बच्चों के लिए 15 बेस्ट क्रिएटिव एक्टिविटीज

बच्चों के लिए 15 बेस्ट और एक्साइटिंग एक्टिविटीज

हर माँ जानती है कि बच्चों को देर तक व्यस्त रखना कितना कठिन है। बच्चे अक्सर बहुत कम देर के लिए ही किसी चीज पर ध्यान दे पाते हैं जिसकी वजह से केयरटेकर या पेरेंट्स के लिए चैन की सांस लेना भी कठिन होता है। इसलिए यदि आप अपने लिए थोड़ा सा समय निकालना चाहती हैं और साथ ही बच्चे में सुधार भी चाहती हैं तो बच्चों को एक्टिविटीज में बिजी रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

बच्चों को किसी भी एक्टिविटी को बहुत ध्यान से चुनना चाहिए क्योंकि उनका मानसिक विकास और उनके ज्ञान का विकास होना इस बात पर निर्भर करता है कि वे अपने डेवलपमेंटल दिनों में क्या करते हैं। ऐसी एक्टिविटीज करने से बच्चे का दिमाग अच्छी तरह से काम करता है साथ ही उसके मानसिक विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि पेरेंट्स बच्चों के करने के लिए एक्टिविटीज बहुत ध्यान से चुनें। 

बच्चों के लिए 15 बेस्ट फन और क्रिएटिव एक्टिविटीज 

यहाँ बच्चों के लिए कुछ बेस्ट और क्रिएटिव एक्टिविटीज दी हुई हैं, आए जानें;

1. कट और ग्लू 

सिजर्स यानि कैंची का उपयोग करना भी एक एक्टिविटी ही है जिसे सीखने में बच्चे थोड़ा समय लेते हैं पर यह मोटर स्किल्स के लिए बहुत जरूरी है। यह बच्चों के लिए क्रिएटिव क्राफ्ट एक्टिविटीज में से एक है जो उनकी क्रिएटिविटी बढ़ाने में और एक मेमोरेबल आर्ट बनाने में मदद करती है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • कैंची 
  • पहले से बने हुए आकार के कलर्ड पेपर 
  • ग्लू 
  • ड्रॉइंग पेपर 

कैसे करें 

  • बच्चे से कहें कि वह वह कलर्ड पेपर पर पहले से बने डिजाइन को कैंची से काटे। 
  • आप आसान शेप से शुरूआत कर सकते हैं और फिर जब बच्चे को इसकी आदत पड़ जाए तो आप थोड़ी कठिन डिजाइन का उपयोग भी कर सकते हैं। 
  • आर्ट बनाने के लिए आप बच्चे को ड्रॉइंग पेपर में कटआउट्स चिपकाने दें। 

2. स्टीकर फन 

बचपन में हम सबको स्टिकर्स बहुत पसंद होते थे और इनसे बच्चों में भी बहुत असर पड़ता है। स्टिकर्स से बच्चों में मोटर्स स्किल डेवलप होते हैं क्योंकि इसमें बच्चा स्टिकर को बिना खराब किए इसके वाइट पेपर को पील ऑफ करने पर ध्यान केंद्रित करता है और यह बच्चे के धैर्य को भी बढ़ाता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • स्टिकर्स 
  • ड्रॉइंग पेपर/किताब 

कैसे करें 

  • आप बच्चे को स्टीकर दें और उससे कहें कि वह एक-एक स्टीकर के वाइट पेपर को निकाले और उसे अपनी किताब/ड्रॉइंग पेपर में अपनी मर्जी से कहीं भी चिपकाए। 
  • इससे बच्चे की क्रिएटिविटी बढ़ने में मदद मिलती है और इसके परिणामस्वरूप बच्चा आगे भी आर्ट करता है। 

3. सॉल्ट पेंटिंग 

ऐसा देखा गया है कि सॉल्ट पेंटिंग करते समय बच्चे सबसे ज्यादा एन्जॉय करते हैं और यह एक ऐसी एक्टिविटी है जिसमें बच्चे की क्रिएटिविटी बढ़ने में मदद मिलती है। बच्चा आर्ट करने में चाहे बिल्कुल भी इंट्रेस्टेड न हो पर सॉल्ट पेंटिंग से बच्चे में आर्ट करने की क्षमता में निखार आ सकता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • सेंधा नमक
  • खाने में उपयोग किया जाने वाला कलर 
  • ग्लू 
  • ड्रॉइंग पेपर 
  • पेंसिल
  • पेपर प्लेट्स 

कैसे करें

  • सबसे पहले आप एक पेपर प्लेट में थोड़ा सा सेंधा नमक लें और उसमें कलर की कुछ बूंदें डालकर मिलाएं। आप इसे बच्चे के पसंदीदा कलर का उपयोग करने के लिए दोबारा करें। 
  • बच्चे से कहें कि वह ड्रॉइंग पेपर पर अपनी पसंदीदा शेप और पैटर्न बनाए। 
  • आप डिजाइन में ग्लू लगाने और कलर्ड सॉल्ट को ग्लू लगाई हुई जगह पर डालने में बच्चे की मदद करें। 
  • अंत में इसे सूखने दें। 

4. ऑयल पेस्टल से ड्रॉइंग 

यद्यपि यह एक्टिविटी पूरी तरह से बच्चों के लिए नहीं है पर ऑयल पेस्टल पेंटिंग करने से बच्चों को बहुत मजा आएगा। आप बच्चे को कैनवास पर विभिन्न रंगों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • ऑयल पैस्टल्स 
  • ड्रॉइंग पेपर 
  • बेबी ऑयल 
  • कॉटन बड्स  

कैसे करें

  • बच्चे से कहें कि वह ड्रॉइंग पेपर पर ऑयल पेस्टल से अपनी फेवरेट चीज बनाए। उसे कहें कि वह जितने शेप्स बनाना चाहता है उतने बनाए। 
  • आप पेंटिंग को और बेहतर करने के लिए आप उसे थोड़ा से बेबी ऑयल दें और उससे कहें कि वह कॉटन बड्स में ऑयल लेकर पेंटिंग में हल्का-हल्का लगाए। 
  • ऑयल की मदद से पेंटिंग को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाया जा सकता है और आप उसे अपने घर में कहीं भी लगा सकती हैं। 

5. बैक एंड फोर्थ ड्रॉइंग गेम 

बच्चों के लिए क्रिएटिव खेल जैसे यह, एक ऐसा गेम है जिसमें पेरेंट्स को भी पूरा योगदान देना होगा और यह एक्टिविटी आपके और बच्चे के रिश्ते को ज्यादा मजबूत बनाती है। इसमें आपका बच्चा कुछ सामान्य पिक्चर भी बना सकता है ताकि वह खेल को आगे बढ़ाने के लिए जल्दी-जल्दी सोच सके। यह खेल हर स्टेप पर थोड़ा कठिन हो जाता है जिससे बच्चे की क्रिएटिविटी बढ़ती है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • पेंसिल/क्रेयॉन्स कलर 
  • ड्राइंग पेपर 

कैसे करें

  • पहले आप ड्रॉइंग पेपर में कोई भी पिक्चर बनाना शुरू करें और आधा बनाकर उसे अपने बच्चे को दें। 
  • अब आप बच्चे से कहें कि वह उस पिक्चर में खुद से कुछ जोड़े। 
  • अंत में आप दोनों मिलकर उस पहले से बनी पिक्चर को पूरा करें। 

6. प्ले डो मॉडलिंग 

शुरू से ही बच्चे डो से खेलना पसंद करते हैं। यह सिर्फ सस्ता ही नहीं है बल्कि खेलने में यह बहुत ज्यादा मजेदार और क्रिएटिव भी होता है। प्री-स्कूलर बच्चों के लिए इससे कई आसान क्रिएटिव आर्ट एक्टिविटीज भी करवाई जाती हैं। आप अपने बच्चे को प्ले डो दें और उसे अपनी इमेजिनेशन से कुछ भी बनाने के लिए कहें। वह जल्द ही इससे कोई कॉम्प्लेक्स शेप बनाना शुरू कर देगा। प्ले डो एक्टिविटी करने से बच्चे का मस्तिष्क उत्तेजित होता है और वह जटिल शेप्स बनाने के बारे में सोचने लगता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • प्ले डो 
  • पोक-इन्स 
  • प्ले डो मैट्स 

कैसे करें

  • पहले आप बच्चे को थोड़ा सा प्ले डो दें और उससे कहें कि वह प्ले डो से अपनी पसंद का कोई शेप बनाए। 
  • आप उसके पास बैठकर उसे बता सकते हैं या शेप्स बनाने में उसकी मदद कर सकते हैं। 
  • अब आप बच्चे से कहें कि वह पोक-इन्स या प्ले डो मैट्स से बनाए हुए शेप में टेक्सचर बनाए। 

7. मार्बल पेंटिंग 

मार्बल पेंटिंग करने में मजा आता है और देखने में भी अच्छी लगती है इसलिए यकीनन इस एक्टिविटी में आपके बच्चे को बोरियत महसूस नहीं होगी। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • वॉटर कलर 
  • ड्रॉइंग पेंटिंग 
  • कुछ मार्बल्स 

कैसे करें

  • बच्चे से कहें कि वह पहले पेपर पर शेप्स बनाए और फिर मार्बल्स को पेंट पर डुबोए। 
  • अब पेंट में लिपटे मार्बल्स को पेपर में लगाकर पैटर्न बनाए या फिर इसे दो उंगलियों के बीच लगाकर अपना फेवरेट शेप ड्रॉ करें ।  

8. वॉटर बलून पेंटिंग 

बच्चे की एक्टिविटीज में नया टेक्सचर और तरीके शामिल करने के लिए वॉटर बलून पेंटिंग एक और बेहतरीन तरीका है। इस एक्टिविटी से बच्चे को टेक्सचर के बारे में पता चलेगा। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • कुछ वॉटर बलून (पानीवाले गुब्बारे)
  • वॉटर कलर 
  • पेपर प्लेट 
  • ड्रॉइंग पेपर 

कैसे करें 

  • पहले आप बच्चे के साथ मिलकर गुब्बारों में पानी भरें। आप उसे गुब्बारे को बांधने में बच्चे की मदद कर सकते हैं ताकि पेंटिंग करते समय पानी बाहर न आए। 
  • आप अलग-अलग साइज के गुब्बारों में पानी भरने में बच्चे की मदद कर सकते हैं। 
  • अब आप बच्चे के फेवरेट रंगों को अलग-अलग डिस्पोसिबल प्लेट में निकालें। 
  • बच्चे से कहें कि वह फूले हुए गुब्बारों को अलग-अलग रंगों में डुबोए। बच्चा एक ड्रॉइंग पेपर में रंगे हुए गुब्बारे को हल्का से दबा सकता है और इसे अच्छी तरह से कलर करने के लिए रंग में थोड़ा सा घुमा भी सकता है। 

9. एलीफैंट टूथपेस्ट 

एलीफैंट टूथपेस्ट बच्चों के लिए बेस्ट एक्टिविटीज में से एक है। आप अपने बच्चे को पूरे उत्साह के साथ एक बड़े साइज के टूथपेस्ट जैसी चीज से खेलते हुए देखें। इसमें कोई हानिकारक सामग्रियां भी नहीं होती हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • सेफ्टी गॉगल्स 
  • ड्राई यीस्ट 
  • प्लास्टिक की बॉटल 
  • लिक्विड साबुन, विशेषकर बर्तनों का साबुन 
  • 6% परॉक्साइड 
  • खाने का कलर 
  • गुनगुना पानी 

कैसे करें 

  • सेफ्टी गॉगल्स पहनने में बच्चे की मदद करें। 
  • एक बोतल में 6% परॉक्साइड भरें। 
  • इसमें साबुन का झाग और रंग मिलाएं। 
  • आप बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं। 
  • इतना करने के बाद आप एक कंटेनर लें और इसमें थोड़ा सा यीस्ट और गुनगुना पानी मिलाएं। 
  • उस यीस्ट के मिश्रण को परॉक्साइड, साबुन का झाग और कलर वाली बोतल में मिलाएं।
  • अब आप अपने बच्चे को लेकर थोड़ा पीछे हो जाएं और देखें कि मिश्रण में झाग बन रहा है और बेहतरीन शेप में बोतल से फ्लो बाहर आ रहा है। 

10. शेविंग क्रीम प्ले डो 

बच्चों के लिए अन्य इंटरैक्टिव व क्रिएटिव खेलों के लिए आप बच्चे के साथ डो बनाने वाली एक्टिविटी कर सकते हैं। आप दोनों डो को विभिन्न रंगों में रंगे और देखें कि आपका बच्चा अपनी क्रिएटिविटी का किस प्रकार से उपयोग करता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • 1/2 कप कॉर्नस्टार्च 
  • 1/2 कप शेविंग क्रीम 
  • फूड कलर 

कैसे करें 

  • पहले आप कॉर्नस्टार्च, शेविंग क्रीम और एडिबल कलर को मिलाकर डो बनाने में बच्चे की मदद करें। 
  • थोड़ी देर के बाद डो थोड़ा सा भुरभुरा सा लगेगा पर वह एक शेप में बन जाएगा। 
  • अब आप बच्चे से कहें कि वह उस डो से अपनी पसंद का कोई भी शेप और पैटर्न बनाए। 

11. मास्क बनाएं 

मास्क बनाने से बच्चों को कुछ अलग सोचने में मदद मिलती है और वे अपनी कल्पनाओं को क्रिएटिव तरीके से उपयोग करते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी  

  • एक कंस्ट्रक्शन प्लेट 
  • कैंची 
  • ग्लू 
  • वॉटर कलर/क्रेयॉन्स 
  • पेंसिल 
  • दो रबर बैंड्स 

कैसे करें 

  • आप अपने बच्चे से कहें कि वह कंस्ट्रक्शन प्लेट पर उन एरियाज में मार्क करे जिन्हें काटने की जरूरत है (नाक, आँख और मुँह का शेप)।
  • अब मार्किंग्स के अनुसार प्लेट को काटने में आप अपने बच्चे की मदद करें। 
  • बच्चे से कहें कि वह अपनी पसंद से इस मास्क को कलर करे। 
  • आप प्लेट के दोनों तरफ दो छेद बनाएं। 
  • हर साइड पर बने छेद में रबर डालें और कान में मास्क लगाने के लिए रबर को बांध दें। 

12. फिंगर पेंटिंग 

वैसे तो फिंगर पेंटिंग करते समय बच्चा बहुत ज्यादा गंदगी करता है पर यह एक्टिविटी सबसे ज्यादा क्रिएटिव होती है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • वॉटरकलर 
  • पेंट पैलेट 
  • ड्रॉइंग पेपर/ कैनवास 

कैसे करें 

  • सबसे पहले बच्चे को पेंटिंग शुरू करने से पहले आप एक टेबल पर न्यूज पेपर बिछाएं। 
  • आप बच्चे को अपनी उंगलियों का उपयोग करके शेप्स और पैटर्न में पेंट करने दें। 

13. प्लेइंग स्कूल 

घर में प्लेइंग स्कूल एक्टिविटी आपको भी सही नहीं लग रही होगी पर विश्वास करें आपका बच्चा इस एक्टिविटी को बहुत पसंद करेगा। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • स्टेशनरी की चीजें 
  • रोल अप बैकग्राउंड/ वाइटबोर्ड 
  • चॉक/ वाइटबोर्ड मार्कर 

कैसे करें 

  • आप बच्चे से कहें कि वह जिसे भी पसंद करता है उसका रोल प्ले करे और उसे अपने हिसाब से टीचर, स्टूडेंट, प्रिंसिपल या स्कूल नर्स कोई भी चुनने दें। 
  • जब तक वह इन रोल्स के डायलॉग से संतुष्ट नहीं हो जाता तब तक उसे रोल्स बदल-बदल कर करने दें। 

14. ग्लोइंग डो 

बच्चों को ग्लोइंग चीजें बहुत ज्यादा आकर्षित करती हैं और ग्लोइंग प्लेडो भी कोई अलग चीज नहीं है। यह एक्टिविटी बड़े बच्चों के लिए है जो स्टोव का उपयोग कर सकें। यदि आपका बच्चा बहुत छोटा है तो किसी भी समस्या से बचने के लिए इस एक्टिविटी के दौरान आप बच्चे के साथ ही रहें। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • 4 से 5 कप पानी 
  • 5 कप आटा 
  • 2 चम्मच नमक 
  • 2/3 कप तेल 
  • 2 चम्मच टार्टर की क्रीम 
  • एडिबल कलर 
  • ग्लोइंग पेंट 
  • ब्लैक लाइट 

कैसे करें 

  • सबसे पहले आप मध्यम आंच में एक पैन रखें और उसमें एडिबल कलर और ग्लोइंग कलर छोड़कर बाकी सभी सामग्रियां डालकर मिलाएं। 
  • अब आप पूरे मिश्रण को पकने दें और एक समान होने दें, जैसे गुंथा हुआ आटा। 
  • आप स्टोव बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें। 
  • हल्का गर्म होने पर इसमें फूड कलर और ग्लोइंग पेंट डालें। 
  • इस डो को अच्छी तरह से गूंथ लें। 
  • आप इसे एक जिपलॉक पैकेट में स्टोर कर सकती हैं और जब भी आपका बच्चा इससे खेलना चाहे वह इससे विभिन्न प्रकार के शेप्स बनाकर ब्लैकलाइट के साथ खेल सकता है। 

15. टॉय एक्सकेवेशन 

अपने बच्चे के लिए एक यादगार शाम बनाने के लिए टॉयज को एक्सकैवेट करने का तरीका बेहतरीन है। इससे बच्चों में मोटर स्किल्स और रीजनिंग स्किल्स विकसित होते हैं। 

आपको किन किन चीजों की आवश्यकता है 

  • कुछ प्लास्टिक के टॉयज 
  • बर्तन 
  • पानी 
  • एक ड्रॉपर 
  • थोड़ा सा नमक का पानी 
  • ब्रश  

कैसे करें 

  • सबसे पहले आप बर्तन में पानी लें और उसमें बच्चे के टॉयज को डुबों दें। आप एक बर्तन में एक टॉय को भी डुबो सकते हैं या एक साथ सभी खिलौनों को एक बड़े से बर्तन में भी डुबो सकते हैं। 
  • आप उस बर्तन को फ्रीजर में रख दें और पानी को फ्रीज होने दें। 
  • अब आप बर्तन बाहर निकालें, आइस को पिघलाएं और इसे ट्रे में डाल दें। 
  • अंत में बच्चे से कहें कि वह अपने खिलौने को नमक के पानी, ड्रॉपर और ब्रश से एक्सकेवेट करे। 

ये क्रिएटिव एक्टिविटीज आपके एनर्जेटिक और एक्साइटेड टॉडलर को लंबे समय तक व्यस्त रखने में मदद करती हैं। ये क्रिएटिव एक्टिविटीज करने से उसके मोटर स्किल्स, रीजनिंग स्किल्स और ऑब्जर्वेशन स्किल्स में विकास होता है। यदि आपका बच्चा क्राफ्ट एक्टिविटीज में इंट्रेस्ट दिखाता है तो आप उसे क्राफ्ट किट्स लेकर भी दे सकते हैं। क्राफ्ट गिफ्ट में मौजूद एक्टिविटीज की मदद से बच्चे का टैलेंट बढ़ता है। 

यदि आप ऐसा ही कोई एक्टिविटी बॉक्स खोज रहे हैं जो सिर्फ आपके बच्चे को व्यस्त ही नहीं रखता है बल्कि इससे वे घंटों तक एन्जॉय कर सकते हैं और खेल सकते हैं तो आपको फर्स्टक्राई इंटेलिकिट सब्सक्राइब करना चाहिए, यह एक एक्टिविटी बॉक्स है जिसमें बच्चों के लिए इतनी सारी एक्टिविटीज हैं जिन्हें वह एक महीने तक खेल सकता है। इस एक्टिविटी बॉक्स में विभिन्न एक्टिविटीज हैं जिनकी मदद से बच्चे में सभी प्रकार के विकास होते हैं और बच्चा एन्जॉय करने के साथ-साथ कुछ नया सीखता है। आप फर्स्टक्राई इंटेलिकिट एक्टिविटी बॉक्स  जरूर सब्सक्राइब करें और हर महीने अपने घर में एक यूनिक और लर्निंग एक्टिविटी बॉक्स पाएं। 

ये एक्टिविटीज वास्तव में आपके बच्चे को एन्जॉय करने, कुछ नया सीखने और कॉग्निटिव व मोटर स्किल्स को डेवलप करने में मदद करती हैं। 

यह भी पढ़ें:

फैमिली ट्री बनाने के 5 बेहतरीन क्राफ्ट आइडियाज