बच्चों के लिए टीचर्स डे पर 16 बेहतरीन हैंडमेड कार्ड आइडियाज

बच्चों के लिए टीचर्स डे पर 16 बेहतरीन हैंडमेड कार्ड आइडियाज
ADVERTISEMENTS

स्कूल में जब टीचर्स डे आता है, तो बच्चे अपने टीचर्स को खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहते हैं। इस समय आपके दिमाग में गिफ्ट, कार्ड, फूल और ढ़ेरों आइडियाज आ रहे होंगे, लेकिन आप यह सोच रहें होंगे कि कौन सी टीचर्स को ज्यादा पसंद आएगी।

आप गिफ्ट की दुकान पर जाकर टीचर्स के लिए कोई जबरदस्त सा गिफ्ट खरीद सकते हैं। लेकिन बच्चे का खुद बनाया हुआ कस्टम कार्ड उनके लिए ज्यादा स्पेशल होगा, ये एक ऐसा तोहफा है जिसे टीचर्स सच में पसंद करेंगे और यह उनके पास हमेशा रहेगा। इसलिए अपने बच्चे को हैंडमेड कार्ड बनवाएं, यकीन मानिए इसे देख कर टीचर्स जरूर इमोशनल हो जाएंगी।

जब आपका बच्चा कार्ड बना रहा हो, तो उसके साथ ही रह कर उसकी हेल्प करें, आइडियाज दें। इसके अलावा, कुछ एक्टिविटी में सुई या कैंची का भी उपयोग होता है, इसलिए बच्चे पर ध्यान भी दें कि उन्हें चोट न लगे। इस एक्टिविटी में किसी बड़े की निगरानी होना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए शिक्षक दिवस पर डीआईवाई ग्रीटिंग कार्ड आइडियाज  

इस लेख में ऐसे कई क्रिएटिव आइडियाज हैं जिसकी मदद से आपका बच्चा अपनी टीचर्स के लिए एक स्पेशल कार्ड बना सकता है। यहाँ आपको कुछ हैंडमेड कार्ड आइडियाज दिए गए हैं।

इन टीचर्स डे ग्रीटिंग कार्ड को आपका बच्चा अकेले भी बना सकता है और अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में भी बना सकता है।

ADVERTISEMENTS

1. नेचुरल चीजों की मदद से पेंटनेचुरल चीजों की मदद से पेंट

इस कार्ड को अच्छे से बनाने के लिए ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए, जब आपका बच्चा कार्ड बना रहा हो तो उसकी हेल्प के लिए साथ रहें। जब टीचर्स बच्चे की मेहनत देखेंगी तो सरप्राइज हो जाएंगी।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • फूल / भिंडी 
  • कलर 
  • पैलेट
  • पेंट ब्रश
  • चार्ट पेपर
  • स्केच पेन

कैसे बनाएं:

  1. नेचुरल मटेरियल का इस्तेमाल करने की कोशिश करें जैसे पत्तियां या फूल। इनका साइज बड़ा होना चाहिए ताकि इसे पेंट किया जा सके।
  2. इसे पेंट कर लें और फिर चार्ट पेपर पर स्टैम्प के रूप में उपयोग करें, लेकिन पहले चार्ट पेपर को कार्ड की तरह फोल्ड कर लें।
  3. आप सब्जियों को भी इस्तेमाल में ला सकती हैं जैसे भिंडी, इसे दो टुकड़े में काट लें, इससे बहुत ही खूबसूरत शेप बनता है और दिखने में भी बहुत आकर्षक लगते हैं।
  4. कार्ड को सूखने दें।
  5. अपने बच्चे से उनके टीचर्स के लिए एक पर्सनल मैसज लिखने के लिए कहें।.

2. सुई और धागासुई और धागा

यह एक ऐसी एक्टिविटी है जिसमें बहुत ज्यादा एफर्ट और धैर्य की जरूरत होती है। एक बात पक्की है कि टीचर्स को बच्चे का यह प्रयास बहुत भाने वाला है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • सुई
  • एम्ब्रॉयडरी करने वाला धागा 
  • पेंट 
  • फैब्रिक 
  • स्केच पेन

कैसे बनाएं:

ADVERTISEMENTS
  1. कपड़े का एक टुकड़ा लें l बेहतर होगा अगर आप एम्ब्रॉयडरी करने वाला लें जैसे एदा फैब्रिक, क्योंकि बच्चे इस पर आसानी से काम कर सकते हैं।
  2. आप इससे कोई छोटे सा पैटर्न बना सकते हैं, या कुछ भी लिख सकते हैं (क्रॉस स्टिच पैटर्न बच्चों के लिए काफी आसान होता है)।
  3. टुकड़े पर कपड़े को पेपर पर चिपकाएं जो एक चार्ट पेपर के रूप में फोल्ड होना चाहिए।
  4. बच्चे से इसके अंदर नोट लिखने के लिए कहें, साथ ही अपने टीचर्स के प्रति सम्मान व्यक्त करें। आपके बच्चे का यह एफर्ट उसकी टीचर्स को हमेशा याद रहेगा।

3. प्रेस फ्लावर कार्डप्रेस फ्लावर कार्ड

यह नेचर बेस्ड कार्ड बच्चे की टीचर्स को निश्चित रूप से पसंद आने वाला है।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • फूल
  • ग्लू 
  • चार्ट पेपर
  • स्केच पेन

कैसे बनाएं:

यह काफी आसान है होने के साथ साथ एक यूनिक आइडिया है।

ADVERTISEMENTS
  1. अपने गार्डन से या फिर जहाँ से आपको फूल मिल जाएं वहाँ से फूल ले आएं।
  2. आप फूलों को प्रेस करने के लिए इसे किताबों में कुछ दिन या महीनों के लिए रख दें।
  3. जब तक फूल अच्छे से न सूख जाए उन्हें किताबों में रखे रहने दें।
  4. अब इसे बनाने के लिए सबसे पहले पेपर को कार्ड की तरह फोल्ड कर लें।
  5. अब कार्ड पर प्रेस फूलों को चिपकाएं।
  6. आप इसे पेपर पर चिपकाने के लिए ग्लू का इस्तेमाल करें।
  7. कार्ड के अंदर एक सिंपल सा नोट लिखें।
  8. फूलों को और भी ज्यादा रेलेवेंट बनाने के लिए, टीचर्स को फूल की तरह यूनिक बता सकते हैं।
  9. इसे बनाने के लिए बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि फूलों में ग्लू लग कर यह खराब हो सकता है।

4. कुकी कटर कार्डकुकी कटर कार्ड

कभी-कभी आपके आसपास जो चीजें होती हैं उसे लेकर आपको क्रिएटिव होने की जरूरत होती है । यह एक और क्रिएटिव आइडिया है, जो हमे उम्मीद है टीचर्स के दिल जीत लेगी।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • अलग अलग शेप के कुकी कटर
  • पेंट
  • डिस्पोजेबल प्लेट या ट्रे
  • चार्ट पेपर
  • स्केच पेन

कैसे बनाएं:

  1. डिस्पोजेबल प्लेट या पैलेट पर अलग-अलग कलर के पेंट लें।
  2. चार्ट पेपर लेकर इसे कार्ड की तरह फोल्ड कर लें।
  3. कुकी कटर को आराम से पेंट में डुबोएं ताकि यह बहुत ज्यादा न ड्रिप हो जाए।
  4. अब चार्ट पेपर पर कुकी कटर को प्रेस करें, ताकि कार्ड पर सुंदर शेप बन जाएं।
  5. कार्ड को थोड़ी देर सूखने दें।
  6. बच्चे को टीचर्स के लिए पर्सनल नोट लिखने के लिए कहें जिसमें टीचर्स को धन्यवाद दे।

5. 3डी कार्ड3डी कार्ड

3डी कार्ड एक बहुत ही क्रिएटिव आइडिया है और मजेदार भी। टीचर्स यह देखकर खुश होंगे कि आपके बच्चे ने उनके लिए कितना ज्यादा प्रयास किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए आपके बच्चे को आपकी जरूरत पड़ेगी, क्योंकि इसमें उन्हें बहुत सारी कटिंग करनी होगी।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • कैंची
  • कलर पेपर 
  • चार्ट पेपर
  • ग्लू 
  • स्केच पेन

कैसे बनाएं:

ADVERTISEMENTS

3डी कार्ड बनाने में बहुत मजा आता है और आपका बच्चा इसे बनाना पसंद भी करेगा करते हैं।

  1. आप अपने बच्चे को कलर पेपर पर बहुत प्यारी प्यारी चीजों की कट-आउट बनाने के लिए कहें। इसे पर्सनालाइज बनाने के लिए आप टीचर्स की पसंद की चीजें कटआउट में शामिल करें, या फिर जो सब्जेक्ट वो पढ़ाती हैं आप उससे रिलेटेड कुछ बना सकती हैं, जैसे हिस्ट्री या मैथ्स।
  2. चार्ट पेपर की एक छोटी सी स्ट्रिप पर कट-आउट को लगाएं। 
  3. इसके बाद कार्ड के दूसरे सिरे को चिपका दें।
  4. यह कार्ड के अंदर होना चाहिए, ताकि जब टीचर्स कार्ड खोले तो सरप्राइज हो जाए!
  5. आप अलग-अलग 3डी आइटम बना सकती हैं जैसे कार्ड के एक तरफ से दूसरे तरफ फूल या रिबन लगाना आदि।
  6. इसमें टीचर्स के लिए कुछ सिंपल सा लिख भी सकते हैं 
  7. अपने बच्चे को इसे पर्सनालाइज लुक देने के लिए कहें, ताकि जब भी वह यह कार्ड खोलेंगी, तो खुश हो जाएं। बच्चे के इस प्रयास से टीचर्स बहुत इम्प्रेस हो जाएंगी।

6. फोटो कार्डफोटो कार्ड

एक तस्वीर में कैद की गई यादों से बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता है। यह कार्ड बहुत ही यूनिक है और बच्चे और उनके टीचर्स दोनों के लिए ही बहुत खास होगा।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • फोटो
  • पेपर 
  • ग्लू 
  • छोटे स्टिकर
  • स्केच पेन

कैसे बनाएं:

ADVERTISEMENTS

इसे बहुत ही सिंपल तरीके से बनाया जा सकता है और यह कार्ड का आइडिया यूनिक भी है।

  1. आपको कुछ अच्छी तस्वीरों की जरूरत होगी, जिसमें आपका बच्चा और उसके टीचर्स साथ में हों।
  2. पेपर को कार्ड की तरह फोल्ड करें।
  3. मुड़े हुए पेपर के बीच में पेपर चिपकाएं।
  4. अपने बच्चे को पेंट और स्टिकर की मदद से कार्ड को डेकोरेट करने के लिए कहें।
  5. कुछ अच्छी यादों के साथ बच्चे को अपनी टीचर्स के लिए थैंक्यू नोट लिखने के लिए कहें।
  6. तस्वीरें हमेशा खास होती हैं और इससे बहुत सारी यादें जुड़ी होती हैं।

7. लाइफसाइज  कार्डलाइफसाइज  कार्ड

यह कुछ ऐसा है को टीचर्स को बहुत पसंद आएगा। यदि इसे देख कर वो इमोशनल हो जाएं तो आप सरप्राइज न हों।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • चार्ट पेपर
  • स्केच पेन या मार्कर
  • पेंट 
  • पैलेट
  • ग्लू 

कैसे बनाएं:

ADVERTISEMENTS
  1. बच्चों के ग्रुप को टेप या ग्लू का उपयोग करके दो चार्ट पेपर को एक साथ रखने के लिए कहें।
  2. इसे एक साथ इस तरह से लगाएं कि यह एक कार्ड के रूप में खुले।
  3. पेंटिंग और तस्वीरों को चिपकाने के साथ वो जितने भी क्रिएटिव अंदाज से इसे डेकोरेट करना चाहें कर सकते हैं।
  4. कार्ड की एक तरफ बच्चे अपने अंगूठे पर पेंट लगाकर थम्बप्रिंट कर सकते हैं ।
  5. हर बच्चे थम्बप्रिंट के नीचे अपनी टीचर्स के लिए कुछ लिखने को कहें।

8. हैंड-प्रिंट कार्डहैंड-प्रिंट कार्ड

हैंडप्रिंट कार्ड अपनी टीचर्स को गिफ्ट करना एक बहुत प्यारा आइडिया है। हालांकि यह काफी कॉमन है, लेकिन यह टीचर्स को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि यह उन्हें याद दिलाता है कि हर बच्चा अपने आप में यूनिक है, बिल्कुल हैंडप्रिंट की तरह।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • चार्ट पेपर
  • स्केच पेन या मार्कर
  • पेंट
  • ट्रे
  • ग्लू 

कैसे बनाएं:

यह सिंपल और आसान है, आपके बच्चे को इस एक्टिविटी में मजा भी आएगा।

ADVERTISEMENTS
  1. आपको बस एक पेंट की ट्रे/कटोरी और एक चार्ट पेपर चाहिए होगा जिसे कार्ड की तरह फोल्ड करना है।
  2. आप चाहें तो एक कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं या भी कई कलर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  3. अपने बच्चे को अपनी हथेली को पेंट में डुबोने के लिए कहें।
  4. बच्चे से उनकी हथेली पेंट में डालने के लिए कहें।
  5. अब पेपर पर अपने हाथों को प्रेस करें।
  6. हैंडप्रिंट के नीचे, आप बच्चे से उसका नाम लिखने के लिए कहें।
  7. वह अंदर एक स्पेशल थैंक्यू नोट लिखने के लिए कहें।
  8. इस गिफ्ट को बच्चे की टीचर्स हमेशा याद रखेंगी।

9. फेल्ड कार्डफेल्ड कार्ड

यह एक शानदार तरीका है अपने टीचर्स के चेहरे पर खुशी लाने का। अपने बच्चे की मदद करें से कट आउट निकाल सके।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • फेल्ट
  • ग्लू 
  • कैंची
  • पेपर 

कैसे बनाएं:

  1. फेल्ट एक ऐसी बेहतरीन मटेरियल है जिसे आप अपनी इच्छानुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. फेल्ट को अपने बच्चे की पसंदीदा शेप में काट लें।
  3. आप फूल, हार्ट, रिबन आदि के शेप काट सकती हैं।
  4. अब चार्ट पेपर का टुकड़ा लें और इसे कार्ड की तरह मोड़ें।
  5. कार्ड पर सफाई के साथ इन शेप को चिपका दें।
  6. कार्ड के अंदर, बच्चे को एक प्यारा सा थैंक्यू नोट लिखने के लिए कहें।
  7. अगर आप बहुत सारे फेल्ट कटिंग का उपयोग कर रही हैं, तो ध्यान रखें कि थैंक्यू नोट छोटा और अच्छा होना चाहिए।

10. ज़िग-ज़ैग कार्डज़िग-ज़ैग कार्ड

ज़िग-ज़ैग कार्ड बहुत ही यूनिक है और बच्चों को भी पसंद होता है। यह एक क्यूट बुकलेट की तरह दिखाता है अगर आप इसमें ज्यादा साइड शामिल करें। इस आईडिया के साथ आपका बच्चा काफी क्रिएटिव हो सकता है। आप जितने चाहें कार्ड में उतने साइड जोड़ सकती हैं और अपने बच्चे को उसके टीचर्स के प्रति अपना प्यार दिखाने दें।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • पेपर 
  • कैंची
  • स्केल
  • पेंसिल
  • स्केच पेन / पेन 
  • पेंट  

कैसे बनाएं:

ADVERTISEMENTS

ज़िग-ज़ैग कार्ड बहुत क्रिएटिव और यूनिक आइडिया है।

  1. आपको बस पेपर की एक स्ट्रिप लेनी है और एक पतली लाइन खींच कर इसे तीन सेक्शन में डिवाइड करना है।
  2. ज़िग-ज़ैग (जेड शेप) बनाने के लिए इन पेपर को फोल्ड करें। आप इसमें और साइड्स भी जोड़ सकती हैं।
  3. अब आप कार्ड के हर साइड पर अलग-अलग चीजें लगा सकती हैं। जैसे, आप एक तरफ एक तस्वीर पेंट कर सकती हैं, दूसरी तरफ बच्चे से एक छोटा नोट लिखवा सकती है और एक प्यारी सी फोटो जोड़ सकती हैं।
  4. आप एक साइड थम्बप्रिंट करवा सकती हैं।

11. फ्रूट कार्ड

फ्रूट कार्ड

फ्रूट कार्ड बनाना सिंपल भी है और मुश्किल भी, क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास कितना मटेरियल मौजूद है। ये सुपर क्यूट आइडिया है और इसे बनाना भी काफी आसान हैं, खासकर छोटे बच्चों के लिए।

आपको चाहिए:

  • पेपर 
  • पेंट्स
  • कैंची
  • स्केच पेन

कैसे बनाएं:

  1. एक पेपर शीट लें और उस पर अपने बच्चे के पसंदीदा फल को ड्रा करें।
  2. उसे पेंट दें और हर फ्रूट को को पेंट करने दें।
  3. इसके बाद एक शीट को आधा मोड़ें और फिर इसे अपने बच्चे के पसंदीदा फल के आकार में काट लें।
  4. आपका बच्चा इस कार्ड को फिर पेंट कर सकता है।
  5. आखिर में उसे उसकी टीचर के लिए कोई क्यूट मैसज लिखने के लिए कहें।

12. कुकी / चॉकलेट टिन रैप

कुकी / चॉकलेट टिन रैप

यह एक कार्ड और गिफ्ट के बीच का एक अच्छा मिक्स है, क्योंकि आपके बच्चे के टीचर को यह तोहफा जरूर पसंद आएगा। साथ ही उन्हें कार्ड भी बहुत पसंद आएगा, तो आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाएं।

आपको चाहिए:

  • टिन या डिब्बा
  • कुकीज या चॉकलेट
  • रिबन 
  • कैंची
  • पेपर 
  • पेंट्स
  • स्केच पेन

कैसे बनाएं:

  1. कुकीज या चॉकलेट को अच्छे से टिन या बॉक्स में रखें।
  2. पेपर को अपने हिसाब से साइज में काटें।
  3. अपने बच्चे को कार्ड पेंट करने के लिए कहें।
  4. स्केच पेन के साथ, अपने बच्चे को उसके टीचर के लिए कोई प्यारा सा मैसज लिखने के लिए कहें।
  5. आप कुछ हार्ट और डिजाइन भी बना सकती है।

13. पर्सनलाइज थैंक्यू नोटपैड

पर्सनलाइज थैंक्यू नोटपैड

एक रेगुलर कार्ड गिफ्ट करने के बजाय, आपका बच्चा एक पर्सनलाइज थैंक्यू नोटपैड बना सकता है। यह ऐसा गिफ्ट होगा जिसे टीचर बड़े ही गर्व के साथ रोजाना इस्तेमाल करेगी।

आपको चाहिए:

  • खाली नोटपैड
  • स्केच पेन
  • रिबन 
  • चार्ट पेपर
  • ग्लू 
  • कैंची

कैसे बनाएं:

  1. नोटपैड के कवर को मैच करता हुआ चार्ट पेपर कट करें।
  2. ग्लू का उपयोग करते हुए इसे नोटपैड पर चिपका दें और इसे सूखने दें।
  3. अपने बच्चे को चार्ट पेपर पर एक प्यारा नोट या मैसज लिखने के लिए कहें या फिर कुछ ड्रा भी कर सकते हैं।
  4. रिबन से बो बनाएं और इसे नोटपैड पर चिपका दें। आप रिबन को नोटपैड के चारों ओर भी बांध सकती हैं।

14. ग्रैटिटूड स्क्रॉल

ग्रैटिटूड स्क्रॉल

यह ट्रेडिशनल कार्ड बनाने का बहुत ही क्रिएटिव तरीका है और इसे आपका बच्चा अपने टीचर की टेबल या दिवार पर लटका सकता है।

आपको चाहिए:

  • कोई स्क्रॉल या फेल्ट मटेरियल 
  • मार्कर
  • कैंची
  • रस्सी
  • ग्लू 
  • रिबन 

कैसे बनाएं:

  1. मटेरियल को स्क्रॉल के शेप में कट करें।
  2. अपने बच्चे को मार्करों का उपयोग करके टीचर के लिए एक प्यारा सा ग्रैटिटूड नोट लिखने के लिए कहें।
  3. आप उन चीजों की लिस्ट भी बना सकते हैं जो टीचर को पसंद हो।
  4. स्क्रॉल के एज पर रिबन चिपका कर बॉर्डर बना दें। आप स्क्रोल की खाली जगह पर भी लगा सकती हैं।
  5. अंत में, स्क्रॉल की पीछे टॉप एज पर रस्सी बंधें, ताकि उसे लटकाया जा सकें।

15. बैनर कार्ड

बैनर कार्ड

यह कार्ड बहुत क्यूट और  यूनिक है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। आपके बच्चे की टीचर इसे देख बहुत खुश हो जाएंगी।

आपको चाहिए:

  • खाली कार्ड या मोटे कागज
  • स्केच पेन
  • पतला, क्राफ्ट  कागज
  • रस्सी
  • ग्लू 
  • कैंची

कैसे बनाएं:

  1. कार्ड को आधा मोड़ो।
  2. क्राफ्ट पेपर को छोटे-छोटे रेक्टंगल में काट  लें। इसे आधा मोड़ें और ट्रायंगल शेप बनाए लेकिन इसे काटे।
  3. आपका ग्लू की मदद से आपका बच्चा रेक्टंगल पर रस्सी लगा सकता है। इस स्टेप में अपने बच्चे की मदद करें।
  4. अपने बच्चे को कार्ड के अंदर एक नोट लिखने के लिए कहें।
  5. अंत में, कार्ड के फ्रंट कवर पर रस्सी के सिरों को चिपका दें।

16. कॉफी कप कार्ड

कॉफी कप कार्ड

यह लेटेस्ट और बहुत ही यूनिक हैंडमेड कार्ड स्टाइल है और अगर आपके टीचर को कॉफी पसंद है, तो यह गिफ्ट आप बिना सोचे उन्हें दे सकते हैं!

आपको चाहिए:

  • वाइट शीट
  • ग्लू 
  • कैंची
  • स्केच पेन
  • कॉफी कप स्लीव या ब्राउन शीट

कैसे बनाएं:

  1. कार्ड मटेरियल को आधा मोड़ें। 
  2. ट्रेवल कॉफी कप की स्टाइल में कागज की वाइट शीट को काटें। कप का कवर बनाएं और उसे भी काट लें।
  3. अब कॉफी कप कार्ड के बीच में कॉफी कप स्लीव या कागज की एक चौड़ी ब्राउन स्ट्रिप चिपका दें।
  4. इसे और सुंदर बनाने के लिए, एक छोटे कार्ड पर एक नोट लिखें, जैसे ‘एप्रिशिएट यू अ लेटे’। कॉफी प्रेमियों को समर्पित करने के लिए यह एक प्यारा वाक्यांश होगा।
  5. इसे कार्ड के सामने वाले हिस्से के बीच में चिपकाएं।
  6. अपने बच्चे को कार्ड के अंदर एक नोट लिखने के लिए कहें।

टीचर्स डे पर बच्चों के टीचर को कार्ड देने से उन्हें बहुत ही खास महसूस होता है, इसलिए आप अपने बच्चे की कार्ड बनवाने में जरूर मदद करें, इससे उसके अंदर की क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी। अपने बच्चे से पूछें कि वह अपने टीचर्स के लिए क्या करना चाहते हैं, तो उसके आधार आप उसे आइडिया दे सकती हैं, लेकिन सिर्फ उसकी मदद करिए बाकी उसे खुद से ही अपने टीचर्स के लिए कार्ड बनाने दें, क्योंकि इससे उसे अच्छा लगेगा कि उसने खुद कुछ विशेष काम किया है। डीआईवाई कार्ड बनाते समय, अपने बच्चे को बताएं कि उसकी टीचर्स उसके लिए कितना कुछ करते हैं, इससे उन्हें और प्रेरणा मिलेगी।

यहा भी पढ़े:

बच्चों के लिए टीचर्स डे पर बेस्ट कोट्स और मैसेजेस
बच्चों के लिए टीचर्स डे पर स्पीच के बेस्ट आइडियाज और टिप्स
प्रीस्कूलर और छोटे बच्चों के लिए टीचर्स डे पर बेहतरीन क्राफ्ट आइडियाज