकार के ब्राउन राइस खरीद सकती हैं और इन्हें कैसे स्टोर कर सकती हैं, इस बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

1. बिना पके हुए ब्राउन राइस

बाजार से ब्राउन राइस का पैकेट खरीदते समय इसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।

ब्राउन राइस के पैकेट को घर पर फ्रिज में ही स्टोर करें क्योंकि इसमें एक तैलीय परत होती है जो कीटाणुओं से सुरक्षित रखती है। यदि ब्राउन राइस को सामान्य तापमान में रखा जाए तो इसमें तैलीय परत होने के कारण यह खराब हो सकता है। यह तैलीय परत सफेद चावलों में नहीं होती है।

ADVERTISEMENTS

2. पके हुए ब्राउन राइस

चावल पकने के बाद जो उसमे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं वह दोगुनी तेजी से बढ़ते हैं। आप पके हुए ब्राउन राइस को लगभग 4 दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं। हालांकि किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचने के लिए आवश्यकतानुसार ही चावल पकाएं और बचे हुए चावल को फेंक दें। 

पके हुए ब्राउन राइस को स्टोर करने का एक और तरीका है। आप इसे पका कर ठंडा कर लें और तुरंत फ्रीजर में फ्रीज कर लें। ऐसे फ्रोजन ब्राउन राइस के पैकेट को 6 महीने तक फ्रीजर में रखा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए ब्राउन राइस पकाने का सबसे अच्छा तरीका

आप शुरुआत में अपने बच्चे को ब्राउन राइस की प्यूरी बनाकर दे सकती हैं। आप ब्राउन राइस को कुकर में पका सकती हैं या आप लगभग ¼ कप ब्राउन राइस के पाउडर में 2 कप पानी डालें और इसे पकने तक लगातार चलाती रहें। 

बच्चों को ब्राउन राइस से होने वाले जोखिम

कभी-कभी ब्राउन राइस में आर्सेनिक भी पाया जा सकता है। सामान्य रूप से ऑर्गेनिक या ऑथेंटिकेटेड ब्राउन राइस में आर्सेनिक होने की संभावना न के बराबर होती है और यह स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक भी होते हैं।

ADVERTISEMENTS

ब्राउन राइस से होने वाली एलर्जी

ब्राउन राइस खाने के बाद एक बच्चे को एलर्जी होने का कारण, इसमें मौजूद अन्य पदार्थ हो सकते हैं। ब्राउन राइस में मुख्य रूप से गेहूं और ग्लूटेन होता है जिससे ऐलर्जी होने की संभावना हो सकती है।

बच्चों के लिए ब्राउन राइस से बनी सरल रेसिपी

आप अपने बच्चे के लिए ब्राउन राइस की निम्नलिखित रेसिपी बना सकती हैं, आइए जानते हैं; 

ADVERTISEMENTS

1. ब्राउन राइस की खिचड़ी

सामग्री 

  • ब्राउन राइस
  • घी
  • हरे चने या पीली मटर
  • पानी

विधि 

ADVERTISEMENTS

  • सबसे पहले थोड़े से चावलों को अच्छी तरह से धोएं और लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें। फिर उसमें से पानी निकाल लें।
  • अब कुकर में चने या मटर के साथ चावल भी डालें और फिर उसमें आवश्यतानुसार पानी मिलाकर कुकर बंद कर दें।
  • लगभग 3 सीटी आने तक चावलों को पकने दें।
  • अंत में कुकर खोलें और ब्राउन राइस को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा घी मिलाएं।

2. ब्राउन राइस से बना ब्रोथ

सामग्री 

  • छोटे धान वाले ब्राउन राइस
  • कटी हुई खुबानी (एप्रीकॉट)
  • पानी
  • नमक

विधि 

ADVERTISEMENTS

  • सबसे पहले ब्राउन राइस को अच्छी तरह से धोएं और उसे पानी, नमक व खुबानी के साथ एक कुकर में डाल दें।
  • अब कुकर को बंद करके तेज आंच में रखें और मिश्रण को लगभग 5 घंटों के लिए पकने दें।
  • ब्राउन राइस पकाते समय आप कुकर को हर 2 या 3 घंटे में खोलें और मिश्रण को अच्छी तरह से चलाती रहें।
  • ब्रोथ की कंसिस्टेंसी बनाए रखने के लिए आप इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकती हैं।

3. ब्राउन राइस और कद्दू पॉर्रिज

सामग्री 

  • ब्राउन राइस
  • छिला और बीज निकाला हुआ कद्दू
  • पानी

विधि 

ADVERTISEMENTS

  • सबसे पहले ब्राउन राइस को अच्छी तरह से धोएं और इसे लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें।
  • अब कद्दू को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • कद्दू के टुकड़ों को स्टीमर में रखकर लगभग आधे घंटे के लिए स्टीम करें।
  • आप स्टीम किए हुए कद्दू, भिगोए हुए ब्राउन राइस और थोड़ा सा पानी ब्लेंडर में एक साथ डालें और इसे ब्लेंड करें।
  • मिश्रण का स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी और मिलाएं।
  • अब एक पॉट में इस मिश्रण को डालें और कुछ मिनट के लिए तेज आंच में उबाल लें।
  • फिर आंच धीमी करके इसे कुछ समय के लिए पकने दें।
  • अंत में इसे आंच से हटाएं और ठंडा होने दें। आपके बच्चे के लिए ब्राउन राइस और कद्दू पॉरिज तैयार है।

4. ब्राउन राइस और फ्रूट पुडिंग

सामग्री 

  • पके हुए ब्राउन राइस का पेस्ट
  • बटर
  • मेपल सिरप
  • नटमेग
  • ड्राई फ्रूट्स
  • कटा हुआ केला

विधि 

ADVERTISEMENTS

  • एक पैन में इन सभी सामग्रियों को डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब पैन को मध्यम आंच में रखें और लगभग आधे घंटे के लिए मिश्रण को पकने दें।
  • एक बार जब मिश्रण का पानी सूख जाए तो आंच बंद करें और इसे सर्व करें।

5. सेब और नाशपाती के साथ ब्राउन राइस

सामग्री 

  • एप्पल जूस
  • पके हुए ब्राउन राइस का पेस्ट
  • छिले और कटे हुए नाशपाती
  • छिले और कटे हुए सेब
  • किशमिश

विधि 

ADVERTISEMENTS

  • एक पैन लें और उसमें सभी सामग्रियां डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब पैन को आंच में रखें और मिश्रण को उबाल लें।
  • आंच कम करके इस मिश्रण को अच्छी तरह से चलाएं और पैन को ढक दें।
  • इस मिश्रण को लगभग आधे घंटे के लिए तब तक पकने दें जब तक इसका रस पूरी तरह से सूख न जाए।
  • हो जाने पर इसे सर्व करें।

6. ब्राउन राइस और मछली

सामग्री 

  • ब्राउन राइस
  • कैन वाला टूना फिश
  • किसा हुआ चेडर चीज़
  • कटी हुई तुरई (जुकीनी)
  • कटे हुए अजमोद (पार्सले) के पत्ते
  • ड्राई एस्ट्रागन
  • दही
  • पानी
  • माँ का दूध या फार्मूला दूध

विधि 

ADVERTISEMENTS

  • ब्राउन राइस को अच्छी तरह से धोएं और कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। फिर भीगे हुए ब्राउन राइस को उबालें।
  • आंच को कम करें और ब्राउन राइस को आधे घंटे तक पकने दें।
  • अब आंच को बंद कर दें और पके हुए चावल में दूध, टूना, अजमोद, दही, एस्ट्रागन और तुरई मिलाएं।
  • अब पूरे मिश्रण को एक बेकिंग डिश में डालें और ओवन में रखकर लगभग आधे के लिए मिश्रण को 180 डिग्री तापमान में बेक करें।
  • हो जाने के बाद डिश को बाहर निकालें और ऊपर से किसा हुआ चेडर चीज़ डालें।

7. ब्राउन राइस सीरियल

सामग्री 

  • ब्राउन राइस का पाउडर या ऑर्गेनिक ब्राउन राइस
  • पानी
  • माँ का दूध या फार्मूला दूध
  • चीनी

विधि 

ADVERTISEMENTS

  • एक कटोरे में पानी लें और इसे उबाल लें। अब उबलते हुए पानी में ब्राउन राइस का पाउडर डालें और इसे लगातार चलाती रहें।
  • मिश्रण को 8-10 मिनट तक धीमी आंच में चलाते हुए पकाएं ताकि इसमें गांठ न पड़े।
  • अब इस मिश्रण में माँ का दूध या फार्मूला दूध और थोड़ी सी चीनी डालें।
  • अंत में मिश्रण को आंच से हटाएं और आपके बच्चे के लिए ऑर्गेनिक ब्राउन राइस का सीरियल तैयार है।

8. बेक किया हुआ ब्राउन राइस

सामग्री 

  • ब्राउन राइस
  • घर का बना ब्रोथ या पानी
  • अजमोद (पार्सले)

विधि 

ADVERTISEMENTS

  • ओवन को लगभग 180 डिग्री तापमान में प्रीहीट करें।
  • एक पैन में थोड़ा सा ब्राउन राइस लें। इसे मध्यम आंच में पकाएं और लगातार चलाती रहें। पकने के बाद चावलों का रंग हल्का भूरा हो जाएगा।
  • अब अजमोद की पत्तियों को छोटा-छोटा काटकर इसे छौंक लें।
  • बेकिंग डिश लें और इसमें ब्राउन राइस, अजमोद और घर बना हुआ ब्रोथ डालें।
  • डिश को ओवन में रखें और मिश्रण को लगभग 45 मिनट के लिए जब तक चावलों का पानी सूख न जाए तब तक बेक होने दें।
  • अंत में इस मिश्रण को ओवन से निकाल कर एक साथ ब्लेंड करें और ठंडा करके सर्व करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या सफेद चावल, ब्राउन राइस से जल्दी पक जाते हैं?

हाँ, सफेद चावलों की तुलना में ब्राउन राइस को अच्छी तरह से पकने में ज्यादा समय लगता है । हालांकि आपको जितने ब्राउन राइस की आवश्यकता है यदि आप उतने चावलों को एक रात पहले से अच्छे से धोकर भिगो देती हैं और फिर पकाती हैं तो इसे जल्दी ही पकाया जा सकता है। ब्राउन राइस में आवश्यक न्यूट्रिशन बनाए रखने के लिए आप इसे उसी पानी में पकायें जिसमें रात भर भिगोकर रखे थे । 

2. क्या बच्चों के लिए ब्राउन राइस का सिरप सुरक्षित है?

कुछ प्रकार के ब्राउन राइस में आर्सेनिक पाया गया है। रीसर्च के अनुसार ब्राउन राइस के सिरप में आर्सेनिक की मात्रा सुरक्षित मात्रा से 6 गुना ज्यादा होती है। यद्यपि ज्यादातर लोग फूड आइटम्स को मीठा बनाने के लिए इसमें ब्राउन राइस के सिरप का उपयोग करते हैं क्योंकि बेबी फूड में आर्टिफीशियल स्वीटनर्स या शुगर नहीं मिला होना चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

3. क्या बच्चों को ब्राउन राइस मिल्क दिया जा सकता है?

यदि आपके बच्चे को सोया दूध से एलर्जी है या वह लैक्टोस इन्टॉलरेंट है तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद उसे ब्राउन राइस मिल्क दिया जा सकता है।

4. क्या बच्चों के लिए फर्मेंटिड ब्राउन राइस सुरक्षित है?

फर्मेंटेशन से चावलों की न्यूट्रिशनल वैल्यू बढ़ती है। हालांकि बच्चे को फर्मेंटिड राइस खिलाने से पहले इसे फ्रिज में अच्छी तरह से स्टोर करना जरूरी है।  

ADVERTISEMENTS

5. क्या बच्चों को बासमती ब्राउन राइस खिलाना अच्छा है?

बासमती ब्राउन राइस के लंबे धानों में ग्लूटेन नहीं होता है और साथ ही इसमें एमिनो एसिड की मात्रा भी अधिक होती है जो इसमें मौजूद न्यूट्रिशन को पूरा करती है और बच्चों के लिए अच्छा है। 

6. क्या आप अपने बच्चे को इंस्टेंट ब्राउन राइस दे सकती हैं?

इंस्टेंट ब्राउन राइस के निर्माण की प्रक्रिया में इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है। इसलिए बच्चों को ताजे ब्राउन राइस ही खिलाने चाहिए।

ADVERTISEMENTS

ब्राउन राइस न्यूट्रिशन से भरपूर होता है और इसे विभिन्न प्रकार से पकाया भी जा सकता है इसलिए यह खाद्य पदार्थ बच्चों के लिए सर्वोत्तम है। पर बच्चे के आहार में कितना ब्राउन राइस शामिल करना चाहिए और इसकी अन्य चीजों के बारे में डॉक्टर से चर्चा जरूर करें।

संसाधन और संदर्भ:

ADVERTISEMENTS

स्रोत १
स्रोत २

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए गेहूँ – कब और कैसे खिलाएं
बच्चों के लिए घर का बना 10 आसान सीरियल रेसिपीज

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago