शिशु

बच्चों के लिए पॉरिज की 10 आसान और इंस्टेंट रेसिपीज

एक माँ के लिए सबसे कठिन कार्य होता है अपने बच्चे के लिए उसके हिसाब से एक फूड प्लान बनाना। बच्चे को खाना खिलाना सिर्फ एक नियमित काम ही नहीं है बल्कि यह लगातार एक सवाल बना रहता है कि आज क्या खिलाएं? और यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि आपके बच्चे के लिए कौन का खाद्य सुरक्षित है, कौन सा आपका बच्चा ठीक से पचा पाएगा। ऐसे कई सवालों के साथ घिरी एक माँ के लिए यह निर्णय लेना काफी कठिन हो जाता है कि वह अपने बच्चे को आखिर क्या खिलाना शुरू करे। ऐसी स्थिति में इन बहुत सारे सवालों का सिर्फ एक ही जवाब है – पॉरिज! हाँ, पॉरिज बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भी है। क्या आप जानती हैं कि आप बच्चे के लिए कितने प्रकार की पॉरिज बना सकती हैं? यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। 

बच्चों के लिए पॉरिज की 10 हेल्दी रेसिपीज

जब आपको कोई आइडिया न सूझे कि आप अपने बच्चे को ठोस आहार में क्या खिला सकती हैं तो पॉरिज ही है जो आपकी मदद कर सकता है। यहाँ पॉरिज की कुछ पौष्टिक रेसिपीज दी गई हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे के लिए अलग-अलग स्वाद के पॉरिज बनाकर खिला सकती हैं और यह उसे बहुत पसंद भी आएगा। 

1. राइस का पॉरिज

राइस पॉरिज फाइबर से भरपूर होता है और यह पाचन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। अपने बच्चे के लिए राइस के स्वादिष्ट पॉरिज को बनाने के लिए इस आसान रेसिपी को फॉलो करें। 

सामग्री 

  • चावल/राइस पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – 1.5 कप्स

विधि 

यदि आप साबुत चावल का उपयोग कर रही हैं तो पहले इसे धूप में 1 घंटे तक सुखा लें। और यदि आप चावल के पाउडर का उपयोग कर रही हैं तो आप सीधे स्टेप 3 से शुरूआत कर सकती हैं। 

  1. धूप में सुखाए हुए चावल को हल्के फ्लफी हो जाने तक रोस्ट कर लें।
  2. अब इसे ग्राइंडर में डालकर इसका पाउडर बना लें। आप ज्यादा भी पीस कर एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकती हैं ताकि अगली बार भी इसका उपयोग किया जा सके।
  3. पैन में आवश्यकता के अनुसार राइस पाउडर लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाएं।
  4. इसे अच्छी तरह से मिला लें और सुनिश्चित करें कि इसमें गांठ न पड़े।
  5. इसे 5 मिनट तक कम आंच में पकाएं।
  6. इसे ठंडा होने दें और बच्चे को खिलाएं।

2. राइस और मूंग दाल का पॉरिज

राइस और मूंग की दाल के पॉरिज में प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है और यह बच्चों की मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी; 

सामग्री 

  • चावल – 2 बड़े चम्मच
  • मूंग दाल – 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा – एक चुटकी (वैकल्पिक)

या 

  • राइस और मूंग की दाल का पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – 1.5 कप
  • घी – ¼ छोटा चम्मच

विधि 

  1. दाल और राइस को कम आंच में तब तक रोस्ट करें जब तक वह हल्के फ्लफी न हो जाएं।
  2. अब इसमें जीरा पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें। छोटे बच्चों के लिए आप जीरा नहीं भी डाल सकती हैं।
  3. अब रोस्ट किए हुए मिक्सचर को पाउडर बनाने के लिए ग्राइंड कर लें।
  4. एक दूसरे पैन में घी लें।
  5. अब उसमें पिसे हुए दाल चावल डालें फिर पानी भी डालें।
  6. मिश्रण को लगातार चलाती रहें ताकि इसमें गांठ न पड़े। इसे 5-7 मिनट तक कम आंच में पकाएं।
  7. अंत में इसे ठंडा करके अपने बच्चे को खिलाएं।

3. बार्ली (जौ) और सेब का पॉरिज

जौ और सेब की पॉरिज में फाइबर अधिक होता है इसलिए यह पाचन के लिए बिलकुल सही व्यंजन है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी; 

सामग्री 

  • जौ का पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • सेब – छोटा
  • केला – 1 छोटा
  • गाय का दूध या ब्रेस्ट मिल्क – ¼ कप (वैकल्पिक)
  • पानी – 1 कप

विधि 

  1. सबसे पहले सेब के बीज निकालें और केले को छील लें।
  2. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर प्यूरी बना लें।
  3. पैन में एक कप पानी और जौ डालें और कम आंच में पकने के लिए रख दें, साथ ही मिश्रण को चलाती रहें।
  4. इसे लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
  5. इसमें फलों की प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  6. अब इसमें थोड़ा सा ब्रेस्ट मिल्क डालें।
  7. इस मिश्रण को 3-4 मिनट तक पकाएं।
  8. अंत में ठंडा करने के बाद बच्चे को खिलाएं।

4. साबुत रागी का पॉरिज

यह रेसिपी आयरन से भरपूर है जो बच्चों को एनीमिया से दूर रखता है। 

सामग्री 

  • रागी के बीज – 1 कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • गुड़ का पाउडर – ½ (कप वैकल्पिक)

विधि 

  1. रागी को अच्छी तरह से साफ करके धोएं और उसे लगभग 12 घंटों के लिए धोकर भिगो लें।
  2. भीगी हुई रागी को ग्राइंडर में डालकर पीस लें और पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा साफ पानी भी डालें।
  3. अब जालीदार कपड़े से जौ के पानी को एक पैन में छान लें।
  4. अब इसे गाढ़ा होने तक पकने दें।
  5. आप थोड़ा सा गुड़ डालकर इसे मीठा भी कर सकती हैं।

5. रागी के आटे का पॉरिज

रागी में कैल्शियम की भी अधिक मात्रा होती है और यह बच्चों की हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत ज्यादा मदद करती है। इसलिए आपको अपने बच्चे के आहार में रागी शामिल करनी चाहिए। 

सामग्री 

  • होममेड रागी का आटा/ रागी का आर्गेनिक आटा – 2 चम्मच
  • गुड़ का पाउडर – 1.5 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
  • पानी – ¼ कप + ¼ कप
  • गाय का दूध  – 1 कप (वैकल्पिक, 1 साल से छोटे बच्चों के लिए इसे न डालें या बच्चा लैक्टोज इन्टॉलरेंट भी है तो  उपयोग न करें)

विधि 

  1. एक पैन में गुड़ और एक कप पानी लें और गुड़ के पिघलने तक इसे उबाल लें।
  2. उबलने के बाद इसके पानी को छान लें।
  3. अब एक अलग पैन में रागी लें।
  4. उसमें छाना हुआ गुड़ डालें और साथ में ¼ कप पानी डालकर रागी को भिगो लें।
  5. मध्यम आंच में इस मिश्रण को हल्का भूरा होने तक पकाएं और साथ में चलाती भी रहें।
  6. यदि आवश्यकता है तो इसमें एक कप दूध मिलाएं और गाढ़ा होने तक पका लें।

6. शकरकंद और पोहे का पॉरिज

शकरकंद विटामिन ‘ए’ से भरपूर होता है और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। यह रेसिपी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि बहुत ज्यादा पौष्टिक भी है।आप अपने बच्चे के लिए यह रेसिपी इस प्रकार से बना सकती हैं, आइए जानते हैं;

सामग्री 

  • पोहा – 1 कप
  • शकरकंद – 1 मध्यम आकार का
  • गुड़ पाउडर – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
  • इलायची पाउडर – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • घी – 2 बड़े चम्मच

विधि 

  1. पोहे को पानी में तब तक भिगोएं जब तक यह थोड़ा मुलायम न हो जाए।
  2. कुकर में एक सिटी आने तक शकरकंद उबाल लें (माध्यम आंच में)।
  3. एक पैन में गुड़ व पानी डालें और इसे पिघलने के लिए रख दें। पिघलने के बाद गुड़ को छान लें।
  4. अब शकरकंद को मैश करें और इसे छने हुए गुड़ के पानी के साथ पकाएं।
  5. मिश्रण में इलायची डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  6. इसमें भीगा हुआ पोहा डालें और 2 मिनट तक मध्यम आंच में पकने दें।
  7. मिश्रण में घी डालकर इसे एक बार फिर से 2 मिनट के लिए पका लें।
  8. अंत में इसमें किशमिश डालकर सर्व करें।

7. ओट्स का पॉरिज

ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और यह पाचन को भी ठीक रखता है। इसलिए अक्सर बच्चों को सॉलिड फूड की शुरूआत करते समय इसे देने की सलाह दी जाती है। 

सामग्री 

  • होममेड ओट्स पाउडर – ¼ कप
  • पानी – ¾ कप
  • ब्रेस्ट मिल्क/ गाय का दूध – ¼ कप
  • डेट सिरप/ शहद/ चीनी – 1-2 छोटे चम्मच (वैकल्पिक)

विधि 

  1. एक पैन में ओट्स और ¼ कप पानी डालें।
  2. इसे मध्यम आंच में लगभग 5 मिनट के लिए पकने दें।
  3. यदि यह गाढ़ा होता है तो आवश्यकतानुसार इसमें थोड़ा सा पानी/दूध मिलाएं।
  4. अब इसे हल्का ठंडा करके सर्व करें।
  5. बच्चे को खिलाते समय आप इसमें थोड़ा सा दूध और डाल सकती हैं।

8. सॉल्टेड सेरेलेक पॉरिज

सेरेलेक में आयरन भरपूर मात्रा में होता है इसलिए यह बच्चे के लिए एक बेहतरीन व्यंजन है और यह बच्चों को एनीमिया से दूर रखता है।

सामग्री 

  • होम मेड सेरेलेक पाउडर/ साथू मावु – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – ¾ कप
  • जीरा पाउडर – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
  • नमक – 1 चुटकी (1 साल से छोटे बच्चों को न दें)
  • पतला छाछ – ¼ कप (2 बड़े चम्मच दही और पानी मिलाकर बनाया हुआ)

विधि 

  1. एक पैन में होममेड सेरेलेक पाउडर और पानी लें।
  2. इसमें जीरा पाउडर और नमक डालकर मिला लें।
  3. अब इसे कम आंच में 5 मिनट के लिए हल्का उबलने तक पका लें।
  4. इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
  5. अंत में बटरमिल्क डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।

9. राइस और उड़द की दाल का पॉरिज

उड़द के दाल का पॉरिज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यप्रद और प्रोटीन से भरपूर भी है। इसे कैसे बनाना है आइए, जानते हैं; 

सामग्री

  • उड़द की दाल – 2 बड़े चम्मच
  • राइस – 1 छोटा चम्मच
  • पाम गुड़ या सामान्य गुड़ का पाउडर – 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)
  • किसा हुआ नारियल – 2 छोटे चम्मच (वैकल्पिक)
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • नमक – चुटकी भर
  • इलायची – 1 (वैकल्पिक)

विधि

  1. दाल चावल को अच्छी तरह से धोने के बाद इसे लगभग आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  2. गुड़ को अलग से पानी में उबालें और साफ करने के लिए इसे छान लें।
  3. भिगोई हुई दाल और राइस को थोड़े से नारियल के साथ ब्लेंडर में पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें।
  4. यदि आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी भी मिलाएं।
  5. एक पैन में दाल-राइस के पेस्ट को डालें और इसे कम आंच में पकने दें।
  6. इसमें इलायची व नमक डालकर अगले 5 मिनट के लिए कम आंच में ही पकने दें।
  7. अब इसमें गुड़ का सिरप डालकर तब तक पकने दें जब तक इसकी खुशबू न आने लगे।
  8. बनने के बाद इसे ठंडा करें और अपने बच्चे को खिलाएं।

10. सूजी (रवा) की पॉरिज

सूजी की पॉरिज बनाने की यह विधि कई मांओं की पसंदीदा है क्योंकि यह सिर्फ बनाने में ही आसान नहीं है बल्कि यह पाचन को भी ठीक रखती है। 

सामग्री

  • सूजी का होम मेड पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • गर्म पानी – 1 कप
  • घी – ½ छोटा चम्मच
  • ब्रेस्ट मिल्क या गाय का दूध – ½ कप
  • डेट सिरप/ शहद/ चीनी/किसी फल की प्यूरी – ½ बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)

विधि 

  1. सबसे पहले एक पैन में पानी को उबाल लें।
  2. उबलते हुए पानी में धीरे-धीरे सूजी डालें और साथ में इसे चलाती भी रहें।
  3. अब इसे कम/मध्यम आंच में लगभग 5 मिनट के लिए पकने दें।
  4. अंत में मीठे के लिए कुछ डालें व थोड़ा दूध डालें और कुछ समय के लिए पकाएं।

बच्चों के लिए पॉरिज एक सबसे बेहतरीन रेसिपी है क्योंकि यह बहुत ज्यादा पौष्टिक होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। 6 महीने के बच्चे के पहले सॉलिड फूड में पॉरिज शामिल करना बहुत आम है क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है कि बच्चे इसे न खाएं। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स
बच्चों के लिए घर का बना 10 आसान सीरियल रेसिपीज

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

पुलकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Pulkit Name Meaning in Hindi

जब भी कोई माता-पिता अपने बच्चे का नाम रखते हैं, तो वो सिर्फ एक नाम…

3 weeks ago

हिना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Heena Name Meaning in Hindi

हर धर्म के अपने रीति-रिवाज होते हैं। हिन्दू हों या मुस्लिम, नाम रखने का तरीका…

3 weeks ago

इवान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ivaan Name Meaning in Hindi

जब घर में बच्चे की किलकारी गूंजती है, तो हर तरफ खुशियों का माहौल बन…

3 weeks ago

आरज़ू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Aarzoo Name Meaning in Hindi

हमारे देश में कई धर्म हैं और हर धर्म के लोग अपने-अपने तरीके से बच्चों…

3 weeks ago

मन्नत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Mannat Name Meaning in Hindi

माता-पिता बच्चे के जन्म से पहले ही उसके लिए कई सपने देखने लगते हैं, जिनमें…

3 weeks ago

जितेंदर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Jitender Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा जिंदगी में खूब तरक्की करे और ऐसा नाम…

4 weeks ago