In this Article
माँ के लिए अपने बच्चे की सेहत को लेकर चिंता करना आम बात है। आप अपने बच्चे की डाइट पर ध्यान जरूर देती होंगी और कोशिश करती होंगी कि उसे पूरा पोषण मिले। बच्चों की सेहत के लिए वैसे तो बहुत सारी चीजें हैं, जो फायदेमंद होती हैं। बादाम उन्हीं में से एक है। बच्चों के लिए बादाम बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बच्चों को बढ़ते उम्र में चाहिए होते हैं। इस लेख जरिए आप जान पाएंगी कि आखिर कैसे बादाम आपके बच्चे के लिए फायदेमंद होते हैं।
बादाम जिसे अंग्रेजी में आलमंड कहते हैं उसे “ड्राई फ्रूट्स का राजा” कहा जाता है और यह एक हेल्दी स्नैक है। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स, और अच्छे फैट्स होते हैं। बादाम दो तरह के होते हैं:
ये बादाम अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए बहुत मशहूर हैं और दुनियाभर मे इसे लोग खाते हैं।
इनको “जंगली बादाम” भी कहा जाता है। ये आमतौर पर खाना पकाने में इस्तेमाल होते हैं और इनकी कई दवाइयां फायदे भी होती हैं। लेकिन इनमें एमीगडालिन होता है, जिसके कारण कई लोग इन्हें नहीं खाते।
बादाम सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन, विटामिन्स, और मिनरल्स होते हैं। इनमें कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है, जो दिल की बीमारियों से बचा सकता है। बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रक्षा करते हैं। ये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो बच्चों की वृद्धि और विकास के लिए फायदेमंद होते हैं।
यहाँ 100 ग्राम बादाम में मौजूद कुछ प्रमुख पोषक तत्वों का विवरण दिया गया है, जो USDA द्वारा स्रोत किए गए हैं।
न्यूट्रिएंट | मात्रा |
ऊर्जा | 579 किलो कैलोरी |
प्रोटीन | 21.2 ग्राम |
कार्बोहायड्रेट | 21.6 ग्राम |
फैट | 49.9 ग्राम |
डाइट्री फाइबर | 12.5 ग्राम |
फॉस्फोरस | 481 मिली ग्राम |
मैग्नेसियम | 270 मिली ग्राम |
कैल्शियम | 269 मिली ग्राम |
पोटैशियम | 733 मिली ग्राम |
विटामिन इ | 25.6 मिली ग्राम |
फोलेट | 44 माइक्रो ग्राम |
आयरन | 3.71 मिली ग्राम |
बादाम आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जानिए कैसे:
बच्चे की सेहत में इम्यून सिस्टम बहुत अहम भूमिका निभाता है। बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अल्कालाइन मेटल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही, बादाम में विटामिन ई होता है, जो दिल की बीमारियों से भी बचाता है।
बादाम में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसे खाने से बच्चे की हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं और दांतों की सड़न या ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है।
बादाम में एल-कार्निटिन और रिबोफ्लेविन होते हैं, जो मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं। ये तत्व अल्जाइमर जैसी बीमारी को होने से बचाता है और साथ ही बच्चे की याददाश्त और ध्यान सुधारने में भी मदद करता है। अपने बच्चे की डाइट में बादाम रखने से वह ज्यादा चतुर और सक्रिय बनता है।
बादाम में कॉपर, राइबोफ्लाविन, और मैंगनीज होते हैं, जो ऊर्जा बढ़ाने और मेटाबोलिज़्म को सही बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आपका बच्चा अक्सर थका हुआ या बेचैन रहता है, तो उसे बादाम जरूर खिलाएं।
बादाम में फाइबर होता है, जो खाना पाचन तंत्र से जल्दी निकालने में मदद करता है। इससे कोलन कैंसर का खतरा कम होता है।
अगर आपके बच्चे की त्वचा ड्राई है, तो उसे बादाम देना फायदेमंद हो सकता है। बादाम का तेल त्वचा को नमी और स्वस्थ बनाता है।
बादाम में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स और लिनोलियम सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं।
बादाम में पोटैशियम और सोडियम की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है।
बादाम में मौजूद आवश्यक तत्व, जैसे अनसैचुरेटेड फैट, बच्चे के आइडियल वजन को बनाए रखने में बहुत सहायक होते हैं। 2016 के एक क्लिनिकल ट्रायल में पाया गया कि बादाम का मध्यम मात्रा में सेवन बच्चों और वयस्कों में माइक्रोबायोटा संरचना और आहार की गुणवत्ता में सुधार करता है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, अनसैचुरेटेड फैट खून में कोलेस्ट्रॉल स्तर को बनाए रखने में भी मदद करती है। अनसैचुरेटेड फैट, प्रोटीन और पोटैशियम के साथ मिलकर स्वस्थ हृदय के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूसरी ओर, मैग्नीशियम बच्चों में भविष्य में दिल के दौरे को रोकने में सहायक होता है। 2018 के एक अध्ययन ने यहां तक सुझाव दिया कि लोग अपने हृदय स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन लगभग 45 ग्राम बादाम का सेवन करें, क्योंकि यह हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन या ‘अच्छे’ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
नट्स या ड्राई फ्रूट्स बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनसे एलर्जी भी हो सकती है। बादाम को बच्चों को 6 महीने की उम्र के बाद ही देना चाहिए। अगर आपके परिवार में किसी को इससे एलर्जी है, तो अपने बच्चे को बादाम देने से पहले सावधानी बरतें। अगर कोई एलर्जी का संकेत दिखे, तो तुरंत बादाम देना बंद कर दें। यहां कुछ बादाम से जुड़े दुष्प्रभाव बताए गए हैं:
बादाम खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और पोषक तत्वों से भरे होते हैं। आप इन्हें सीधे खिला सकती हैं या फिर किसी खाने-पीने की चीजों में भी मिला सकती हैं। बाजार में बादाम कई तरीकों से मिलते हैं, जैसे दूध और बादाम का शेक, आलमंड बटर, और आलमंड मिल्क। आप बच्चे को कच्चे बादाम भी खिला सकती हैं, चाहे वो छिले हों, बिना छिले हों। अगर आपका बच्चा छोटा है और पूरा बादाम नहीं खा सकता, तो आप बादाम को पानी में भिगोकर नरम कर के या उसे पीसकर पाउडर बनाकर और दूध में मिलाकर दें। इससे दूध का स्वाद बढ़ जाएगा और आपका बच्चा इसे शौक से पीएगा।
अगर आपके बच्चे को अनाज पसंद है, तो आप उसके दलिया या चावल के कटोरे में 1-2 चम्मच आलमंड बटर मिलाकर इसे और हेल्दी और स्वादिष्ट बनाकर खिला सकती हैं। आप एक डिप भी बना सकती हैं, जिसमें हल्का क्रीम चीज और आलमंड बटर बराबर मात्रा में लें और इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसे कटे हुए केले या किसी भी ताजे फल के साथ बच्चे को खिला सकती हैं।
यहां पर कुछ आलमंड से बनने वाली सरल रेसिपीज दी हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों के लिए घर पर आसानी से बना सकती हैं।
बादाम का दूध स्वाद में बहुत अच्छा होता है और हमें यकीन है कि आपके बच्चे को यह बहुत पसंद आने वाला है। यहां बताया गया है कि आप बादाम का दूध कैसे बना सकती हैं।
सामग्री:
बनाने की विधि:
बादाम कुकीज सभी को पसंद होती हैं, और ये एक बेहतरीन स्नैक भी है।
सामग्री:
बनाने की विधि:
यह स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
सामग्री:
बनाने की विधि:
बादाम नट्स की श्रेणी में आते हैं, जिनसे एलर्जी और गले में अटकने का खतरा हो सकता है। इसलिए पूरा बादाम का पीस बच्चों को 6 साल की उम्र के बाद देना शुरू किया जा सकता है। हालांकि, आप बादाम को पीसकर पाउडर या पेस्ट बना सकते हैं और इसे 6 महीने की उम्र से बच्चों के आहार में शामिल कर सकते हैं।
बच्चों को हर चीज की तरह बादाम भी सीमित मात्रा में खाने चाहिए। 2 साल के बच्चों के लिए अधिकतम 4 या 5 बादाम देना पर्याप्त है। बड़े बच्चों के लिए औसतन 30 ग्राम बादाम पर्याप्त होते हैं।
हां, बादाम बच्चों के पाचन और आंत के स्वास्थ्य में सकारात्मक योगदान देते हैं। इनमें स्टेरोल होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करते हैं, अनसैचुरेटेड फैट होते हैं जो लिपिड प्रोफाइल में सुधार करते हैं, और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो लाभकारी आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, बादाम वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।
बादाम के बहुत सारे फायदे हैं, जिस वजह से यह आपके बच्चे की डाइट में शामिल किए जाने के लिए एक अच्छा खाना माना जाता है। लेकिन, बच्चे की डाइट में कोई भी नया खाना देने से पहले डॉक्टर से पूछ लेना सही रहता है। वैसे तो बादाम बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन किसे कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए यह ध्यान देना बहुत जरूरी है। ज्यादा बादाम खाने से उल्टा नुकसान भी हो सकता है। बच्चों को रोज 2-3 बादाम देना ही काफी है, इससे उन्हें जरूरी पोषण मिल जाएगा और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
References/Resources:
यह भी पढ़ें:
बच्चों के लिए शहद: फायदे और सावधानियां
बच्चों के लिए सेब – फायदे और मजेदार तथ्य
बच्चों के लिए दूध – कारण, प्रकार और फायदे
आज के समय में माता-पिता अपने बच्चों के लिए कुछ अलग और दूसरों से बेहतर…
लगभग हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और…
एक अच्छा और सच्चा साथी जिसे मिल जाए उसका जीवन आसान हो जाता है। कहते…
माँ वह इंसान होती है, जिसका हमारे जीवन में स्थान सबसे ऊपर होता है। माँ…
यह बात हर कोई जानता है कि बेटियों से घर की रौनक होती है। चाहे…
माता-पिता बनना किसी भी शादीशुदा जोड़े की जिंदगी में एक बेहद यादगार और अनमोल पल…