बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

नववर्ष पर निबंध (Essay On New Year In Hindi)

नव वर्ष का समय पूरी दुनिया भर में खुशियों और मौजमस्ती से भरा एक रोमांचक समय होता है! नए साल का जश्न मनाने के लिए ज्यादातर जगहों पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ दिसंबर के महीने की आखिरी रात को एक साथ मनाते हैं। बच्चों को अक्सर स्कूल में त्योहारों और इसी तरह के अन्य विषयों पर निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। नव वर्ष भी एक ऐसा ही विषय है जिसके बारे में बच्चे लिख सकते हैं। इस दौरान लगभग सभी परिवार या तो छुट्टियां मनाते हैं या फिर कहीं न कहीं पार्टी आदि करते हैं। इसलिए हमेशा ही यह एक ऐसा मौका होता है जिस पर बच्चा सोच और लिख सकता है। इस आर्टिकल में, हमने बच्चों के लिए नए साल पर निबंध कैसे लिखा जा सकता है, इसके लिए छोटी और बड़ी दोनों प्रकार की निबंध शैलियों के तरीके दिए हैं। अधिक जानने के लिए इस पूरा पढ़ें।

नव वर्ष पर 10 लाइन (10 Lines On New Year In Hindi)

नए साल पर 10 पंक्तियां लिखने के लिए नीचे दिए सरल भाषा में निबंध दिया गया है।

  1. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 1 जनवरी नए साल का पहला दिन होता है।
  2. नए साल का जश्न 31 दिसंबर को मनाया जाता है, जो साल का आखिरी दिन होता है।
  3. नए साल के पहले की शाम को लोग खूब मस्ती और उत्साह से भरपूर रहते हैं।
  4. इस दिन को लोग अपने परिवार के साथ बिताते और सभी को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं!
  5. रात 12 बजे, जब अगला दिन यानी 1 जनवरी शुरू होता है, हम नए साल में प्रवेश करते हैं।
  6. दुनिया भर के लोग इस दिन को पार्टी और आतिशबाजी करते हैं।
  7. नए साल का स्वागत पूरे विश्व में बड़े ही धूमधाम से किया जाता है।
  8. स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों क्रिसमस से शुरू होती, जो ज्यादातर 1 जनवरी तक रहती हैं।
  9. कई लोग अपने नए साल की शुरुआत एक नए संकल्प के साथ करते हैं।
  10. इस दिन एक नई शुरुआत होती है, जहां लोग भविष्य में कुछ बेहतर करने की उम्मीद करते हैं।

नव वर्ष पर निबंध 200-300 शब्दों में (Short Essay On New Year In Hindi in 200-300 Words)

छोटा निबंध आमतौर पर 100 से 150 शब्दों का होता है। इसमें संक्षिप्त रूप में नए साल के अलगअलग पहलुओं के बारे में बताया जा सकता है। यहाँ नए साल पर एक लघु निबंध के लिए एक उदाहरण दिया गया है।

ग्रेगोरियन, जिसे अंग्रेजी कैलेंडर कहा जाता है, उसके अनुसार नया साल हर साल की पहली जनवरी को शुरू होता है। इस दौरान लोग एक नई शुरुआत करने, बेहतर संकल्प लेने और अपने भविष्य को एक नए रास्ता देने का समय होता है। नया साल सभी लोगों के लिए एक विशेष समय होता है क्योंकि वे अपने जीवन में जिम्मेदारी की एक नई भावना महसूस करते हैं। हालांकि, नए साल के पहले दिन कई लोग थोड़ी धीमी शुरुआत करते हैं क्योंकि वे पिछले साल के आखिरी दिन की पार्टी से थके हुए होते हैं। दूसरी ओर, बच्चे खुशी से क्रिसमस से शुरू हुई छुट्टियों के बाद स्कूल के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे होते हैं। बच्चों को नया साल के जश्न में बहुत मजा आता है, कुछ जगहों पर मेले लगते हैं जहां बच्चे झूला झूलते है, मिट्टी के व तरहतरह के खिलौने खरीदते है, अपने मन पसंद के पकवान खाते हैं। नए साल की रौनक बच्चों की चहलपहल और भी बढ़ जाती और यह जश्न देखने लायक होता है। यह नया साल हम सब के जीवन को उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की ओर लेकर जाए इसी कामना के साथ नए वर्ष की शुभकामनाएं!

नव वर्ष पर निबंध 400-600 शब्दों में (Essay on New Year in Hindi in 400-500 Words)

नया साल का विषय काफी रोचक है जिसको रचनात्मक तरीके से लिखा जा सकता है। यहाँ पर नव वर्ष पर एक बड़ा निबंध लिखने का तरीका सिखाया गया है और किस तरह से आपको अपने विचारों को निबंध का रूप दिया जाता है।

प्रस्तावना

अंग्रेजी पंचांग के अनुसार नया साल हर साल 1 जनवरी को शुरू होता है। हालांकि, नए साल का जश्न 31 दिसंबर की शाम से शुरू होता जाता है। नव वर्ष की शुरुआत के पहले लोग 31 दिसंबर की शाम से जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। हर तरफ न्यू ईयर की पार्टी होती है, तो वहीं कुछ लोग यह समय अपने करीबियों या परिवार वालों के साथ समय बिताते हैं। कुछ लोग अपने ऑफिस में जश्न मनाते हैं जबकि कुछ लोग शाम को अलगअलग तरीके से सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए छुट्टी लेते हैं। जैसे ही रात के 12 बजते हैं और घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंचती है, लोग खुशी से चीयर करते हुए एकदूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। पार्टियों में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए कई आतिशबाजी भी करते हैं।

नव वर्ष का इतिहास

हम हर साल 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं। प्राचीन रोमन कैलेंडर में 10 महीने और 304 दिन होते थे और वसंत ऋतू की शुरुआत में नया साल मनाया जाता था। इस परंपरा को रोम के संस्थापक रोमुलस द्वारा आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व में बनाया गया था। 1713 ईसा पूर्व के दौरान, रोम के दूसरे राजा नुमा पोम्पिलियस ने रोमन कैलेंडर में दो अन्य महीनों को जोड़ा, जिन्हें जनवरी और फरवरी नाम दिया गया। लेकिन उस समय भी रोमन कैलेंडर का सूर्य के साथ सही तालमेल में बैठा।

नव वर्ष कैसे मनाया जाता है? (How is New Year Celebrated?)

नया साल अपने साथ बहुत सारी खुशियां, नए मौके और बेहतर भविष्य की आशा लेकर आता है। हर व्यक्ति इसको अपने अपने तरीके से मनाता है। हर कोई इस दौरान अपने करीबियों के अच्छे स्वास्थ्य और सुखी भविष्य की कामना करते हैं। नए साल के पहले की शाम यानी 31 दिसंबर को हर जगह बड़ी धूम होती है। बच्चे समेत सभी उम्र के लोग नए साल पर पार्टी करते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। नए साल की शुरुआत लोग अच्छे से करना चाहता हैं, इसलिए वह अपनी कुछ बुरी आदतों को छोड़कर कुछ नई आदतों का पालन करने का संकल्प लेते हैं। नए साल के लिए दुनिया भर के हर घर में अलगअलग रीतिरिवाज और परंपराएं होती हैं। हर एक व्यक्ति अपनी संस्कृति के अनुसार इस दिन को अपने अनोखे तरीके से मनाते हैं। कुछ लोग धार्मिक स्थलों पर जाने की प्लानिंग करते हैं, तो कुछ लोग घूमने के लिए देशविदेश जाते हैं। वहीं कुछ लोग अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताते हैं और एक दूसरे को उपहार भी देते हैं। लोगों का मानना है कि अगर साल की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा साल वैसे बीतता है। नए साल पर, बच्चों को खासकर बहुत मजा आता है क्योंकि इस मौके पर परिवार का मिलना जुलना होता है। बच्चे अपने चचेरे भाईबहनों से मिलते हैं और क्रिसमस की छुट्टियों और आने वाले साल की सभी मौजमस्ती का खूब आनंद लेते हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए बच्चे नए कपड़े पहनते हैं और केक भी काटते हैं। माता पिता बच्चों को प्रेरित करते हैं कि वे नए साल पर अपनी पढ़ाई और दूसरी एक्टिविटीज के साथ अपने लिए कोई न कोई लक्ष्य निर्धारित करें और साल के अंदर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करें और हर साल पहले से बेहतर बनने की ओर आगे बढ़ें।

हिंदू नव वर्ष क्या होता है?

पूरे विश्व में नया साल 1 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन भारत में यह दो बार मनाया जाता है। पहला नया साल अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को होता है और हिंदू पंचांग के अनुसार दूसरा नव वर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से मनाया जाता है, जिसे हिंदू नववर्ष और नवसंवत्सर भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में होता है, जो कि मार्च या अप्रैल के महीने में आता है। इसी के साथ नवरात्री भी शुरू होती है।

निष्कर्ष

नए साल पर लगभग सभी परिवार वाले एक दूसरे के साथ मिलते हैं, क्योंकि उस दौरान छुट्टियां होती है। नया साल सभी के लिए नई चुनौतियां और मौके लेकर आता है और हमे कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है। यह हमे यह सीख देता है कि जब भी कुछ नया करना चाहते हैं तो आपको बुराई का रास्ता छोड़कर सच्चा और अच्छे का रास्ता अपनाना पड़ेगा। लेकिन आपको ऐसा करने के लिए नए साल की जरूरत नहीं है बल्कि उसकी शुरुआत कभी भी की जा सकती है। यदि हम अपने ऊपर विश्वास रखें, तो हर दिन हमारे लिए नए साल के जैसा होगा।

नव वर्ष के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About New Year In Hindi)

  1. नव वर्ष का सबसे पहला जश्न लगभग 4,000 साल पहले मनाया गया था।
  2. प्राचीन रोम में नए साल की शुरुआत 1 मार्च से होती थी।
  3. ब्राज़ील में लोग नए साल का स्वागत समुद्र तट के किनारे करते हैं।
  4. नए साल में ब्लैकआइड मटर खाना दक्षिणी देशों की परंपरा है, जिसे आने वाले साल में आर्थिक समृद्धि आने का प्रतीक माना जाता है।
  5. स्पेन में अपने बेहतर भविष्य और तकदीर के लिए हर महीने के हिसाब से नए साल में 12 अंगूर खाने की परंपरा है।
  6. नए साल की खुशी में अमेरिका में लगभग 360 मिलियन गिलास स्पार्कलिंग वाइन का उपयोग किया जाता है।

नव वर्ष के इस निबंध से हमें क्या सीख मिलती है? (What Will Your Child Learn from the New Year?)

जब जनवरी के पहले सप्ताह में स्कूल फिर से खुलते हैं तो लगभग हमेशा बच्चों को क्लास में असाइनमेंट या लिखने की एक्टिविटी के रूप में नए साल पर निबंध लिखने को कहा जाता है। यहाँ दिए गए सैंपल आपके बच्चे को नव वर्ष पर निबंध लिखने में मदद करेंगे। उसे ऊपर बताए गए निबंध के तीनों फॉर्मेट से बहुत सारे आइडिया और अलगअलग तरीके से निबंध लिखने के उदाहरण मिलेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. नव वर्ष का पारंपरिक गीत क्या था और उसे किसने लिखा था?

औल्ड लैंग सिनेनए साल का पारंपरिक गीत है, जिसे रॉबर्ट बर्न्स ने लिखा था।

2. हिंदू नववर्ष 2024 कब है?

हिंदू पंचांग के हिसाब से हिंदू नववर्ष 09 अप्रैल 2024 को होगा।

3. विश्व के किस देश में नव वर्ष का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जाता है?

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल का सबसे बड़ा उत्सव होता है।

यह भी पढ़ें:

नए साल में पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प
नए साल (नव वर्ष) की विशेस, कोट्स और मैसेज परिवार और दोस्तों के लिए

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago