बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए पेड़-पौधों से संबंधित 50 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

हमारी यह अद्भुत दुनिया पेड़-पौधों के बारे में कई अनोखे व एक्साइटिंग फैक्ट्स से भरी हुई है। यदि आप अपने बच्चे की कल्पनाएं इन इंट्रेस्टिंग जानकारियों से प्रेरित करना चाहती हैं तो पेड़-पौधों के ऐसे फैक्ट्स जानकर सरप्राइज होने के लिए तैयार हो जाएं जिनके बारे में आप भी नहीं जानती होंगी। 

बच्चों के लिए पौधों के बारे में 50 फन फैक्ट्स

क्या आपने कभी वीनस फ्लैट्रैप या पॉइजन इवी के बारे में सुना है? बच्चों के लिए पौधों के बारे में यहाँ पर बताई गई जानकारी उन लोगों को बहुत पसंद जिन्हें पौधों के इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स जानने में बहुत आनंद आता है। आइए, जानें कुछ पौधों के बारे में फन फैक्ट्स:

ADVERTISEMENTS

  1. हम इंसान अपना स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिए 2000 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रकार के पौधों का उपयोग करते हैं।
  2. बैम्बू यानि बांस का पेड़ बहुत तेजी से बढ़ता है। वास्तव में कुछ प्रकार के बांस के पेड़ एक दिन में लगभग एक मीटर (लगभग 3.2 फीट) तक भी बढ़ते हैं।
  3. कॉफी के पौधे के लिए कैफीन पेस्टिसाइड का काम करता है।
  4. सेब के वजन में लगभग 25% हवा होती है इसलिए वह पानी में डूबता नहीं है।
  5. 85% से भी ज्यादा पौधों का जीवन समुद्र में पाया जाता है।
  6. पॉइजन इवी के पौधे या पेड़ से उरुशिऑल नामक एक पदार्थ निकलता है जिससे त्वचा पर इरिटेशन होने लगती है। यह पदार्थ यदि त्वचा पर लग जाए तो इससे खुजली और रैशेज जैसे एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकते हैं।
  7. कई पेड़ कार्नीवोरस भी होते हैं, जैसे वीनस फ्लाईट्रैप और यह पेड़ अपने पोषण के लिए छोटे-छोटे कीड़े और मकड़ियां खाते हैं।
  8. पौधों को बढ़ाने के लिए मिट्टी में फर्टिलाइजर्स मिलाई जाती या उस पर स्प्रे किया जाता है। जानवरों का वेस्ट पदार्थ जिसे हम खाद कहते हैं, वह भी एक प्रकार का फर्टिलाइजर है।
  9. जिन्कगो बिलोबा जो लगभग 250 मिलियन साल पुराना पेड़ है और यह पेड़ दुनिया का सबसे पुराना व जीवित पेड़ है।
  10. अरबी भाषा में उंगलियां के लिए ‘बनाना’ शब्द का उपयोग किया जाता है।
  11. पत्ता गोभी में 91% पानी मौजूद होता है।
  12. अब तक लगभग 300,000 से भी ज्यादा पौधों की प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है और इसकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।
  13. कुछ प्रकार के पौधे पानी की गहराई में ही रहते हैं, जैसे स्वैम्प्स या दलदल और इत्यादि। यह एक प्रक्रिया के माध्यम से कोयले में बदल जाते हैं जिसे मेटामॉरफोसिस कहा जाता है।
  14. पेड़-पौधे सूर्य की किरणों से एनर्जी लेकर कार्बन-डाय-ऑक्साइड, पानी और मिनरल्स को भोजन में बदल देते हैं और इस प्रोसेस को फोटोसिंथेसिस कहा जाता है।
  15. पेड़ की राल में अक्सर पौधों की सामग्री या छोटे-छोटे कीड़े होते हैं जो उसी में फंस जाते हैं।
  16. ओक या बलूत के पेड़ जब तक 50 वर्ष के नहीं हो जाते हैं तब तक उसमें एकोर्न या बलूतशाह नामक फल नहीं आते हैं।
  17. अफ्रीका के बाओबाब नामक पेड़ के तने में लगभग 1000 से 120,000 लीटर पानी स्टोर हो सकता है।
  18. लाइटिंग अन्य पेड़ों से ज्यादा ओक के पेड़ों पर प्रभावी होती है।
  19. केले की पूरी गांठ को हाथ कहा जाता है और एक गांठ में लगभग 10 से 20 केले होते हैं जिन्हें उंगलियों का नाम दिया गया है।
  20. खीरा सब्जी नहीं एक फल होता है क्योंकि इसमें बीज भी रहते हैं।
  21. अफ्रीका में एलीफैंट ग्रास नामक पौधे पाए जाते हैं। इसका नाम एलीफैंट ग्रास इसलिए लिए पड़ा क्योंकि यह घर 4.5 मीटर तक बढ़ती है और इसकी हाइट एक हाथी को आसानी से छिपा सकती है।
  22. छिलके के साथ बने हुए आलू फ्राइज हेल्दी होते हैं क्योंकि सारा न्यूट्रिएंट इसके छिलकों में पाया जाता है।
  23. केलों में प्राकृतिक केमिकल होता है जो हम इंसानों को खुशी महसूस कराने में मदद करता है।
  24. सेब, प्याज और आलू का स्वाद एक जैसा ही होता है। यदि आप जानना चाहती हैं तो इन तीनों चीजों को अपनी नाक बंद करके खाएं।
  25. सबसे पहला आलू 7000 साल पहले पेरू में उगाया गया था।
  26. ब्राजील देश का नाम एक पेड़ के नाम से पड़ा था।
  27. एक एवरेज साइज का पेड़ इतनी सारी लकड़ियां प्रदान कर सकता है कि उससे 170000 पेंसिल बनाई जा सकती हैं।
  28. रैफलेसिया का पौधा लगभग 3 फीट डायमीटर तक बढ़ता है और इसका फूल दुनिया का सबसे बड़ा फूल होता है।
  29. अवोकाडो और टमाटर वास्तव में फल होते हैं।
  30. एल्गी या शैवाल और मशरूम वास्तव में पौधे नहीं होते हैं पर फिर भी यह एक साथ बड़ी मात्रा में उगते हैं।
  31. कार्नीवोरस पेड़ों व पौधों की लगभग 600 प्रजातियां छोटे-छोटे जानवर और कीड़े भी खाती हैं।
  32. दुनिया की लगभग 20% से भी ज्यादा ऑक्सीजन अमेजन के जंगलों से उत्पन्न होती है।
  33. बेस बॉल के बैट हिकॉरी पेड़ की लकड़ियों से बनाए जाते हैं और क्रिकेट के बैट विलो पेड़ की लकड़ियों से बनाए जाते हैं।
  34. प्याज में सल्फ्यूरिक एसिड होता है जिसकी वजह से इसे काटते समय आँखों से आंसू निकलते हैं।
  35. प्याज एक प्राकृतिक सेडेटिव होता है और इसे अत्यधिक मात्रा में खाने से नींद भी आ सकती है।
  36. फिलीपीन्स में मौजूद कार्नीवोरस पौधे एक जिंदा चूहे को भी निगल सकते हैं।
  37. पूरी दुनिया में पौधों की लगभग 70000 प्रजातियां दवाइयां बनाने के लिए उपयोग की जाती हैं।
  38. पौधों को प्राकृतिक रूप से डाई बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। जैसे, चाय के बैग या अखरोट के जूस से कपड़े को रंगा जा सकता है।
  39. कटी हुई ताजा घास से एक प्रकार का केमिकल निकलता है और यह स्ट्रेस को कम करने में प्रभावी रूप से मदद करता है।
  40. डंडेलियन को इसकी जड़ों से लेकर इसके पेटल्स यानि इसकी पंखुड़ियों तक पूरा खाया जा सकता है।
  41. इंग्लैंड के अलन्विक शहर में ‘द पॉइजन गार्डन’ है जिसमें लगे हुए पेड़ व पौधों से मृत्यु भी हो सकती है।
  42. हरी, सफेद और काली सभी प्रकार की चाय एक ही पौधे से बनती है जिसे कैमेलिया सिनेसिस कहते हैं बस इस बनाने के तरीके अलग-अलग हैं।
  43. पौधों की जड़ें अक्सर जड़ों के बालों से ढकी होती हैं जो मिनरल्स और पानी को अब्सॉर्ब करने का काम करते हैं।
  44. प्याज में माइल्ड एंटीबायोटिक होती है जो इन्फेक्शन को खत्म करने, खुजली ठीक करने, जलन में आराम देने और मधुमक्खी के काटने पर मदद कर सकता है।
  45. पेड़ में पानी डालने से पानी हमेशा जड़ों से ऊपर की ओर पत्तियों व टहनियों में जाता है।
  46. काले रंग के फूलों की प्रजाति नहीं पाई जाती है और अभी तक कोई इसे उगा भी नहीं पाया है।
  47. कच्चे खीरे में लगभग 96% पानी और सेब में लगभग 84% पानी होता है।
  48. क्विनिन नामक दवाई दक्षिण-अमेरिका के एक बहुत पुराने पेड़ की छाल से बनाई जाती है।
  49. स्नैपड्रैगन फूल एक ड्रैगन की तरह ही दिखता है और इसके किनारों को दबाने से इसका मुंह खुलता व बंद होता है।
  50. स्ट्रॉबेरी एक अकेला ऐसा फल है जिसके बाहर की तरफ बीज होते हैं। इसके एक फल में लगभग 200 बीज होते हैं।

पेड़ों के बारे में अद्भुत और रोमांचक बातें जानना बड़ों और बच्चों, दोनों को अच्छा लगता है। चूंकि आप अपने बच्चे को पेड़ों के बारे में अनोखी बातें बता रही हैं इसलिए वह अपनी उत्सुकता में इनके बारे में और अधिक चर्चा भी कर सकता है। 

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए 10 अद्भुत फन फैक्ट्स जानवरों के बारे में

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago