बच्चों के लिए आइसक्रीम – कब और कैसे दें

बच्चों के लिए आइसक्रीम: कब और कैसे दें

हममें से किसी को भी यह याद करना मुश्किल होगा कि वह कौन सा समय था जब हमने पहली बार आइसक्रीम खाई थी। लेकिन किसी बच्चे को पहली बार आइसक्रीम खाते हुए देखा हुआ हमें जरूर याद होगा। बच्चों के लिए यह एक बेहद मजेदार और दिलचस्प अनुभव होता है क्योंकि वे अपने जीवन में पहली बार किसी खाद्य पदार्थ के अलग टेस्ट, फ्लेवर और तापमान का अनुभव करते हैं। हालांकि, आपके बच्चे को आइसक्रीम का स्वाद देने के लिए हमेशा सही समय और सही तरीका होता है।

क्या बच्चों को आइसक्रीम दी जा सकती है?

हम ये अच्छी तरह जानते हैं कि आइसक्रीम को नेचुरल खाद्य पदार्थ नहीं होता है। इसमें ज्यादातर चीनी और प्रोसेस्ड फैट होता है। कुछ विशेष आइसक्रीम में फ्लेवर और रंग के लिए कई बार एडिटिव्स और फूड कलर भी मिलाए जाते हैं। यद्यपि एकदम छोटे बच्चों को आइसक्रीम खिलाने की सलाह तो नहीं दी जाती लेकिन उन्हें कभी-कभार इसे थोड़ा चखाने या खिलाने में बहुत ज्यादा नुकसान भी नहीं है। 

आपका बच्चा आइसक्रीम कब खा सकता है?

ये जानने के बाद की आपके लाडले को आइसक्रीम का टेस्ट चखाने से कोई समस्या नहीं होगी, आपके मन में यह सवाल आया होगा कि मैं अपने बच्चे को आइसक्रीम कब खिला सकती हूँ? अपने बच्चे को आइसक्रीम खिलाने से पहले, उसे विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पादों से परिचित कराना जरूरी है। बच्चे को उसके पहले साल के दौरान, एक-एक करके पनीर, दही, चीज़ से परिचित कराएं और इसके प्रति वह कैसे रिएक्ट करता है, देखें । इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि आपके शिशु को लैक्टोज से संबंधित एलर्जी तो नहीं है। समय के साथ जब एक बार बच्चे के शरीर को इन चीजों को पचाने की आदत हो जाती है, तो आप उन्हें एक आइसक्रीम के लाजवाब टेस्ट से परिचित करा सकते हैं।

बच्चों को आइसक्रीम देना शुरू करने के लिए टिप्स

यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं जिन्हें आप पहली बार अपने बच्चे को आइसक्रीम देने से पहले ध्यान में रख सकती हैं।

1. इंग्रेडिएंट्स (सामग्री) जांचें

आइस-क्रीम में नट्स या इस तरह की अन्य चीजों का इस्तेमाल होने पर उन्हें बच्चे को खिलाने से बचें, क्योंकि हो सकता है कि बच्चे को उनसे एलर्जी हो और जिसके बारे में अभी तक आपको पता नहीं चला हो।

2. जाने-माने ब्रांड्स

स्ट्रीट वेंडर या रास्ते पार घूमती आइसक्रीम की गाड़ियों से आइसक्रीम न लें। उचित दुकान से और जाने-माने व प्रसिद्ध ब्रांड की आइसक्रीम खरीदें।

3. थोड़ा दें

बच्चे को थोड़ी-थोड़ी आइसक्रीम खिलाएं। उसे पूरा एक आइसक्रीम कोन या एक भरा हुआ आइसक्रीम का कप न पकड़ा दें। बहुत ज्यादा आइसक्रीम खाने से बच्चे का पेट खराब हो सकता है।

4. वैनिला फ्लेवर सबसे बेहतर

बच्चे को देने के लिए एकदम सादे वेनिला फ्लेवर से शुरुआत करें। यह न केवल यह एक क्लासिक और बेहद पसंद किया जाने वाला फ्लेवर है, बल्कि बाकी के फ्लेवर्स की तरह इसमें कोई भी फूड कलर या एडिटिव नहीं मिलाए जाते हैं।

5. पिक्चर परफेक्ट

अपना कैमरा तैयार रखें! पहली बार अपने बच्चे को आइसक्रीम का स्वाद लेते हुए देखने का पल बहुत खास होगा। उसकी क्यूट सी आँखों और चेहरे के भावों को कैमरे में क्लिक करके हमेशा के लिए एक अविस्मरणीय याद के रूप में रख लें।

1 साल से कम आयु के बच्चों को आइसक्रीम क्यों नहीं देनी चाहिए?

एक वर्ष की आयु से पहले शिशुओं को आइसक्रीम न देने के कुछ कारण हैं।

1. कमजोर पाचन शक्ति

एक वर्ष से पहले, बच्चे का पाचन तंत्र उतना मजबूत नहीं होता कि वह आसानी से आइसक्रीम के इंग्रेडिएंट्स को पचा सके।

2. परेसर्वेटिव्स का उपयोग 

मार्केट में मिलने वाली सभी आइसक्रीम में कोई न कोई परेसर्वेटिव्स जरूर होता है। ये प्रोसेस्ड फैट, शुगर, आर्टिफिशियल स्वीटनिंग एजेंट्स, फूड कलरिंग एजेंट्स आदि से बनी होती हैं। बच्चे के शरीर में इतनी जल्दी इन सारी चीजों को जाने देना सही नहीं है।

3. डेयरी प्रोडक्ट

कुछ शिशु डेयरी दूध के प्रति सेंसिटिव हो सकते हैं। आइसक्रीम बनाने में अनिवार्य रूप से दूध का उपयोग किया जाता है। इसलिए अपने बच्चे को ठोस आहार शुरू करने के बाद एक-एक करके बाकी के डेयरी प्रोडक्ट से परिचय कराएं और फिर दूध देने की शुरुआत करें। इसलिए बच्चे को आइसक्रीम देने के लिए एक वर्ष का इंतजार ठीक होगा।

4. बैक्टीरिया की उपस्थिति

आइसक्रीम एक केमिकल प्रोसेस द्वारा बनाई जाती है। इसलिए, इसमें बैक्टीरिया मौजूद होने की बहुत संभावना होती है, चाहे वह स्टोर से खरीदी गई आइसक्रीम हो या घर पर तैयार की गई आइसक्रीम। एक ऐसे बच्चे के लिए जिसकी इम्युनिटी एक साल के भीतर पूरी तरह से विकसित नहीं हुई है, ऐसे बैक्टीरिया बिमारियों को पैदा कर सकते हैं। कभी-कभी इससे मेडिकल इमर्जेंसी तक हो सकती है।

5. पाचन समस्याएं

आइसक्रीम से पेट में गैस बन सकती है जो सीधे कोलिक टिश्यूज के साथ रिएक्ट हो सकती है। इससे बच्चे को पेट में दर्द हो सकता है, जिससे कई बार अपच और उल्टी हो सकती है।

बच्चों को देने के लिए आइसक्रीम का विकल्प

  • क्रश किए हुए फ्रोज़न फल एक बढ़िया ऑप्शन हैं। सेब, आम, पके केले, फ्रीजर में रखे जा सकते हैं। फिर उन्हें सीधे फ फ्रोज़न ही ब्लेंडर में डाला जा सकता है।
  • स्मूदी आपके बच्चे को मीठे टेस्ट से परिचित कराने का सबसे अच्छा तरीका है। चूंकि स्मूदी को बहुत अधिक देर फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है, आप ताजा स्मूदी बना सकती हैं और बच्चे को सर्दियों में भी दे सकती हैं। इसके लिए डिब्बाबंद फलों का इस्तेमाल न करें।
  • अपने बच्चे को ठंडी आइसक्रीम का स्वाद लेने से पहले, आप फ्रोज़न दही के साथ ट्राई का सकती हैं और उस पर उसकी प्रतिक्रिया देख सकते हैं।

बच्चों के लिए आसान आइसक्रीम रेसिपी

यहाँ आपके बच्चे के लिए कुछ टेस्टी आइसक्रीम बनाने का तरीका बताया गया है।

1. होममेड वनीला आइसक्रीम

आवश्यक सामग्री

  1. पका हुआ केला
  2. स्ट्रॉबेरी
  3. हास एवोकाडो
  4. नारियल दूध
  5. नारियल तेल
  6. वैनिला एक्सट्रैक्ट

विधि

  • सभी चीजों को मिक्सी में डालें और गाढ़ी प्यूरी बनाने के लिए एक साथ घुमाएं।
  • प्यूरी को एक कंटेनर में रखें और एक घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। इसे बाहर निकालने पर, प्यूरी को ठीक से हिलाएं।
  • इसे एक घंटे के लिए फिर से फ्रीजर में रखें। इस प्रक्रिया को दोहराते रहें जब तक कि यह एक आइसक्रीम के समान न बन जाए।

2. बनाना आइसक्रीम

आवश्यक सामग्री

  1. पका फ्रोज़न केला
  2. कोको पाउडर

विधि

  • केले को कोको पाउडर के साथ मिक्सर में डालकर एकसाथ घुमा दें। 
  • इसमें थोड़े बादाम या पीनट बटर मिलाने से यह एक हेल्दी स्नैक भी बन जाताहै। 

3. फ्रोज़न योगर्ट आइसक्रीम

आवश्यक सामग्री

  1. ग्रीक योगर्ट
  2. शुगर
  3. वैनिला एक्सट्रैक्ट

विधि

  • एक बाउल में ग्रीक योगर्ट, चीनी और वैनिला एक्सट्रैक्ट को एक साथ मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं, बाउल को ढकें और इसे रेफ्रिजरेटर में रखें।
  • एक आइसक्रीम निर्माता के लिए पूरे ठंडा मिश्रण को स्थानांतरित करें। इसे फिर से फ्रीज करें और तब तक करती रहें जब तक यह बिलकुल नर्म न हो जाए।
  • इसे एक अलग कंटेनर में डालें और ढंक कर रखें।

4. चॉकलेट आइसक्रीम

आवश्यक सामग्री

  1. सादा कोको पाउडर
  2. ब्राउन शुगर
  3. शुगर
  4. क्रीम दूध
  5. क्रीम
  6. वैनिला एक्सट्रैक्ट
  7. नमक

विधि

  • एक बाउल लें और उसमें कोको पाउडर, ब्राउन शुगर और चीनी मिलाएं। इसमें थोड़ा दूध मिलाएं और कुछ मिनट के लिए मिश्रण को हिलाते रहें।
  • इसमें क्रीम, वैनिला एक्सट्रैक्ट और नमक डालें और हिलाएं।
  • पूरे मिश्रण को आइसक्रीम मेकर में डालें और आधे घंटे के लिए एक साथ मिक्स करें।
  • पूरे मिश्रण को जमाने के लिए फ्रीज करें।

अपने बच्चे को आइसक्रीम खिलाना एक बहुत अद्भुत पल होता है। उसे घर पर बनी आइसक्रीम देने से यह अधिक सुरक्षित भी रहता है। आइसक्रीम बनाने में कुछ हेल्दी चीजें मिलाना और भी अच्छी बात हो सकती है क्योंकि इससे यह टेस्टी चीज बच्चे के लिए पौष्टिक भी हो जाएगी। धैर्य रखें और अपने बच्चे को आइसक्रीम खाते हुए देखने के लिए उसे एक साल का पूरा होने दें, और एक बार जब वह थोड़ा और बड़ा हो जाएगा, तो आप उसे बड़ा सा आइसक्रीम का कोन लेकर खुशी से चीखते हुए भी देखेंगे।

यह भी पढ़ें:

शिशुओं को ब्रेड कब और कैसे दें
बच्चों के लिए सेब का सिरका