बच्चों को व्यस्त रखना और उनका मन लगाए रखना कोई आसान काम नहीं है। आधुनिक गैजेट्स और टीवी ने इस काम को आसान जरूर कर दिया है, लेकिन इनका उपयोग एक सीमित अंतराल के लिए ही सही है। इसलिए चलिए इसके लिए कुछ पुराने तरीके अपनाते हैं और बच्चों को आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से व्यस्त रखने के 1-2 तरीके सीखते हैं। 
 बेकार सामग्रियों से क्राफ्टिंग करना बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताने और कुछ नया सिखाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। घर की सजावट के सामानों से लेकर छोटी-छोटी चीजें जिन्हें वे ज्वेलरी के तौर पर पहन सकते हैं या फिर प्यारे-प्यारे खिलौने, न जाने कितनी सारी चीजें हैं जिन्हें घर में पड़ी हुई बेकार चीजों से बनाया जा सकता है। इसलिए अपने अंदर के कलाकार को जगाएं और वेस्ट सामग्रियों का उपयोग करके इन क्राफ्ट आइडियाज को आजमाएं। 
 सेफ्टी टिप: 
 यहां दी गई कुछ एक्टिविटीज में आपको हॉट ग्लू गन की जरूरत पड़ेगी। हम यह परामर्श देंगे कि आप बच्चों को उन्हें खुद इस्तेमाल करने की इजाजत ना दें और उन पर नजर रखें, क्योंकि ग्लू गन काफी गर्म हो सकता है और इससे जलने की संभावना भी है। 
 बच्चों के लिए सुपर क्रिएटिव वेस्ट मटीरियल क्राफ्ट आइडियाज 
 बेकार पड़ी चीजों से क्राफ्ट करना किफायती तो है ही, साथ ही यह बच्चों के अंदर के कलाकार को जगाते हुए चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित भी करता है! यहाँ पर बच्चों के लिए कुछ आसान, मजेदार और सुंदर क्राफ्ट आइडियाज दिए गए हैं, जिन्हें बेकार सामग्रियों से बनाया जा सकता है! 
 1. दूध के डब्बे से बना बर्ड हाउस
 
 स्रोत: Pinterest 
 इस एक्टिविटी के लिए आप दूध के एक पुराने डिब्बे का प्रयोग कर सकते हैं, जो कि न केवल मस्ती भरा और व्यस्त रखने वाला है, बल्कि इससे आकर्षित होकर पक्षी जब आपके बालकनी में आएंगे तब आपके बच्चों को बहुत खुशी मिलेगी। 
 आवश्यक सामग्री 
  - दूध या जूस का डब्बा
- सफेद स्प्रे पेंट
- सफेद ग्लू जैसे कि फेविकोल
-  हॉट ग्लू गन
-  प्लास्टिक का एक चम्मच
-  रंगीन टिशु पेपर
-  कटर या चाकू
-  स्पंज ब्रश
-  छत बनाने के लायक बड़ा और किताब का सॉफ्ट कवर
-  ऊन 
बनाने का तरीका
  - दूध या जूस के डब्बे को स्प्रे पेंट करें और सूखने के लिए छोड़ दें। 
- सफेद ग्लू को पानी में मिलाकर पतला करें और डब्बे के ऊपर और बुक कवर पर इसकी पतली परत लगाएं। 
- ग्लू के सूखने से पहले रंगीन टिशू या कागज को डब्बे पर अनियमित रूप से लगाएं, जिससे उसे एक कलरफुल लुक मिले। आप एक के ऊपर दूसरे टिशु पेपर को भी लगा सकते हैं। 
- डब्बे के ऊपर कटर की सहायता से एक छेद बनाएं और डब्बे की साइड में दरवाजा बनाने के लिए एक छेद बनाए। 
- दरवाजे के ठीक नीचे एक छोटा ‘एक्स’ आकार काटें और उसमें एक प्लास्टिक का चम्मच डालें। इसी चम्मच पर चिड़िया के लिए दाने रखे जाएंगे। 
- अब हॉट ग्लू गन की सहायता से डब्बे के ऊपर छत लगाएं। 
- छत पर दो छोटे कट लगाएं जिनके बीच लगभग 2 इंच की दूरी हो। इस कट में से ऊन को डालकर निकालें और इसी के द्वारा इस प्यारे से बर्ड हाउस को लटकाएं। 
2. पॉप्सिकल स्टिक से बने बुकमार्क
 
 स्रोत: Pinterest 
 इन डीआईवाई बुकमार्क द्वारा छुट्टियों में पढ़ने को मजेदार बनाएं। ये दोस्तों के लिए अच्छे गिफ्ट भी हो सकते हैं। 
 आवश्यक सामग्री
  - पॉप्सिकल स्टिक्स
- कपड़े की कतरनें 
- ग्लू 
- रिबन
- फेल्ट पेन
- गूगली आईज 
 बनाने का तरीका
  - धुले और सूखे हुए पॉप्सिकल स्टिक से शुरू करेंगे। 
- ग्लू की सहायता से बच्चों को कपड़े की कतरनों को आइसक्रीम स्टिक में लपेटने और चिपकाने के लिए दें।  इसमें चेहरा बनाने के लिए थोड़ी जगह छोड़े जो कि ऊपर की तरफ लगभग एक चौथाई होना चाहिए। 
- रिबन का प्रयोग ग्लू की सहायता से बेल्ट या बालों के एसेसरीज बनाने में किया जा सकता है। 
- अंत में स्टिक के दोनों तरफ गूगली आईज को चिपकाएं और मुंह बनाएं। 
- आपका प्यारा सा बुकमार्क तैयार है। 
 3. चमचमाती सीडी की फिश 
 
 स्रोत: Pinterest 
  इन आकर्षक मछलियों से अपने बच्चे को उसका अपना अक्वेरियम बनाने में सहायता करें। 
  आवश्यक सामग्री 
  - एक सीडी
- ग्लिटर
- सफेद ग्लू 
- पीला कार्ड पेपर 
- स्कॉच टेप
- कैंची 
- गुगली आइज़ 
 बनाने का तरीका
  - केवल बीच के हिस्से को खाली छोड़ते हुए पूरी सीडी पर ग्लू लगाएं। 
- सीडी पर अच्छी तरह से ग्लिटर को छिड़क कर और सूखने के लिए छोड़ दें। 
- येलो कार्ड पेपर से मुँह, पंखुड़ियाँ और पूँछ काटें और इन्हें टेप की सहायता से सूख चुके सीडी के खाली वाले स्थान पर चिपकाएं। 
- फिश के चेहरे के एक तरफ गूगली आईज को चिपकाएं। 
- आपका मजेदार फिश तैयार है। 
4. ओम्ब्रे स्पून वास
 
 स्रोत: Pinterest 
 घूमने के दौरान आपके बच्चे आपके लिए जो फूल इकट्ठे करके लाते हैं, उनके लिए इस सिंपल वास की सहायता से जगह बनाएं। यह स्टेशनरी रखने के लिए भी बहुत अच्छा तरीका है। 
 आवश्यक सामग्री
  -  एक बड़ा कैन या जार 
-  कागज की प्लेट
-  जार के आकार के अनुसार प्लास्टिक के चम्मच
-  कैंची
-  हॉट ग्लू गन
-  सफेद स्प्रे प्राइमर 
-  सफेद और आप की पसंद के रंग का ऐक्रेलिक कलर
 बनाने का तरीका
  - सफेद स्प्रे प्राइमर की सहायता से जार को कवर करें। 
- प्लास्टिक के चम्मचों के हैंडल को काट कर अलग करें। 
- कागज की प्लेट पर एक कतार में रंगों की बूंदों को लगाएं। 
- रंग के एक बूंद को वैसा ही गहरा रहने दें और बाकी की बूंदों में सफेद रंग को मिलाएं जिससे कि उनका रंग हल्का होता जाए। इस प्रकार आपको ओम्ब्रे शेड मिलेगा। 
- चम्मच के सिरों को पेंट करें। कुछ को चुने हुए रंगों से हल्के रंगों में, कुछ को मध्यम और कुछ को गहरे रंगों में रंगें। इतने चमचों को पेंट करें जिससे आपका जार पूरी तरह से ढक जाए और उन्हें सूखने दें। 
- सूखे हुए चम्मचों के सिरों को उनके रंग के मुताबिक परत बनाते हुए जार में चिपकाएं। आप चाहें तो गहरे से हल्के या हल्के से गहरे रंगों में लगा सकते हैं। 
- आपका ओम्ब्रे स्पून वास तैयार है। 
5. टिन कैन चाइम्स 
 
 स्रोत: Pinterest 
 आलस भरी दोपहर में बोरियत भरे टिन के कैन्स को म्यूजिकल चाइम्स में बदलें वह भी सिंपल स्टेप्स में। जानने के लिए नीचे देखें:
 आवश्यक सामग्री 
  -  टिन के कैन ढक्कन सहित 3 या उससे ज्यादा
-  कील और हथौड़ा
-  वॉशर हर कैन के लिए एक
-  पेंट ब्रश
-  विभिन्न रंगों के टेम्पेरा पेंट
-  ऊन या धागा
-  ग्लिटर
 बनाने का तरीका
  - टिन के कैन को विभिन्न रंगों में पेंट करें। 
- गीले रहते हुए ही उनमें थोड़ा ग्लिटर लगाएं। 
- जब वे सूख जाएं तब कील और हथौड़े की सहायता से उसमें नीचे की ओर एक छेद करें। (बेहतर होगा कि यह काम बड़े करें)
- ऊन या धागे का एक लंबा टुकड़ा लें और छेद में डालें। कैन के अंदर धागे के दूसरी छोर पर दो वॉशर्स को बांधे। 
- कैन्स को इस तरह से लटकाएं कि हवा चलने पर ये एक दूसरे से टकराएं। 
- आपके टिन कैन चाइम्स तैयार हैं। 
6. इट्सी बिट्सी स्पाइडर
 
 स्रोत: Pinterest 
 ऐसे डरावने स्पाइडर को बनाने में अपने बच्चे की सहायता करें जिनके आपके घर में होने से आपको कोई आपत्ति ना हो। यह स्पाइडर आपके बच्चे के कमरे के लिए बेहतरीन है। 
 आवश्यक सामग्री
  -  बोतल का ढक्कन
-  धागा या ऊन 
-  पेंट और पेंट ब्रश
-  ग्लू 
-  कैंची
-  कागज
-  गुगली आइज़ 
बनाने का तरीका 
  - बोतल के ढक्कन को लाल रंग से पेंट करें। 
- बराबर लंबाई वाले धागे के 8 टुकड़े ले। 
- ढक्कन के दोनों ओर चार-चार धागों को चिपकाएं। 
- दो गुगली आईज को चिपकाएं या कागज की आंखें बनाकर लगाएं। 
- आपका स्पाइडर लोगों को डराने के लिए तैयार है। 
7. पाइनएप्पल क्राफ्ट पेन स्टैंड
 इस सुंदर पेन स्टैंड के साथ गर्मियों का मजा लें, जिससे पक्के तौर पर आपकी स्टडी टेबल पर थोड़ी सनशाइन आ जाएगी। इस स्टैंड से आप हमेशा जरूरत पड़ने वाले स्टेशनरी को अच्छी तरह से ऑर्गनाइज कर सकते हैं। 
 आवश्यक सामग्री
  - हरा ऊन 
- हरा कागज
- टेप
- प्लास्टिक की बोतल
- पेंट और पेंट ब्रश
- ग्लू 
- लाल स्केच पेन
 बनाने का तरीका
  - प्लास्टिक के बोतल को पीले रंग से पेंट करें और सूखने के लिए रखें। 
- हरे कागज पर जिगजैग लाइन बनाएं और कागज को कट करें। इससे अनानास का ऊपर का हिस्सा तैयार हो जाएगा। 
- हरे ऊन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और इन्हें बोतल में ऊपर से नीचे तक चिपकाएं, जिससे कि एक क्रिस क्रॉस पैटर्न तैयार हो जाए। 
- पीले कागज पर लाल स्केच पेन से कांटो का पैटर्न बनाएं। 
- बोतल की रिम पर कागज से तैयार किया गया ऊपरी हिस्सा चिपकाएं। 
- आपका पाइनएप्पल क्राफ्ट पेन स्टैंड इस्तेमाल के लिए तैयार है। 
 8. आइसक्रीम स्टिक टॉय फाइटर प्लेन
 
 स्रोत: Pinterest 
 खिलौने क्यों खरीदना जब उन्हें बनाना इतना मजेदार है। अपने छोटे से पायलट को प्लेन बनाने में मदद करें और उन्हें खेलता हुआ देखें। 
 आवश्यक सामग्री
  - चार आइसक्रीम स्टिक
- एक लकड़ी का क्लोथ पिन 
- पेंट 
- इरेज़र
- पेंट ब्रश
- ग्लू 
- कटर
 बनाने का तरीका
  - आइसक्रीम स्टिक्स को अपने मनचाहे रंग से रंगे और उन्हें सूखने के लिए छोड़ दें। 
- क्लोथ पिन को अपनी इच्छानुसार एक जैसे या विभिन्न रंगों से रंगें और सूखने के लिए रखें। 
- एक आइसक्रीम स्टिक को तीन टुकड़ों में काटें और किनारों के दोनों टुकड़ों को एक सीधी लाइन में ग्लू की सहायता से जोड़ें। इससे प्लेन का प्रोपेलर तैयार होगा। 
- इरेज़र का एक छोटा सा टुकड़ा काटें, पेंट करें और उसे सूखने के लिए रख दें। 
- ग्लू की सहायता से इरेज़र को आइसक्रीम स्टिक में चिपका कर प्रोपेलर को पूरा करें। 
- आखिरकार क्लोथ पिन के मुंह पर प्रोपेलर को चिपका दें। आपका प्लेन तैयार है। 
9. टिन कैन लालटेन 
 
 स्रोत: Pinterest 
 अपने बच्चों को व्यस्त रखें, फेंकने वाली चीजों का इस्तेमाल करें और अगले त्यौहार की तैयारी करें। यह सब आप एक साथ कर सकते हैं, इन आकर्षक लालटेनों के साथ। आइए, देखते हैं कैसे: 
 आवश्यक सामग्री
  -  टिन कैन 
-  हथौड़ा
-  वायर
-  कील
-  प्लायर
-  टी लाइट कैंडल
-  स्प्रे पेंट
 बनाने का तरीका
  - टिन कैन से लेबल और ग्लू को निकालें और सूखने के लिए रख दें। 
- कैन में पानी भरें और थोड़ी देर के लिए फ्रीजर में रख दें। 
- कैंन्स से पानी निकाले और फिर ऊपर की ओर एक छेद करें और एक छेद नीचे की ओर करें। 
- एक 12 इंच का वायर लें और इन दोनों छेदों में लगाते हुए एक हैंडल बना लें। 
- कील और हथौड़े की सहायता से कैन में बहुत सारे छेद बना लें। आप चाहे तो कोई आकृति भी बना सकते हैं या अपनी इच्छा अनुसार कोई पैटर्न भी बना सकते हैं। 
- कैन को खूबसूरत रंगों से अंदर और बाहर पेंट करें। इसमें आपको कई परतें लगाने की जरूरत पड़ सकती है। 
- जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो आप इसमें फेयरी लाइट या टी लाइट कैंडल्स डाल सकते हैं और इसकी सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। 
10. मोजे के पपेट्स
 
 स्रोत: Pinterest 
 इन सिंपल पपेट्स की सहायता से स्टोरी टाइम को और भी मजेदार बनाएं। अपने बच्चे के पसंदीदा किरदारों के पपेट्स बनाना बहुत ही अच्छा आईडिया है। एक कटे हुए कार्डबोर्ड बॉक्स की सहायता से मनोरंजक कार्यक्रम देखने के लिए एक बेहतरीन थिएटर बनाया जा सकता है। 
 आवश्यक सामग्री
  -  दो मोजे प्लेन या प्रिंटेड
-  गूगली आईज या बटन
-  ऊन 
-  ऊन सुई
-  सिलने के लिए काला धागा
-  कैंची
बनाने का तरीका
 इसे बनाने के लिए मोजे अच्छी तरह से धुले और सूखे हुए होने चाहिए। 
  - मोजों की एड़ी पर गुगली आई या बटन सिल लें। हर मोजे पर दो आंखों की जरूरत होगी। 
- ऊन के धागों को 12 टुकड़ों में कांटे जिनकी लंबाई 6 इंच होनी चाहिए। इससे हम पपेट के बाल बनाएंगे। 
- मोजे के ऊपरी हिस्से में आंखों के ऊपर बालों की सिलाई करें। इन्हें इस प्रकार से सिलें कि उसे देखने पर बालों की मांग निकली हुए नजर आए। 
- मोजों में अपने हाथ डालें और पपेट तैयार है। 
 11. पॉप्सिकल फोटो फ्रेम
 
 स्रोत: Pinterest 
 अपनी पसंदीदा तस्वीरों को एलबम में पड़े-पड़े धूल जमने के बजाय इन आसान फोटो फ्रेम्स में लगाएं। 
 आवश्यक सामग्री
  - 8 पॉप्सिकल स्टिक
- कैंची
- ग्लू गन
- पेंट
- क्रेयोन 
- कागज
 बनाने का तरीका
  - पॉप्सिकल स्टिक को दोनों ओर से विभिन्न रंगों में रंगें। 
- पॉप्सिकल स्टिक्स को इस तरह से चिपकाएं, कि इससे एक स्क्वायर शेप बन जाए और इसके किनारे बाहर की ओर निकलते रहें। 
- एक सफेद कागज को 9 x 12 इंच की साइज में काटें। पॉप्सिकल स्टिक को सफेद कागज के किनारों पर चिपकाते हुए फ़्रेम की आकृति दें। अतिरिक्त कागज को काटकर अलग कर दें। 
- आपका फ्रेम तैयार है। 
12. सीडी कोस्टर्स
 आपके बच्चे जो भी कुछ पीते हैं वह आपके फर्नीचर पर गिर कर उसे खराब ना कर सके, यह सुनिश्चित करने के लिए रिवर्सिबल कोस्टर्स बनाने में अपने बच्चों की मदद करें। इसके लिए आपको जो सामग्री चाहिए वह नीचे दिए गए हैं। 
 आवश्यक सामग्री
  -  सीडी 
-  पतला कार्डबोर्ड
-  फेल्ट टिप पेन या पेंसिल
-  कैंची
-  ग्लू 
-  कपड़े की कतरन
 बनाने का तरीका
  - एक पेंसिल की सहायता से कार्डबोर्ड पर सीडी की आउटलाइन बनाएं और इस आकृति को कट करें। हर एक कोस्टर के लिए आपको ऐसे दो सर्कल की आवश्यकता होगी, क्योंकि आपको सीडी के छेद को कवर करना है। 
- सीडी के दोनों ओर कटे हुए कार्डबोर्ड के सर्कल को ग्लू की सहायता से चिपकाएं, ताकि उसका छेद बंद हो जाए। कार्डबोर्ड की सतह पर ग्लू लगाएं और कपड़े की कतरन को चिपकाएं। कपड़े के ये टुकड़े भी उसी आकार में कटे हुए होने चाहिए। 
- आपके रिवर्सिबल कोस्टर्स इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। 
13. रीसायकल्ड बोतल फूलदान 
 इन सुंदर फूलदानों के साथ अपने बच्चों को रीसाइक्लिंग के महत्व को सिखाएं। 
 आवश्यक सामग्री
  -  कांच के या प्लास्टिक के बोतल
-  पेंट प्राइमर
-  पेंट ब्रश
-  मोटा टेप 
-  स्प्रे पेंट
 बनाने का तरीका
  - बोतल का लेबल निकालकर साफ करें। 
- प्राइमर से बोतल को पेंट करें। 
- बोतल को अपने पसंद के स्प्रे पेंट से कलर करें। 
- जब पेंट सूख जाए तो इस पर स्प्रे पेंट की एक और परत लगाएं। 
- आप बोतल पर पैटर्न भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको पेंट प्राइमर के सूखने तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद अपने मनपसंद डिजाइन को बनाने के लिए आप टेप का प्रयोग कर सकते हैं। स्प्रे पेंट करने के बाद जब आप टेप को हटाएंगे, तो वह हिस्सा पारदर्शी ही रहेगा। बोतल पर अपने मनचाहे डिजाइन को बनाने के लिए आप वाशी-टेप का प्रयोग भी कर सकते हैं। 
- आपका बोतल फूलदान उपयोग के लिए तैयार हैं। 
14. अखरोट के छिलके से बने कछुए
 
 स्रोत: Pinterest 
 अपने बच्चे के बनाए सीडी फिश को कछुए की कंपनी दें और प्यारे अखरोट कछुए के साथ अपने बच्चे के अक्वेरियम को सजाने में उसके सहायता करें। 
  आवश्यक सामग्री
  -  कार्डबोर्ड
-  आधा अखरोट
-  पीला और हरा कलर
-  कैंची
-  टेप
-  ब्लैक मार्कर
-  ग्लू 
 बनाने का तरीका
  - अखरोट के आधे छिलके को पीले रंग में रंगें। जब यह सूख जाए तब छिलके की बारीकियों को हरे रंग में रंगें। 
- कछुए के बेस को मोटे हरे शीट पर ड्रॉ करें। ऐसे दो बनाए और उन्हें काटकर निकालें। 
- एक त्रिकोण आकृति को काटें और इन दोनों टुकड़ों के साथ चिपकाते हुए उसमें कछुए का चेहरा बनाएं। 
- इस बेस पर अखरोट के छिलके को चिपकाएं, त्रिकोण आकृति पर आंख और मुंह बनाएं। 
- और यह रहा, आपका कछुआ तैयार है!
15. कागज की प्लेट से बने भालू के मास्क
 
 स्रोत: Pinterest 
 मुखौटों के बिना बच्चों की हर पार्टी अधूरी है। आसानी से बनने वाले इन मुखौटों के साथ भालू के थीम की पार्टी की तैयारी के लिए अपने बच्चे की सहायता करें। 
 आवश्यक सामग्री
  -  कागज का एक बड़ा प्लेट
-  सफेद, हल्का भूरा और गहरा भूरा चार्ट पेपर
-  भूरा पेंट
-  कैंची
-  पेंट ब्रश
-  हॉट ग्लू गन
-  धागा
बनाने का तरीका
  - सबसे पहले कागज की प्लेट पर बच्चे के चेहरे को मापते हुए आंखों के लिए निशान बनाएं। यह प्लेट आपके बच्चे के चेहरे से बड़ी होनी चाहिए। सही जगह पर कैंची की सहायता से आंखों के लिए छेद बनाएं। छेद  बनाने के बाद एक बार उसकी सही जगह को सुनिश्चित कर लें। 
- प्लेट को भूरे रंग से रंग दें। इसके लिए टेंपरा पेंट बेहतर है। 
- गहरे भूरे कागज से दो सर्कल काटें और इसके कान बनाएं और हल्के भूरे कागज से कान के अंदर का हिस्सा बनाएं और इन्हें चिपका दें। 
- सफेद कागज से आंखों को बनाएं और आपने आंखों के लिए जो छेद बनाए हैं उसके इर्द-गिर्द काले कागज का घेरा बना दें। 
- हल्के भूरे कागज से मुंह और नाक के हिस्से के लिए एक बड़ा सर्कल काट लें और उस पर नाक और मुंह को ड्रॉ करें। 
- इसके बाद ग्लू की सहायता से भालू के चेहरे के विभिन्न हिस्सों को कागज के प्लेट पर चिपका दें। 
- पेंसिल के सहायता से भालू के गालों पर छेद बनाएं। इस छेद में से धागे को डालकर निकालें और गांठ बांध दें, जिससे यह बाहर ना निकल पाए। धागे की लंबाई आपके बच्चे के सर के साथ मैच करनी चाहिए। 
- हो गया, आपका भालू मास्क तैयार है। 
16. बॉटल पेपर बैंक
 
 स्रोत: Pinterest 
 बचत करना एक ऐसी आदत है जिसके लिए हर बच्चे को प्रेरित करना चाहिए। इससे उन्हें कड़ी मेहनत और पैसे के महत्व को समझने में सहायता मिलती है। इन डीआइवाय बैंक से इसकी शुरुआत करें। 
 आवश्यक सामग्री
  - प्लास्टिक की साफ बोतल
- कागज का टुकड़ा
- फेल्ट टिप पेन या पेंसिल
- ग्लू 
बनाने का तरीका 
  - बोतल को धोकर सुखा लें। 
- उसमें एक कट लगाएं। उसका आकार इतना बड़ा होना चाहिए जिस के किनारों को ग्लू लगे कागज या टेप से सील करने के बाद भी एक सिक्का उसके अंदर जा सके। 
- बोतल के बाकी के हिस्सों को कागज से ढक दें और फिर अपने बच्चे को दे दें, जिस पर वह पेंट कर सके या पैटर्न बना सके। 
- मनी बैंक बचत करने के लिए तैयार है। 
17. बोतल में महासागर 
 इस सुंदर कलाकृति के साथ बीच और पिछली छुट्टी की सुंदर यादों को अपने घर ले आएं। चलिए देखते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं: 
 आवश्यक सामग्री
  -  प्लास्टिक की बड़ी बोतल
-  पानी
-  फनल
-  नीला फ़ूड कलर 
-  मिनरल ऑयल
-  छोटे पत्थर
-  सी-शेल्स 
-  रेत
-  ग्लू गन
बनाने का तरीका
  - बोतल की लेबल और ग्लू को निकालते हुए उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। 
- फनल की सहायता से बोतल में रेत भर दें। इसमें इतनी रेत होनी चाहिए कि जब बोतल अपने किनारों से पड़ी हो तो, उसका एक तरफ का हिस्सा ढक जाए। 
- इसमें थोड़े सी-शेल्स, छोटे पत्थर और अगर हो सके तो एक या दो अक्वेरियम के खिलौने डाल दें जो उसके अंदर जा सके। 
- एक अलग बोतल में थोड़ा पानी और नीला रंग मिलाएं। इसका रंग ऐसा होना चाहिए जैसा महासागर के पानी का होता है। 
- इस नीले पानी को रेत वाले बोतल में दो तिहाई हिस्सा भर जाने तक डालें। बाकी बचे हिस्से में मिनरल ऑइल डाल दें। 
- बोतल के ढक्कन को ग्लू की सहायता से चिपका दें ताकि यह खुल ना पाए और उसे सूखने दें। 
- जब भी आप चाहें तो बोतल को टेढ़ा करके महासागर और उसकी लहरों को देख सकते हैं। 
18. बटन ब्रेसलेट
 
 स्रोत: Pinterest 
 अपने सिलाई के डब्बे में कुछ पहनने लायक चीजों को ढूंढें। यह बटन ब्रेसलेट बनाने में आसान है और जल्दी बन जाता है। साथ ही यह एक मजेदार सुंदर गिफ्ट भी हो सकता है। 
 आवश्यक सामग्री
  - बटन
- इलास्टिक
- मेटल क्रिम्प ट्यूब
- शैन्क 
- प्लायर
 बनाने का तरीका 
  - इलास्टिक को शैन्क के द्वारा निकालें और यह सुनिश्चित करें कि सारे बटन उल्टे लगे हुए हैं ताकि वे ओवरलैप कर सकें। 
- इस प्रकार जब बहुत सारे बटन लग चुके हों और यह कलाई को घेरने के लिए काफी हो गया हो, तब इस इलास्टिक के दोनों छोरों को मेटल क्रिम्प ट्यूब की सहायता से सील कर दें। 
- प्लायर की सहायता से अतिरिक्त इलास्टिक को काट कर निकाल दें और आप का ब्रेसलेट तैयार है। 
19. मेसन जार स्नो ग्लोब 
 अक्सर ही सबसे आकर्षक चीजों को बनाना सबसे ज्यादा आसान भी होता है। अपने बच्चे को इस मेसन जार स्नो ग्लोब से परिचित कराएं और उन्हें उनकी कलाकृति दिखाने का मौका दें। 
 आवश्यक सामग्री
  -  मेसन जार 
-  हॉट ग्लू गन
-  सजावटी सामान
-  ग्लिसरीन
-  ग्लिटर
-  पानी
-  सिल्वर पेंट
बनाने का तरीका
  - सिल्वर एक्रेलिक कलर्स से जार के ढक्कन को पेंट करें। 
- ग्लू गन की सहायता से सजावटी सामानों को ढक्कन में अंदर की ओर से चिपकाएं। 
- जार के गले तक पानी भर दें और उसमें थोड़ा ग्लिसरीन और ग्लिटर डालकर मिला दें। 
- ढक्कन को सावधानी से कसकर लगा दें। 
- जार को उल्टा करके रखें ताकि ढक्कन बेस की तरह नजर आए और स्नोफॉल का आनंद उठाएं। 
20. पेपर विंड टरबाइन 
 इस झटपट क्राफ्ट में कला और विज्ञान का मेल देखने को मिलता है। कागज का एक टरबाइन बनाएं और अपने बच्चे के साइकिल में लगाएं, ताकि बच्चे यह समझ पाएं कि हवा कैसे काम करती है। 
 आवश्यक सामग्री 
  - 5 पेपर कप
- कार्डबोर्ड बॉक्स का ढक्कन
- रेत 
- सफेद कागज
- बोर्ड पिन
- ग्लू 
- कैंची 
बनाने का तरीका
  - दो पेपर को नीले रंग में रंग दे और बाकी तीन को यूं ही छोड़ दें।
- सभी कपों को एक के ऊपर एक लगाएं और ग्लू की सहायता से चिपकाते हुए एक टावर की शक्ल दें। 
- इसके बाद कागज की सहायता से एक पिन व्हील बनाएं और सबसे ऊपर वाले कप में पिन की सहायता से जोड़ दें। 
- कार्डबोर्ड बॉक्स के ढक्कन को रेत से भर दें और विंडमिल को इसके ऊपर रख दें या ग्लू से चिपका दें। 
- आपका पेपर विंड टरबाइन तैयार है। 
 21. मैच-बोट
  आसानी से मिलने वाली सामग्रियों से अपने बच्चे को अपना खुद का रोबोट बनाने में सहायता करें। 
 आवश्यक सामग्री
  -  माचिस के चार डब्बे 
-  दो माचिस की तीलियां
-  रंगीन कागज
-  कैंची
-  ग्लू 
बनाने का तरीका 
  - एक माचिस के डब्बे को रंगीन कागज से ढक दें। 
- माचिस की तीली की सहायता से डब्बे के नीचे की ओर एक छेद करें। 
- दो माचिस की तीलियों का उपयोग करके रोबोट के एंटीने को बनाएं। 
- रोबोट की आंखें ड्रॉ करें। 
- और तीन माचिस के डब्बों को एक साथ जोड़ कर उसका शरीर और पैर बनाएं। 
- माचिस की तीली का उपयोग करके उसके सर और शरीर को जोड़ दें। 
- आप का मैच-बोट तैयार है। 
22. डॉल के लिए मिनी सूटकेस
 
 स्रोत: Pinterest 
 इन प्यारी-प्यारी सूटकेसों के साथ अपनी डॉल्स को छुट्टियों पर ले जाने के लिए तैयार हो जाएं। यह सूटकेस आपके बच्चों के छोटे सामानों को ऑर्गनाइज़ करने में भी उनकी मदद कर सकता है। 
 आवश्यक सामग्री
  -  माचिस के डब्बे
-  गहरे और हल्के भूरे रंग के रंगीन कागज
-  कैंची
-  ग्लू 
-  फेल्ट पेन 
बनाने का तरीका 
  - गहरे रंग के कागज से माचिस के डब्बे के ऊपरी हिस्से को ढकें। हल्के भूरे कागज के पतले स्ट्रिप्स को कट करें और उनके किनारों पर चिपकाएं। 
- कागज से एक छोटा सा हैंडल बनाकर इसके ऊपर चिपका दें। 
- हल्के भूरे कागज से 4 सेमी सर्कल बनाएं और उन्हें किनारों पर चिपका दें। 
- ऊपरी और निचले छोरों पर दो स्ट्रिप्स लगाएं और इन्हें कवर में वापस डाल दें। आप इनका उपयोग छोटी छोटी चीजों को रखने के लिए भी कर सकते हैं। 
23. काल्पनिक एलीगेटर
 
 स्रोत: Pinterest 
 एक साधारण क्लॉथ पिन को एक प्यारे पालतू में बदल दें। ये प्यारा एलीगेटर झटपट तैयार हो जाता है और यह आपके स्टोरी टाइम के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। 
 आवश्यक सामग्री
  - लकड़ी के क्लॉथ क्लिप
- ग्लू 
- कैंची
- सफेद कागज 
- स्केच पेन 
- हरा रंग 
बनाने का तरीका
  -  क्लिप को हरे रंग से पेंट करें। 
-  एक सफेद कागज पर दांतो को ड्रॉ करें और उन्हें काट कर निकाले। 
-  इसे क्लिप के दोनों साइड पर चिपका दें। 
-  क्लिप के ऊपरी किनारे पर दांतो के ऊपर ब्लैक मार्कर से आंखें और नाक बनाएं। 
-  आपका प्यारा एलीगेटर तैयार है। 
 24. टी-शर्ट टोट बैग
 
 स्रोत: Pinterest 
 आपके बच्चे के खराब हो चुके पसंदीदा टी-शर्ट को एक आकर्षक बीच बैग में बदलें। आइए जानते हैं कैसे: 
 आवश्यक सामग्री
  - किसी भी प्रकार के गले का एक पुराना टीशर्ट 
- कैंची
बनाने का तरीका
  - शर्ट के गले पर एक सर्कल कट करें। 
- टी-शर्ट के दाएं और बाएं, दोनों बाजुओं को काट कर निकाल दें। दोनों तरफ के कट बिल्कुल एक समान होने चाहिए। 
- टी-शर्ट को उल्टा कर लें। 
- टी-शर्ट की बेस से रिम को काट कर निकाल दें। 
- टी-शर्ट के नीचे की ओर 5 सेंटीमीटर की लंबाई के कट बनाएं। इनमें से दो-दो फ़्रिंजों को आपस में जोड़कर गांठ बांधे। इसे इस प्रकार करें कि बैग का नीचे का हिस्सा बंद हो जाए। 
- टी-शर्ट को सीधा कर दें, आपका बैग तैयार है। 
25. टेनिस बॉल की होल्डर
 
 स्रोत: Pinterest 
 अपने घर के लिए एक ऑर्गनाइजर बनाएं। इस आरामदायक की होल्डर से आपके बच्चे एक नया क्राफ्ट भी सीखेंगे। 
 आवश्यक सामग्री
   बनाने का तरीका
  -  टेनिस बॉल में दोनों लकीरों में से एक के ठीक ऊपर एक बड़ा सा कट लगाएं। यह बॉल का मुंह बनेगा। 
-  इस कट के ठीक ऊपर गुगली आईज लगाएं। जिससे यह एक चेहरे के समान दिखे। 
-  इसे की होल्डर के तौर पर दीवार पर लटका दें। इस बॉल के मुंह में कुछ भी डाल कर रख सकते हैं। 
26. खुलने वाले ढक्कन के साथ पॉप्सिकल स्टिक स्टोरेज बॉक्स
 आवश्यक सामग्री
  - पॉप्सिकल स्टिक्स
- ग्लू 
- पेन
- सजावटी सामान
- कागज के दो टुकड़े – 5×5 इंच के
 बनाने का तरीका
  - कागज के टुकड़े को टेंपलेट के समान इस्तेमाल करते हुए पॉप्सिकल बॉक्स का बेस बनाएं। इस कागज पर हर जगह पॉप्सिकल्स चिपका दें जिससे कि एक फ्लैट सतह तैयार हो जाए। 
- पॉप्सिकल स्टिक्स को  सिर्फ किनारों पर चिपकाते हुए एक बॉक्स बनाएं जिसका बीच का हिस्सा खोखला हो। 
- जब इसकी ऊंचाई आपकी मनचाही ऊंचाई तक आ जाए तब केवल आमने-सामने के दो किनारों पर दो पॉप्सिकल स्टिक्स को चिपका दें। इसके बाद सभी किनारों पर पॉप्सिकल स्टिक्स की एक और परत लगाएं।  इससे ढक्कन को स्लाइड करने के लिए जगह मिलेगी। 
- बॉक्स को सूखने के लिए रख दें। 
- ढक्कन बनाने के लिए दूसरे वर्गाकार कागज को लेकर टेंपलेट की तरह इस्तेमाल करते हुए आइसक्रीम स्टिक्स को चिपकाएं और सूखने दें। 
- जब बॉक्स और ढक्कन दोनो ही सूख जाएं तब ढक्कन को सही आकार में काटें, ताकि यह बॉक्स के गैप में से स्लाइड कर सके। 
- अब आप बॉक्स को अपनी इच्छा अनुसार पेंट कर सकते हैं और इसे मोतियों और रिबन इत्यादि से सजा सकते हैं और इसमें मनचाही चीजों को रख सकते हैं। 
इन क्राफ्ट आइडियाज के द्वारा आप अपने घर में पड़ी बेकार की वस्तुओं का अच्छा उपयोग कर सकते हैं। इन क्राफ्ट आईडियाज के द्वारा आपके बच्चे ना सिर्फ नई चीजों को बनाना सीखेंगे बल्कि वे उन्हें रिसाइकल करने के महत्व को भी सीखेंगे। क्रिएटिविटी को प्रोत्साहन देने के लिए आप अपने बच्चे के लिए DIY किट्स भी खरीद सकते हैं। इन किट्स में बच्चों की उम्र के अनुसार एक्टिविटीज होती हैं, जो आपके बच्चे को व्यस्त रखेंगे। हां वे ड्रॉ, कलर और पेंट आदि खुद ही करेंगे। अगर वे इन गतिविधियों का प्रयास खुद करते हैं, तो उनमें इन कलाओं का विकास भी होगा और उनमें कॉन्फिडेंस भी आएगा। 
 यह भी पढ़ें:
 बच्चों के लिए 15 माइंड गेम्स जो उनकी थिंकिंग पॉवर को बढ़ाने में मदद करते हैं
बच्चों के लिए 15 बेस्ट क्रिएटिव एक्टिविटीज